205001
Mainpuri- करहल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मृत्यु
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हुई मृत्यु , मृतक युवक का नाम अश्वनी कुमार बताया जा रहा है, वह भीकम सिंह निवासी नगला मनु का रहने वाला था। जिसकी आज संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ पाया गया है ,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नौगांव पकड़िया में विकास कार्यों की दूसरी किस्त पर प्रशासन पर आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की नगर पंचायत नौगवाँ पकड़िया के भाजपा चेयरमैन के पति संतोख सिंह संधू ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के 14 विकास कार्यों की दूसरी किस्त की फाइलें करीब डेढ़ साल तक अधिकारियों की मेजों पर धूल फांकती रहीं। इन कार्यों की कुल लागत 5 करोड़ 36 लाख से अधिक है। पहली किस्त मिलने के बावजूद दूसरी किस्त न मिलने से सड़क, नाली समेत कई परियोजनाएं अधर में लटक गईं। संधू का आरोप है कि फाइलों को जानबूझकर दबाया गया, ताकि नगर पंचायत की छवि खराब हो। उन्होंने गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार से भी मदद मांगी, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जब वे लगातार 15 दिन लखनऊ में डटे रहे और शासन स्तर पर शिकायत की, तब महज 24 घंटे में पूरी फाइल तैयार कर भेज दी गई और दूसरी किस्त स्वीकृत हो गई। संधू ने सवाल किया अगर फाइलें एक दिन में तैयार हो सकती थीं, तो जनता को डेढ़ साल तक विकास कार्यों से वंचित क्यों रखा गया।0
0
Report
सीताराम जी मंदिर में माली समाज की बैठक आयोजित
Karauli, Rajasthan:सीताराम जी मंदिर में माली समाज की बैठक का हुआ आयोजन, करौली। शहर के होली खिलाया स्थित सीताराम जी मंदिर में माली समाज की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में माली समाज से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए。0
0
Report
मंत्री किरोड़ी मीना ने रीट पेपरलीक मामले पर चिट्ठी भेजी, घेराबंदी तेज
Jaipur, Rajasthan:मंत्री किरोड़ी मीना ने रीट पेपरलीक मामले पर चिट्ठी भेजी, पूर्व कांग्रेस सरकार की घेराबंदी शुरू! रीट 2021 पेپرलीक का मामला पत्र में पूर्व मंत्री गोविंद डोटासरा और सुभाष गर्ग के नामों का जिक्र,तस्वीरें-दस्तावेज भी भेजे राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े 18 में से 17 एग्जाम में पेपरलीक का आरोप रीट-2021 की गोपनीयता पर भी सवाल | पेपर प्रिंटिंग प्रेस का चयन नियमों के विरुद्ध होने का दावा सबूतों के बावजूद ईडी की जांच रुकी | पूर्व मंत्री पर 40 करोड़ एकत्र करने का आरोप जयपुर- दिल्ली में हलचल, राजस्थान का सबसे बड़ा पेपरलीक मामला फिर चर्चा में0
0
Report
Advertisement
बीसलपुर पेयजल सप्लाई चार दिन से ठप, वेतन नहीं मिलने से जल संकट में
Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक महीने से वेतन नहीं, 4 दिन से बंद बीसलपुर जलापूर्ति, बनेठा क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट बनेठा कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों में बीसलपुर पेयजल सप्लाई पिछले चार दिनों से पूरी तरह ठप पड़ी है। पंप ऑपरेटरों ने सात महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में कार्य बंद कर दिया, जिससे हजारों ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जलापूर्ति बंद होने से अंबेडकर कॉलोनी, शंकरपुरा, मीनों की झोपड़ियां, रूपपुरा, सुरेली रोड, फतेहगंज, रमजानगंज, किशनगंज सहित दर्जनों गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घरों तक बीसलपुर का पानी नहीं पहुंच रहा, जिसके चलते उन्हें पीने का पानी कई किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। पंप ऑपरेटरों का आरोप है कि उन्हें पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला, जिसके बाद मजबूर होकर कार्य बंद करना पड़ा। अब बड़ा सवाल यह है कि यदि सात महीने से कर्मचारियों का वेतन लंबित था, तो जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते समाधान क्यों नहीं किया? ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पंप ऑपरेटरों का बकाया वेतन जारी कर बीसलपुर पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है।0
0
Report
तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियाँ लाडनूं में—रक्तदान और नेत्रदान का आह्वान
Udaipur, Rajasthan:अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम उदयपुर पहुंची, जहां उन्होंने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण दिया। इस मौके पर शिकारबाड़ी होटल में मीडिया से मुखातिब होते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने बताया कि आगामी 26 से 28 सितंबर तक लाडनूं में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें देशभर से युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परिषद की सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों की सराहना करते हुए युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान परिषद ने 17 से 23 सितंबर तक देशव्यापी रक्तदान कर्तव्यम अभियान चलाने की घोषणा की, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान सेवा पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। परिषद ने बताया कि उसकी 372 से अधिक शाखाएं देशभर में सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बाईट- डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड, सदस्य, मेवाड़ पूर्व राजपरिवार बाईट- पवन मांडोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेरापंत युवक परिषद0
0
Report
खाजूवाला नगरपालिका: विधायक मेघवाल की जनसुनवाई ने 152 परिवाद और समाधान के निर्देश दिए
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला खाजूवाला नगरपालिका में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की जनसुनवाई, जनसुनवाई में कुल 152 परिवाद हुए प्राप्त, विधायक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, लंबित परिवादों पर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रकोप पर क्षेत्रवासियों ने जताई चिंता, विधायक ने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के निर्देश दिए, एसडीएम पंकज गढ़वाल, तहसीलदार हरिश टाक, नगरपालिका ईओ सोहनलाल नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पानी, बिजली, सड़क, राजस्व सहित विभिन्न समस्याएं जनसुनवाई में रखीं।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में कलश शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प, गोलीबारी में चार घायल
Pariaunna, Bihar:हिंसक झड़प में कलश शोभायात्रा के दौरान डीजे घुमाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में गोलीबारी और तलवारबाजी शुरू हो गई। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी। चार लोग तलवारबाजी में घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्ष की ओर से लिखित आवेदन के आधार पर बीस नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।0
0
Report
बारिश-भूस्खलन के खतरे से चारधाम यात्रा आज और कल के लिए स्थगित
Karnaprayag, Uttarakhand:चारधाम यात्रा को आज और कल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त ने जानकारी दी है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने आज और कल (अगले दो दिनों) के लिए चारधाम यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थानों पर रुके रहें। मौसम अनुकूल होने और मार्ग साफ होने के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा। बड़ी खबर: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा आज और कल के लिए स्थगित। गढ़वाल कमिश्नर का फैसला: यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियातन रोकी गई चारधाम यात्रा। प्रशासन की अपील: श्रद्धालु जल्दबाज़ी न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें; मौसम साफ होने पर पुनः शुरू होगी यात्रा।0
0
Report
प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सरकार पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "यह शर्मनाक है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने(पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) इस्तीफा दिया और फिर यहां उनका इस प्रकार स्वागत हो रहा है मानों किसी सुपर स्टार का स्वागत हो रहा हो। इस सरकार पर कोई विश्वास नहीं कर सकता है। आप छात्रों के पीछे पड़े हुए हैं और आप उन्हें दबाना चाहते हैं..."0
0
Report
Advertisement
लोहावट में ब्लाइड मर्डर: महिला समेत दो बच्चों पर चाकू हमला, मौत
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के जंभेश्वर नगर लोहावट की घटना दिलदहला देने वाली खौफناک घटना ब्लाइड मर्डर से लोहावट क्षेत्र में फैली सनसनी महिला व दो बच्चियों पर चाकू से हमला महिला की मौत मौके पर पहुंची लोहावट पुलिस मर्डर की सूचना मिले पर क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची हर पहलू की बारीकी से की जा रही जांच दोनों घायल बच्चों का चल रहा है फिलहाल उपचार घायल बच्ची रामी का जोधपुर में इलाज जबकि दूसरी बच्ची सोनू का लोहावट में उपचार मृतका महिला का नाम भवरी देवी विश्नोई0
0
Report
हमीरपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद मां-बेटी ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, मामूली बात को लेकर बीच रास्ते में भिड़े पति पत्नी, विवाद में सास की एंट्री के बाद मां बेटी ने मिलकर युवक को पीटा, थाने ले जाने की बात कहते घसीटते हुए युवक को ई रिक्शा में ले गई मां बेटी, पति पत्नी के विवाद को देखने मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़, जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा तटबंध का मामला।0
0
Report
अमेठी के संग्रामपुर में रात्रि चोरों ने किराना दुकान से लाखों की चोरी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- पुलिस कि रात्रि गश्त की खुशी पोल, चोरों ने किराना दुकान में पीछे से सेंध काटकर की लाखों की चोरी, चोरो करीब ₹40 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये का कीमती सामान ले हुए फरार, सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने बिखरा सामान देख और पीछे से कटी दीवार देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर डायल-112 और संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू, दुकान के ठीक सामने बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की रात्रि गश्त पर उठे रहे सवाल, स्थानीय लोगों ने संग्रामपुर पुलिस पर घटना की लीपापोती का लगाया आरोप, मिश्रौली बाजार में पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां, व्यापारियों में दहशत, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बाजार की घटना0
0
Report
Advertisement
धनबाद के टुंडी में 40 वर्षीय बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से हत्या, इलाके में सनसनी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में मंगलवार की सुबह 6 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब 40 वर्षीय कालीपद सोरेन नामक सनकी एवं कलयुगी बेटे ने अपने 65 वर्षीय पिता चांद सोरेन को कुल्हाड़ी से टुकड़े टुकड़े कर मौत का घाट उतार दिया गया, इस घटना के बाद पूरे इलाके में कई घंटों में चर्चा का विषय बन गया, तो दूसरी ओर लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी, ग्रामीणों ने इस तरह की घटना संवेदनशील ओर निंदनीय बताया, वही ग्रामीणों की सूचना पर टुंडी थाना के थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमा शंकर घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर बेटे को हिरासत में ले लिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पिता पुत्र के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहता था, दोनों एक साथ बैठकर शराब पी पीते थे, जहां इसी कारण के चलते पिता पुत्र के आपसी लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गया, देखिए आगे क्या किया कुछ पुलिस ने0
0
Report
जालौन: रिंकू सिंह राही को चैंबर नहीं मिला, धरने के बाद चैंबर आवंटन
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में IAS रिंकू सिंह राही को नई तहसील उरई में कार्यालय न मिलने पर विवाद, धरने की चेतावनी के बाद आवंटित हुआ चैंबर रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-28-07-2026 एंकर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के मुख्यालय उरई में तैनात IAS अधिकारी एवं SDM न्यायिक रिंकू सिंह राही से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बन गया। नई तैनाती के बाद जब वह अपना सामान लेकर कार्यालय पहुंचने के लिए नई उरई तहसील परिसर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से कोई चैंबर आवंटित ही नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि उन्हें कार्यालय नहीं मिला तो वह तहसील परिसर में ही चारपाई डालकर काम करेंगे। कार्यालय न मिलने से आहत रिंकू सिंह राही तहसील परिसर के मैदान में ही बैठ गए और प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना कार्यालय के प्रशासनिक कार्यों का संचालन संभव नहीं है। मामला बढ़ने पर उन्होंने धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने तत्काल व्यवस्था करते हुए रिंकू सिंह राही के लिए चैंबर आवंटित कर दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटनाक्रम की चर्चा पूरे जिले में रही और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे कि एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती के बावजूद उनके लिए पहले से कार्यालय की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। फिलहाल रिंकू सिंह राही नई उरई तहसील में SDM न्यायिक के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।0
0
Report
SC: घायल पुलिसकर्मियों के परिवार भी सुने जाएं—हिंसा पर रोक और न्याय की मांग
Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिवार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी मांग है कि घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों को भी इस मामले में पक्षकार बनाया जाए ताकि उनका पक्ष भी सुना जाए। कोर्ट उन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दे, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों पर हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया। अर्जी दाखिल करने वालों में शामिल हैं: लक्षय सिंह बिष्ट (ACP कैलाश बिष्ट के बेटे), कुंजल (SI संदीप कुमार की बेटी), निशा यादव (कांस्टेबल धीरज की पत्नी), अक्षत राठी (ASI हमेंदर राठी के बेटे)। घायल पुलिसकर्मियों के परिवार वालों की ओर से दायर अर्जी में कहा गया है कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, लेकिन हिंसा, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। पुलिसकर्मियों का जीवन और सुरक्षा का अधिकार भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी अन्य नागरिक का। परिवारों का कहना है कि कोर्ट के सामने पूरी तस्वीर तभी आएगी जब घायल पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का पक्ष भी सुना जाएगा।0
0
Report
Advertisement
