205119
Mainpuri - कुसियारी रजबाह् की सफाई से किसानों में खुशी की लहर
Kosma Hinood, Uttar Pradesh:विकास खण्ड घिरोर के कोसमा के निकट बने कुसियारी रजबाह् की सफाई का काम जोरों से चल रहा है, सफाई होने के बाद किसानो को फ़सल में भरपूर पानी मिलेगा, जिससे उनकी फ़सल भी अच्छी होगी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बल्लभगढ़ के आजाद नगर में घर पर हमला; CCTV कैमरा तोड़कर ले गए आरोपी
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में घर पर हमला, CCTV कैमरा तोड़कर ले जाने का आरोप तिगांव रोड स्थित आजाद नगर में वारदात, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना; पीड़ित परिवार ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित आजाद नगर में एक घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले विक्की और उसके साथ आए लोगों ने घर पर हमला किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर अपने साथ ले गए。 बताया जा रहा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है。0
0
Report
घरौंडा मंडी में धान खरीद नहीं, किसानों ने सरकार के दावों के विरोध में पुतला फूंका
Karnal, Haryana:करनाल के घरौंडा में धान की सरकारी खरीद नही होने से नाराज किसानों ने घरौंडा अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला, सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध । किसानों का आरोप धान खरीद को लेकर बोला जा रहा है झूठ, प्रदेश में एक भी किसान को धान का भुगतान नहीं हुआ । सरकार के ऐलान के अनुसार 29 से सितंबर से मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू है जबकि किसान इन दावों को झूठ बता रहे है । धान की खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों घरौंडा अनाज मंडी में प्रदर्शन किया । नारेबाजी करते हुए किसान मार्किट कमेटी कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया । भारतीय किसान यूनियन के नेता जगदीप औलख ने कहा कि मंडियों धान की खरीद नहीं हो रही । किसान कई कई दिनों से मंडियों में पड़ी अपनी फसल बिकने का इंतजार कर रहे है । फसल में नमी की मात्रा अधिक बता कर अधिकारी खरीद नहीं करते जबकि फसल में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से कम आ चुकी है । राइस मिलर का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा इसलिए वे मंडी नहीं आ रहे । किसानों को परेशान कर धान को कम दामों पर लूटने की तैयारी की जा रही है। किसानों ने बताया कि सीजन शुरू हो चुका है बावजूद इसके फसल पोर्टल पर वेरिफाइड नहीं हुई है , किसानों को गेटपास नहीं मिल रहे । सरकार ने प्रति एकड़ 25 क्विंटल की लिमिट लगा कर किसान को तंग करने का काम किया है । किसानों ने ऐलान किया कि जब खरीद शुरू नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा । बाइट किसान0
0
Report
बल्लभगढ़ में पोक्सो केस: लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ ज़ोन से पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 में दर्ज हुए पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहा यह वही आरोपी है जो 2025 से ए पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। बता कीमामला वर्ष 2025 का है एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था। इस मामले में कुल 3 आरोपी शामिल थे। पकड़ा गया आरोपी बादल (22 वर्ष) है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में चावला कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। मामले के 2 आरोपियों को वर्ष 2025 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बादल लगातार फरार चल रहा था साइबर सेल और पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रैक करके आरोपी को चावला कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बल्लभगढ़ के DCP प्रतीक अग्रवाल के सख्त निर्देशों पर साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को रात में उसके घर से पकड़ा गया। आरोपी यहां अपने माता-पिता के साथ किराए पर रह रहा था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
टोंक में सचिन पायलट का भव्य रोड शो शुरू, स्वागत की तैयारियाँ जोश
Kota, Rajasthan:Tonkसचिन पायलट पहुंचे टोंक, शहर में निकलेगा भव्य धन्यवाद रोड शो हुआ शुरू छावनी चौराहे से शुरू होगा सचिन पायलट का रोड शो घंटाघर, सुभाष बाजार होते हुए आगे बढ़ेगा काफिला पाँच बत्ती, काफिला बाजार, नौशे मियां का पुल और बड़ा कुआं से गुजरेगा रोड शो अग्रवाल धर्मशाला रोड, सवाई माधोपुर चौराहा होते हुए गोयल हॉस्पिटल पहुंचेगा काफिला हाईवे स्थित निजी होटल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता रोड शो में होंगे शामिल रोड शो के बाद नव निर्वाचित पार्षदों से भी संवाद करेंगे सचिन पायलट शहर में जगह-जगह पायलट के स्वागत की तैयारियां, कार्यकर्ताओं में उत्साह0
0
Report
तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला: छह महीनों में बिहार की अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की वित्तीय स्थिति, बाढ़ राहत, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है तेजस्वी यादव ने दावा किया कि आने वाले छह महीने में बिहार की आर्थिक स्थिति और बदतर होने वाली है और राज्य में भयंकर वित्तीय संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी घोषणाओं के चक्कर में राज्य का खजाना खाली कर दिया है और अब विभागों तथा आपदा राहत के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं है तेजस्वी ने कहा कि बिहार कर्ज के सहारे चल रहा है। उनके मुताबिक, राज्य में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पहले से गंभीर मुद्दे हैं और आने वाले समय में अपराध तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है। वही तेजस्वी यादव के बयान के बाद सियासत भी शुरू हो गई बिहार सरकार का मंत्री श्रवण कुमार ने कहा क्या तेजस्वी यादव भविष्य करता बन गए हैं महागठबंधन के जो बड़े नेता हैं राहुल गांधी उनकी सोनिया गांधी जो मम्मी है उनका भविष्यवाणी चाहिए नहीं रहा है तो इनका क्या भविष्यवाणी चलेगा जो चुनाव में 25 सीट जीत पाए हैं और यही भाषा ने 25 सीट पर ला दिया है सरकार का कोई बुरा हाल है नहीं है सरकार पूरी तरह से इंटरेक्ट है और एनडीए पूरी तरह से इंटरेक्ट है बीजेपी के विधायक संजय पांडेय ने कहा की आज तक नेता क्रिकेटर बन और अब जो है भविष्यवाणी कर भी बन गए आने वाले दिनों में जरूर इनका कोई प्लानिंग है और कुछ करने वाले हैं जिस तरह से वह बिहार को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में बिहार का विकास हो रहा है भविष्य में भी होगा बिहार अब पुराने दिनों को दोहराने वाला नहीं है नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में अभी बिहार में विकास किया सम्राट चौधरी जी का नेतृत्व में भी विकास कर रहा है तेजस्वी यादव जिस तरह से दावा कर रहे हैं उससे लगता है कि कोई प्लानिंग कर रहे हैं भविष्य करके बिहार को रसातल मैं ले जाना चाहते हैं0
0
Report
चित्तौड़गढ़ डीएसटी ने 25 हजार के इनामी समेत दो आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्टल बरामद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ डीएसटी और सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सद्दाम हुसैन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सद्दाम के खिलाफ चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, अजमेर और उदयपुर में डकैती और चोरी के कुल 19 मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी रज्जाक मोहम्मद के खिलाफ भी चोरी के चार प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिनोता चौकी के सामने नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बैंक में ग्राहक बनकर पैसे निकालने वालों की रेकी करते और बाहर निकलने पर लूट की वारदात करते थे.0
0
Report
Advertisement
सीहोर के रोला में जमीन विवाद पर हिंसक भिड़ंत, महिला घायल
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के रोला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिजोरी गांव के कुछ लोगों ने अचानक उनके साथ मारपीट की, जिसमें महिला भी घायल हुई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार की मांग है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं इस घटना पर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हमीरपुर में चुनावी चाय: लोग बोले सत्ता परिवर्तन या योगी सरकार की वापसी
Noida, Uttar Pradesh:हमीरपुर: जी यूपी यूके के खास कार्यक्रम चुनावी चाय आपकी राय को लेकर हमीरपुर की सदर विधानसभा 228 में लोगों से बातचीत, जिसमें लोगों ने बेबाकी से अपनी राय और स्थानीय मुद्दों पर बात की इस दौरान लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली कुछ लोगों के मुताबिक सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है तो कुछ लोगों के मुताबिक योगी जी फिर आ रहे हैं।0
0
Report
जोधपुर में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा दावा करती है बेहतर परिणाम
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर। पंचायती राज चुनाव की घोषणा के बाद कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने विधायक जनसुनवाई केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में पटेल ने पंचायत चुनाव की तैयारियों, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकार को लेकर दिए बयानों और निकाय चुनाव के बाद ट्रांसफर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर जमकर पलटवार किया। ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के संकल्प की पूर्ति—पटेल पंचायती राज चुनाव को लेकर जोगाराम पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव मुख्यमंत्री के ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के संकल्प की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए और 309 निकायों में से 204 में भाजपा का कमल खिला है। पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति अंदरूनी कलह के कारण बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति ‘टिमटिमाते दिए’ जैसी हो गई है। हार के बाद कप्तान खिलाड़ियों पर और खिलाड़ी कप्तान पर आरोप लगा रहे हैं। ‘निकाय से बेहतर परिणाम पंचायत चुनाव में आएंगे’ कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि सरकार के तीन बजटों के क्रियान्वयन, राइजिंग राजस्थान, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सक्रिय हैं। पटेल ने दावा किया कि पंचायत राज चुनाव में भाजपा को निकाय चुनाव से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे और दो-तिहाई से अधिक स्थानों पर कमल खिलेगा। गहलोत के बयान पर बोले- ‘ज्ञान अपडेट करें, कानों की खिड़कियां खोलें’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश के हालात को लेकर सरकार पर निशाना साधे जाने पर पटेल ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मेरा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी से निवेदान है कि वो अपने ज्ञान को अपडेट करें और अपने कानों की खिड़कियां खोलें।” पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। गिरदावरी की रिपोर्ट आने के बाद आपदा विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बारिश की कमी के कारण ग्रामीणों को पेयजल, चारा, अनाज या रोजगार के मामले में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ट्रांसफर पर विपक्ष के आरोपों को बताया ‘हार की खीझ’ निकाय चुनाव में कुछ स्थानों पर हार के बाद अधिकारियों के ट्रांसफर को राजनीतिक दबाव से जोड़ने के आरोपों पर भी जोगाराम पटेल ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हार के बाद सुर्खियों में बने रहने के लिए बेतुके बयान दिए जा रहे हैं। पटेल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान ट्रांसफर में पैसे लिए जाने के आरोपों का हवाला देते हुए गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के कार्यकाल में ट्रांसफर को लेकर ऐसे सवाल उठे हों, उसे वर्तमान सरकार के सामान्य प्रशासनिक ट्रांसफर पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। ‘पेयजल और विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे’ पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को मुद्दा बनाएगी। खास तौर पर पश्चिमी राजस्थान और जोधपुर संभाग में पेयजल से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन पेयजल योजनाओं को पिछली सरकार में लटकाया और भटकाया गया, उन्हें मौजूदा सरकार ने सुलझाया है। विकास कार्य, पेयजल व्यवस्था और सरकार की योजनाओं के आधार पर भाजपा पंचायत चुनाव में जनता के बीच जाएगी। पटेल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर जिला प्रमुख से लेकर पंचायत समिति प्रधान तक बड़ी संख्या में भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे और राजस्थान में एक बार फिर कमल खिलेगा。0
0
Report
Advertisement
पटना के महावीर कैंसर संस्थान में TB और कैंसर जागरूकता अभियान शुरू
Danapur, Bihar:पटना फुलवारी शरीफ के महावीर कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता और समय पर जांच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) সैयद अता हसनैन, रोटरी इंटरनेशनल के जिला 3250 बिहार-झारखंड के पदाधिकारी, महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल सहित चिकित्सक, रोटेरियन और गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि गंभीर बीमारियों से बचाव में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी से लड़ाई केवल अस्पताल और डॉक्टरों के माध्यम से पूरी नहीं की जा सकती, बल्कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान से जुड़े अपने experiencia को साझा करते हुए कहा कि कम्युनिकेशन और अवेयरनेस ने कोविड से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि टीबी और कैंसर जैसी बीमारियों के मामले में भी यही रणनीति अपनाने की जरूरत है। लोगों को यह जानकारी होनी चाहिए कि बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं, जांच कहां और कैसे कराई जा सकती है तथा सरकार की ओर से कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जब लोग जागरूक होंगे और समय पर जांच के लिए सामने आएंगे, तभी इन बीमारियों के प्रभाव को कम किया जा सकेगा। राज्यपाल ने रोटरी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद और बीमार लोगों की देखभाल करना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। उन्होंने कहा कि रोटरी जिस तरह देशभर में स्वास्थ्य और जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान को बिहार के साथ पूरे देश में और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। रोटरी की ओर से बताया गया कि रोटरी मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन के माध्यम से कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। कार्यक्रम में कैंसर की अर्ली डिटेक्शन, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर जोर दिया गया। रोटरी पदाधिकारियों ने कहा कि कैंसर की रोकथाम और मृत्यु दर को कम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक स्क्रीनिंग और जागरूकता पहुंचाना जरूरी है। रोटरी पदाधिकारियों ने टीबी उन्मूलन को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि सामूहिक प्रयास से देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव श्याम कुणाल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को न्यूनतम दर पर बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराना रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान की नींव सेवा और सामाजिक समरसता की भावना के साथ रखी गई थी। संस्थान के निर्माण और विकास में विभिन्न समुदायों के लोगों का सहयोग रहा है。 उन्होंने बताया कि महावीर कैंसर संस्थान अब उत्तर भारत के प्रमुख कैंसर अस्पतालों में शामिल है। संस्थान का प्रयास है कि कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा को और मजबूत किया जाए। श्याम कुणाल ने बताया कि बच्चों के कैंसर के इलाज के लिए एक समर्पित अस्पताल बनाने की दिशा में भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के एक फ्लोर की ढलाई पूरी हो चुकी है और आने वाले एक-दो वर्षों में इसे शुरू करने का लक्ष्य है, ताकि बच्चों को बेहतर और जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने रोटरी के सहयोग की भी सराहना की और बताया कि महावीर कैंसर संस्थान के अलावा महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। अयोध्या में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था के साथ सीतामढ़ी में सीता रसोई, गया में विष्णु रसोई और पटना में महावीर रसोई का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल जिला 3250 बिहार-झारखंड के पदाधिकारी, रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के प्रतिनिधि, रोटेरियन राजेश अग्रवाल, महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने अंत में रोटरी और महावीर कैंसर संस्थान के स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को लगातार विस्तार देने की जरूरत है, ताकि बिहार समेत पूरे देश में कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के खिलाफ जागरूकता और समय पर उपचार की व्यवस्था मजबूत हो सके。0
0
Report
रेनवल गाँव में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, अधेड़ घायल
Dudu, Rajasthan:रेनवल गांव में जमीन विवाद को लेकर जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर धरना दिया ट्रैक्टर चढ़ाकर अधेड़ को कुचलने का किया था प्रयास, गंभीर घायल का SMS अस्पताल में उपचार जारी खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर कल हुआ था विवाद पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया, मौके पर FSL टीम बुलाई रेनवाल थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
दमोह में गोकशी रोकने को पुलिस ने कसाई मंडी में की कड़ी निगरानी
Damoh, Madhya Pradesh:कसाइयों के ठिकानों पर पुलिस की चौकसी, हर कीमत पर रुकेगी गोकशी, थाना इंचार्ज। दमोह में शनिवार को हुए गोकशी के मामले के बाद जहां देर शाम से रात तक आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्यवाही हुई वहीं आज सुबह से शहर में शांति व्यवस्था बनाने चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं चर्चित कसाई मंडी इलाके में पुलिस बल घर घर जाकर संदिग्धों की तलाश कर रहा है। थाना इंचार्ज मनीष कुमार ने जी मीडिया को बताया कि घटना की आशंका नहीं थी लेकिन सुनसान जगह पर कसाइयों ने इस गोकशी को अंजाम दिया है लेकिन अब किसी भी कीमत पर गौकशी नहीं हो सकती।0
0
Report
Advertisement
290 किलो डोडा चूरा के साथ वाहन पकड़, आरोपी भागे; NDPS Act दर्ज
Begun, Rajasthan:भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़ - भैंसरोडगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कीया सेल्टोस वाहन आरजे 20 सीएल 1992 को भी जब्त किया। भुंजर घाटे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को देखकर चालक और उसका साथी गाड़ी वापस घुमाकर भुंजर गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों आरोपी भुंजर घाटे की चढ़ाई पर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में फरार हो गए। तलाशी में डोडा चूरा और 3 नंबरों की 6 अलग-अलग प्लेटें मिलीं। पुलिस ने NDPS Act में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
मैहर में भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के आरोप लगाए
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में कांग्रेस पर भड़के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मैहर में हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान, SIR पर बोले भाजपा अध्यक्ष, कहा कांग्रेस विदेशी ताकतों पर कर रही काम, SIR के कारण ही बनी केरल में कांग्रेस की सरकार, विदेशों ताकतों पर भारत के नागरिकों का अधिकार छीनना चाहती है कांग्रेस, आज मैहर प्रबस पर थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, माता शारदा के दर्शन के बाद सुनिए क्या कुछ कहा0
0
Report
भवनाथपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: थार-ट्रक टकराव में दो की मौत, एक घायल
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की महिंद्रा थार अकबरनगर से भागलपुर की ओर जा रही थी, तभी भवनाथपुर फोरलेन के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत, टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह हो गया क्षतिग्रस्त, घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त थार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी0
0
Report
Advertisement
