icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205001
MUKESH KUMARMUKESH KUMARFollow7 Jan 2025, 09:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्रुखाबाद दशहरा मेले की सुरक्षा तेज, एडीजी ने व्यवस्थाएं देखी

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:दशहरा मेले की सुरक्षा परखने फर्रुखाबाद पहुंचीं एडीजी, 30 हजार लोगों के जुटने का अनुमान पुलिस लाइन में जिम का शुभारंभ, शीतला देवी मंदिर में पूजन कर मेले की तैयारियों का लिया जायजा जिला – फर्रुखाबाद तारीख – 16-10-2026 फर्रुखाबाद में दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ फर्रुखाबाद पहुंचीं। उन्होंने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में नवनिर्मित जिम का शुभारंभ किया। इसके बाद शीतला देवी मंदिर में पूजन किया और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले दशहरा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मेले में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। एडीजी ने निकास द्वारों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस लाइन के बाद एडीजी बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजन किया और मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि मंदिर के पीछे कन्याओं के बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इसके बाद एडीजी क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचीं, जहां दशहरा मेले की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने थाना अध्यक्ष से मेले में आने वाली भीड़ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान बताया गया। एडीजी ने प्रवेश और निकास द्वारों की व्यवस्था के बारे में पूछा। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मैदान के सामने की तरफ दो द्वार हैं, जबकि पीछे की ओर का पूरा हिस्सा खुला हुआ है। एडीजी ने रावण के पुतले की ऊंचाई के बारे में भी जानकारी ली और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया.
0
0
Report

ऋषिकेश DPC चुनाव परिणाम: संध्या बिष्ट गोयल और राजेंद्र बिष्ट विजयी

Rishikesh, Uttarakhand:हैडलाइन : ऋषिकेश जिला योजना समिति (DPC) चुनाव के परिणाम घोषित; संध्या बिष्ट गोयल और राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने दर्ज की शानदार जीत। जिला योजना समिति (DPC) के चुनावों का परिणाम शुक्रवार शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव में ऋषिकेश से संध्या बिष्ट गोयल और राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने जीत हासिल कर समिति में अपनी पक्की जगह बना ली है。 ऋषिकेश नगर निगम के कुल 40 पार्षदों को इस चुनाव में मतदान करना था। इन्हीं पार्षदों के मतों के आधार पर जिला योजना समिति के दो सदस्यों का चयन किया गया। चुनाव को लेकर सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज थी और सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी थीं। ऋषिकेश में दो सीटों के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। कड़े मुकाबले के बाद आए परिणामों में राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट को 25 वोट और संध्या बिष्ट गोयल को 20 वोट मिले, जिसके साथ वे विजयी घोषित हुए। वहीं, अन्य प्रत्याशी ने 18 और सत्य प्रकाश कपड़वान ने 17 वोट पाकर हार का सामना करना पड़ा। जिला योजना समिति जिले की विकास योजनाओं के समन्वय और नियोजन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में ऋषिकेश से निर्वाचित दोनों नए सदस्यों से स्थानीय विकास से जुड़े विषयों और योजनाओं में सक्रिय भागीदारी की बड़ी अपेक्षा रहेगी。
0
0
Report

करौली के हिण्डौन में दुर्गा पूजा जागरण से भरा माहौल, महाआरती जारी

Karauli, Rajasthan:जिला करौली में हिण्डौन के टिकाकुंड हनुमान मंदिर परिसर में माँ दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तहत 25वें शारदीय नवरात्र महोत्सव के अनुसार माता रानी का जागरण आयोजित किया गया। जागरण में माता के भजन, लांगुरिया गीत और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति हुई। 12 से अधिक धार्मिक झांकियाँ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर गईं। लखनऊ से आए भजन गायक अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम महाआरती का आयोजन हो रहा है। इस दौरान बाहुबली बजरंगबली, राधा–कृष्ण और श्रीनाथ जी सहित कई झांकियाँ सजाई गईं। प्रतिदिन माता के विभिन्न स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम की महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

संविधान पखवाड़े के लिए हरियाणा विधानसभा की तैयारियाँ, 2 नवंबर सम्मेलन

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा विधानसभा की तरफ से संविधान पखवाड़े की तैयारियां जारी पखवाड़े का शुभारंभ 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन से होगा इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे सम्मेलन की तैयारियों में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और सचिवालय लगा हुआ है विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा संसदीय लोकतंत्र में लोक सभा अध्यक्ष और प्रदेश के राज्यपाल की विशिष्ट भूमिका है और इन दोनों का जनप्रतिनिधि सम्मेलन में होना हरियाणा विधान सभा के लिए गौरव की बात है
0
0
Report

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में लाखो की चोरी, खुलासा नहीं कर सकी पुलिस

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow1m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:महुआ पाठक में कोचिंग सेंटर से 3 लाख की चोरी शाहजहांपुर -सिधौली थाना क्षेत्र के गांव महुआ पाठक मे दिल्ली पलिया हाईवे पर उड़ान कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से लगभग 3 लाख की चोरी चोरी हुए सामान में दो बैटारा, इन्वर्टर,प्रिंटर, दो कंप्यूटर, एक कैमरा DVR और 10 हजार की नगदी सहित सहित लगभग 3 लाख की चोरी मैं चोरों ने हाथ साफ कर दिया सबसे बड़ी बात यहां है की पुलिस चौकी से घटनास्थल मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है अब सवाल यह है पुलिस चौकी की इतनी कम दूरी होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को जानकारी भी नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि बुधवार रात्रि 10:00 बजे के बाद महुआ पाठक गांव में लाइट भी नहीं आई जिसका चोरों को बहुत बड़ा लाभ मिला। सकुलिया निवासी अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि हमारा कोचिंग सेंटर महुआ पाठक में संचालित है जिसको हम शाम 6:00 बजे बंद कर अपने घर पर चले गए थे सुबह 7:00 बजे जब हम कोचिंग सेंटर पर पहुंचे तो हमने देखा की में गेट की कुंडी टूटी हुई थी देखते ही हमारे होश उड़ गए हड़बड़ा कर हमने अंदर जाकर देखा तो अंदर से हमारा सारा सामान गायब था जिसकी सूचना तत्काल हमने कौरोकुईयां पुलिस चौकी पर दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और खाना पूर्ति करके वापस चली गई इसके बाद हमने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। महुआ पाठक के ग्रामीणों का कहना है कि हमारे यहां पर 112 से लगाकर किसी पुलिस कर्मी का रात्रि के समय इनपुट नहीं है जबकि हमारे यहां दिल्ली पलिया हाईवे पर काफी बड़ी मार्केट है और आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जिससे हम लोग काफी परेशान हैं अब हमारी सरकार से यह मांगे कि हमारे यहां रात्रि के समय पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए जिससे हम लोगों को तरह-तरह की घटनाओं से राहत मिल सकती है
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के किराये के मकान से गांजा तस्करी और चोरी-छिनतई गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रहकर गांजे की सप्लाई और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार। मकान मालिक समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से करीब 500 ग्राम गांजा, चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और छिनतई की सोने की चेन बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक के अलावा एक आरोपी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज निवासी आनंद राय और कटिहार जिले के कोढ़ा निवासी महेंद्र यादव शामिल हैं. शहर में किराए के कमरे में रहकर चोरी और छिनतई की वारदातें करने वाले इन लोगों को सिकंदरपुर निवासी मकान मालिक प्रेयस कुमार ने कमरे उपलब्ध कराकर अपराधों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया था. तलाशी के दौरान इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास छीनी गई सोने की चेन भी बरामद हुई. पुलिस के अनुसार महेंद्र यादव के खिलाफ ब्रह्मपुरा और बरूराज थानों में पूर्व से मामले दर्ज हैं. पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि यह पता लग सके कि कौन-कौन से जिले इनका नेटवर्क चला रहे हैं और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के स्टीलगेट दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन से रौनक, सुरक्षा कड़ी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में दुर्गा पूजा की रौनक अब पूरी तरह से देखने को मिलने लगी है। जिले के अधिकांश पूजा पंडालों का उद्घाटन शुक्रवार, षष्ठी तिथि को कर दिया गया। पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इसी कड़ी में धनबाद के स्टीलगेट पूजा पंडाल का उद्घाटन जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया। डीसी ने इस दौरान कहा कि सभी पूजा पंडालों में सफाई व्यवस्था अच्छी रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाए। सभी पूजा समितियां वोलेंटियर की भी तैनाती करें ताकि किसी प्रकार की अवव्यस्था न हो। किसी तरह की परेशानी होने पर समिति तत्काल प्रशासन को सूचना दें। सरायढेला स्टील गेट स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति इस बार पंडाल को राष्ट्रीय पक्षी मोर के स्वरूप और मोर पंखों की सुंदर सजावट के साथ तैयार किया गया है। इसके साथ ही पंडाल के अंदर के दृश्य को अंडमान निकोबार के आदिवासी जीवन और शीश महल के रूप में दर्शाया है.
0
0
Report

प्रयागराज हत्याकांड: अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा और बेटे की गिरफ्तारी जेल

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड मामले से जुड़ी बड़ी ख़बर, आरोपी अधिवक्ता हाईकोर्ट देवेंद्र नाथ मिश्रा की हुई गिरफ्तारी, देवेंद्र नाथ मिश्रा के बेटे नृपेंद्र नाथ मिश्रा भी मामले में गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद किया, कल कर्नलगंज के सलोरी इलाके में हुई थी गोलीबारी की घटना, संपत्ति विवाद के चलते दोनों पक्षों से मारपीट और गोली चली थी, जिसमें गोली लगने के चलते सतीश चंद्र श्रीवास्तव की मौत हो गई थी, मारपीट में अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा भी घायल हुए थे, आज मामले में पुलिस ने देवेंद्र नाथ मिश्रा और उनके बेटे को जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के चारदीवारी में चार दिन ट्रैफिक बदले: परकोटा-आमेर के लिए खास रूट लागू

Jaipur, Rajasthan:त्योहारी सीजन और लगातार चार दिन के अवकाश को देखते हुए जयपुर पुलिस ने शहर के परकोटा और आमेर क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने पर्यटकों और आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था निर्धारित की है। परकोटा क्षेत्र में बड़ी टूरिस्ट बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। परकोटा में बड़ी टूरिस्ट बसों की एंट्री बंद जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में पर्यटकों की बड़ी बसों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन बसों की पार्किंग के लिए रामनिवास बाग पार्किंग को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा परकोटा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों का संचालन रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक ही किया जा सकेगा। दिन के समय लोडिंग वाहनों का संचालन नहीं होगा। रूट परमिट वाली बसों, मिनी बसों और सिटी बसों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक समानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा। व्यापारियों से की अपील... चारदीवारी क्षेत्र में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने की अपील की है। इसके लिए रामनिवास बाग की जेडीए भूमिगत पार्किंग, चौगान स्टेडियम के निर्धारित पार्किंग स्थल और आतिश मार्केट के अंदर उपलब्ध पार्किंग का उपयोग करने को कहा गया है। बड़ी चौपड़-सुभाष चौक मार्ग पर विशेष व्यवस्थाण..... चारदीवारी में यातायात का दबाव बढ़ने पर आवश्यकतानुसार सामान्य यातायात में बदलाव किया जाएगा। बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक: सामान्य यातायात का संचालन सड़क के दोनों तरफ से किया जाएगा। सुभाष चौक से बड़ी चौपड़: वाहनों को चार दरवाजा और घोड़ा निकास रोड होते हुए रामगंज चौपड़ की ओर डायवर्ट किया जा सकेगा। बांदरवाल गेट से आने वाले वाहन: नगर परिषद की मोरी, सार्दुल सिंह की नाल और गणगौरी बाजार की तरफ जा सकेंगे। गणगौरी बाजार से सिटी पैलेस: सार्दुल सिंह की नाल होकर सिटी पैलेस की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।amer क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर यातायात का दबाव कम करने के लिए विशेष रूट निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली रोड से आमेर फोर्ट जाने वाले वाहन आमेर तिराहा से धोबीघाट चौराहा, रामगढ़ मोड़ और आमेर रोड होते हुए आमेर फोर्ट जा सकेंगे। रामगढ़ मोड़ से आमेर की तरफ सामान्य यातायात का संचालन जारी रहेगा। वहीं, जयगढ़ टी-पॉइंट से रामगढ़ मोड़ की तरफ यातायात बंद रहेगा। जयगढ़ टी-पॉइंट से वाहन आमेर की तरफ जा सकेंगे। इसके अलावा आमेर से रामगढ़ मोड़ की तरफ यातायात बंद रहेगा और आमेर तिराहा से आमेर गांधी चौक की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। आमेर से जयपुर आने के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल..... आमेर से जयपुर शहर की ओर आने वाले वाहन आमेर तिराहा, दिल्ली रोड, गलता गेट चौराहा और ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से विकसित किए जा रहे परियों का बाग क्षेत्र में अस्थायी पार्किंग का संचालन भी किया जा रहा है। पुलिस की अपील- यातायात नियमों का करें पालन जयपुर पुलिस का उद्देश्य त्योहार और पर्यटन सीजन के दौरान शहर में यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखना है। चार दिन के अवकाश में आमेर, परकोटा, धार्मिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जयपुर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिक घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का ध्यान रखें। यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू करेगी。
0
0
Report

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले में सरकार को नोटिस, CBI जांच की मांग तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, तीन सप्ताह में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग को लेकर कमलेश बिंद के भाई ने दाखिल की है याचिका, याचिका में एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से कराने का निर्देश देने की मांग हाईकोर्ट से की गई है, 3-4 जून 2026 की रात में कमलेश बिंद का एनकाउंटर हुआ था, होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में वांछित कमलेश बिंद पर घोषित था 1 लाख का इनाम, कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी उठाया था सवाल, अब एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है, कमलेश बिंद की मां ने अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के जरिए दाखिल की है याचिका。
0
0
Report

खैरागढ़ के मां दंतेश्वरी मंदिर: 359 ज्योति कलश और विदेशों तक फैली आस्था

Khairgarh, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में स्थित रियासतकालीन मां दंतेश्वरी मंदिर आस्था, इतिहास और परंपरा का अनूठा संगम है। मान्यता है कि मां की स्वयंभू प्रतिमा तत्कालीन राजा कमल नारायण सिंह को स्वप्न में दर्शन देने के बाद प्राप्त हुई थी। इस मंदिर की महिमा केवल खैरागढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और आयरलนด์ जैसे देशों में रहने वाले श्रद्धालु भी यहां मां के नाम से ज्योति कलश प्रज्वलित करवाते हैं। इस वर्ष नवरात्र में मंदिर में 359 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। आखिर क्या है इस मंदिर का इतिहास और क्यों विदेशों तक फैली है मां के दरबार की आस्था? देखिए, यह विशेष रिपोर्ट। रियासतकाल से जुड़ा मंदिर का इतिहास खैरागढ़ का मां दंतेश्वरी मंदिर वर्षों पुरानी धार्मिक विरासत को संजोए हुए है। मंदिर के पुजारी पंडित मनलानंद झा के अनुसार, तत्कालीन राजा कमल नारायण सिंह को स्वप्न में मां के दर्शन हुए थे। इसके बाद पीपल के वृक्ष के समीप खुदाई के दौरान मां की प्रतिमा प्राप्त हुई। मान्यता है कि प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपने स्थान से नहीं उठी। इसके बाद स्वप्न में मिले निर्देश के अनुसार दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ प्रतिमा को वर्तमान मंदिर स्थल तक लाया गया। तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बलि की परंपरा में आया बदलाव मंदिर का धार्मिक इतिहास यहां की पुरानी परंपराओं से भी जुड़ा है। पुजारी के मुताबिक, रियासतकाल में यहां भैंसे की बलि दी जाती थी, बाद में बकरे की बलि की परंपरा रही। समय के साथ धार्मिक रीति में बदलाव आया और अब नारियल तथा कद्दू अर्पित कर प्रतीकात्मक बलि दी जाती है। नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। 359 ज्योति कलश, विदेशों तक पहुंची आस्था नवरात्र में मंदिर में कुल 359 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, आयरलैंड और स्विट्जरलैंड में रहने वाले श्रद्धालु भी मां के नाम से ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। ऑस्ट्रेलिया सहित दूसरे देशों से विदेशी पर्यटकों के यहां दर्शन के लिए पहुंचने की जानकारी भी सामने आई है। मिट्टी के कलश और पारंपरिक विधि-विधान से निभाई जाने वाली पूजा की परंपरा मंदिर की विशिष्ट पहचान है। रियासतकालीन इतिहास, पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं और सात समंदर पार तक फैली श्रद्धा खैरागढ़ का मां दंतेश्वरी मंदिर आज भी आस्था की एक अनूठी पहचान बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

2.66 करोड़ की साइबर ठगी: गिरफ्तार हुए आरोपी, 31 बैंक खातों का खुलासा

Kanpur, Uttar Pradesh:2 करोड़ 66 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार - निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर की गई करोड़ों की ठगी - आरोपियों के पास से 31 बैंक खातों से जुड़ी सामग्री बरामद -22 एटीएम कार्ड, 27 चेकबुक और 19 पासबुक मिलीं - पांच फर्मों की मुहरें और आईफोन भी बरामद -फर्जी इनवॉइस के जरिए बैंकिंग सुविधा हासिल करने का आरोप - पतंजलि को सरसों की सप्लाई दिखाकर फर्जी बिल जमा करने का खुलासा - करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन की तैयारी की आशंका कानपुर में 2 करोड़ 66 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ऑनलाइन निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर जाजमऊ के रहने वाले मोहम्मद अहमद लारी से करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी। मामले में पुलिस ने अखिल सिंह चौहान और सतेन्द्र यादव उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 31 बैंक खातों से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है, जिसमें 22 एटीएम कार्ड, 27 चेकबुक, 19 पासबुक और पांच फर्मों की मुहरें शामिल हैं। जांच में फर्जी फर्म दस्तावेजों और इनवॉइस के जरिए बैंकिंग सुविधा हासिल करने का मामला भी सामने आया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और करोड़ों रुपये के संभावित लेन-देन की पड़ताल कर रही है। मामलों में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने अहम जानकारी दी है।
0
0
Report

एसडीएम के निर्देश: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, शांतिपूर्ण दशहरा-दीपावली की अपील

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा नवरात्र पर्व के चलते आगामी दशहरा एवं दीपावली पर्व को लेकर टिमरनी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नवागत एसडीएम असवन राम चिरामन ने बैठक में डीजे संचालकों एवं मंडल समीति सदस्य सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शासन के नियमों की जानकारी देते हुए एसडीएम ने सभी डीजे संचालकों को सूचित किया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमानुसार उपयोग किया जाए, तेज ध्वनि में किसी प्रकार से ध्वनि यंत्र ना बजाए। शांतिपूर्वक चल समारोह निकाला जाए। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने भी सभी से अपील की है कि दशहरा उत्सव मैदान पर सभी मण्डल अपनी प्रतिमाएं लेकर आए एवं क्रमानुसार चल समारोह में शामिल हो। डीजे संचालकों में नाराजगी देखी गई क्योंकि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है इसलिए उन्होंने डीजे नहीं बजाने की बात कही।
0
0
Report

सीएम हेल्पलाइन 1076 से जनता को राहत, शिकायतों का तेज निराकरण

Begun, Rajasthan:रायपुर सीएम हेल्पलाइन 1076 से आम जनता को मिल रही राहत.. अब तक 2.31 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज, 2.05 लाख से ज्यादा का निराकरण.. सीएम हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतों का हुआ समाधान.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में हेल्पलाइन के कामकाज की समीक्षा की.. सीएम ने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर लिया समाधान का फीडबैक.. 1076 पर शिकायत के बाद 80 से 85 परिवारों की बिजली समस्या हुई दूर.. शिकायत के 10 दिन के भीतर हितग्राही को मिली पीएम आवास की 55 हजार की किस्त. 9 महीने से रुकी पेंशन शिकायत के बाद दोबारा शुरू, लंबित राशि का भी भुगतान.. सीएम ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश.. लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश.. ग्राम पंचायतों, राशन दुकानों और CSC सेंटरों में हेल्पलाइन के प्रचार के निर्देश
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top