icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाईकोर्ट आदेश के बाद दूनी में अतिक्रमण हटाने की तैयारी, धरना जारी

Tonk, Rajasthan:दूनी तहसील क्षेत्र के घाड़ में सवाईचक भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत हाईकोर्ट में किया गया है. विजय कुमार पहाड़िया के पक्ष में यह मामला भारी पड़ता नजर आ रहा है. शिकायत के बाद करीब 100 से 150 महिला-पुरुष उनके घर के बाहर बर्तन, चूल्हे और लकड़ियां लेकर धरने पर बैठ गए. दूनी तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से 7 सितंबर से पहले अतिक्रमण हटाकर पालना रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. आदेश की पालना के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है. धरने पर बैठे लोगों के प्रदर्शन के चलते मौके पर स्थिति को लेकर प्रशासन की नजर बनी हुई है. प्रशासन द्वारा निर्धारित तिथि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

स्वदेशी राखियों की डिमांड से रक्षाबंधन बाजार में मची धूम

New Delhi, Delhi:रक्षा बंधन का त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई उसे उसकी रक्षा का वचन देता है रक्षा बंधन के त्यौहार को लेकर बाजारों में काफी रौनक है तरह तरह की राखियां बाजारों में उपलब्ध है इस बार स्वदेशी राखियों की मांग बहुत है लोग स्वदेशी रखी खरीद रहे है बच्चों के लिए भी बहुत सुंदर सुंदर राखियां है जिसमें डोरीमैन, मोटू पतलू और बच्चों को आकर्षित करने वाली अनेक राखियां से बाजार गुलजार है इस बार राखी के त्यौहार को लेकर व्यापारी भी काफी खुश है पिछले साल के मुकाबले इस बार इस त्यौहार पर रखियो की डिमांड बहुत ज्यादा है और व्यापारी भी काफी उत्साहित है उनका कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार स्वदेशी रियो की डिमांड ज्यादा है और वह कारोबार भी दोगुना है वही इस बार स्वदेशी राखियों की बिक्री भी बम्पर हो रही है जो भी राखी खरीदने आ रहे है वह स्वदेशी रखी खरीद रहे है
0
0
Report

शामली में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .. साइबर गैंग का खुलासा एंकर ....शामली जनपद की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग जगह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हाउस अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गैंग के दो सदस्यों को ओर फर्जी आधार कार्ड बनाके बैंक खाते से अवेध रूपयो की ट्रांजेक्शन करने के मामले सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 लाख रुपये की नकदी, फर्जी आधार कार्ड व अन्य कई जरूरी सामान भी बरामद किया है। आपको बता दे।कि शामली जनपद की साइबर क्राइम टीम ने, हाउस अरेस्ट करने के मामले में ठगी करने वाले दो लोगों को और फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर कमीशन बेस पर काली कमाई के रूपयो को इधर-उधर करने के मामले सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । अवैध तरीके से खाता खुलवाकर आरोपी लोगों को डिजिटल अरेस्ट और हाउस अरेस्ट का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे रकम ऐंठते थे। साइबर क्राइम टीम ने जांच के बाद गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी की रकम बरामद की। वहीं दूसरे मामले में साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनमें लेन-देन कराने के मामले में भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कई फर्जी आधार कार्ड, लाखों रुपये की नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साइबर क्राइम टीम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। वही पुलिस इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में।लगी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

लो-वोल्टेज से किसान नाराज, डबली कलां में प्रदर्शन और मुआवजे की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:लो-वोल्टेज से जले उपकरण, मिर्जावाली मेर GSS पर ग्रामीणों का प्रदर्शन\n\nहनुमानगढ़ के डबली कलां ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मिर्जावाली मेर GSS पर कम वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से जारी लो-वोल्टेज के कारण नलकूपों की मोटरें और फ्रिज-कूलर जैसे घरेलू उपकरण जल गए हैं। बारिश कम होने और नहरी पानी की किल्लत से फसलें सूखने की कगार पर हैं। ग्रामीणों ने नलकूपों पर 24 घंटे थ्री-फेस बिजली देने, जली मोटरों का मुआवजा और डबली कलां पंप हाउस से जलभराव निकासी की मांग की है। समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report

हरीनगर में सफेदी के दौरान दो मजदूर गिरे, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला के हरीनगर थाना क्षेत्र के फतेह नगर में सफेदी करते समय ऊंचाई से दो मजदूर गिर गए। एक मजदूर की मौत डीडीयू अस्पताल में हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में इलाज़ाधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और FSL ने क्राइम सीन का मुआयना किया। मृतक की पहचान 44 वर्षीय मुन्ना शाह निवासी गोविंदपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। दूसरे घायल की पहचान राजेश, निवासी संगम विहार, संडे मार्केट, नई दिल्ली के रूप में हुई और वह अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। सुरक्षा उपायों के अभाव में दोनों मजदूर ऊँचाई से गिरे थे। हरीनगर थाने में धारा 290/125(b)/106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है।
0
0
Report

डेराबस्सी के लुक प्लांट में भीषण आग, नुकसान लेकिन हताहत नहीं

Dera Bassi, Punjab:डेराबस्सी मुबारकपुर इलाके में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा सड़क निर्माण के लिए लगाए गए लुक प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया。 बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि प्लांट में रखा काफी सामान और मशीनरी इसकी चपेट में आ गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है。 फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग के कारणों की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में चीनी जमाखोरी पर शिकंजा, 4 हजार क्विंटल से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी और जमाखोरी की आशंका को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। पांच दिनों में चीनी के दाम 50 से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो पहुंचने पर डीएम ने पुलिस, खाद्य एवं रसद विभाग, एआर को-ऑपरेटिव, एआरएमओ, डीएसओ और प्रमुख चीनी स्टॉकिस्टों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद त्योहारों के दौरान ओवरप्राइसिंग, ओवररेटिंग या जमाखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीमों ने थोक और फुटकर कारोबारियों के गोदामों में औचक जांच की। स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर रजिस्टर से मिलान किया गया। शासन के निर्देश के मुताबिक कोई भी व्यापारी 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकता। इससे अधिक स्टॉक मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी। छापेमारी के दौरान किसी गोदाम में निर्धारित सीमा से अधिक चीनी नहीं मिली। डीएम ने अधिकारियों को लगातार बाजार निगरानी के निर्देश दिए हैं। चीनी मिलों से बिक चुके स्टॉक की तत्काल डिलीवरी कराने को भी कहा गया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत से अधिक चीनी न खरीदने की अपील की।
0
0
Report

हरियाणा के नरेंद्र अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट, देशभर में जश्न

Hisar, Haryana:हरियाणा के हिसार जिले के सोरखी गांव के धाकड़ मुक्केबाज़ नरेंद्र का नाम देश के प्रतिष्ठित 'अर्जुन अवॉर्ड' के लिए नॉमिनेट किया गया है। राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में रजत पदक जीत चुके नरेंद्र इस वक्त पटियाला में ट्रेनिंग ले रहे हैं और खबर मिलते ही उन्होंने फोन पर खुशी जताते हुए गांव और अपने अभिभावकों का आभार जताया, जहां जश्न का माहौल है। रिंग में मुक्कों का लोहा मनवाने वाले नरेंद्र वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान बेबाकी से कहा था कि उनके नाम 'नरेंद्र' से तो सीमा पार पाकिस्तान में भी लोग डरते हैं।
0
0
Report

पटना के पाटलिपुत्र टाउनशिप मंथन में किसानों ने किया जोरदार हंगामा

Patna, Bihar:पटना Anchor शहरी विकास के लिए पाटलिपुत्र टाउनशिप पर हितधारकों की बैठक में हंगामा की स्थिति बन गई। विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन किसानों ने उनसे रायसुमारी न करने का आरोप लगाकर जोरदार हंगामा जताते हुए मंच पर पहुंच गए और विरोध जताया। ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित मंथन और विमर्श का कार्यक्रम अंत में हंगामे की भेंट चढ़ गया। पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में शहरी विकास के लिए पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप पर हितधारकों के साथ मंथन विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पहले विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने अपनी बातें विस्तार से रखी और इसके बाद सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हुआ। इसी क्रम में जमीन से जुड़े कई सवाल आएं और स्थानीय किसानों का आक्रोश भी देखने को मिला। बाद में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया तब किसानों ने जमकर हंगामा शुरु किया और किसी भी हाल में जमीन न देने की बात कहते हुए कहा कि किसानों से बातचीत के बिना पूरी योजना तैयार कर ली गई है। हंगामा बढ़ता देख विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा में उन्हें समझाने की कोशिश की और विस्तार से अपनी भावना बताई और कहा कि सबका ध्यान रखा जाएगा और विभाग गाँव में जाकर सबसे बात करेगी। मंत्री के संबोधन के बाद एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया और मंच पर चढ़ाकर विरोध के नारे लगने शुरू हो गए। किसानों का कहना है कि सरकार उन्हें अंधेरे में रखकर उनकी जमीन लेना चाहती है। जनहित आधारित शहरी विकास टाउनशिप हितधारकों की बैठक में मंच पर जमकर हंगामा देखने को मिला। मंच पर मंत्री नीतीश मिश्रा और सभी वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में जोरदार हंगामा से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मंत्री नीतीश मिश्रा ने विरोध कर रहे लोगों से कहा कि वे विनम्रता पूर्वक बात रखें और थोड़ा समय दें; उनकी समस्या के निराकरण के लिए ही वे बैठे हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सहमति के बगैर कुछ नहीं किया जाएगा। नीतेश मिश्रा ने कहा कि वे जिन भावना को रखना चाहते हैं उसे लेकर ही आगे बढ़ेंगे; पूरा विभाग और सभी वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में भरोसा दिलाया कि अभी कुछ भी फाइनल नहीं है, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सबों से विचार विमर्श के बाद ही कदम उठाया जाएगा, लेकिन किसानों ने बताया कि 25 अगस्त को वे पटना में जमीन बचाओ अभियान के तहत बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

झांसी में बीपीएड छात्र रिहान खान की मौत, विश्वविद्यालय चौकी के पास हादसा

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के विश्वविद्यालय चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीपीएड के छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 15 फीट तक घिसटती चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि रिहान खान नाम का छात्र अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। स्कूटी उसका दोस्त चला रहा था। जैसे ही वह विश्वविद्यालय चौकी के पास पहुंचा, तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 15 फीट तक घिसटती हुई दिखाई दी। इस हादसे में रिहान सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोस्त को मामूली चोट आई है। घटना के बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रिहान की मौत हो गई। रिहान बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से बीपीएड की पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ एक रिसोर्ट में काम भी करता था।
0
0
Report
Advertisement

पुणे में कांग्रेस-अभाविप के विवाद पर योगेश कदम का हमला; ड्रग्स विरोधी अभियान तेज

Ratnagiri, Maharashtra:खेड/ रत्नागिरी आमदार योगेश कदम गृहराज्यमंत्री On पुणे काँग्रेस आणि 'अभाविप'मध्ये राडा: पुण्यातील विद्यार्थ्यांच्या प्रकरणावरून काँग्रेसवर योगेश कदमांचा हल्लाबोल पुण्यात विद्यार्थ्यांच्या दोन गटांमध्ये झालेल्या राड्याचे काँग्रेसकडून राजकारण केले जात असल्याचा आरोप विद्यार्थ्यांना भडकवण्याचे काम काँग्रेसकडून सुरू असल्याचा गृहराज्यमंत्री योगेश कदम यांचा दावा विद्यार्थ्यांचा वापर करून राजकीय फायदा उठवण्याचा काँग्रेसचा प्रयत्न असल्याचा आरोप सरकारने केलेली चांगली कामे दाखवायची नाहीत, असा काँग्रेसचा प्रयत्न असल्याची टीका चुकीचे कृत्य करणाऱ्यांवर कारवाई करून शिक्षा झाल्याचे कदम यांचे स्पष्टीकरण NEET आणि इतर स्पर्धात्मक परीक्षा पारदर्शक पद्धतीने व्हाव्यात यासाठी सरकारने धोरणात्मक बदल केल्याचा दावा विद्यार्थ्यांच्या प्रश्नांवर राजकारण न करता त्यांच्या भवितव्याचा विचार करण्याचे आवाहन On ड्रग्जविरोधी मोहीम: ड्रग्जविरोधी कारवायांना सरकारचे विशेष प्राधान्य ड्रग्जविरोधी कारवायांकडे विशेष लक्ष दिले जात असल्याची योगेश कदम यांची माहिती पालकमंत्र्यांच्या अध्यक्षतेखाली प्रत्येक जिल्ह्यात विशेष समिती स्थापन मुख्यमंत्री स्तरावरही नुकतीच ड्रग्जविरोधी कारवाईचा आढावा ड्रग्जची विक्री होणारी ठिकाणेच नव्हे, तर ड्रग्ज उत्पादनाची ठिकाणे उद्ध्वस्त करण्यावर भर ड्रग्जच्या मुळावर घाव घालण्यासाठी प्रशासनाला सूचना On नातू नगर-आंबये रस्ता: नातूनगर-आंबे रस्त्यावरील दरड हटवण्याचे प्रयत्न पावसामुळे नातू नगर-आंबे रस्त्यावर मोठ्या प्रमाणात भूस्खलन दरड कोसळल्यामुळे वाहतुकसमोर निर्माण झाली होती अडचण मुसळधार पावसामुळे घटनास्थळी जेसीबी पोहोचवणे कठीण रस्त्याच्या ठिकाणी थोडी जागा उपलब्ध होताच काम सुरू करण्याचा प्रयत्न गणपती उत्सवापूर्वी रस्ता पूर्ववत करण्याचा सरकारचा प्रयत्न नागरिकांची गैरसोय टाळण्यासाठी प्रशासनाकडून प्रयत्न सुरू On FDA कारवाई: ग्रामीण भागातील अन्न व्यवसायांवरही FDA ची नजर अन्न व औषध प्रशासनाच्या कारवाया केवळ मोठ्या शहरांपुरत्या मर्यादित ठेवू नयेत ग्रामीण भागातील खाद्य व्यवसायांकडेही विशेष लक्ष देण्यात सूचना पर्यटक भागातील हॉटेल आणि खाद्य व्यवसायांची तपासणी करण्याचे निर्देश दापोलीतील हॉटेल व्यावसायिकांसाठी आज विशेष प्रशिक्षण पर्यटकांच्या आरोग्य आणि अन्नाच्या गुणवत्तेबाबत प्रशासनाचा भर नियमांचे पालन करण्यासाठी हॉटेल व्यावसायिकांना मार्गदर्शन On खेडमधील खांबतळ्याचे सुशोभीकरण: खेडच्या प्राचीन खांबतळ्याचा होणार कायापालट खेड शहरातील प्राचीन खांबतळ्याच्या सुशोभीकरणासाठी रामदास भाईकदम यांचा पुढाकार खांबतळ्यावर म्युझिकल फाउंटन उभारण्याचा निर्णय सुशोभीकरणासाठी तब्बल २ कोटी रुपयांचा निधी मंजूर नागरिक आणि पर्यटकांसाठी विविध प्रकारचे शो व मनोरंजनाच्या सुविधा उपलब्ध होणार पुढील एक ते दीड महिन्यात निविदा प्रक्रिया पूर्ण करण्याचा प्रयत्न निविदेनंतर प्रत्यक्ष कामाला सुरुवात होणार खांबतळ्यालगतची वस्ती ५० ते ६० वर्षांपासून अस्तित्वात असल्याची माहिती शहराच्या सौंदर्यात भर घालण्यासाठी अतिक्रमणाचा प्रश्न सोडवण्याची गरज मात्र तेथील नागरिकांशी चर्चा करूनच पुढील निर्णय घेणार नियम व अटींचा विचार करून पुनर्वसनाचा पर्याय तपासणार पुनर्वसन किंवा अन्य पर्यायांवर स्थानिकांशी चर्चा करून मार्ग काढण्याचे आश्वासन सुशोभीकरणासोबत स्थानिक नागरिकांचे हितही जपण्याचा प्रयत्न असल्याचे कदमांचे संकेत
0
0
Report

चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू, क्षेत्र में विकास की उम्मीद

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर / जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के चमशील क्षेत्र में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग को धरातल पर उतारते हुए बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है । जिसकी कुल लंबाई करीब 1,600 मीटर है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ जाने के बाद गांवो में विकास कार्य भी शुरू हो जायँगे। बीओ 1 / पोखरी ब्लाक के चमशील क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से चमशील सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। वही शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, कनिष्ठ प्रमुख तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और तस्दीक अहमद मौजूद रहे। ग्राम प्रधान चमशील सुखदेव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक का आभार जताया। बाइट / लखपत बुटोला विधायक बद्रीनाथ बाइट / बीना देवी ग्रामीण
0
0
Report

चीनी महंगी, त्योहारों की मिठास फीकी: आम आदमी के बजट पर भारी असर

Amethi, Uttar Pradesh:देश में महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए अब चीनी की मिठास भी कड़वी होती जा रही है। खुदरा बाजार में चीनी के दाम 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। कीमतों में इस तेजी का सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ रहा है। चाय से लेकर मिठाइयों तक, हर जगह अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। वीओ 1 :-- अमेठी समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में चीनी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। बाजार में लगातार बढ़ते दामों ने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। सवाल उठ रहा है कि आखिर चीनी के बाजार में इतनी तेजी क्यों आई? क्या उत्पादन में कमी इसकी बड़ी वजह है, या फिर मांग और सप्लाई के बीच बढ़ता अंतर कीमतों को लगातार ऊपर ले जा रहा है? चाय दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल उन्होंने चाय के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन अगर चीनी के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो उनके सामने चाय महंगी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। वीओ 2 :- वहीं किराना दुकानदार भी बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। दुकानदारों के मुताबिक पहले वे दो बोरी तक चीनी मंगाकर बिक्री करते थे, लेकिन कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के चलते अब स्टॉक कम रखा जा रहा है। इसका असर ग्राहकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जो ग्राहक पहले एक किलो चीनी खरीदता था, वह अब आधा किलो लेकर काम चला रहा है। वहीं चाय की दुकानों पर मौजूद लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को बाजार पर निगरानी बढ़ानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चीनी का भंडारण और बिक्री उचित तरीके से हो। उनका कहना है कि उत्पादन में कमी हो सकती है, लेकिन इतनी तेजी से बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। फिलहाल चीनी की बढ़ती कीमतों ने घर से लेकर बाजार तक चिंता बढ़ा दी है। वजह चाहे उत्पादन में कमी हो, मांग-सप्लाई का अंतर हो या बाजार में बढ़े हुए दाम—असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। जरूरत है कि सरकार और संबंधित विभाग बाजार पर नजर रखें, ताकि चीनी की मिठास महंगाई की कड़वाहट में न बदल जाए। बाइट - सुशील जायसवाल ( किराना व्यवसायी ) बाइट - ग्राहक बाइट - हरिचरण कनौजिया ( चाय पीने आया व्यक्ति ) बाइट - राहुल प्रजापति ( चाय दुकानदार )
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top