205261
Barnahal: टूटी सड़क और पानी से लोग परेशान
Barnahal, Uttar Pradesh:बरनाहल की सब्जी मंडी चौराहे से करहल-बरनाहल मार्ग की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। लंबे समय से टूटी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इंटर कॉलेज के पास सड़क के दोनों ओर नाला न बनने के कारण घरों का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोहारिया में आरा मशीन से हाथ कटने का दर्दनाक हादसा, कारीगर अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा विधान सभा बांसवाड़ा लोकेशन बांसवाड़ा. लोहारिया थाना क्षेत्र के सरेडी बड़ी गांव में घर पर स्थित आरा मशीन में लकड़ी काटने के दौरान हादसा हो गया, कारीगर का हाथ आरा मशीन में आ गया जिससे उसका एक हाथ कट गया. कारीगर रमेश की चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मशीन को बंद किया और घायल अवस्था में निजी वाहन से शहर के एमजी हॉस्पिटल में लाया गया जहाँ पर कारीगर का उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
जयपुर में GSTAT की जयपुर पीठ आज से हाइब्रिड मोड में सुनवाई शुरू
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में आज से जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल शुरू, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने GSTAT का स्वागत किया, चैम्बर ने राजस्थान के करदाताओं, व्यापारियों और उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण व स्वागतयोग्य कदम बताया, जीएसटीएटी की जयपुर पीठ प्लॉट सं.20 बाइस गोदाम संचालित होगी, अब राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के करदाता और व्यवसायी जीएसटी से संबंधित अपीलों की सुनवाई जयपुर में करा सकेंगे, अब जीएसटी से संबंधित विवादों और अपीलों के समाधान के लिए राजस्थान के व्यापारियों को बार-बार दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी, विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम उद्यमों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी, इससे समय एवं धन की बचत होगी और जीएसटी से जुड़े मामलों में जल्द निस्तारण में भी सहायता मिलेगी, जयपाल जयपुर में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल की जयपुर पीठ द्वारा आज से हाइब्रिड मोड (भौतिक एवं वर्चुअल) में अपीलों की सुनवाई शुरू हुई, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जयपुर में GSTAT अपीलों की सुनवाई शुरू होने से राजस्थान के करदाताओं, व्यापारियों और उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण व स्वागतयोग्य कदम बताया है, जीएसटीएटी की जयपुर पीठ की सुनवाई अस्थायी कार्यालय प्लॉट संख्या 20 सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र बाइस गोदाम जयपुर में संचालित होगी, अब राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के करदाता और व्यवसायी जीएसटी से संबंधित अपीलों की सुनवाई जयपुर में ही करा सकेंगे, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. केएल जैन ने बताया कि जयपुर में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) की शुरुआत राजस्थान के व्यापार और उद्योग जगत की लंबे समय से मांग की जा रही थी, अब जीएसटी से संबंधित विवादों और अपीलों के समाधान के लिए राजस्थान के व्यापारियों को बार-बार दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी, विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी, इससे समय—धन की बचत होगी और जीएसटी से जुड़े मामलों के जल्द निस्तारण में भी सहायता मिलेगी, लाम्बित अपीलों के निस्तारण में तेजी आएगी और व्यापार और उद्योग जगत को राहत मिल सकेगी, राजस्थान चैम्बर ने जयपुर पीठ द्वारा हाइब्रिड मोड में सुनवाई की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से राजस्थान के दूरदराज के जिलों के करदाता और उनके अधिकृत प्रतिनिधि भी वर्चुअल माध्यम से प्रभावी रूप से अपने मामलों की पैरवी कर सकेंगे, चैम्बर ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे जीएसटीएटी के ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध "Cause List" को नियमित रूप से देखते रहें, ताकि मामलों की सुनवाई और सूचीबद्धता से संबंधित नवीनतम जानकारी समय पर प्राप्त हो सके, जीएसटीएटी की जयपुर पीठ राजस्थान में कर विवादों के त्वरित और प्रभावी समाधान की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने सेंसर हैक कर क्रेटा चोरी गैंग का पर्दाफाश किया; 20 लाख बरामद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ पुलिस ने सेंसर हैक कर महज पांच मिनट में क्रेटा कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिला स्पेशल टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर करीब 20 लाख रुपये की चोरी हुई क्रेटा कार इंदौर से बरामद की है। पुलिस ने चोरी के वाहन खरीदने वाले अहमदाबाद निवासी सरफराज और दीपक को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी मोसिन उर्फ सोनू को नामजद किया गया है। पूछताछ में गिरोह द्वारा चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक, उज्जैन और देवास सहित विभिन्न स्थानों से छह क्रेटा कार चोरी करने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी सेंसर और जीपीएस सिस्टम हैक कर कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देते थे। मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस को अन्य वाहन चोरी के मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, विजय चौक की तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो विजय चौक से है。0
0
Report
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए संतों ने शुरू किया 15 करोड़ हस्ताक्षर अभियान
Jaipur, Rajasthan:देशभर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग अब और तेज हो गई है। 'गौ-सम्मान आह्वान' अभियान के तहत 790 जिलों में संत समाज ने एक साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार को जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। संतों का कहना है कि अगर तब तक मांगें नहीं मानी गईं, तो देशभर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। साथ ही गोतस्करी रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून, गौशालाओं को आर्थिक सहायता और गो आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की भी मांग उठाई गई है। गौमाता को राष्ट्रमाता (या राष्ट्र आराध्या) का दर्जा देने और पूरे देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संत समाज ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। 'गौ-सम्मान आह्वान' अभियान के तहत देशभर के करीब 790 जिला मुख्यालयों पर एक साथ हस्ताक्षर अभियान और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। संतों ने साफ कहा कि जनवरी तक 15 करोड़ हस्ताक्षर सरकार को सौंपे जाएंगे। इसके बाद भी यदि मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो संत समाज आमरण अनशन शुरू करेगा। सियाराम दास बगीची के संत हरिशंकर दास वेदांती ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है। संत समाज न हिंसा करता है, न तोड़फोड़ और न ही कानून हाथ में लेने में विश्वास रखता है। इसके बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। अब यह केवल धार्मिक भावना का विषय नहीं, बल्कि देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले चुका है। अलग-अलग राज्यों में गौ संरक्षण के अलग-अलग कानून होने से गोतस्करी पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। जिन राज्यों में गोहत्या प्रतिबंधित है, वहां से भी गौवंश को दूसरे राज्यों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी जाती है। इसलिए पूरे देश में एक समान और सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाना जरूरी है। जब धारा 370 हट सकती है और अयोध्या में राम मंदिर बन सकता है, तो गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने में देरी क्यों हो रही है। यह केवल किसी राज्य का नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के निर्णय का विषय है। इन मांगों पर केंद्रित रहा अभियान -गोमाता को 'राष्ट्रमाता' या 'राष्ट्र आराध्या' का राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग -देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कड़ा केंद्रीय कानून और अलग 'केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय' की स्थापना -सुरक्षित चारा नीति लागू करने और गोचर भूमि की सुरक्षा के लिए समर्पित 'गोचर बोर्ड' का गठन -गोरक्षा के समर्थन में चलाए जा रहे 15 करोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रथम चरण में सवा पांच करोड़ हस्ताक्षर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को सौंपे जा चुके हैं -हर ग्राम पंचायत में नंदीशाला स्थापित की जाए -गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए -गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए -गौतस्करी और गोहत्या में शामिल लोगों के लिए आजीवन कारावास का प्रावधान हो -गौतस्करी में प्रयुक्त वाहनों की स्थायी जब्ती हो -CSR फंड का एक हिस्सा गोसेवा के लिए निर्धारित किया जाए बहरहाल,जनवरी तक 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी कर रहे संत समाज ने साफ संकेत दे दिया है कि अब यह अभियान केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा। यदि मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन आमरण अनशन के अगले चरण में प्रवेश करेगा। ऐसे में अब सबकी नजर इस पर रहेगी कि केंद्र सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है और क्या यह मुद्दा आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर नई बहस का कारण बनेगा।0
0
Report
बेगूं के जोगणिया माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, महाआरती के बाद प्रसाद
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - बेगूं उपखंड स्थित प्रसिद्ध जोगणिया माता शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से लाइन में खड़ा कर बारी-बारी से दर्शन करवा रहा है। शक्तिपीठ समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। फतहनगर और राजसमंद से 111 बसों में पहुंचे श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में छप्पन भोग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मां जोगणिया को विशेष भोग अर्पित करने के बाद भव्य महाआरती होगी, जिसके पशचात बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गौ-संरक्षण अभियान में कौमी एकता की मिसाल, गोहत्या पर रोक की पुकार
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले में गौ-संरक्षण, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गाय को 'राष्ट्रमाता' का संवैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर जारी 'गौ सम्मान अभियान' में कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। अभियान के तहत नावां क्षेत्र के मीठड़ी गांव से आए मुस्लिम organisation व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने साधु-संतों की मौजूदगी में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने देशभर में गोहत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने और बूचड़खानों को बंद करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण किसी एक समुदाय का नहीं बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। साधु-संतों के साथ मुस्लिम समाज की इस पहल और सौहार्दपूर्ण कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, संसद परिसर के दृश्य सामने आए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL/ VISUALS FROM PARLIAMENT0
0
Report
धनकोली में 33 केवी सोलर लाइन अंडरग्राउंड कराने की मांग तेज
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के धनकोली गांव में घनी आबादी क्षेत्र से गुजर रही 33 केवी सोलर विद्युत लाइन को खंभों के बजाय अंडरग्राउंड (भूमिगत) करवाने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों व ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र से ओवरहेड हाई-वोल्टेज लाइन ले जाने पर गंभीर हादसे की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार, टिबड़ा की ढाणी स्थित सोलर प्लांट से जीएसएस धनकोली तक कुल 3 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। इसमें से शहीद स्मारक से लेकर मुख्य बस स्टैंड और जीएसएस धनकोली तक का करीब 1.5 किलोमीटर का हिस्सा घनी आबादी वाले क्षेत्र में आता है। जनहित व सुरक्षा का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इस 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिजली लाइन को अनिवार्य रूप से अंडरग्राउंड करवाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा में 500 फीट गहराई पर ट्यूबवेल बोरिंग सफल, सार्वजनिक शौचालय शुरू होगा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के झालर बावड़ी स्थित बप्पा रावल चौराहे पर नगर पालिका द्वारा ट्यूबवेल बोरिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के निर्देश पर स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई। करीब 500 फीट की गहराई पर पर्याप्त पेयजल मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक के निर्देश पर बप्पा रावल चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे व्यापारियों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी।0
0
Report
नीट पेपर लीक के बाद केंद्र सरकार कड़े कानून बना रही है
Kota, Rajasthan:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार अब कड़े कानून बनना चाहती है जिसके लिए विधेयक पास किया जा रहा है लोकसभा और राज्यसभा में इसके लिए चर्चा की जाएगी आगामी दिनों में देखा गया था कि किस तरह जंतर मंतर पर विद्यार्थी एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा साथी एनडीए के 47 कर्मचारी भी यहां पर बर्खास्त किए गए भविष्य में दोबारा इस तरह का कृत्य ना हो कोटा शिक्षा नगरी नीट और आईआईटी की तैयारी के लिए जानी जाती है देश और प्रदेश से हर जगह के विद्यार्थी शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग लेकर अपना भविष्य सुधारने के लिए यहां आते हैं इस कानून को लेकर कोचिंग छात्र क्या बदलाव चाहते हैं इस विषय पर खास बातचीत की हमारे संवाददाता ने0
0
Report
दिल्ली: अंकित शर्मा हत्या मामले में तहिर हुसैन व अन्य आरोपी कर्कार्डोमा कोर्ट में पेश
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ANKIT SHARMA MURDER CASE/ TAHIR HUSSAIN AND OTHERS CONVICT PRODUCED BEFORE KARKARDOOMA COURT/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
अमेठी के टावर पर चढ़े युवक की आत्महत्या धमकी, पैसे के विवाद का मामला
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | अमेठी में पैसों के विवाद के चलते एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही जगदीशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। युवक टावर से कूदकर आत्महत्या की धमकी दे रहा है और परिजनों से पैसे की मांग कर रहा है। युवक की पहचान रवि गौतम, निवासी हसनपुर, के रूप में हुई है। पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुर गांव का है।0
0
Report
उमर अब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल होगा, दिल्ली में धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:ANANTNAG (J&K): OMAR ABDULLAH (J&K CM) ON VANDE MATARAM /STATEHOOD RESTORATION अनंतनाग - जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के बयान पर कहा, "...यहां राज्य का दर्जा मिलेगा, कब मिलेगा ये उनसे पूछ कर नहीं होगा। उन्हें पता भी नहीं चलेगा। वे सुबह सोकर उठेंगे और देखेंगे कि जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल हो चुका है। इस बात का फैसला दो ही लोगों को करना है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री। शायद ही वे उनसे पूछकर फैसला करेंगे... फैसला प्रधानमंत्री को करना है इसलिए हमने दिल्ली में धरना दिया। ये सिलसिला चलता रहेगा।" वंदे मातरम बिल पर उन्होंने कहा, "वंदे मातरम को राष्ट्रगान की जगह दी गई है, अब इसे वे लोग कानून के तहत ला रहे हैं... बिल है, इस पर बहस होगी, पास हो जाता है तो लागू होगा..."0
0
Report
कानपुर में दबंगों ने युवक की पिटाई; वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दबंगों द्वारा युवक की बेल्टों,लात-घूंसों से जमकर पिटाई मामला। पुलिस ने पिटाई कर रहे दो आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा। दबंगों ने युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था। दिव्यांशु पनवाड़ी,यशु,अक्की ठाकुर,आयुष समेत 7-8 दबंगों ने पीटा था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। कानपुर बर्रा के J-ब्लॉक इलाके में युवक को पीटा था।0
0
Report
Advertisement
