Mainpuri - करहल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
करहल तहसील के ग्राम कंचनपुर से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक रैली के साथ आरंभ हुई इस यात्रा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान प्रदीप यादव और प्रधान प्रतिनिधि रामनरेश यादव की अगुवाई में जोनी यादव, हीरालाल यादव, नीरज यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों का फूल माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा गांव कंचनपुर से शुरू होकर घिरोर चौराहा, नत्थू सिंह चौराहा, सुभाष गेट, तहसील चौराहा और जैन इंटर कॉलेज होते हुए पुनः कंचनपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जगह-जगह भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ लोगों ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|