कन्नौज -आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे मे सैफई के पांच डॉक्टरों की हुई मौत
Muhammadpur Nagaria, Uttar Pradesh:कन्नौज में आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में सैफई के पांच डॉक्टरों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में 5 डॉक्टरों की जान चली गई। ये पांचों डॉक्टर मिनी PGI सैफई अस्पताल में तैनात थेॉ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ये सभी लखनऊ में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में इस हादसे के शिकार हो गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
