icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205001
MUKESH KUMARMUKESH KUMARFollow22 Jan 2025, 01:24 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचायत भवन विवाद के बाद मुखिया पर हमला, पांचवीं बार सुरक्षित बचे

Khajuria Khurd, Bihar:मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला, पांचवीं बार सुरक्षित बचे पंचायत सरकार भवन विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, मुखिया ने स्थानीय पुलिस पर लगाया उपेक्षा का आरोप। डंडवास पंचायत के वर्तमान मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति के अनुसार, 22 तारीख की शाम करीब सवा पांच बजे बाइक सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के समय मुखिया अपने बेटे के साथ मौजूद थे। चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की, जिसमें दो राउंड घटनास्थल पर और दो राउंड घर के पास दागे गए। इस हमले में दोनों बाल-बाल बच गए। मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति के अनुसार, हमले की मुख्य वजह पंचायत सरकार भवन का निर्माण है। उक्त सरकारी जमीन पर सोनू तिवारी का अवैध कब्जा था। मुखिया द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देकर निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद से ही आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। वर्ष 2024 से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने बताया कि उन पर और उनके परिवार पर यह पांचवां हमला है। इससे पहले उनके बेटे का सिर फोड़ दिया गया था, परिवार की गाड़ी पर पथराव व फायरिंग की गई और एक माह पूर्व भbhुआ कोर्ट से लौटते समय भी उन पर हमला हुआ था। मुखिया ने सोनू तिवारी, बबलू तिवारी, अंकित चौबे और डंडवास निवासी विनय पांडेय पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है और पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। मुखिया ने मामले की जानकारी एसपी और डीएम को दी है। उन्होंने एसपी की कार्यशैली की प्रशंसा की, लेकिन स्थानीय थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में कई बार लिखित व फोन पर शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार से जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है。 मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि दोनों लोगों के बीच में पहले से विवाद चल रहा है। फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले का जांच किया गया है। दो खोखा घटना स्थल से बरामद हुआ है। चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। आगे अन्य आरोपियों के खिलाफ छापेमारी जारी है。 हस्ताक्षर - राजेश प्रजाति मुखिया दण्डवास पंचायत
0
0
Report

शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी

Jaipur, Rajasthan:केशोरायपाटन थाना इलाके में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, सरिये से सिर पर किया वार पुरानी रंजिश और शराब के नशे में हुआ विवाद. कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, आरोपी भाई डिटेन बूंदी के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो भाइयों के बीच विवाद में बड़े भाई की हत्या हो गई। ईश्वर नगर में रहने वाले छोटे भाई रामहेत मीणा (38) ने बड़े भाई चेतराम मीणा (46) के सिर पर लोहे के सरिये से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से चेतराम अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे केशोरायपाटन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ से गंभीर हालत में देर रात कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। यहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई。 पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी झगड़े हो चुके थे। गुरुवार रात शराब के नशे में एक बार फिर विवाद हुआ। इस دوران छोटे भाई रामहेत ने बड़े भाई चेतराम के साथ मारपीट की और लोहे के सरिये से उसके सिर पर वार कर दिया। दोनों भाई खेती करते थे और एक ही घर में रहते थे, लेकिन उनके कमरे अलग-अलग थे。 केशोरायपाटन थाने की एसआई संतोष चंद्रावत ने बताया कि देर रात ईश्वर नगर में मारपीट की सूचना मिली थी। घायल चेतराम को परिजन एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है। आरोपी छोटे भाई रामहेत को डिटेन कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 58% मतदान, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Chapra, Bihar:सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पांच जिलों के मतदान केंद्रों पर दोपहर एक बजे तक 58 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय परिसर में विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने बैनर, पोस्टर और कैंप लगाए हैं, ताकि मतदान के लिए पहुँचने वाले मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में भी मतदान को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाताओं की शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 58 प्रतिशत मतदान होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह सतर्क हैं। मतदान की स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा को लेकर हमारे संवाददाता ने मतदान व्यवस्था के नियंत्रण प्रभारी एवं एडीएम प्रमोद कुमार पांडे से बातचीत की।
0
0
Report

फरीदाबाद में 350 किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में अवैध पटाखों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा / 350 किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद / एक आरोपी काबू / बिना लाइसेंस घर में रखा था स्टॉक फरीदाबाद में अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने सिकरी गांव के एक घर से साढ़े तीन सौ किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी के पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। तस्वीरें फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई की हैं। जानकारी के मुताबिक जैसे ही दीवाली का त्योहार शुरू हुआ है, कुछ लोग अवैध रूप से पटाखे बेचकर मुनाफा कमाने में लगे हैं। इसको लेकर फरीदाबाद पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कल देर शाम कार्रवाई करते हुए 350 किलो से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए हैं। जैसा ही दीवाली का सीजन शुरू हुआ है तो लगभग अवैध रूप से पटाखे बेचने का मामला सामने आ रहा है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार नजर बनाई गई है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करके साढ़े तीन सौ किलो से अधिक पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी मदन नाम का व्यक्ति है जो गांव सिकरी का रहने वाला है, जिसने अपने घर में बड़ी मात्रा में पटाखे स्टोर कर रखे थे। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मदन गांव सिकरी का रहने वाला है। उसने अपने ही घर में पटाखों का जखीरा छुपा रखा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना किसी परमिट के अवैध पटाखे स्टोर किए गए हैं, जिसके बाद टीम ने छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। आरोपी के पास कोई भी वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी फरीदाबाद पुलिस ने 72 टन से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए थे। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मैं बताना चाहूंगा कि फरीदाबाद पुलिस अवैध पटाखों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। काफी मात्रा में पटाखे पहले भी पकड़े हैं। अवैध पटाखे बेहद खतरनाक होते हैं, इससे बड़ा हादसा हो सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस तरह के अवैध पटाखे ना बेचें, वरना पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में संदिग्ध हालात में दूध पीने से मासूम की मौत, पिता व दूसरा बेटा गंभीर

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow9m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दूध पीने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बड़े भाई की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय दानिश अलीगढ़ रोड स्थित एक जूते के शोरूम में नौकरी करता है। वह करीब आठ दिन पहले ही अपनी पत्नी काजल और दो बच्चों के साथ मोहल्ला खंदारी गढ़ी में किराए का मकान लेकर रहने आया था। ​गुरुवार रात परिवार ने दूध पिया था। दूध पीने के कुछ ही देर बाद दानिश और उसके दोनों बेटों—पांच वर्षीय आंशू तथा छह वर्षीय सोहेब की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तीनों को तेज उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में परिवार और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे पांच वर्षीय आंशू की मौत हो गई। वहीं, दानिश और सोहेब की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। ​एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक इस तरह तबीयत बिगड़ने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि दूध में कोई जहरीला पदार्थ या मिलावट हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ​घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह हाथरस गेट कोतवाली पुलिस मोहल्ला खंदारी गढ़ी पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। ​मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और अन्य आशंकाओं का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में छत्रपति शिवाजी महाराज की 17 फीट ऊँची प्रतिमा की तैयारी तेज

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। महबूबगंज बाजार के पास साईं बाबा कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, 27 दिसंबर 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रेस वार्ता में डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि कुशल कारीगरों द्वारा प्रतिमा का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जमीन से प्रतिमा की ऊंचाई करीब 17 फीट होगी। प्रतिमा स्थापना से पहले गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र और अयोध्या जनपद के विभिन्न गांवों में माटी यात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत गांव-गांव से मिट्टी एकत्र की जाएगी, ताकि ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। आयोजकों ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव और आशीर्वाद भी प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम की स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
0
0
Report

हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के अर्णव शर्मा बने 'इंडिया जीनियस' के नेशनल टॉपर

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow12m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, की कक्षा आठवीं के छात्र अर्णव शर्मा ने 'इंडिया जीनियस अवॉर्ड्स (IGA) ओलंपियाड 2026' में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 8.75 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनके बीच अर्णव ने 'इंडिया जीनियस' का राष्ट्रीय खिताब हासिल किया। लखनऊ में आयोजित 13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह 2026 में अर्णव शर्मा को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता हरिश चंद्र श्रीवास्तव, भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक गुप्ता, समाजसेवी राहुल सेन सतसेना, दंत चिकित्सक डॉ. गोविंद जायसवाल और सत्य प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।बीएलएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन बी.एल. शर्मा ने अर्णव शर्मा की राष्ट्रीय सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में छात्र की माता और नानी भी उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या विद्या प्रतीक बाटकक्के ने कहा कि अर्णव का समर्पण और निरंतर प्रयास अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी IGA ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर साइकिल, स्मार्ट वॉच, टैबलेट तथा पदक जीते हैं। IGA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य देश भर की प्रतिभाओं को पहचानना और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना है।
0
0
Report
Advertisement

कल्वण में एक ही समय में तीन बिबटों का वावर, CCTV में कुत्ते को उठाते देखा गया

Nashik, Maharashtra:कळवण तालुक्यातील भेंडी परिसरात एकाच वेळी तीन बिबट्यांचा वावर सुरू झाला. कुत्र्याला उचलून घेऊन जात असतानाची घटना CCTV कॅमेर्यात कैद झाली आहे. कळवण तालुक्यातील भेंडी येथील बेज फाटा शिवारात बिबट्यांचा वावर पुन्हा एकदा समोर आला असून, एकाच वेळी तीन बिबटे दिसल्याने परिसरातील शेतकरी आणि नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण निर्माण झाले आहे. विशेष म्हणजे, शेतातील कुत्र्याला बिबट्याने उचलून नेल्याची घटना सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाली आहे. शेतीची कामे, पिकांना पाणी देणे आणि इतर कामांसाठी शेतकऱ्यांना अनेकदा रात्री-अपरात्री शेतात जावे लागते. अशा परिस्थितीत शेतशिवारात बिबट्यांचा वावर असल्याने शेतकरी, शेतमजूर आणि शेतात वास्तव्यास असलेल्या नागरिकांच्या सुरक्षिततेचा प्रश्न गंभीर बनला आहे. बिबट्यांच्या वाढत्या हालचालीमुळे नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण असून, संभाव्य धोका टाळण्यासाठी वनविभागाने तातडीने उपाययोजना कराव्यात, अशी मागणी परिसरातील शेतकऱ्यांकडून होत आहे.
0
0
Report

फरीदाबाद पुलिस ने चोरी हुए 20 मोबाइल लौटाए, CIEF पोर्टल से बरामद

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस ने चोरी हुए करीब 20 मोबाइलों को CIEF पोर्टल की मदद से सकुशल बरामद कर उनके मालिकों को वापस कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटने का काम किया है। बल्लभगढ़ एसीपी अशोक वर्मा ने बताया कि करीब 20 मोबाइल बल्लभगढ़ इलाके से चोरी हुए थे, इसके बाद मोबाइल के मालिकों ने CIEF पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोर्टल की मदद से उन सभी 20 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को आज वापस लौटने का काम किया है। मौलिक जानकारी के अनुसार चावला कॉलोनी निवासी सोनवीर ने एसीपी अशोक वर्मा सहित फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया। सोनवीर ने बताया कि उनका मोबाइल 12 अक्टूबर को बल्लभगढ़ मंडी से चोरी हुआ था जिसके बाद उसने मोबाइल चोरी की शिकायत (सीआईईएफ) पोर्टल पर दर्ज कराई, जिस पर फरीदाबाद पुलिस ने लगभग 12 दिन बाद मोबाइल को सकुशल बरामद कर लिया है और आज उन्हें वापस कर दिया है; इसके लिए फरीदाबाद पुलिस और एसीपी अशोक वर्मा का बहुत-बहुत धन्यवाद।
0
0
Report

भारतीय यात्रियों के लिए कॉर्डिलिया स्काई क्रूज़: समुद्र के बीच लग्जरी अनुभव शुरू

Mumbai, Maharashtra:नोट- इस फीड को आर्काइव कर दें . फीड नेम - Ashwin_cordelia_sky कॉर्डिलिया स्काई समंदर के बीच चलता-फिरता शहर, लग्जरी से लेकर मनोरंजन और शॉपिंग तक का पूरा इंतजाम समंदर के बीच छुट्टियां बिताने का अनुभव कैसा होता है, इसकी एक झलक कॉर्डिलिया स्काई पर देखने को मिलती है। यहां लग्जरी केबिन, प्रीमियम सुइट, नौ रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, थिएटर, लाइव म्यूजिक, शॉपिंग, स्पा, सैलून, कैसिनो और बच्चों के लिए खास गेमिंग जोन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। जहाज पर यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए कई तरह के अनुभव तैयार किए गए हैं। कॉर्डिलिया क्रूज़ेस के CFO निशिकांत उपाध्याय के मुताबिक, कंपनी का उद्देश्य भारतीय यात्रियों को समुद्र के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कॉर्डिलिया स्काई के टॉप डेक से रिसेप्शन तक, लग्जरी का अनुभव कॉर्डिलिया स्काई के टॉप डेक से जहाज के रिसेप्शन एरिया का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। आकर्षक इंटीरियर और व्यवस्थित डिजाइन के साथ यह जगह यात्रियों का स्वागत करती है। निशिकांत उपाध्याय ने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2025 में इस जहाज को खरीदा था। इससे पहले यह विदेश में सेवाएं दे रहा था। अब इसे भारतीय यात्रियों के लिए क्रूज़ अनुभव का हिस्सा बनाया गया है। एक हजार केबिन, करीब 2400 यात्रियों की क्षमता कॉर्डिलिया स्काई को एक चलते-फिरते शहर की तरह विकसित किया गया है। निशिकांत उपाध्याय के मुताबिक, जहाज में करीब एक हजार केबिन हैं, जिनमें 260 प्रीमियम कैटेगरी के केबिन शामिल हैं। जहाज में लगभग 2400 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है, जबकि संचालन और यात्रियों की सेवा के लिए करीब 800 कर्मचारी मौजूद रहते हैं। अलग-अलग हिस्सों में फैली सुविधाओं के कारण यात्रियों को खाने, मनोरंजन और आराम के लिए कई विकल्प मिलते हैं। चेयरमैन सुइट समुद्र के सामने निजी जकूजी और लग्जरी बेडरूम कॉर्डिलिया स्काई के सबसे प्रीमियम विकल्पों में चेयरमैन सुइट शामिल है। जहाज पर ऐसे चार सुइट मौजूद हैं। निशिकांत उपाध्याय ने इस सुइट की सुविधाएं दिखाते हुए बताया कि इसमें अलग लिविंग एरिया, लग्जरी बेडरूम, बड़ा वॉर्डरोब, वॉशरूम और बार काउंटर जैसी सुविधाएं हैं। लिविंग रूम और बेडरूम के बीच मौजूद पार्टिशन को खोलकर दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ा जा सकता है। लिविंग एरिया में मौजूद सोफे को जरूरत के मुताबिक सोने की जगह में भी बदला जा सकता है। हर बजट के लिए केबिन और नौ रेस्टोरेंट में अलग-अलग स्वाद कॉर्डिलिया स्काई पर यात्रियों के लिए अलग-अलग बजट की केबिन कैटेगरी मौजूद हैं। लोअर रेंज से लेकर मिड-रेंज और हाई-रेंज तक के विकल्पों के जरिए यात्री अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कमरे चुन सकते हैं। खाने-पीने के लिए जहाज पर नौ रेस्टोरेंट मौजूद हैं। यहाँ भारतीय भोजन, जैन फूड, नॉन-वेज और जापानी व्यंजनों सहित अलग-अलग तरह के खाने के विकल्प मिलते हैं। लाइब्रेरी में किताबें, सुकून और पढ़ने के लिए खास जगह कॉर्डिलिया स्काई पर मनोरंजन और गतिविधियों के बीच शांत समय बिताने के लिए लाइब्रेरी भी मौजूद है। यहाँ हिंदी और अंग्रेजी की किताबों के साथ बच्चों की उम्र और रुचि के मुताबिक अलग-अलग तरह की किताबें रखी गई हैं। फोटो गैलरी सफर की यादों को घर ले जाने का इंतजाम जहाज पर यात्रियों के लिए फोटो गैलरी भी है। क्रूज़ के अलग-अलग हिस्सों में फोटोग्राफर्स द्वारा खींची गई तस्वीरें यहां से हासिल की जा सकती हैं। यात्रियों के लिए डिजिटल कॉपी और हार्ड कॉपी लेने की सुविधा उपलब्ध है। चेयरमेन क्लब और लाइव ऑर्केस्ट्रा में पार्टी का माहौल कॉर्डिलिया स्काई पर परिवार के साथ समय बिताने और खास समारोह आयोजित करने के लिए चेयरमैन क्लब मौजूद है। इसके पास ही लाइव ऑर्केस्ट्रा और डांस फ्लोर की व्यवस्था है। शादी समारोह, मेहंदी की रस्म और दूसरे पारिवारिक आयोजनों के लिए भी इन जगहों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कैसिनो भी मनोरंजन का एक अतिरिक्त विकल्प कॉर्डिलिया स्काई पर कैसिनो भी मौजूद है, जिसका इंटीरियर और रॉयल लुक आकर्षित करता है। कंपनी का मुख्य कारोबार क्रूज़िंग है, कैसिनो चलाना नहीं। इसलिए इसके संचालन की जिम्मेदारी थर्ड पार्टी वेंडर को दी गई है। स्पा और सैलून में आराम, साथ में समंदर का नजारा स्पा और सैलून की व्यवस्था बड़ी गतिविधियों के बाद आराम के लिए है। स्पा और सैलून के बाहर से समंदर का नजारा भी दिखाई देता है। बच्चों के लिए स्प्लैश एकेडमी और आर्केड गेमिंग जोन बच्चों के लिए स्प्लैश एकेडमी नाम का खास जोन बनाया गया है। तीन से 11 वर्ष के बच्चों के लिए ड्रॉइंग, कलरिंग और खेल-कूद जैसी गतिविधियां होती हैं। पेरेंट-फ्री जोन है और एक घंटे तक मुफ्त देखरेख सुविधा भी उपलब्ध है। इसी के पास आर्केड गेमिंग जोन भी मौजूद है। अंशु आहूजा ने बताया कि उनके बच्चे पिछले दो दिन से अलग-अलग गेम्स का आनंद ले रहे हैं। शShopिंग शोरूम में ज्वेलरी, बैग और गिफ्टिंग के विकल्प जहाज के शोरूम में ज्वेलरी, बैग और दूसरी चीजों का कलेक्शन मौजूद है। यात्री अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए शॉपिंग करते हैं और बजट के मुताबिक विकल्प मिलते हैं। यात्रियों ने बताया अपना अनुभव, दोबारा आने की भी इच्छा यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि वे भविष्य में भी क्रूज़ पर जाना चाहेंगे। 2027 में कॉर्डिलिया सन, क्रूज़ टूरिज्म के विस्तार की तैयारी कॉर्डिलिया स्काई के जरिए कंपनी अपने जहाजों की क्षमता और यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार कर रही है। 2027 में कॉर्डिलिया सन में विशाल प्रीमियम कैटेगरी के केबिन होंगे। Jagannath पुरी तक क्रूज़ यात्रा पर विचार जारी है। 23 अक्टूबर से कॉर्डिलिया स्काई की कमर्शियल यात्रा की योजना 23 अक्टूबर 2026 से मुंबई से कमर्शियल यात्रा शुरू होगी, गोवा और लक्षद्वीप जैसे स्थलों के लिए क्रूज़ पैकेज होंगे। कोच्चि से कॉर्डिलिया इम्प्रेस परिचालन अक्टूबर 25 से शुरू होगा, मालदीव और श्रीलंका जैसे गंतव्य होंगे। समुद्र के बीच एक छोटा शहर, क्रूज़ टूरिज्म की नई संभावनाएं कॉर्डिलिया स्काई पर करीब एक हजार केबिन, नौ रेस्टोरेंट, प्रीमियम सुइट, स्विमिंग पूल, थिएटर, लाइव म्यूजिक, स्पा, शॉपिंग, कैसिनो और बच्चों के लिए गेमिंग जोन जैसी सुविधाएं एक ही जगह मौजूद हैं। अब सवाल यह है कि क्या समुद्र के रास्ते छुट्टियां मनाना भारत में पर्यटन का एक लोकप्रिय विकल्प बन पाएगा? कॉर्डिलिया स्काई और प्रस्तावित कॉर्डिलिया सन जैसे जहाज, नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स तथा यात्रियों के अनुभव इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कंपनी की विस्तार योजनाओं का वास्तविक असर आने वाले समय में परिचालन, किराये, यात्रियों की प्रतिक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं से तय होगा। अश्विनी कुमार पांडेय, ज़ी मीडिया मुंबई .
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top