205001
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डिंपल यादव का बयान, उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Mainpuri, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने बुलडोजर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से बुलडोजर कार्यवाही को असंवैधानिक मानती आई है और सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली को गलत बताया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कि "मैं योगी हूं और मेरा हर काम देश के लिए है", डिंपल यादव ने कहा कि इस पर सुनिए, वह क्या कहती हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
45 स्कूलों को नोटिस: फीस बढ़ोतरी 7.23% से अधिक पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर-- गौतमबुद्धनगर स्कूल फीस मामला फीस वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन का एक्शन 45 स्कूलों को नोटिस जारी, फीस बढ़ोतरी पर कार्रवाई जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी के आदेशों का उल्लंघन पर नोटिस 7.23% से ज्यादा फीस बढ़ाना नियम के खिलाफ 7 अप्रैल फीस रेगुलेटरी कमेटी की बैठक में तय हुई फीस वृद्धि की सीमा डीएम की अध्यक्षता में लिया गया था फैसला अभिभावकों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने स्कूलों को दिया नोटिस सभी स्कूलों से मांगा गया जवाब, जांच भी शुरू अगली बैठक में मामलों पर होगा निर्णय जिला प्रशासन ने नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी पहली बार उल्लंघन पर ₹1 लाख तक जुर्माना दूसरी बार पर ₹5 लाख तक जुर्माना तीसरी बार उल्लंघन करने पर मान्यता किया जा सकता है रद्द0
0
Report
सुल्तानगंज EO हत्याकांड: सुपौल नगर परिषद में शोकसभा, सुरक्षा बहाल की मांग
Bihar:एंकर- सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड को लेकर सुपौल नगर परिषद में भी शोक की लहर है, नगर परिषद के EO और मुख्य पार्षद सहित तमाम वार्ड पार्षद ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. इस घटना को लेकर नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें EO, मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षदों सभी पार्षदों और कर्मियो ने मृतक अधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दिया है साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा है. इस मौके पर मौजूद सुपौल नगर परिषद के EO अरविन्द कुमार सिंह ने कहा की यह घटना बेहद ही गंभीर है, उन्होंने सरकार से नगर परिषद में सुरक्षा बहाल करने की मांग की है, वहीं मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने कहा कि इस घटना को लेकर सभी ने मृतक कि आत्मा कि शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दिया है दो मिनट का मौन भी रखा है और आज नगर परिषद में सारा कार्य बंद रखा गया है. बाइट- अरविंद कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुपौल सह महासचिव नगर सेवा संघ बिहार. बाइट- राघवेंद्र झा, नगर परिषद सुपौल.0
0
Report
समिक भट्टाचार्य ने परिवर्तन के लिए पश्चिम बंगाल में मतदान का आह्वान किया
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "हम पश्चिम बंगाल के लोगों का धन्यवाद करते हैं। लोगों ने भयमुक्त होकर इस बार मतदान किया है, और साफ तौर पर कहा है कि परिवर्तन के लिए वोट कर रहे हैं। जिस स्तर की विभाजन की राजनीति TMC करती है, उसके खिलाफ लोगों ने वोट किया है... पहले चरण में लोगों ने परिवर्तन के लिए मतदान किया था, दूसरे चरण में भी हमें वही देखने को मिल रहा है। यही होने वाला था... जिन लोगों ने कहा था कि हम डीजे बजाएंगे, हम उम्मीद करते हैं कि वे 4 तारीख के बाद हमारे लिए डीजे बजाएंगे।"0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर परिसर में फिर हुआ भव्य ध्वजारोहण, सुरक्षा प्रबंध मजबूत
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर परिसर में एक बार फिर भव्य ध्वजारोहण किया गया शिव मंदिर पर सीएम योगी ने धर्म ध्वजा स्थापित की. शिव मंदिर पर ध्वजारोहण के मौके पर राममंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे0
0
Report
राम मंदिर में ध्वजारोहण: योगी ने शिव मंदिर के शिखर पर ऐतिहासिक क्षण रचा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर परिसर में आज एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ गया। परकोटे में बने भगवान शिव मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म ध्वज का विधिवत आरोहण किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पहुंचकर देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना की। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान से ध्वज फहराया गया, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और भी गूंज उठा। 29 अप्रैल का यह दिन राम मंदिर के इतिहास में एक विशेष अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। राम मंदिर परिसर में बने अन्य उपमंदिरों में भी ध्वज आरोहण की प्रक्रिया जारी है। माता भगवती मंदिर के शिखर पर साध्वी रितम्भरा द्वारा धर्म ध्वज फहराया जाएगा, जबकि शेषावतार मंदिर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ध्वज आरोहित करेंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।0
0
Report
अमेठी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, मकान-दीवार गिरे, पेड़-विद्युत व्यवस्था ठप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- जिले में दोपहार बाद आई आंधी तूफान ने मचाई तबाही, तेज़ आंधी के लोगो के छतों पर लगे सोलर पैनल टूटकर गिरे, कई जगहों पर मकान व दीवार गिरी, तेज़ आंधी के बीच गिरे सैकड़ों पेड़ व विद्युत पोल व सड़को पर गिरें विद्युत व्यवस्था हुई चौपट, चौराहों पर लगे साइन बोर्ड भी गिरे अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं के बीच आधा दर्जन लोग हुए चोटिल वहीं दर्जनों से अधिक मावेंशी भी हुऐ चोटिल, तेज आंधी और बारिश के बीच गिले ओले से आम जनमानस की व्यवस्था हुई अस्त व्यस्त, आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में लगे टेटं भी उड़े,0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी के दुधवा रिजर्व में हाथी के हमले से 52 वर्षीय चारा कटर की मौत
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व सोनारपुर रेंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां हाथी के हमले में एक 52 वर्षीय चारा कटर की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। जानकारी के मुताबिक, मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया निवासी रामविलास टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए चारा काटने का काम करते थे। आज दोपहर वह सलूकापुर के पास जंगल में हाथियों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। बताया जा रहा है कि रामविलास ने हाथी को वहां से भगाने की कोशिश की थी, लेकिन हाथी ने उन पर अचानक हमला करते हुए जमीन पर पटक दिया। इसके बाद आनन-फानन में रामविलास को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामविलास को मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया है। मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
गंगा एक्सप्रेस वे से मिलेगी विकास को रफ्तार-मंत्री, अरुण सक्सेना
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : गंगा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण में प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बयान। एक्सप्रेस वे जुड़े जिलों में विकास को मिलेगी रफ्तार एक्सप्रेस वे पर फाइटर जेट भी कर सकते है टेकऑफ-अरुण गंगा एक्सप्रेस वे प्रदेश में निवेश के नए रास्ते खोलेगा एक्सप्रेस वे से निवेश, रोजगार और विकास, तीनों को नई रफ्तार मिलेगी- अरुण बाइट : अरुण कुमार सक्सेना ( प्रभारी मंत्री बुलंदशहर)0
0
Report
दस बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला महमंद में मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे आतिशबाजी की चिंगारी से काटकर एकत्रित की गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अनीस के अनुसार उसने अपनी 10 बीघा गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर दी थी। थ्रेसर का इंतजाम कर रहा था। अचानक आतिशबाजी की चिंगारी उसकी एकत्रित गेहूं की फसल पर गिर गई जिससे उसका गेहूं पूरी तरह से जलकर राख हो गया। गेहूं जलने की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई लेकिन समाचार प्रकाशन तक तहसील से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौका मुआयना करने के लिए नहीं पहुंचा। अनीश दाने-दाने को मोहताज हो गया है।0
0
Report
Advertisement
मनोकामना माता मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित, कलश यात्रा निकाली
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर क्षेत्र के मनोकामना माता मंदिर दिलेरगंज में विशाल कलश शोभा यात्रा निकालकर राधा कृष्ण की मूर्ति की विधि विधान से स्थापना की गई। बुधवार को दोपहर 12:00 बड़ी संख्या में पीले वस्त्र धारण करके महिलाएं नर्मदा स्थल पहुंची। यहां पर पूजन अर्चन के बाद महिलाओं ने कलश में जल एकत्रित किया और ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल होकर स्थापना स्थल तक पहुंचीं। कलश यात्रा में महिलाएं भक्ति पूर्ण गीतों पर थिरक रही थी। यह कलश यात्रा नर्मदा स्थल से स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, सदर बाजार होते हुए स्थापना स्थल दिलेरगंज मनोकामना माता मंदिर पहुंची। जहां पर पुरोहित द्वारा विधि विधान से राधा कृष्ण की मूर्ति को स्थापित किया गया।0
0
Report
हाथरस में रुहेरी चौराहे पर दबंगों का कहर, युवक को लात-घूंसों से पीटा, बीच-बचाव करने वाले का फोड़ा सिर
Iglas, Uttar Pradesh:हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी चौराहे पर दबंगई का खुला खेल देखने को मिला। कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। जब एक अन्य युवक ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो दबंगों ने उसे भी नहीं बख्शा और सिर फोड़कर लहूलुहान कर दिया। घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।गांव रुहेरी चौराहे के पास दबंगों ने एक युवक को अचानक घेर लिया। देखते ही देखते उस पर लात-घूंसों की बौछार कर दी गई। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे। मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने मारपीट रोकने का प्रयास किया। लेकिन दबंगों का गुस्सा उस पर भी टूट पड़ा। आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने वाले युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खुलेआम हो रही ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। थाना हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
टीएमसी के पक्ष में मतदाताओं का रुझान, 235 पार जीत का अनुमान
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): KUNAL GHOSH (TMC CANDIDATE FROM BELEGHATA ASSEMBLY CONSTITUENCY) & SHASHI PANJA (WEST BENGAL MINISTER & TMC CANDIDATE FROM SHYAMPUKUR ASSEMBLY CONSTITUENCY) JOINT PRESS CONFERENCE बीजेपी 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी जनता ने टीएमसी को 235 के पार कर लेंगे सीएम ममता वापस आ गई हैं जितना प्रतिशत मतदान उतना टीएमसी को फ़ायदा बीजेपी को पता वो हार रहे हैं इसलिए सेंट्रल फोर्स या EC का इस्तमाल कर रहे हैं एक वृद्ध आदमी को मौत हुई बच्चों या महिलाओं को पीटा गया जान पूछ कर वोटिंग स्लो कराई गई0
0
Report
Advertisement
खड़ी पिकअप ने ऑटो से टक्कर मारी, एक ही परिवार के तीन घायल; मां-बेटी रेफर
Munger, Bihar:खड़ी पिकअप से ऑटो सCollision, एक ही परिवार के तीन घायल, मां-बेटी रेफर। मुंगेर: तारापुर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शंभूगंज मोड़ के समीप एक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप में तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी。 हादसे के बाद ऑटो चालक घायलों को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. निधि कुमारी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए मां और बेटी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया。 घायलों की पहचान फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी अमरजीत कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रवीना कुमारी, उनकी 2.5 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी तथा 40 वर्षीय पंचलन ताती (ससुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने नारायणपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से हादसा हो गया। बाइट घायल0
0
Report
गयासपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल प्रतापगढ़ अस्पताल में भर्ती
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के गयासपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खूंता निवासी कीका राम पिता केसिया अपने साथी गट्टू के साथ गयासपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में कीका राम, गट्टू तथा दूसरी बाइक पर सवार लालसिंह पिता गंगा सिंह निवासी धरियावद घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लालसिंह अपनी बाइक से धरियावद से प्रतापगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
हरियाणा विधानसभा: विधायक प्रशिक्षण कार्यशाला समिति भूमिका सिखाएगी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा विधान सभा की तरफ से विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कल वीरवार को विधायकों के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में आयोजित होगी कार्यशाला इस कार्यशाला में प्रशिक्षण का विषय ‘संसदीय समितियां में सदस्यों की भूमिका’ रहेगा कार्यशाला का शुभारम्भ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करेंगे इस मौके पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी मौजूद रहेंगे कार्यशाला में राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, हिपा महानिदेशक मनोज यादव, लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव धीरज कुमार, प्राइड निदेशक राज कुमार, लोक सभा सचिवालय में निदेशक भारती संजीव टुटेजा विधायकों को कमेटी व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे0
0
Report
Advertisement
