205261
मैनपुरीः छुट्टा साड़ ने किशोर पर किया हमला
Barnahal, Uttar Pradesh:बरनाहल नगर पंचायत के आजाद नगर के रहने वाले अखिलेश शक्या को आज शाम सात बजे छुट्टा साड़ ने अचानक हमलाकर घायल कर दिया। अखिलेश अपने घर के सामने रोड पर खड़ा था। वहां खड़े लोगों ने घायल आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घायल अखिलेश की हालत अभी सही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सौरभ मामले में CBI कोर्ट पहुंची
Begun, Rajasthan:सौरभ को लेकर कोर्ट पहुंची सीबीआई0
0
Report
झुंझुनूं के लाखू गांव में दुकानदार पर सरियों से हमला
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा के लाखू गांव में दुकानदार पर सरियों से हमला दुकान पर सामान के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद रात को 6-7 युवकों ने दो गाड़ियों में आकर किया हमला दुकानदार विक्रम स्वामी के सिर में आई चोट, अस्पताल में उपचार बीच-बचाव करने आए भाई और पिता से भी मारपीट का आरोप दुकान का सामान बिखेरा, ग्राहकों से भी की धक्का-मुक्की पुलिस मामले की जांच में जुटी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के लाखू गांव में सरकारी आईटीआई के सामने दुकानदार पर सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दुकानदार विक्रम स्वामी के सिर में चोट आई। घायल को परिजन और ग्रामीण राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल विक्रम स्वामी के अनुसार, विक्रम यादव उसकी दुकान पर पानी की बोतल और अन्य सामान लेने आया था। सामान के पैसे मांगने पर उसने रुपए देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। बाद में उसके एक साथी ने सामान के पैसे दिए। आरोप है कि इसी बात को लेकर रात को विक्रम यादव अपने 6-7 साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर दुकान पर पहुंचा। यहां गल्ले पर बैठे विक्रम स्वामी पर सरियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान का सामान भी बिखेर दिया।विक्रम स्वामी ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने आए उसके भाई मुकेश और पिता हनुमान के साथ भी मारपीट की गई। वहीं, दुकान पर खरीदारी करने आए ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।घटना के बाद घायल विक्रम स्वामी को उसके भाई और ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस मामलें की जांच में जुटी हैं।0
0
Report
सुलताना में कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-1 का रंगारंग उद्घाटन
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ झुंझुनूं जिला वुशु संघ सचिव पवन सिंह शेखावत रहे मौजूद कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा उद्घाटन मुकाबले में सारी की टीम ने सुलताना योद्धा को हराया पहले दिन सुलताना वोल्फ, लॉयल, मातेश्वरी और पैंथर ने भी दर्ज की जीत रोमांचक मुकाबले देखने उमड़े बड़ी संख्या में खेलप्रेमी झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रामलीला मैदान में कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-1 का रंगारंग और भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखते ही बना। मैदान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए झुंझुनूं जिला वुशू संघ के सचिव पवन सिंह शेखावत तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शारीरिक शिक्षक जय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग चरण में प्रत्येक टीम को दो-दो मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। उद्घाटन मुकाबला सारी और सुलताना योद्धा के बीच हुआ, जिसमें सारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले दिन खेले गए अन्य मुकाबलों में सुलाना वोल्फ, सुलताना लॉयल, मातेश्वरी और सुलताना पैंथर की टीमों ने जीत हासिल की। रात के समय आयोजित मुकाबलों को देखने के लिए सुलताना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी रामलीला मैदान पहुंचे। खिलाड़ियों की प्रत्येक शानदार रेड और बेहतरीन टैकल पर दर्शकों की तालियों से मैदान गूंज उठता। आयोजकों ने बताया कि आगामी दो दिनों में मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं मंडावा में चौथे चरण के पंचायत समिति चुनाव के नामांकन में हलचल तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा पंचायत समिति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज पंचायत समिति चुनाव के लिए अब तक 23 नामांकन दाखिल मंडावा पंचायत समिति के 15 वार्डों में होना है चुनाव आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीणा के समक्ष दाखिल हो रहे नामांकन 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 6 नवंबर तक नाम वापसी 14 नवंबर को मतदान और 20 नवंबर को होगी मतगणना चौथे चरण में होने वाले पंचायत समिति चुनाव को लेकर झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत होने वाले पंचायत आवश्यकता सदस्य पद के चुनाव के लिए अब तक 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। अंतिम दिन प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मंडावा विश्वामित्र मीणा के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं । मंडावा पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। अब तक दाखिल नामांकन में भाजपा, कांग्रेस, बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 6 नवंबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत 14 नवंबर को मतदान होगा तथा 20 नवंबर को मतगणना की जाएगी।0
0
Report
सांचौर खारा गांव में जोनल मजिस्ट्रेट पर हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Jalore, Rajasthan:जालोर से बड़ी ख़बर सांचौर क्षेत्र के खारा गांव के पास जोनल मजिस्ट्रेट टीम पर बदमाशों ने बोला हमला जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी के तोड़े शीशे, ड्राइवर के साथ मारपीट और जोनल मजिस्ट्रेट अंकित कुमार के साथ धक्का-मुक्की पंचायत चुनाव के अधिकारियों को खुलेआम जान से मारने की दी धमकी सांचौर क्षेत्र में गाड़ी से तोड़फोड़ के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप, हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी0
0
Report
बारां के शाहाबाद पंचायत में नामांकन पूरे, आज मतदान की धूम
Baran, Rajasthan:सरपंच-पंच पदों के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, कल होगा मतदान बारां के शाहाबाद ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरपंच एवं पंच पदों के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। नामांकन के बाद गांवों में चुनावी माहौल और गर्मा गया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। वहीं, कल मतदान कराया जाएगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब मतदाताओं के फैसले से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.0
0
Report
Advertisement
11 माह की नाबालिग की हत्या: प्रेमिका की छोटी बहन के सिर पर पत्थर से वार, आरोपी गिरफ्तार
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने करीब 11 माह पुरानी नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी प्रेमिका की 17 वर्षीय छोटी बहन की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की थी। घटना के बाद से वह पुलिस और परिजनों को गुमराह कर रहा था। मामला पपरा पहाड़ जंगल का है। 17 जनवरी 2026 को किशोरी के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर अस्पताल गए थे। घर से निकलते समय उन्होंने बेटी को भैंस चराने जंगल की ओर भेजा था। शाम करीब 5 बजे परिजन घर लौटे तो किशोरी गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद ताला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 25 जनवरी को जंगल में किशोरी का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि सीधी जिले के बेलकशरी निवासी शीतल केवट का मृतिका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध था। 16 जनवरी की रात आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां किशोरी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात की जानकारी परिजनों को मिलने के डर से आरोपी ने किशोरी को रास्ते से हटाने का फैसला किया। 17 जनवरी को वह किशोरी के पीछे पपरा पहाड़ जंगल पहुंचा। वहां उसने किशोरी को घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए कहा। जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पत्थर से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने हत्या में इस्तेमाल पत्थर को तेंदू के पेड़ के पास छिपा दिया। करीब 11 माह तक चली जांच में साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी शीतल केवट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।0
0
Report
हांसी में चोरों ने कंबल ओढ़कर दो दुकानों के ताले तोड़े, लाखों का नुकसान
Hansi, Haryana:हांसी के मोची मोहल्ला में चोरों का आतंक, दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी. चोरी का नया तरीका सीसीटीवी फुटेज में रात को कंबल ओढ़कर दुकानों के बाहर सोते रहे चोर, मौका मिलते ही वारदात को दिया अंजाम. एक दुकान से लैपटॉप और कंप्यूटर डिवाइस समेत 15 हजार का सामान चोरी, दूसरी दुकान में करीब 1 लाख 25 हजार का नुकसान. हांसी शहर में सर्दी का मौसम आते ही चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। इस बार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हांसी के मोर्ची मोहल्ला में रात के समय दो दुकानों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दो युवक पहले दुकानों के बाहर कंबल ओढ़कर सोने का नाटक करते रहे और मौका मिलते ही दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। आपको बता दे कि शहर के मोची मोहल्ला में चोरों ने रात के समय दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। बताया जा रहा है कि दो युवक बाहर कंबल ओढ़कर सोते रहे और इसी दौरान मौका पाकर दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार रणजीत ने बताया कि रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात के समय दो युवक दुकान के बाहर कंबल ओढ़कर सोए हुए थे। आरोप है कि इन्हीं युवकों ने मौका पाकर दुकान के ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनकी दुकान से एक लैपटॉप और कंप्यूटर डिवाइस सहित करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं दूसरी दुकान के मालिक आलोक पुत्र जसवंत की दुकान से भी चोरों ने करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दुकानों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
भोपाल रैली पर पानी फेंकती विपक्ष: बच्चों की पढ़ाई पर असर? भाड़े की भीड़ पर बड़ा सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का भोपाल में भाजपा की रैली पर तंज जीतू पटवारी ने कहा- फिर जुटाई जा रही 'भाड़े की भीड़' रैली के कारण प्रशासन द्वारा स्कूलों का समय बदलने और छुट्टी घोषित करने पर पीसीसी चीफ ने उठाए सवाल जीतू पटवारी ने पूछा- भाजपा के कार्यक्रमों का खामियाजा बच्चे और अभिभावक क्यों भुगतें? क्या पढ़ाई भी अब भाजपा की मोहताज है? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी- सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार याद रखे, बच्चों के भविष्य से बड़ा कुछ नहीं भोपाल रैली से व्यापारियों और बच्चों को होने वाली असुविधा वाले कांग्रेस के सवाल पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान कांग्रेस अराजकता फैलाने का काम करती है रैली से किसी को भी परेशानी नहीं होगी यह रैली किसी मार्केट से होकर नहीं गुजरेगी बल्कि मुख्य मार्ग निर्धारित है इस रैली में व्यापारी भी भारी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम करती है बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया का बयान अपने किस नेता को खुश करने के लिए ऐसे पदयात्रा निकल रही भाजपा त्योहारों के समय व्यापारी और बच्चे परेशान हो रहा है बीजेपी अराजकता फैला रही है दिल्ली में कांग्रेस की महारैली के समय व्यापारियों की आड़ में घड़ियाली आँसू बहाने वाले भाजपा नेता अब खुद त्योहारी सीजन में भोपाल के मुख्य बाजारों और व्यस्त रास्तों से पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। इससे व्यापारियों के कारोबार, आम जनता की आवाजाही और स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ना तय है। कई स्कूलों में छुट्टी तक घोषित करनी पड़ी है। आखिर भाजपा की राजनीति चमकाने का खामियाजा स्कूली बच्चों को क्यों भुगतना पड़े? आज भाजपा के जो नेता और मंत्री रैली में झूठ फैलाने निकल रहे हैं, अगर उनमें थोड़ी भी संवेदनशीलता होती तो वे बालाघाट, भागीरथपुरा, सागर और देवास भी जाते, जहां भाजपा सरकार की कुव्यवस्था और लापरवाही के चलते लोगों की जान चली गई.0
0
Report
Advertisement
मऊरानीपुर में आतिशबाजी लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए दिए जाने वाले अस्थाई लाइसेंस और दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र की आड़ में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। वहीं मौुरानीपुर फायर स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एनओसी जारी करने के एवज में रुपयों का लेनदेन होता दिखाई दे रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि फायर स्टेशन के ऑफिस में कुर्सी पर दो स्टार लगाकर बैठा कर्मचारी चेकिंग के नाम पर रौब गांठने वाला कोई अधिकारी नहीं, बल्कि दमकल विभाग में चालक के पद पर तैनात है। वी/ओ.1- दरअसल दीपावली को लेकर मऊरानीपुर के मेला ग्राउंड सहित उल्दन, कटेरा, बंगरा और ग्रामीण इलाकों में आतिशबाजी बाजार सजाने की तैयारियां चल रही हैं। व्यापारी नियमों के तहत अस्थाई लाइसेंस के लिए दमकल विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया में जुटे हैं। इसी दौरान फायर ब्रिगेड स्टेशन मऊरानीपुर का एक वीडियो सामने आया, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एनओसी और लाइसेंस की प्रक्रिया के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।0
0
Report
द्वारका स्वदेशी मेले में मनोज तिवारी ने देशभक्ति गीतों से माहौल गरमाया
New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेला में उस समय खास रौनक देखने को मिली, जब सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। यहां उन्होंने गीत-संगीत के जरिए स्वदेशी अपनाने और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने भी मनोज तिवारी के साथ गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी भी उनके साथ इस संगीतमय माहौल में शामिल हुए। इस मौके पर चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने स्वदेशी के महत्व पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के समय में स्वदेशी को अपनाना बेहद जरूरी है। जब हम अपने देश में बनी वस्तुओं को खरीदेंगे, तो हमारे देश का पैसा देश में ही रहेगा। इससे देश के व्यापारियों, छोटे उद्योगों, कारीगरों और स्थानीय कारोबारियों को मजबूती मिलेगी।0
0
Report
अखिलेश यादव के बयान पर बवाल, राहुल गांधी का मोदी पर विदेशी फंडिंग सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Ambedkar Nagar (UP): Om Prakash Rajbhar (Cabinet Minister Up, Sbsp) On Bjp’s Gorakhpur Padyatra / Akhilesh Yadav’s Remarks On Varanasi Visit And Dhirendra Krishna Shastri / Rahul Gandhi’s Debate Challenge To Pm Modi / Congress’ Punjab 2027 Poll Preparations Krishna Shastri को लेकर के अखिलेश यादव काफी मुखर हैं, कहते हैं कि इनके ऊपर मुकदमा होना चाहिए, ये इश्षद्रोही हैं के मामले पर अब तक आपने किया क्या? किलेश जी से हमारा सवाल है आप भगवान कृष्ण के वंशज कहते हो? और आज तक अयोध्या दर्शन करने नहीं गए, पहला सवाल। दूसरा सवाल कि आपके पास आपकी बिरादरी के लोग आपके साथ आज भी 60-70% हैं। उनके खिलाफ मुकदमा लिखने के लिए सड़क पर क्यों नहीं उतरते हो? खाली दिखावा कर रहे हो। राहुल गांधी ने चैलेंज किया कि मोदी जी विदेशी फंडिंग से सरकार में हैं और एक संसद लगाई जाए बाहर जहाँ मीडिया हो नौजवान हो वहीं बहस हो जाए के सवाल पर कुछ भी बोल रहे हैं? राहुल जी की बात का कोई वैल्यू नहीं ले रहा है। संसद पहले से बनी हुई है। संसद में चर्चा करने के लिए जनता चुन के भेजती है। तो संसद में चर्चा करने से भाग क्यों रहे हो आप लोग? जितने विपक्ष के लोग? हैं? ये भाग क्यों रहे हैं? इनको संसद में चर्चा करना चाहिए। कुछ किसी भी इशू पर सरकार हर इशू पर चर्चा करने के लिए तैयार है। लेकिन ये लोग? बाहर निकल कर के कपारे पर डब्बा रख के रोज नाचते हैं? ड्रामा पार्टी हो गए हैं, ये सब जितने विपक्ष के लोग? हैं? ना, अभी सब ड्रामा पार्टी हो गए हैं, ड्रामा करते हैं। कांग्रेस की अराजकता के खिलाफ आज गोरखपुर में बड़ा प्रदर्शन है भाजपा का, नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता शामिल हो रहे हैं, क्या कहेंगे? कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के जो नेता हैं, चाहे वो समाजवादी पार्टी हो, टीएमसी हो, शिवसेना हो, ये लोग संविधान को नहीं मानते ये लोग लोकतंत्र को मानने वाले लोग नहीं हैं, जनता ने जब नकार दिया तब इन लोगों ने शुरू किया है जो है अपना वो सरकारी जो संवैधानिक संस्थाएं हैं उनके खिलाफ ये लोग अपना आवाज उठाना शुरू किए हैं।और यह चाहते हैं कि अब हम लोग माहौल को खराब करेंगे, सरकार को बदनाम करेंगे। तो इस नाते एनडीए गठबंधन ने यह तय किया कि हम लोकतंत्र को मानने वाले लोग हैं, हम लोकतंत्र के खिलाफ जो लोग आंदोलन कर रहे हैं, हम लोकतंत्र बचाने के लिए और जो यह अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं, उससे इनको सबक सिखाने के लिए जनता को इस बात की जानकारी देने के लिए अखिलेश यादव कल बनारस में थे, उन्होंने कहा कि जब हम चुनाव नहीं लड़ते तब मुख्यमंत्री होते इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे के सवाल पर कहा कि अखिलेश जी देखिए दिग्भयमित हो गए हैं। और अखिलेश जी सोच रहे हैं कि हम का कर दें कि हम पर से शपथ ले लें। जनता ने उनको नकार दिया है।जनता ने उनको 2017 में ही नकार दिया। 12 से लेकर 17 तक जो उनका कार्यकाल था। उसको लोग गुंडों की सरकार कहते हैं, माफियाओं की सरकार, अलग अलग नाम से लोग कहते हैं और 5 साल में या जब जब सरकार रही सपा की। उन्होंने अपनी जाति को बढ़ावा दिया। 2012 से 17 तक अखिलेश जी का पूरा सिस्टम पर कब्जा था। उनकी देखरेख में चुनाव हुआ और योगी जी मुख्यमंत्री बन गए। जब मुख्यमंत्री योगी जी बन गए तो सपा की सरकार में सरकारी नौकरी जो है पैसे पर बिकती थी और योगी जी के राज में बिना पैसे में नौकरी मिल रही है। जो योग्य हैं उनको मिल रही है। सपा की सरकार में अयोग्य लोग पैसे पर खरीदते थे। इनकी बात में कोई दम नहीं है, आप देख लीजिएगा। 27 नहीं, ये अगली पैदाइश में अपना मंत्र पढ़ते रहें। इसी तरह अगली पैदाइश में शायद हो ही गया कि माने, नहीं तो इस जन्म में तो नहीं है पाएंगे सत्ता。 ये सो के उठते हैं 12 बजे तब अली अली चिल्लाते हैं, नहा धो लेते हैं, टीका लगा लेते हैं तो बजरंगबली हो जाते हैं, तब बजरंगबली याद आते हैं। आपने देखा कि अयोध्या में आए। और पूरा साधु का रूप बनाए त्रिशूल ले लिए हाथ में। और त्रिशूल के बाद जो है। चक्र ले लिए हाथ में अयोध्या गए थे और आप वहीं बगल में भगवान राम का मंदिर आप दर्शन करने नहीं गए, डर लग रहा है कि कहीं हम वहाँ चले गए तो मुसलमान साथ छोड़ कर चला जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सीएम ने मंदीप हुड्डा के खिलाफ शिकायत के बाद किया निलंबन
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक्शन मोड़ में नज़र आए सीएम सीएम ने पटवारी को किया निलंबित पटवारी मंदीप हुड्डा के खिलाफ बैठक में की थी शिकायत जिसके बाद सीएम ने कार्रवाई करते हुए मंडीप हुड्डा को किया निलंबित काम से कोई समझौता बर्दर्शत नही किया जाएगा- सीएम आज की बैठक में 15 एजेंडे बैठक में रखे गए जिसमे से 11 का हुआ समाधान बकी बाकी समस्याओं को रखा गया पेंडिंग सरकारी स्कूल की बिल्डिंग को रिपेयर करने का होगा काम- सीएम सड़क की मरमत ना होने पर 1 अधिकारी की सैलरी काटने के भी दिये निर्देश सीएम ने पंजाब सरकार पर भी एक बार फिर साधा निशाना भ्रष्टाचार में लिप्त है आप सरकार पंजाब में ना युवाओं को नौकरी मिली ना ही सरकार नशे को करावा पाई खत्म- सीएम सीएम ने नशे को लेकर पंजाब सरकार पर कसा तंज पॉल्यूशन को लेकर भी पंजाब सरकार पर साधा निशाना पंजाब सरकार ने पराली को लेकर किसानों के लिए नहीं किया कोई इंतजाम सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पराली को लेकर किसानों के लिए करें व्यवस्था पंजाब सरकार व्यवस्था करने में फेल0
0
Report
दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Mohanpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया 30 अक्टूबर 2026 को गांव के कुछ लोगों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी परिवार को लगातार धमका रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यादव महासभा में आक्रोश, धीरेंद्र शास्त्री और संगीत
Sansarpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी में भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन कर रहे यादव महासभा के लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति इस तरह की टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रावल सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन की बात करने वाले ही सनातन पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के लिए जेल या अस्पताल की नौबत आ सकती है। यादव महासभा ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। रावल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष, यादव महासभा।0
0
Report
Advertisement
