icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यातायात माह के उद्घाटन में नियमों के पालन और सुरक्षा पर जोर

Hapur, Uttar Pradesh:सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में यातायात माह का शुभारंभ किया. पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया. इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात, पुलिस बल के जवान और भारी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे. पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस स्टाफ, एनसीसी छात्र-छात्राओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की अनिवार्यता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीटबेल्ट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के प्राथमिक उपाय हैं. लापरवाही और तेज रफ्तार सड़क हादसों का मुख्य कारण बनती हैं, जिसे केवल सतर्कता और अनुशासन से रोका जा सकता है. एसपी ने कहा कि आज से शुरू हो रहे यातायात माह के तहत मुख्य उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई से ज्यादा नागरिकों में स्वेच्छा से नियमों के पालन की आदत डालना है. विशेषकर युवा वर्ग और एनसीसी के साथी समाज में इस संदेश के सबसे मजबूत संवाहक बन सकते हैं. दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट का प्रयोग और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाना प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है. नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें.
0
0
Report

पलामू के 47 केंद्रों पर जेटेट शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त: DC-SP ने निरीक्षण किया

Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पलामू के अधिकारियों ने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया ताकि निदेश स्पष्ट हों कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो सके। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त निगरानी में परीक्षा संचालित की जा रही है।
0
0
Report

सिमडेगा में चाकू मारकर हत्या: आरोपी जितेन्द्र मांझी गिरफ्तार

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेतासोया बांधटोली में चाकू मारकर 45 वर्षीय विनोद डांग की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू भी बरामद किया है। घटना 30 अक्टूबर की रात की है। मामले में मृतक के भतीजे के आवेदन पर कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारी सीजन में बीकानेर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम भारी

Bikaner, Rajasthan:त्योहारी सीजन में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल, जगह-जगह जाम से आमजन परेशान मुख्य बाजारों में खरीदारी के बीच यातायात व्यवस्था चरमराई कोटगेट, KEM रोड, बड़ा बाजार और जस्सूसर गेट पर वाहनों की लंबी कतारें जाम के चलते आमजन के साथ व्यापारी भी हो रहे परेशान ट्रैफिक पुलिस ने चुनावी ड्यूटी का हवाला देकर जताई असमर्थता यातायात प्रभारी कानाराम बोले- 6 नवंबर के बाद उपलब्ध होगा पर्याप्त जाब्ता त्योहारों का सीजन है बाजारों में रौनक है खरीदारी के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं लेकिन बीकानेर की सड़कों पर इस रौनक के बीच जाम का झाम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है शहर के प्रमुख बाजारों में हालात ऐसे हैं कि वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं और कई जगह लोगों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल रहा कोटगेट से KEM रोड और बड़ा बाजार से जस्सूसर गेट तक यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस चुनावी ड्यूटी के चलते पर्याप्त जाब्ता नहीं होने की बात कह रही है। दीपावली और त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ लेकिन इस भीड़ को संभालने के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नाकाफी नजर आ रही है बीकानेर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर जगह-जगह जाम के हालात बने हुए हैं कोटगेट, KEM रोड, बड़ा बाजार और जस्सूसर गेट जैसे व्यस्त इलाकों में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालात यह हैं कि बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों का काफी समय जाम में गुजर रहा है कई जगह वाहनों की कतारें लग रही हैं। पैदल राहगीरों को भी रास्ता निकालने में मुश्किल हो रही है इसका असर केवल आमजन पर ही नहीं बल्कि व्यापारियों पर भी पड़ रहा है बाजारों में ग्राहक तो पहुंच रहे हैं लेकिन अव्यवस्थित यातायात के चलते खरीदारी और कारोबार दोनों प्रभावित हो रहे हैं अब सवाल यह है कि आखिर त्योहारों के इस अहम समय में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? इस संबंध में यातायात प्रभारी कानाराम ने चुनावी ड्यूटी का हवाला दिया है उनका कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते ट्रैफिक पुलिस के अधिकांश जवान चुनावी ड्यूटी में तैनात हैं ऐसे में शहर में पर्याप्त पुलिस जाब्ता उपलब्ध नहीं हो पा रहा है यातायात प्रभारी के मुताबिक 6 नवंबर को तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद पर्याप्त जाब्ता उपलब्ध हो सकेगा यानी फिलहाल शहरवासियों को ट्रैफिक व्यवस्था में राहत के लिए चुनावी ड्यूटी खत्म होने का इंतजार करना पड़ सकता है।
0
0
Report
Advertisement

### दीपावली पर्व को लेकर रेउसा थाने में पुलिस ने की बैठक, आतिशबाजी विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के निर्

RKRamendr KumarFollow15m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:### दीपावली पर्व को लेकर रेउसा थाने में पुलिस ने की बैठक, आतिशबाजी विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के निर्देश रेउसा (सीतापुर)। दीपावली सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रेउसा थाना परिसर में पुलिस ने व्यापारियों और आतिशबाजी का कारोबार करने वाले लोगों के साथ बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता और आवश्यक सावधानियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने व्यापारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आतिशबाजी का व्यवसाय करने वालों से नियमानुसार अनुमति प्राप्त करने तथा दुकानों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम पूरे रखने को कहा। साथ ही आतिशबाजी बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके अलावा नगदी लेकर आवागमन करने वाले व्यापारियों को सलाह दी गई कि वे पहले पुलिस को सूचना दें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सुरक्षा लेकर ही आवागमन करें। बैठक में पुलिस ने सभी व्यापारियों से त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर उपनिरीक्षक नागेंद्र पांडे सहित ग्राम प्रधान हामिद अली, पुन्नू, जाहिद अली, पंकज, पुनीत सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

छुईखदान के पान की नई कहानी: महिलाओं के स्व-निर्भरता से चमकेगी परंपरा

Khairgarh, Uttar Pradesh:कभी छुईखदान का पान सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि इस इलाके की पहचान हुआ करता था। यहां की पान की खुशबू देश के कई राज्यों तक पहुंचती थी। स्थानीय लोकमान्यता तो यहां तक है कि छुईखदान के पान की पहचान पाकिस्तान के लाहौर तक थी। करीब छह हजार पान की खेती से गुलजार रहने वाला यह इलाका वक्त के साथ अपनी इस विरासत को खोने लगा। आगजनी की घटना ने पारंपरिक पान की खेती को बड़ा झटका दिया, लेकिन अब एक बार फिर छुईखदान के पान की किस्मत बदलने की कोशिश हो रही है। किसान खेतों में पान की बेलें संवार रहे हैं, तो महिलाएं इसी पान से चॉकलेट, मिठाई और चाय बनाकर स्वाद को नया कारोबार दे रही हैं। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट... ये सिर्फ पान के पत्ते नहीं, बल्कि छुईखदान के इतिहास, संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। कभी यहां हजारों की संख्या में पान की खेती होती थी। खेतों में तैयार होने वाला पान अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर था। देश के कई राज्यों में इसकी मांग थी। स्थानीय लोकमान्यता के अनुसार छुईखदान के पान की पहचान पाकिस्तान के लाहौर तक पहुंची थी। छुईखदान में पान की खेती की शुरुआत के पीछे रियासतकाल से जुड़ी दिलचस्प कहानी भी सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि खैरागढ़-छुईखदान रियासत में उत्तर प्रदेश से रानियों के आगमन के साथ पान खाने और मेहमानों को पान खिलाने की परंपरा आई। रानियों के साथ आई दासियों के जरिए यहां पान की संस्कृति विकसित हुई और धीरे-धीरे पान की खेती छुईखदान की खास पहचान बन गई। लेकिन समय के साथ इस विरासत पर संकट गहराता गया। आगजनी की एक घटना ने पान की खेती को बड़ा नुकसान पहुंचाया। कभी हजारों की संख्या में होने वाली खेती सिमटती चली गई। किसानों के सामने परंपरा बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। अब जिला प्रशासन पान अनुसंधान केंद्र के जरिए इस पुरानी खेती को फिर से बढ़ावा देने में जुटा है। खैरागढ़ क्षेत्र में करीब 10 किसान बड़े स्तर पर पान की खेती कर रहे हैं। सरकारी नर्सरियों के माध्यम से भी पान की बेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। और अब छुईखदान के पान की कहानी में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यहां की महिलाएं पान को सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रख रहीं, बल्कि उससे चॉकलेट, मिठाइयां, चाय और चीला जैसे नए उत्पाद तैयार कर रही हैं। यानी जिस पान की पहचान कभी परंपरागत खेती से थी, वही अब महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आत्मनिर्भरता और रोजगार का जरिया बन रहा है। यहां गिलोरी, मीठा, बंगला और कपाली सहित करीब 10 किस्मों का पान उगाया जाता है।
0
0
Report

मंडला स्थापना दिवस: मंत्री संपतिया उइके ने कबड्डी मंच पर छात्रों के साथ धमाकेदार नाचा

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में स्थापना दिवस का जश्न, कबड्डी के मैदान में उतरीं मंत्री संपतिया उइके, छात्र-छात्राओं संग जमकर थिरकीं मंडला — मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मंडला में उत्साह, उमंग और उल्लास की अनूठी छटा देखने को मिली। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल, कला और संस्कृति का शानदार संगम नजर आया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके महिला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कबड्डी खेलती नजर आईं, तो वहीं छात्र-छात्राओं के समूह के साथ नाचते-गाते उत्सव का आनंद भी लिया। स्थापना दिवस के इस आयोजन में मंत्री का खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होना आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में दिनदहाड़े लूट, पशु व्यापारी से 2.40 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी 4 टीमें

RKRavi KumarFollow17m ago
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असरा के जंगल में लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी। मेरठ जिले के थाना मुंडाली निवासी दो पशु व्यापारी मथुरा में लगने वाले पशु मेले के लिए निकले थे। रास्ते में तीन अज्ञात लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और नगदी लूट ली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारियों से 2 लाख 40 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया है। एसपी ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
0
0
Report

टोंक में लोकतंत्र बचाओ यात्रा: भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला

Tonk, Rajasthan:दिल्ली में कांग्रेस की रैली के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने टोंक में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा का आयोजन किया है। भाजपा कार्यालय से पटेल सर्किल तक पदयात्रा आयोजित हुई। पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी मौजूद रहे। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौर की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सेना के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि सेना के खिलाफ बोलने वाला राजकुमार पप्पू क्यों नही समझ पा रहा है। भारतीय सेना देश की आन,बान और शान है और पाकिस्तान को घुटनों पर लाने की ताकत हमारी सेना में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बातें करती है, जबकि आज भारत की सेना की ताकत से चीन सहित दुनिया के बड़े देश भी भारत की शक्ति को गंभीरता से लेते हैं। मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया है और देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि भारत की सेना बेहद शक्तिशाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पहुंचे। जिससे पूरे परिसर में चुनावी माहौल और उत्साह नजर आया। पदयात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
0
Report

लुटाना-मगनी सभा में राहुल कस्वां ने घोषणाओं पर हमला, 10 लाख चौक के वादे के साथ

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर लुटाना-मगनी में गरजे सांसद राहुल कस्वां, राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशाना, बोले काका की घोषणाओं के चक्कर में मत पड़ना’ राजगढ़ पंचायत समिति वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल धर्मपत्नी नवीन रैप्सवाल के समर्थन में चुनावी सभा, दादी गौरी मंदिर के सामने गंदे पानी के तालाब की जगह सार्वजनिक चौक बनाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा सादुलपुर पंचायत राज चुनाव को लेकर लुटाना-मगनी गांव में कांग्रेस की चुनावी सभा आयोजित हुई। सभा में चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शिरकत कर कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल के समर्थन में ग्रामीणों से वोट देने की अपील की। सभा में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया भी मौजूद रहीं। चुनावी सभा के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर तीखे तंज कसे। सांसद राहुल कस्वां ने गांव की वर्षों पुरानी समस्या का जिक्र करते हुए गोरी दादी मंदिर के सामने बने गंदे पानी के तालाब को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर गंदे पानी की समस्या समाप्त कर सार्वजनिक चौक विकसित करवाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस घोषणा पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्कां ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि काका गांवों में झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, उनके चक्कर में मत पड़ना। उन्होंने पानी की टंकी का उदाहरण देते हुए कहा कि गांव में पहले से पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन उसमें अभी तक पाइपलाइन नहीं डाली जा रही है। जब पहले से बनी टंकी का ही ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा तो नई टंकी की घोषणाओं का क्या फायदा? सांसद ने भाजपा नेताओं की घोषणाओं और विकास के दावों पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने भीमसेन डेम के मुद्दे पर कहा कि सरकारी जमीन पर डेम का निर्माण हो सकता है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात रखते हुए ग्रामीणों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। सभा के अंत में सांसद राहुल कस्वां और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने पंचायत समिति सदस्य वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। लुटाना-मगनी की इस चुनावी सभा में विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ-साथ भाजपा पर राजनीतिक हमले भी चर्चा का केंद्र रहे.
0
0
Report
Advertisement

बरगी बस से 7.158 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Jabalpur, Madhya Pradesh:बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, यात्री बस से 7 किलो गांजा बरामद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस से गांजा तस्करी कर रहे 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी से बरगी आ रही पवन बस क्रमांक MP50ZK1297 में एक युवक गांजा लेकर सफर कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-34 स्थित सागर ढाबा के पास बस को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें संदिग्ध युवक दीपक वर्मन (23), निवासी प्रेम सागर झंडा चौक, हनुमानताल, जबलपुर के गहरे नीले रंग के बैग और प्लास्टिक की पन्नी में भूरे सेलो टेप से लिपटे चार पैकेट मिले। जांच करने पर पैकेटों में गांजा पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में बरगी थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश दोहरे सहित थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top