icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गैस सिलेंडर संकट के चलते पडैनिया में मंत्री काफिले के सामने प्रदर्शन

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ सीधी। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से नाराज़ लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पडैनिया क्षेत्र में आज आमजनों ने राज्य मंत्री के काफिले को रोककर विरोध प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि लंबे समय से गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोग परेशान थे। इसी समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने मंत्री के काफिले का रास्ता रोक दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
0
0
Report

गिरिडीह के Beat of Life Entertainment बना दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का मीडिया पार्टनर

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में झारखंड के गिरिडीह की कंपनी Beat of Life Entertainment کو डिजिटल मीडिया पार्टनर बनाया गया है। यह शहर और राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह फिल्म फेस्टिवल 4 से 8 मई 2026 तक दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स और डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। इसमें 60 से अधिक देशों की 175 फिल्में दिखाई जाएंगी और 100 से अधिक कला प्रदर्शनियां लगेंगी। उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्मकार आदूर गोपालकृष्णन करेंगे। कंपनी के संस्थापक पीयूष सागर के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। फेस्टिवल में कंपनी की टीम सोशल मीडिया, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग और लाइव अपडेट्स का काम संभालेगी। इसमें पियान सिंह, रूपाली डे, उज्ज्वल यादव, अभिषेक, आदित्य, प्रेम सागर और राजवीर कुमार शामिल हैं। कंपनी ने कम समय में डिजिटल मीडिया और प्रोडक्शन के क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाई है। इस उपलब्धि से गिरिडीह के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और दिखेगा कि छोटे शहरों की प्रतिभा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है। यह सफलता डिजिटल युग में नई संभावनाओं को भी दर्शाती है यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
0
0
Report
Advertisement

मराठी नहीं आने पर ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के परमिट पर सरकार का नया नियम, विरोध

Mumbai, Maharashtra:सरकार द्वारा ये ऐलान किया गया ki जिन्हें मराठी नहीं आती है ऐसे ऑटो टैक्सी ड्राइवर की परमिट नहीं दी जाएगी साथ ही एक तारीख से ऐसे लोगो की जांच भी होगी जिन्हें पहले से परमिट मिल गई है लेकिन मराठी नहीं आती. जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगा उसके आधार पर सरकार एक्शन तय करेगी. वही सरकार के इस फैसले का यूनियन विरोध कर रहे है उनका कहना ہے की ऑटो ड्राइवर और टैक्सी ड्राइवर का परिवार उन पर निर्भर करता है ऐस में इस तरह की ज्यादती बर्दास्त नहीं की जाएगी. यूनियन का मानना है की मराठी आनी चाहिए लेकिन भाषा के नाम पर भेदभाव ठीक नहीं
0
0
Report

मधेपुरा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: 25 खोए फोन लौटाकर जनता की मुस्कान लौटाई

Madanpur, Bihar:मधेपुरा पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता की खुशियों की भी सच्ची संरक्षक है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत 25 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंपे गए, जिससे लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई। पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान को हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है。 मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभार्थियों की खुशी देखने लायक थी। कुमारखंड के गौरव, मधेपुरा के राकेश कुमार यादव और पुरैनी के सुनील भगत सहित कई लोगों ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन मधेपुरा पुलिस ने उनकी उम्मीदों को हकीकत में बदल दिया。 डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि जनता के भरोसे को मजबूत करने की एक पहल है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मधेपुरा पुलिस की इस सराहनीय पहल ने यह संदेश दिया है कि पुलिस न केवल सुरक्षा का दायित्व निभा रही है, बल्कि आम लोगों की छोटी-छोटी खुशियों का भी ख्याल रख रही है.
0
0
Report
Advertisement

Sant Kabir Nagar में सन्त कबीर अकादमी में आग, शॉर्ट सर्किट से नुकसान टला

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर जिले में मगहर स्थित सन्त कबीर अकादमी एवँ शोध संस्थान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। अकादमी के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रमुख जन गोष्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आडिटोरियम के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। आग लगने से धुंए का गुबार उठने लगा। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला भी तत्काल सक्रिय हो गया। मौके पर एडीएम, एएसपी, सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report

सरमथुरा के जंगलों में भीषण आग, कई हैक्टेयर वन संपदा जलकर खाक

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा के जंगलों में भीषण आग, कई हैक्टेयर वन संपदा जलकर खाक सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा इलाके के भेंडे का पुरा क्षेत्र के जंगलों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कई हैक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगल से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन ने आसपास के गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आग से जंगली जानवरों और पेड़-पौधों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में मोबाइल लूट: बदमाशों ने कट्टा दिखाकर पीछा करने वालों को डराकर भागे

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में युवक से मोबाइल लूट, बदमाशों ने कट्टा दिखाकर पीछा कर रहे लोगों को डराया रामगढ़ कस्बे में मोबाइल लूट की एक वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना अलवर-दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारे के पास की बताई जा रही है। पीड़ित सरबजीत सिंह पुत्र खेमसिंह, निवासी गुरुद्वारा कॉलोनी, ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। जब वह विधायक सुखवंत सिंह के जनसुनवाई केंद्र वाली सड़क के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया。 पीड़ित के अनुसार मोबाइल की कीमत करीब 40 हजार रुपये थी। वारदात के बाद उसने शोर मचाया, जिस पर एक व्यक्ति ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि भागते समय बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर उसे डरा दिया, जिससे वह रुक गया। इसके बाद दोनों आरोपी रेलवे फाटक के पास कच्चे रास्ते से फरार हो गए。 घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित ने ई-मित्र के माध्यम से मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई और थाने में मामला भी दर्ज कराया। पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाइट: sarbjit singh, पीड़ित युवक
0
0
Report

विराटनगर के पालड़ी गाँव में पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने 4 घंटे सड़क जाम किया

Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली-बहोड़) के पालड़ी गाँव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सुबह करीब 4 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं और पुरुष खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे तथा कंटीली झाड़ियां डालकर रास्ता जाम कर दिया। लंबी वाहनों की कतारे लग गईं जिससे जाम लगा रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गाँव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। सूचना मिलने पर पंचायत प्रशासक किशोर कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। उन्होंने एक दिन छोड़कर दूसरे दिन टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जलदाय विभाग द्वारा जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
0
0
Report
Advertisement

मुकेरिया हाइडल पुल पर भारी वाहनों से सुरक्षा खतरा, प्रशासन एक्शन की हिदायत

Hoshiarpur, Punjab:होशियारपुर के तलवाड़ा के नजदीक मुकेरिया हाइडल नहर पर बने PSPCL के पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्टोन क्रेशरों द्वारा लगातार भारी ट्रकों को निकालने से पुल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गुरु नानक देव सेवा सोसायटी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज एसडीएम मुकेरिया मैडम जोत्सनहा ठाकुर ने मौके का दौरा किया। इस दौरान माइनिंग विभाग, जंगलात विभाग और PSPCL के अधिकारी भी मौजूद रहे, लेकिन स्थानीय लोगों ने विभागों की ढीली कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि यह पुल भारी वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है और अगर समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे मुकेरिया हाइडल के पांच पावर हाउस बंद होने का खतरा है और सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं प्रशासन की ओर से कार्रवाई के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर असर नजर नहीं आ रहा है। मौके पर पहुंची एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report

अलवर में दिनदहाड़े चोरी: कार शीशे तोड़कर लैपटॉप व दस्तावेज चुराए, आरोपी फरार

Alwar, Rajasthan:अलवर में दिनदहाड़े चोरी: अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित काली मोरी पुराने औद्योगिक इलाके में जीएम हाईटेक कंपनी में विजिट पर आए दो लोगों की कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ली गई। बदमाशों ने कारों के शीशे तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप, दस्तावेज और मोबाइल चार्जर चुरा लिये और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलने पर मालिकों ने अरावली विहार थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है。
0
0
Report

अजमेर: वृद्ध महिला के साथ बस कंडक्टर की बदसलूकी, जंगल में उतारने का आरोप

Ajmer, Rajasthan:प्रदेश सरकार बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए भले ही बड़ी योजनाएं बना ले.. लेकिन अक्सर सरकारी कर्मचारियों की करतूतें सरकार की सारी कोशिशों पर पानी फेर देती हैं हाल की ही मामला अजमेर के नसीराबाद इलाके से है जहां जहां रोडवेज बस के एक कंडक्टर पर एक वृद्ध महिला से बुरा व्यवहार करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं .....आरोपो के मुताबिक कंडक्टर ने वयोवृद्ध महिला से न सिर्फ बदसलूकी की.. बल्कि उसे बीच रास्ते तेज धूप में जंगल में ही उतर दिया... इस वृद्ध महिला का गुनाह सिर्फ इतना ही था कि उसके पास 15 रूपये खुल्ले नहीं थे.. उसकी एवज में वह सौ रुपए का नोट कंडक्टर को दे रही थी.....इससे नाखुश कंडक्टर ने इस महिला को बीच रास्ते जंगल में तेज धूप के बावजूद उतार दिया..अन्य सवारियों ने परिचालक का विरोध भी किया .. अन्य यात्रियों ने उसे वृद्ध महिला का किराया अपने पास से देने की कोशिश की तो कंडक्टर ने गुस्से में आकर इस वृद्ध महिला को बीच जंगल में ही उतार दिया..इसे लेकर बस में खासा हंगाम हुआ लेकिन बस सड़क पर दौड़ती रही... बस में हंगामा को लेकर जब केकड़ी डिपो के अधीन आने वाली इस बस के प्रबंधकों से बात करना चाहा तो मुख्य प्रबंधक हंसराज मीणा अपने कक्ष में नहीं मिले..अन्य अधीनस्थ अधिकारी भी मूकदर्शक बने रहे....आप देख सकते हैं इस पूरे हालात की जानकारी देते हुए बस में सवार एक अन्य यात्री ने बताया कि यह बस ब्यावर से रावतभाटा के लिए रवाना हुई थी और यह वृद्ध महिला नसीराबाद से लोहरवाड़ा जाने के लिए सवार हुई थी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top