मैनपुरीः निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 3 मजदूर घायल, बेसमेंट में चल रहा था निर्माण कार्य
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी शहर के राधा रमन रोड पर दयाल ट्रेडर्स के पास निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर पड़ी। दीवार के मलबे में तीन लोग दब गए। आनन-फानन में तीनों लोगों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि मकान मालिक दबंगई से मकान का निर्माण करवा रहा था जिसके पास प्रशासन से कोई परमिशन नहीं था। निर्माण कार्य बेसमेंट में चल रहा था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नसीराबाद में डकैती: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 12 मिनट में लाखों गहने लूट
Ajmer, Rajasthan:अजमेर संभाग मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर नसीराबाद में दिनदहाड़े घर में घुस कर हुई लूट की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सदर थाना क्षेत्र की महेश विहार कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल माहेश्वरी के घर हुई इस वारदात को अंजाम देते हुए आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और धौंस देते हुए घर के कमरों को खंगालना शुरू किया। और लगभग 12 से 13 मिनट के अंतराल में लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने वारदात के बाद अनिल के बेटे कार्तिक को धक्का मारा और जेवरात के साथ उठाए एक मोबाइल को नौकरानी की ओर फेंक कर गेट से बाहर तेजी से निकले फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूट-बूट पहनकर पहुंचे सात संदिग्धों में से पांच युवक मकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि दो युवक स्कॉर्पियो में ही बैठे रहे। इस दौरान बदमाशों के मकान में दाखिल होने से जुड़ी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और वाहन के संबंध में सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर वारदात के क़द घर के सभी सदस्यों में भारी भय व्याप्त है।नीलम पार्क में शिक्षकों का धरना 20 दिसंबर तक स्थगित, 21 दिसंबर से फिर शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:शिक्षकों का धरना स्थगित भोपाल के नीलम पार्क में 13 दिन से चल रहा शिक्षकों का धरना स्थगित 20 दिसंबर 2026 तक आंदोलन स्थगित, सरकार को मांगें पूरी करने का समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से चर्चा के बाद फैसला तीन सूत्रीय मांगों पर शासन के आश्वासन के बाद मोर्चा का निर्णय मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 दिसंबर से फिर शुरू होगा आंदोलन शिक्षकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग सेवाकाल में शिक्षक की मृत्यु पर परिवार को पेंशन देने की मांग भी उठाई।श्रावस्ती: गैर मान्यता संचालित मदरसे व स्कूल कराए गए बंद
Bhinga, Uttar Pradesh:Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर जमुनहा विकास खण्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित तीन मदरसे और दो प्राइवेट स्कूल बंद करा दिए गए। कार्रवाई के बाद सभी बंद कराए गए संस्थानों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खण्ड में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की एसडीएम, नायब तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना मान्यता संचालित तीन मदरसों और दो निजी विद्यालयों को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।
