icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खरगोन में तेज बारिश से बाढ़, पुल-पुलिया पर आवागमन रोक

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर. खरगोन - बड़वानी मार्ग पर घोटिया रपट पर बाढ़ का पानी. वाक़ पुलिया पर बाढ़ का पानी होने आवागमन रुका. दोनों ओर वाहनों की लगी कतारे. खरगोन - बड़वानी मार्ग पर हुआ बाढ़ से मार्ग अवरुद्ध. बाढ़ का पानी पुल-पुलियाओं पर होने पर पुलिस एवं स्थानीय निकाय अलर्ट. खरगोन शहर की कुंदा नदी में भी बाढ़. शहर के कसरावद रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड की सुखपुरी पुलिया पर बाढ़ का पानी होने से पुलिया के दोनों छोरो पर बैरिकेट्स लगाकर आवागमन रोक और पुलिस की तैनाती की गई. इसी तरह संतोषी माता पुलिया पर भी पुलिस की पहरेदारी कर आवागमन को रोका गया. एसपी रविन्द्र वर्मा ने पूरे जिले के थाने एवं पुलिस चौकी को अलर्ट कर पुल-पुलियाओं पर बारिश का पानी होने पर लोगो को नहीं निकलने की अपील के साथ बैरिकेट्स एवं पुलिस की पहरेदारी सुनिश्चित करने के आदेश दिए है. साथ स्थानीय पंच, सरपंच एवं निकाय से संपर्क कर इस तरह जोखिम को आवाजाही को रोकने के निर्देश दिए है. वही दूसरी ओर बाढ़ के पानी को देखने स्थानीय लोग भी पहुंच रहे है。
0
0
Report

शहर में भाजपा की तिरंगा यात्रा देशभक्ति का माहौल बना गई

Dholpur, Rajasthan:शहर में निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा,देश भक्तिमय हुआ माहौल पूर्व विधायक और बीजेपी पीसीसी सदस्य हुए यात्रा में शामिल, लोगो ने बरसाए फूल देश के 80 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर शहर में तिरंगा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा शहर के राजेश्वरी कैला माता मंदिर से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए किला गेट, गांधी पार्क पर जाकर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक गिर्राज मलिंगा के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरवन वर्मा तमाम पदाधिकारीयो ने शिरकत की। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाएं पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा संभाली गई। इस दौरान कोतवाली थाने के पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्थाओं को संभालते नजर आई। जब तिरंगा यात्रा शहर में आगे बढ़ी और देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए गए तो माहौल देशभक्तिमय हो गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक मलिंगा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह तिरंगा यात्रा हर ब्लॉक स्तर पर निकाली जा रही है। जिसका उद्देश्य लोगो मे देश प्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरवन वर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सैकड़ो लोगों के शहीद होने, स्वतंत्रता सेनानियों के फांसी पर झूलने के बाद हमें 1947 में आजादी मिली, उस दौरान जो लोग बलिदान हुए उनकी यादें हमारे जहन में हमेशा रहनी चाहिए, युवा पीढ़ी इससे अनविज्ञ है। तिरंगा यात्रा की मेजबानी बाड़ी मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे और उनकी टीम द्वारा की गई। तिरंगा यात्रा शहर के भारद्वाज मार्केट, हॉस्पिटल रोड, सीताराम बाजार, लोहार बाजार, सराफा बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां गांधी पार्क पर इसका समापन हुआ।
0
0
Report
Advertisement

गंगरार में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में भारी नाराज़गी

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में बारिश के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कस्बे में करीब 24 घंटे से बिजली गुल है। बताया जा रहा है कि 11 KV की अंडरग्राउंड लाइन फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। स्टेशन चौराहा, मोची मार्केट, रेलवे स्टेशन मार्केट सहित आधा कस्बा प्रभावित है। बिजली नहीं होने से कई दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि समस्या के बीच जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। लंबे समय से बिजली बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। बारिश के मौसम में बिजली संकट ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लोगों ने जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
0
0
Report

बड़वानी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का 14 अगस्त को तलून दौरा, विभागीय निरीक्षण और संवाद

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी -सीएम डॉ मोहन यादव का प्रस्तावित दौरा ,14 अगस्त को जिले में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता बताया सीएम युवा किसान और उद्योगपतियों से करेंगे सीधे संवाद Vo-मप्र के सीएम डॉक्टर मोहन यादव 14 अगस्त को जिले के तलून आएंगे जंहा वो अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर कार्यालय के विभागों का भी निरीक्षण करेंगे साथ ही जिले के ग्राम बोरलाय,तलून और कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कलेक्टर जयति सिंह ने मीडिया को दो प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी है जिसमे बताया गया है के सीएम डॉ मोहन यादव जन विश्वास के कार्यक्रम अंतर्गत 14 अगस्त को जिला मुख्यालय से महज चंद दूरी स्थित ग्राम तलून आ रहे है रहे है जंहा सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य मामलों को लेकर अधिकारियों सहित अन्य मामलों में हितग्राहियों से चर्चा करेंगे और समस्याओं को लेकर त्वरित कार्यवाही करेंगे सीएम दौरे को लेकर आज कलेक्टर जयति सिंह ने पत्रकारों को दोपहर एक बजे कलेक्टर कार्यालय बुलाया था जंहा उन्होंने बताया के सीएम जिले के उद्धयानिक विभाग सहित अन्य 3 विभागों की मॉनिटरिंग करेंगे उसके बाद जो दिशा निर्देश मिलेंगे कार्यवाही की जाएगी कलेक्टर जयत्ति सिंह ने ये भी बताया के सीएम डॉ मोहन यादव समीक्षा बैठक भी करेंगे और उसके बाद जो भी दिशा निर्देश होंगे कार्यवाही की जायेगीं
0
0
Report

धमतरी ट्रिपल मर्डर: 5 दोषियों को उम्रकैद; 3 साल आर्म्स एक्ट

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी के बहुचर्चित मर्डर केस में करीब एक साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है..... अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम की अदालत ने हत्या के मामले में 8 आरोपियों में से 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है..... वहीं एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत 3 साल की सजा दी गई है..... इसके अलावा बलवा के मामले में सभी 8 आरोपियों को 2-2 साल और मारपीट के मामले में 6-6 महीने की सजा सुनाई गई है..... हालांकि अदालत ने सभी सजाओं को एक साथ चलाने का आदेश दिया है..…. मामला 12 अगस्त 2025 की रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के मथुराडीह स्थित अन्नपूर्णा मराठा ढाबे का है..... यहां हुए खूनी संघर्ष ने पूरे धमतरी जिले को दहला दिया था..... रायपुर से आए चार दोस्त अपने साथी राहुल को लेने सोरम गांव पहुंचे थे...... इसके बाद सभी खाना खाने ढाबे पहुंचे, जहां पहले से ही आठ युवक मौजूद थे..... बताया गया है बीड़ी मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी तकरार में बदल गया..... आरोप है कि युवकों के समूह ने चाकू और खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया..... हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को करीब 100 मीटर तक दौड़ाकर हमला किया गया, जिससे उसकी भी जान चली गई...... चौथा युवक किसी तरह वहां से भाग निकला, लेकिन खंजर लगने से वह भी घायल हुआ था...… वही वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और महज 24 घंटे के भीतर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था...... मामले में गोपी दीवान को मुख्य आरोपी बताया गया..... गिरफ्तार आरोपियों में गोपी दीवान, कुलेश्वर नेताम, रणवीर कुमार, कमलेश ध्रुव और गौतम दीवान समेत अन्य आरोपी शामिल थे..... मामले में तीन नाबालिगों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी..... इस हत्याकांड के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान सामने आई एक तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं..... पुलिस वाहन में बैठाए जाते समय कुछ आरोपी बेहद बेखौफ अंदाज में विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए थे....... उस तस्वीर ने आरोपियों के रवैये को लेकर कई सवाल खड़े किए थे..... करीब एक साल चली सुनवाई और तमाम न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब अदालत ने 5 आरोपियों को ट्रिपल मर्डर में उम्रकैद की सजा सुनाकर इस सनसनीखेज मामले में अहम फैसला दिया है..... साथ ही अन्य धाराओं में भी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है
0
0
Report
Advertisement

कटनी अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा, भाजपा नेताओं के व्यवहार पर सवाल

Katni, Madhya Pradesh:कटनी अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा, भाजपा नेताओं के व्यवहार पर उठे सवाल कटनी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को उस वक्त विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा, जब पन्ना तिराहे पर कार्रवाई के दौरान कुछ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई को लेकर निगम अमले और नेताओं के बीच काफी देर तक गहमा-गहमी होती रही। नगर निगम की अतिक्रमण टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पन्ना तिराहे पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बालीनाथ पटेल और ललित पटेल की अनधिकृत संरचना के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जानी थी निगम अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा ही था कि कुछ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि वहां पहुंच गए। इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा और बहस होती रही। आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेताओं ने नगर निगम के अधिकारियों और अतिक्रमण अमले पर अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास किया और अमर्यादित व्यवहार किया। हालांकि, पूरे घटनाक्रम का वास्तविक पक्ष संबंधित लोगों के बयान और मौके के वीडियो से स्पष्ट होगा। काफी देर चली गहमा-गहमी के बाद भवन स्वामी ने संरचना को स्वयं हटाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नगर निगम की टीम ने एक सप्ताह का समय देते हुए फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी और वापस लौट गई।
0
0
Report

धनबाद सदर अस्पताल में मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड और RBSK कैंप से सुविधाओं में सुधार

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी पहल की गई है। बुधवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज ने मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यानी RBSK के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर का भी निरीक्षण किया। वहीं, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 11 से 22 अगस्त तक विशेष कैंप आयोजित किया गया है, जिसमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज और सर्जरी पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बुधवार को कई नई सुविधाओं की शुरुआत की गई। उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज ने संयुक्त रूप से मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और RBSK के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है और अस्पताल राज्य के अग्रणी सरकारी अस्पतालों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं, 11 से 22 अगस्त तक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप चलाया जा रहा है। कैंप में जन्मजात बीमारी, हृदय रोग, आंख, कान, हाथ-पैर और दांतों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित बच्चों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनका इलाज और सर्जरी भी पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी। पिछले तीन से चार महीनों में RBSK टीम ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 700 बच्चों की स्क्रीनिंग की है। अब इन बच्चों को चरणबद्ध तरीके से इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों के इलाज की निगरानी के लिए विशेष सॉफ्टवेयर GAPs का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए प्रत्येक बच्चे को इलाज पूरा होने और पूरी तरह स्वस्थ होने तक ट्रैक किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक सर्जरी सदर अस्पताल में ही कराई जाए। अंत में उपायुक्त ने जिलेवासियों से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य CHC, PHC और सदर अस्पताल स्तर पर मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
0
0
Report

तमक नाले में फ्लैश फ्लड: राहत अभियान जारी; वैज्ञानिक अध्ययन से रोकथाम की योजना

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली की नीति घाटी में तमक नाले में आई फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने तमक नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने नाले के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। वहीं, फ्लैश फ्लड के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ संस्थान से वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को खेतों, फसलों, पंचायत भवन समेत अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और नियमानुसार प्रभावित लोगों को अधिकतम संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला खनन अधिकारी को आवश्यकता के अनुसार तमक नाले और नदी क्षेत्र में रिवर ड्रेजिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलप्रवाह का मार्ग व्यवस्थित किया जा सके और भविष्य में तेज बहाव से होने वाले नुकसान के जोखिम को कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लैश फ्लड के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से विशेषज्ञ संस्थान को सूचित कर दिया गया है। अध्ययन के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रभावी सुरक्षा और बचाव के उपाय किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

चमोली में तमक नाले की फ्लैश फ्लड: राहत जारी, अध्ययन से जोखिम कम

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली की नीति घाटी में तमक नाले में आई फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने तमक नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने नाले के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। वहीं, फ्लैश फ्लड के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ संस्थान से वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को खेतों, फसलों, पंचायत भवन समेत अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और नियमानुसार प्रभावित लोगों को अधिकतम संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला खननाधिकारी को आवश्यकता के अनुसार तमक नाले और नदी क्षेत्र में रिवर ड्रेजिंग कराने के निर्देश दिए गये हैं, ताकि जलप्रवाह का मार्ग व्यवस्थित किया जा सके और भविष्य में तेज बहाव से होने वाले नुकसान के जोखिम को कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लैश फ्लड के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से विशेषज्ञ संस्थान को सूचित कर दिया गया है। अध्ययन के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रभावी सुरक्षा और बचाव के उपाय किए जाएंगे。
0
0
Report

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध रूप से निवास कर रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, FRRO सूचना पर कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा भारत में अवैध रूप से निवास कर रही उज्बेकिस्तान नागरिक को गिरफ्तार किया गया। अवैध रूप से भारत में निवास कर रही उज्बेकिस्तान नागरिक महिला को किया गया गिरफ्तार । एफआरआरओ की सूचना पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता की बाद पूछताछ थाना स्थानीय के महिला हेल्प डेस्क से गिरफ्तारी की गई। आरोपी के कब्जे से भारतीय प्रपत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल बरामद। आरोपी के पास से नकदी, पीली व सफेद धातु की ज्वैलरी एवं मोबाइल फोन बरामद । मामले में थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-544/2025, धारा-318(4)/61 बीएनएस, विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14(ए) व विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की 7(1) अथवा धारा 8/10/23 इमीग्रेशन एण्ड फारेनर एक्ट 2025 एक्ट में वांछित आरोपी लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report

फतेहपुर के सीधे संवाद में 350 शिकायतों का समाधान, बीपीएल सूची पर स्पष्टता

Nurpur, Himachal Pradesh:तीन दिन, 350 फरियादें और मौके पर समाधान—फतेहपुर में जनता के बीच पहुंचे विधायक पठानिया सीधे संवाद में रास्तों, डंगों, मकानों और पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर हुई सुनवाई; बीपीएल सूची पर विधायक ने स्थिति की स्पष्ट एंकर- फतेहपुर में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित तीन दिवसीय सीधे संवाद कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर करीब 350 फरियादें सुनीं। विधायक के अनुसार अधिकांश समस्याओं का संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समाधान करवाया गया। वहीं बीपीएल सूची को लेकर भी उन्होंने जनता की आशंकाएं दूर करते हुए कहा कि अभी किसी भी व्यक्ति का नाम सूची से नहीं काटा गया है। प्रदेश सरकार एवं पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सीधे संवाद कार्यक्रम में विधायक भवानी सिंह पठानिया लगातार जनता के बीच मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रास्तों, डंगों, पक्के मकानों, पेयजल और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। तीन दिनों में करीब 350 प्रमुख समस्याएं हमारे सामने आई हैं। अधिकतर समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर समाधान कर दिया गया है। जो समस्याएं बजट से जुड़ी हैं, उन्हें बजट उपलब्ध होने पर पूरा किया जाएगा। हमारा उद्देश्य यही है कि जनता को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। संवाद कार्यक्रम के दौरान विकास खंड अधिकारी फतेहपुर सुभाष अत्री, नायब तहसीलदार, पंचायती राज विभाग, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अभिलाष सनोरिया, लोक निर्माण विभाग, शिवा प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 बीपीएल सूची पर स्थिति स्पष्ट बीपीएल सूची को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच विधायक भवानी सिंह पठानिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी तक किसी भी व्यक्ति का नाम बीपीएल सूची से नहीं काटा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुरानी सूची ही मान्य है और पात्र परिवारों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। नई सूची तैयार की जा रही है। अभी किसी का नाम बीपीएल सूची से नहीं काटा गया है। नई सूची तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। लोगों को किसी भी अफवाह या गलत प्रचार पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सरकार का उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विधवा महिलाओं को योजना की जानकारी सीधे संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधवा महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस दौरान विधायक ने महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना की जानकारी दी और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने को कहा। विधायक के अनुसार योजना के तहत पात्र एकल नारी एवं विधवा महिलाओं के बच्चों को सहायता का प्रावधान है। संवाद कार्यक्रम के दौरान कुछ पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। बाइट-: भवानी सिंह पठानिया जिन विधवा और एकल महिलाओं के बच्चे पात्र हैं, वे इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का लाभ जरूर लें। अगर किसी को योजना का लाभ लेने में कोई दिक्कत आती है तो वह संबंधित विभाग से संपर्क करे या सीधे हमसे संपर्क कर सकता है。 तीन दिनों तक चले इस सीधे संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने कहा कि जनता से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच दूरी कम करना तथा समस्याओं का समाधान मौके पर सुनिश्चित करना है。
0
0
Report
Advertisement

संगरूर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Lehragaga, Punjab:संगरूर के थाना लहरा क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने कई महीने बाद अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की एक घर में काम करने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना के बारे में शुरुआत में अपने परिवार को नहीं बताया। कुछ महीने बाद लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आई, जिसके बाद उसने अपने परिवार को कथित घटना के बारे में जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद थाना लहरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना लहरा के एसएचओ जसकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान और उससे जुड़ी ऐसी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती, जिससे उसकी पहचान उजागर हो।
0
0
Report

किशनगढ़ के सरकारी कॉलेज में NSUI ने छात्र संघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर NSUI की ओर से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने लोकतंत्र की अर्थी जलाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों की आवाज और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े हैं, इसलिए इन्हें तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो NSUI आंदोलन को और तेज करेगी और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर NSUI प्रदेश महासचिव विशाल जाखड़ सहित छात्र प्रतिनिधि विशेष सेनी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने लोकतंत्र की रक्षा और छात्र हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top