205001
Mainpuri - घर लौट रहे मजदूर की एक युवक ने कर दी पिटाई
Mainpuri, Uttar Pradesh:कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया के रहने वाले शिव शंकर काम से घर जा रहे थे , तभी एक युवक ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू दी , जिसके बाद पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ महापर्व में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर आस्था का सैलाब
Hazaribagh, Jharkhand:उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ का समापन हुआ। छठव्रतियों ने 36 घंटे के बाद अपना व्रत खोला। हज़ारीबाग जिले के सभी छोटे- बड़े छठ घाटों पर छठव्रतियों की भीड़ सुबह से ही दिखी।छठ महापर्व पर सोमवार की सुबह शहर और आसपास के छठ तालाबों में आस्था का सैलाब उमड़ा। व्रतियों ने विधि-विधान से उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। इस अवसर श्रद्धालुओं ने छठ मईया के डाला पर दूध, गंगा जल अर्पण कर सूर्य भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। मन्नत के अनुसार व्रतियों ने जल में प्रवेश कर बारी-बारी से छठ मईया के डाला से सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पण की। परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने सूप पर दूध, गंगा जल अर्पित कर छठ मईया को अर्घ्य अर्पण किया। इसके बाद व्रतियों ने छठ घाट पर कपूर, धूप-दीप जलाकर विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठ मईया की पूजा की। हजारों की संख्या में महिलाओं ने घुटने तक पानी में खड़े होकर पूजा-अर्चना की तथा सजे-धजे सूपों को हाथ में लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पूजन के दौरान संपूर्ण वातावरण मनमोहक लग रहा था0
0
Report
नोएडा एक्सटेंशन के अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में छठ पर्व धूमधाम से सम्पन्न
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एक्सटेंशन के अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन हुआ0
0
Report
विश्व स्मरण दिवस पर सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Tonk, Rajasthan:विश्व स्मरण दिवस एवं राज्य सडक़ सुरक्षा दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित घंटाघर पर जिला परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सडक़ दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को याद कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही आमजन को सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना करने और दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘याद रखें, सहयोग करें और कदम उठाएं’ का संदेश दिया गया। जिला परिवहन अधिकारी सम्पत राम वर्मा ने लोगों को बताया गया कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए पहनना जरूरी है। सडक़ पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी बरतने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई। विश्व स्मरण दिवस का आयोजन सडक़ दुर्घटनाओं के पीडि़तों को समर्पित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्घटनाओं में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ सडऩ सुरक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं परिवहन विभाग की ओर से भी सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
रीवा मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर विवाद तेज
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पहले एक छात्रा ने विभागाध्यक्ष एवं पूर्व डीन रहे डॉ. मनोज इंदुलकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शहर के थाना अमहिया में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि विभागाध्यक्ष उसके कपड़ों पर टिप्पणी करते थे, फोन पर उसकी तारीफ करते हुए निजी बातें कहते थे, यहां तक कि घर के बाहर चॉकलेट लेकर खड़े रहते थे और उसका पीछा भी करते थे। छात्रा का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और उसे आत्महत्या जैसे विचार आने लगे हैं। छात्रा ने यह भी आशंका जताई कि इससे पहले भी कई छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं हुई होंगी, लेकिन किसी ने आवाज नहीं उठाई। अब वह इसलिए सामने आई है ताकि भविष्य में किसी दूसरी छात्रा के साथ ऐसा न हो। वहीं, संबंधित विभागाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग पूरी नहीं होने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर भी छात्रा के समर्थन में उतर आए हैं। डॉक्टरों ने संजय गांधी अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा बेहद गंभीर विषय है और यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि छात्रा की शिकायत और डॉक्टरों के विरोध के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं जिला प्रशासन क्या कदम उठाते हैं और आरोपों की जांच कब तक पूरी होती है।0
0
Report
हर्रा चंदेल में खेत मेढ़ विवाद से खूनी झड़प, कई लोग घायल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग खेत की मेढ़ के विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड जियावन थाना क्षेत्र के हर्रा चंदेल गांव में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वारदात के बाद गांव में तनाव एक-दूसरे पर टूट पड़े दर्जनों लोग, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न में कराया गया भर्ती पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया काउंटर केस, जांच शुरू दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस खंगाल रही वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जानकारी सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र के हर्रा चंदेल गांव में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट की घटना का LIVE वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है। पहले पक्ष से वेदप्रकाश मिश्रा की शिकायत पर राजाराम, बबुआराम, राम, सीताराम, काशीराम और परमेश्वर यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से राजाराम यादव की रिपोर्ट पर नीरज मिश्रा, समुद्रदत्त मिश्रा, संतोष कुमार और वेदप्रकाश मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है。0
0
Report
नवादा छठ महापर्व: उगते सूर्योदय के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय व्रत का भव्य समापन
Nawada, Bihar:घर में बने अस्थायी तालाब में उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व का हुआ समापन नवादा में चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ भव्य समापन हो गया। सुबह-सुबह व्रती घर के आंगन और छत पर बनाए गए अस्थायी तालाब में खड़े होकर उगते सूर्य की उपासना करते नजर आए। आंगन को गेंदे के फूल, झालर और दीयों से सजाया गया था। परिवार के सदस्य लोटे से जल डालकर अर्घ्य दिलाने में मदद कर रहे थे। व्रती ने हाथ में पूजन सामग्री और दउरा लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। चार दिनों से चला कठिन निर्जला व्रत आज पूरा हो गया।0
0
Report
Advertisement
छठ महापर्व का समापन: उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित कर चार दिवसीय व्रत समाप्त
Ansar Nagar, Jharkhand:उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न छठ घाटों पर उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब, भगवान भास्कर की आराधना में लीन दिखे श्रद्धालु चतरा : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रती सुबह से ही घाट की ओर जाते दिखे जहां उन्होंन पूरी निष्ठा एवं विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया। इस दौरान छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। अर्घ अर्पित करने के बाद व्रतियों ने घाट पर ही षष्ठी व्रत कथा सुनी और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं संतान की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण कर चार दिवसीय कठिन व्रत का समापन किया। बाइट : महादेव सिंह, श्रद्धालु。0
0
Report
खूँटी में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, छठ गीतों से क्षेत्र गूँज उठा
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - उदीयमान सूर्य को अर्ध्य। खूँटी जिले में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। जहां भगवान भास्कर को फल , फूल, ईख, नारियाल, केला , मेवा, ठेकुआ , दीप आदि से सजे सूप के आगे अर्घ्य अर्पित किया। शहर हो या देहात सभी ओर छठ के गीत से क्षेत्र गुंजायमान रहा। जहां अर्घ्य अर्पित करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं खूँटी के साव तालाब, राजा तालाब, चौधरी तालाब और नया तालाब के अलावे घरों में भी कुण्ड बनाकर छठव्रती उपासना कर भगवान भास्कर को दूध व गंगाजल से अर्घ्य दिये। साथ ही, ठेंकुआ का प्रसाद वितरण किया।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: बीटा-2 पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचे बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस की मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, 15-16 नवंबर की रात ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया। वे रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आगे जाकर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों ने भागते हुए पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना पाली मुकीमपुर के बडेसरा निवासी दीपू उर्फ पप्पू और हमीरपुर जिले के थाना मौदहा के घटकना गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस मिले। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों चेन स्नैचिंग करते थे। मोनू चेन स्नैचिंग के एक मामले में जेल गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। संतोष कुमार के मुताबिक, दीपू का एक साथी छीनी गई चेन के साथ इसी साल जून में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ था। उस समय दीपू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। दोनों आरोपियों पर एक-एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
*उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने खोला छठ महापर्व का उपवास*
Baisar, Uttar Pradesh:*महराजगंज / बृजमनगंज।* जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा क्षेत्र में श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी में लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार की भोर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के महा निर्जला व्रत का पारण किया और छठ महापर्व का उपवास खोला। भोर होते ही व्रती महिलाएं सूप में फल, ठेकुआ और प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंच गईं। कमर भर पानी में खड़े होकर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। इसके बाद घाट पर स्थापित छठी मैया की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल “छठी मैया के जयकारों” से गूंजता रहा। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।0
0
Report
सीतापुर UP 34 प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ.
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर UP34 प्रीमियर लीग सीजन 2 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन IPS विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर भाजपा नेता सागर गुप्ता इस टूर्नामेंट के आयोजन है टूर्नामेंट में 16 टीम में प्रतिभा करेगी. उद्घाटन के मौके पर भारी तादाद में युवा वर्ग मौजूद रहा इतना ही नहीं युवाओं में इस टूर्नामेंट को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला राजा कॉलेज मैदान में 7 दिन तक यह टूर्नामेंट आयोजित होगा .0
0
Report
वाराणसी: बसंत पट्टी में बिना कार्य शुरू हुए लगा बोर्ड, गांव में चर्चा, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Nidaura, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: ग्रामसभा बसंत पट्टी में गंगा नहर से पंचायत भवन तक इंटरलाकिंग कार्य का बोर्ड लगते ही गांव में सुबह से चर्चा शुरू हो गई। बोर्ड की तस्वीर वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस कार्य का बोर्ड लगाया गया है, उस पर अभी तक मौके पर कोई कार्य शुरू ही नहीं हुआ है। ऐसे में बिना कार्य हुए स्वीकृति का बोर्ड कैसे लग गया, इसको लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि इस कार्य के बारे में गांव के लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई। संसदीय क्षेत्र में यह कार्य किस मंत्री या किस जिला पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर होना है, इसकी भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बोर्ड के अनुसार, त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 350 मीटर इंटरलाकिंग कार्य के लिए 17.96 लाख रुपये स्वीकृत हैं। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड - वाराणसी बताई गई है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर अभी तक कोई निर्माण सामग्री, मजदूर या मशीन नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कार्य शुरू होने से पहले प्रस्ताव, स्वीकृति पत्र और कार्य की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न रहे।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ जेल में मोबाइल और प्रतिबंधित सामग्री के बदले पैसे मांगने का वीडियो सामने
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला जेल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। जेल में बंदियों तक प्रतिबंधित सामग्री और मोबाइल पहुंचने के मामले में 6 अक्टूबर को पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इस कार्रवाई के बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक बंदी जेल के भीतर मिलने वाली सुविधाओं के बदले कथित तौर पर पैसों की मांग किए जाने की बात कहता दिखाई दे रहा है। वीडियो में तंबाकू पहुंचाने के लिए 1500 रुपए, जबकि मोबाइल फोन चलाने के लिए 30 हजार रुपए और आईफोन चलाने की सुविधा के बदले जेलर के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में बंदी कथित तौर पर बता रहा है कि जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री और मोबाइल फोन जैसी सुविधाएं पैसे देने पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इतना ही नहीं, आईफोन चलाने की सुविधा के लेकर भी बड़ी रकम की मांग किए जाने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद जेल के भीतर कथित तौर पर चल रहे इस पूरे लेन-देन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरत है कि प्रतापगढ़ जिला जेल में बंदियों तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। 6 अक्टूबर की रात हाई सिक्योरिटी जोन के बैरक में आईफोन, एक कीपैड फोन, चार सिम, दो चार्जर, ईयरबड्स और अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया था। इस मामले में पुलिस और जेल प्रशासन की कार्रवाई भी हुई थी। वहीं, इस मामले में छह दिन तक कार्रवाई को लेकर खींचतान के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। अब सामने आए नए वीडियो ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि वीडियो में किए जा रहे दावे सही हैं तो जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री और मोबाइल फोन की उपलब्धता के पीछे बड़े स्तर पर लेन-देन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और उनकी आधिकारिक जांच होना बाकी है। अब देखना होगा कि जेल प्रशासन और पुलिस इस वीडियो को लेकर क्या कदम उठाते हैं और बंदियों को कथित तौर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर पैसों की मांग के आरोपों की जांच कब तक होती है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया है。 दरअसल, 8 नवंबर 2026 को नहर किनारे खेत में इस्माइल पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा निवासी गांव मेंहदीपुर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रबूपुरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था。 पुलिस के मुताबिक आज रबुपुरा पुलिस ने पुरानी मिर्जापुर रोड पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजकुमार और सचिन गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने घेराबंदी कर कमल और हरेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया。 आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल, हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे की रॉड समेत चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
बहराइच में छह साल पुराने केस के बदले चार महिलाओं पर चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच.दो बहनों के साथ घर की 4 महिलाओं को चाकू मारने वाला गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर दिया था घटनाकांड, आरोपी अरजान कुरैशी ने बदला लेने के लिये चार महिलाओं पर चाकू से किया था जानलेवा प्रहार, थाना दरगाह की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, ख़बर बहराइच से है, जहां के दरगाह थाना क्षेत्र के जोहरा बाग में छह साल पुराने मामले में अरजान कुरैसी नाम के एक युवक ने युवती, उसकी बहन, मां और नानी पर चाकू से हमला कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार की रात को आरोपी युवक ने उस युवती को जिसने उसपर 06 साल पहले छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। अचानक उसके घर पहुंच गया। इसके बाद युवती, उसकी छोटी बहन, मां और नानी पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया था।जिससे चारो खून से लतपथ हो गयी,आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें गठित की थीं। रविवार को पुलिस ने आरोपी अरजान कुरैशी निवासी जोहरा बाग को गिरफ्तार कर लिया। बाईट... सीओ सिटी,, नारायण दत्त मिश्रा,0
0
Report
Advertisement
