205264
करहलः जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Karhal, Uttar Pradesh:जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन एकदम से तैयार है। सीओ संतोष कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने क़स्बा स्थित विभिन्न मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Randhawa ने NC सरकार पर जनता को राहत नहीं देने का आरोप लगाया
Srinagar, Uttarakhand:Randhawa Criticises NC Government Over Public Issues. BJP senior leader and MLA Vikram Singh Randhawa criticised the NC government, alleging that it had failed to provide relief to the general public. Speaking after the conclusion of the J&K Assembly session, Randhawa said that no bill was passed during the session specifically aimed at providing relief to the people of Jammu and Kashmir. He said people are taking to the streets because, according to him, their concerns are not being adequately addressed by the government in the Assembly. Randhawa said the BJP raised several public issues during the seven-day session, but due to the limited time available, many other issues could not be taken up in the House. Meanwhile, Randhawa welcomed the Speaker's move regarding the use of government vehicles by officials. He alleged that some government officials misuse government resources and said that the step taken by the Speaker in the Assembly was a positive move.0
0
Report
भिंड बायपास सब्जी मंडी में देर रात आग, चार दुकानें जलकर खाक
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड बायपास की सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक… लाखों का सामान राख। एंकर-भिंड शहर के बायपास स्थित पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे लगी सब्जी मंडी में देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और दुकानों में रखा सब्जी समेत अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, जिन चार दुकानों में आग लगी, उनमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दुकानदारों के मुताबिक आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते दमकल पहुंच गयी, वरना सड़क किनारे लगी पूरी सब्जी मंडी आग की चपेट में आ सकती थी।0
0
Report
कैसरगंज में बस-बाइक टक्कर: रवि की मौत, विवाद के बाद पत्नी को लेने गया
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.कैसरगंज में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी को लेने जा रहा था रवि, ख़बर बहराइच से है, जहां कैसरगंज थाना क्षेत्र में हरिहरपुर अजीत सिंह पेट्रोल पंप के पास स्थित टोल प्लाजा के निकट रविवार को बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रवि पुत्र देशराज, निवासी नियामतपुर परसेंडी, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रवि का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। रवि उसे लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाईट..मृतक का भाई,0
0
Report
Advertisement
जालौन में पुलिस के सामने चोरों ने पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे उखाड़ दिए
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस के सामने चोरों का दुस्साहस, खेला आंख मिचौली का खेल, पैट्रोल पम्प पर डायल 112 पीआरबी पुलिस के सामने चोरी, पुलिस के सामने पैट्रोल पम्प पर लगे करीब 20 हजार कीमत के 4 कैमरे चोरी कर ले गए बदमाश, चोरी किए गए उन्ही सीसीटीवी कैमरों के DVR में कैद हुए शातिर बदमाश, बाइक sवार बदमाष पहले पुलिस के सामने बातचीत करते रहे और फिर कैमरे उखाड़कर हुए फरार, पुलिस के सामने CCTV कैमरों की चोरी से कानून व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल, पंप संचालक विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञাত चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के कस्बे के भारत पेट्रोल पंप का मामला.0
0
Report
प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत; पुलिस मौन, दो बच्चे मिले
Noida, Uttar Pradesh:प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत; पुलिस मौन, दो बच्चे मिले0
0
Report
वैशाली में विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है। साथ ही उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर 161 कार्टन विदेशी शराब रखा हुआ था जिसकी कुल मात्रा 1391 लीटर है। इस बारे में डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चांदी गांव के पास एक ट्रक विदेशी शराब को अनलोड किया जा रहा है जिसके बाद मद्घ निषेद विभाग की टीम को रवाना किया गया और फिर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि शराब से भरी ट्रक को सारण के डोरीगंज से रवाना किया गया था और आगे पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने साफ साफ कहा कि शराब और सूखे नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार चल रही है जो आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस दुर्घटना: चार की मौत, चार घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर ब्रेकिंग पूर्वांचल एक्सप्रेस के किमी 79.3 पर सेना के जवान का शव लेकर जा रही एंबुलेंस अज्ञात वाहन में भिड़ी। दुर्घटना में एंबुलेंस में बैठे चार लोग गम्भीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व हलियापुर पुलिस टीम ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज भेजवाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है।0
0
Report
हाइलाइट: कुरुक्षेत्र के सिंहपुरा में महिंद्रा XUV और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव सिंहपुरा के पास गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी और ट्रैक्टर के बीच हुआ भीषण एक्सीडेंट,एक की मौत तीन से चार घायल, मृतक ड्राइवर कुरुक्षेत्र से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। कुरुक्षेत्र गांव सिंघपुरा के पास एक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन से चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकरी के अनुसार, हादसा रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ। दुर्घटना में घायल लोगों को चोटे आई हैं, चालक की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना रात को संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से मिली थी। हालांकि, रात के समय मौके पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन अब घटनास्थल पर जाकर हादसे की स्थिति का जायजा लिया । पुलिस जुटी जाँच में0
0
Report
रामनगर ट्रेन हादसा: फिसलकर दाहिना पैर कट, युवक हल्द्वानी रेफर
Ramanagara, Karnataka:रामनगर में देर रात एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से 23 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसा इतना गंभीर था कि युवक का दायां पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया. जानकरी के अनुसार घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो रामनगर की कसेरा लाइन का निवासी है, राजेंद्र सिंह रामनगर रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है, बताया जा रहा है कि देर रात वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसे में उसकी दायीं टांग बुरी तरह कट गई. घटना के बाद घायल युवक को तत्काल रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया, प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, इसके बाद बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, वहीं जानकारी देते हुए अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सारिका ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है.0
0
Report
Advertisement
बारां-भंवरगढ़ में आसमान से गिरी वस्तु, पास के गांवों में हड़कंप, प्रशासन मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बारां -भंवरगढ क्षेत्र के रणवासी गांव के पास आसमान से गिरी कोई चीज, आसपास के गांव में बना हुआ है हड़कंप का माहौल, प्रशासन की टीमों के घटना स्थल से जाने की मिल रही सूचना, भय चलते ग्रामीण nie कर रहे जंगल की ओर रुख, प्रथम दृश्टया पैराशूट गिरने की लग रही संभावना, भंवरगढ़ थाना क्षेत्र का है मामला0
0
Report
जोधपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में आरोपियों के घरों पर दबिश, कई गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट में आज अलसुबह पुलिस ने बड़ा एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए इस सर्च अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्रों में दबिश दी। चालानशुदा अपराधियों के ठिकानों पर अचानक पहुंची पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया। वहीं स्थाई वारंटियों और गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। सुबह-सुबह जोधपुर पुलिस की कई टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पूर्व में चालानशुदा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे लोगों के घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का मकसद ऐसे अपराधियों पर निगरानी बढ़ाना और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने स्थाई वारंटियों और गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपियों की भी तलाश की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई वांछित आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है。0
0
Report
सेल्स स्टोरी ने बिक्री रिकॉर्ड के पीछे की कहानी दिखाई
Begun, Rajasthan:0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शिक्षक गरिमा कार्यशाला ने शिक्षकों को प्रेरित किया
Noida, Uttar Pradesh:अखिल विश्व गायत्री परिवार शिक्षक गरिमा कार्यशाला ने शिक्षकों को प्रेरित किया0
0
Report
अलीगंज में लूडो विवाद के चलते युवक पर कैंची हमला, मौत
Lucknow, Uttar Pradesh:अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत युवक पर कैंची से हमला कर घायल करने तथा उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी नवीन कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट। अलीगंज के पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम लूडो खेलने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा हो गया। विवाद के बाद 32 वर्षीय राहुल अवस्थी पर उसके साथी प्रदीप ने कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी लखनऊ में डाला चालक था। शनिवार शाम वह पुरनिया पुल के नीचे प्रदीप और कुछ अन्य युवकों के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान खेल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने पास की दुकान से कैंची उठाकर राहुल पर हमला कर दिया। राहुल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के साथ घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। घटना के बाद राहुल के परिवार ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस नहीं बुलवाई और घायल को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। पुलिस की ओर से कहा गया है कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस और परिवार के दावों की जांच की जा रही है।0
0
Report
भागलपुर में गंगा का उफान, जलस्तर 33.72 मीटर पार; निचले इलाके फिर से बाढ़
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा एक बार फिर उफनाई और यहाँ खतरे के निशान को पार कर गयी है। जलस्तर यहाँ खतरे का निशान 33.68 मीटर को क्रॉस कर 33.72 मीटर पर बह रही है। जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से निचले इलाके फिर से जलमग्न हो गए हैं। नाथनगर के शंकरपुर, दिलदारपुर, बिंद टोली दरियापुर समेत कई गांवों में पानी एक बार फिर पहुँचा है। यहाँ लोग जुलाई में ही जलस्तर बढ़ने से पलायन कर ऊंचे स्थानों पर चले गए थे जलस्तर घटने के बाद बरप्रीत फिर से अपने घर चले गए थे लेकिन एक बार फिर जलस्तर बढ़ने से लोगों को पलायन करना पड़ रहा है परेशानी चार गुणी बढ़ गई है। सुल्तानगंज से कहलगांव तक गंगा उफान पर है आज जलस्तर में स्थिरता के बाद कल से घटने के अनुमान है।0
0
Report
Advertisement
