205301
मैनपुरी में पुलिस ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में कराया सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन
Bewar, Uttar Pradesh:मैनपुरी में पुलिस ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में कराया सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन . मैनपुरी के दांनाहर थाना अध्यक्ष की और से आज मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ कराया गया और भंडारा का आयोजन किया गया . जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्राधिकार सिटी संतोष कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को भंडारा वितरित किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर मंदिर दानपत्र चोरी के मुख्य आरोपी निसार उर्फ शेरू मुठभेड़ में घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: मंदिर से दानपात्र चोरी के मुख्य आरोपी निसार से पुलिस की मुठभेड़。 मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी निसार उर्फ शेरू उर्फ भिंडी घायल。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी रकम में शेष 5500 रुपये बरामद किये。 तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस भी बरामद, आरोपी पर पूर्व के भी कई मुकदमे दर्ज。 सिरोधन स्थित मंदिर में हुई थी चोरी, सिकंदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी किया गिरफ्तार।0
0
Report
नाबालिग छात्रा को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले शिक्षक गिरफ्तार
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर में नाबालिग छात्रा को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश भेजने और विद्यालय में परेशान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 22 से 25 नवंबर के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से छात्रा को लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 10 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है.0
0
Report
बुलंदशहर में पुरानी रंजिश के चलते सरेराह गोलीबारी, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में युवक पर सरेराह गोली चलाने का आरोप。 पीड़ित ने स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों पर पिस्टल से फायरिंग का आरोप。 पीड़ित का दावा, एक राउंड फायरिंग में बाल-बाल बचा तरुण。 घटना के दौरान का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया वायरल। पुलिस मामले की जांच में जुटी, पहासू के नगला खुशहालपुर की घटना。0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा दनकौर में ईंट से हत्या: शराबी हमलावर गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सलारपुर गांव निवासी वीरेंद्र कसाना उर्फ वीरू (36) शनिवार को अपने बड़े भाई के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सोविंदर उर्फ हल्लू (26) ने अचानक किसी बात को लेकर उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी सोविंदर भी घायल अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मोकामा बायपास पर जंगली सूअर के आतंक से किसान परेशान, वीडियो वायरल
Barh, Bihar:मोकामा बायपास के पास एक जंगली सूअर के आतंक से किसान इन दिनों काफी परेशान हैं। जंगली सूअर खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक झाड़ियों से निकलकर हमला कर देता है। सूअर के हमले में कई किसान घायल भी हो गए हैं। सूअर का झुंड किसानों के फसल को बर्बाद कर रहा है। कुछ किसानों ने लाठी डंडा लेकर जब सूअर पर हमला किया, तब उसने किसानों पर हमला कर दिया। किसानों ने हमले के बाद झाड़ी में छिपे सूअर को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, पर झुंड अचानक गायब हो गया। बाद में लोगों ने खेत के आस पास की झाड़ियों में आग लगाकर उसे भगाने का प्रयास किया। अब सूअर के हमले का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
मानिकपुर में शराब कारोबार के घर 40 लाख की चोरी, पुलिस जांच तेज
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के मानिकपुर में शराब कारोबारी के घर 40 लाख की चोरी मानिकपुर कस्बे के गांधी नगर में देर रात अज्ञात चोरों ने एक शराब कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस सर्विलांस टीम के सहारे चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है。 पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के गांधी नगर का है। जहां रहने वाले शराब कारोबारी दिनेश कुमार गुप्ता के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। चोर पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए और पहली मंजिल पर रखी तिजोरी को खंगाल डाला। चोर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गए。 सुबह जब परिवार जागा तो सामान अस्त-व्यस्त और तिजोरी खुली देखकर होश उड़ गए। छानबीन से चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली, थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, लेकिन खोजी कुत्ता चोरों तक नहीं पहुंच सका。 थाना प्रभारी के मुताबिक खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को बुलाया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द खुलासा का दावा कर रही है। पीड़ित परिवार ने चोरी की वारदात से सुराग देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है。 मानिकपुर कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। बीते दो महीनों में कस्बे में चोरी की करीब आधा दर्जन घटनाएं थाने में दर्ज हो चुकी हैं; कुछ पीड़ितों ने पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंचाई। अब देखना है कि मानिकपुर में चोरी की घटनाओं पर कब लगाम लगेगी।0
0
Report
Advertisement
कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन पर ट्रेलर केबिन में आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान
Korba, Chhattisgarh:कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 6 नंबर बेरियर के पास एक चलते ट्रेलर के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते ट्रेलर का केबिन आग के गोले में तब्दील हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक खाली ट्रेलर कोरबा से कुसमुंडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान 6 नंबर बेरियर के पास ट्रेलर से अचानक धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही धुआं आग की लपटों में बदल गया। केबिन में तेजी से आग फैलती देख चालक ने ट्रेलर को बीच सड़क पर छोड़कर छलांग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर का केबिन धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना तत्काल कुसमुंडा पुलिस और SECL कुसमुंडा के दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।0
0
Report
गंगधार में जंगली सूअर के चलते बाइक सवार घायल, प्रशासन से रोकथाम की मांग
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) जंगल जानवर सड़क पर आने से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उन्हेल थाना क्षेत्र के कर्माखेड़ी के पास सामने आया, जहां अचानक जंगली सूअर के बाइक के सामने आ जाने से बाइक सवार घायल हो गया。 जानकारी के अनुसार चौमहला निवासी गोपाल माली मध्यप्रदेश के ताल क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कर्माखेड़ी के पास अचानक जंगली सूअर सड़क पर आ गया और बाइक से टकरा गया। हादसे में गोपाल माली घायल हो गए。 मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है。 गौरतलब है कि दो दिन पहले भी जंगली जानवरों के सड़क पर आने से हादसा हो चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के वाहन चालकों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने और हादसों की रोकथाम के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की है।0
0
Report
अंता के स्टेडियम का समतलीकरण शुरू, खिलाड़ियों को राहत मिलने की उम्मीद
Baran, Rajasthan:अंता नगर पालिका ने ली सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम की सुध, समतलीकरण कार्य शुरू होने से खिलाड़ियों को मिलेगी राहत बारां जिले के अंता में लंबे समय से अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम की आखिरकार नगर पालिका ने सुध ले ली है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पालिका प्रशासन द्वारा स्टेडियम परिसर में समतलीकरण का कार्य शुरू करवाया गया है। अंता कस्बे के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण मैदान में लंबे समय तक जलभराव रहता था, जिससे पूरा स्टेडियम दुर्दशा का शिकार हो गया था। यह मैदान क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां कई बार राज्य स्तरीय फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हो चुका है। मैदान खराब होने से खिलाड़ियों को अभ्यास में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर पालिका द्वारा जेसीबी और अन्य संसाधनों के माध्यम से स्टेडियम का समतलीकरण कार्य शुरू कराए जाने से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है。 स्टेडियम में चल रहे समतलीकरण कार्य का जायजा लेने पहुंचे नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप नागर ने परिसर में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को देखा तथा रसोई संचालकों को परिसर में विशेष साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए。0
0
Report
Advertisement
अंता के साप्ताहिक हाट बाजार में आवारा सांडों का आतंक, कई घायल
Baran, Rajasthan:साप्ताहिक हाट बाजार में आवारा सांडों का आतंक, कई लोग हो चुके हैं घायल, प्रशासन बेखबर. बारां जिले के अंता कस्बे में हर शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य सड़क पर लगने वाले इस भीड़भाड़ वाले बाजार में आवारा मवेशियों की धमाचौकड़ी से आमजन में दहशत का माहौल है। अब तक इन सांडों के हमले से कई महिलाएं और पुरुष घायल हो चुके हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या से पूरी तरह अनजान बना हुआ है। दरअसल, अंता के मेन रोड पर लगने वाले साप्ताहिक हाट में बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं सब्जी और घरेलू सामान खरीदने पहुंचती हैं। भीड़ भरे माहौल के बीच आवारा सांडों का झुंड बाजार में मंडराता रहता है, जो कई बार आपस में लड़ते हुए खरीदारों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा नीलकंठ कॉलोनी में लाखों रुपये की लागत से 'नंदी गौशाला' का निर्माण तो करवाया गया है, लेकिन उसका कोई सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। गौशाला होने के बावजूद आवारा सांड सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।0
0
Report
खगड़िया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद 1 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो गिरफ्तार... 28 नवंबर को सूचना मिली थी कि चौथम तिहरे हत्याकांड (कांड सं. 181/26) का फरार आरोपी मिथिलेश महतो, इस केस की इकलौती चश्मदीद गवाह (10 वर्षीय बच्ची) की हत्या करने की साजिश रच रहा है। पुलिस अधीक्षक खगड़िया श्री शैलेन्द्र सिंह ने तुरंत गवाह की सुरक्षा बढ़ाई और वरीय उपाधीक्षक (सदर प्रथम) श्री पंकज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष संयुक्त टीम (SOG-03, अभियान दल-08, DIU, STF और चौथम थाना) का गठन किया। "29 नवंबर को खरैता दियारा (वसुलवा बहियार के बगीचे) में घेराबंदी के दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अवैध हथियार और कारतूस के साथ दबोच लिया गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए मानसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"0
0
Report
दिल्ली में ठंड बढ़ी: तापमान 16 डिग्री, फॉग से शुरू हुई सर्दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में आज तापमान 16 डिग्री, फॉग 13 है. दिल्ली NCR के लोगों ने सर्दी के कपड़े शुरू कर दिए हैं. गर्म जैकेट, टोपा, गर्म चादर और मफलर भी निकाल लिए गए हैं. महिलाएं भी गर्म स्वेटर, गर्म जर्सी के साथ निकल रही हैं, दिल्ली में ठंड शुरू हो गई है.0
0
Report
Advertisement
गड्ढे में डूबे पांच वर्षीय पवन की मौत, दलित बस्ती में मातम
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवरिया पंचायत के छतरपुरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय धूपू मुसहर का पुत्र था। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव और दलित बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच व आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए देवरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने बताया कि मासूम पवन कुमार छतरपुरा गांव स्थित दलित बस्ती के बगल में खेल रहा था। बस्ती के पास ही एक गड्ढा है, जिसमें काफी पानी भरा हुआ था। खेलने के दौरान अचानक बच्चा उस गड्ढे में गिर गया। जब तक लोगों को घटना की भनक लगती और उसे बाहर निकाला जाता, तब तक पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मुखिया प्रतिनिधि ने मृतक बच्चे की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चे के पिता धूपू मुसहर मूल रूप से नुआंव थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव के रहने वाले थे। उनकी शादी छतरपुरा गांव में हुई थी, जिसके कारण उनका परिवार यहां से जुड़ा हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि मासूम के पिता धूपू मुसहर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, पिता की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई थी, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं है। देर शाम हुई इस दुखद घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों और जनप्रतिनिधियों से पूछताछ की तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। एक तरफ पहले ही पिता का साया उठ चुका था और अब पांच वर्षीय मासूम की असमय मौत ने पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है。0
0
Report
रामगढ़, झारखंड: राजरप्पा मंदिर श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटना में 13 की मौत
Noida, Uttar Pradesh:Ramgarh, Jharkhand: 13 people were killed in a road accident involving a car carrying devotees to Rajrappa Temple on the Ranchi-Patna National Highway. The deceased include four children, four women and five men.0
0
Report
कोटला गांव के स्कूल के पास चाकू हमले में युवक की मौत, हत्या दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | शाम 7 बजे पांडव नगर पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि कोटला गांव में R.S. पब्लिक स्कूल के पास एक लड़के को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल लड़के को पहले ही LBS अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडव नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। इस अपराध में कथित रूप से शामिल दो लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस परिजन BYT "वह (पीड़ित) अभी स्कूल से लौटा ही था। उसने अपनी माँ—जो दिल की बीमारी से जूझ रही हैं—से कहा कि वह बाहर खेलने जा रहा है... करीब पाँच मिनट बाद, एक लड़का आया और बोला, 'आंटी, आपका बेटा नाली में पड़ा है0
0
Report
Advertisement
