205119
मैनपुरी में 40 घंटे से युवक लापता , नाराज परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
Jara Mai, Uttar Pradesh:मैनपुरी में 40 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद गुमशुदा युवक का पुलिस ने पता नहीं लगाया ,गांव के ही पांच युवकों पर मारपीट कर गायब करने का आरोप परिजन लगा रहे है. कार्रवाई न होने के बाद नाराज परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम,जिसके बाद पुलिस ने जल्द युवक को जल्द बरामद करने का आश्वाशन दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडल टॉपर रहा सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 12 के 4 मंडल टॉपर
Gonda, Uttar Pradesh:मंडल टॉपर रहा सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 12 के 4 मंडल टॉपर एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 प्रतिशत से अधिक 19 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित गोंडा। स्थानीय विद्यालय सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंत नगर, गोंडा में आज दिनांक 18 मई 2026 को विद्यालय प्रबंधन द्वारा वर्ष 2026 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 19 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की छात्रा हर्षिता श्रीवास्तव ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं सुधीर कुमार पाण्डेय ने 97.2 प्रतिशत, प्रज्ज्वल सिंह ने 96.6 प्रतिशत तथा वैष्णवी सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद के श्रेष्ठ टॉपर्स में अपना स्थान बनाया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में इशमीत कौर 95.4%, श्रेयांशी 94.6%, गार्गी सिंह 94.6%, प्रज्ञा शुक्ला 94.4%, विनय कुमार पाण्डेय 94.2%, अनुज पाण्डेय 93%, दिव्यांशी श्रीवास्तव 93%, प्रफुल्ल कौशल 93%, आराध्या सिंह 92%, शिवम यादव 91.4%, शिवम कुमार तिवारी 91%, ज्योति मिश्रा 90.8%, आयुषी 90.6%, तरुषी सेठ 90.4% तथा अंशिका यादव 90.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया। इन सभी छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सुजैन दत्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज के समय में केवल अंकों की नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल दुबे ने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु भी निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में निःशुल्क अतिरिक्त कक्षाएँ, करियर काउंसलिंग, इंटरहाउस प्रतियोगिताएँ, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएँ एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जिनका ही परिणाम है कि आज स्ट. जेवियर्स के विद्यार्थियों ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।0
0
Report
नीतीश कुमार और ललन सिंह पटना में मुलाकात, विधान परिषद सीटों पर चर्चा
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पहुंचे। लगभग 10 मिनट तक दोनों की मुलाकात हुई। बिहार मे विधान परिषद के खाली सीटों पर चुनाव होना है जिसको लेकर दोनों के बीच में चर्चाएं हुई।।0
0
Report
जालौन: सार्वजनिक कुएं पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम बारा में एक पुराने सार्वजनिक कुएं पर अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है। गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को सामूहिक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मंदिर के सामने स्थित सार्वजनिक कुएं की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटवाकर सार्वजनिक स्थल को सुरक्षित कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम बारा, तहसील कालपी में रामजानकी मंदिर एवं शंकर जी मंदिर के सामने वर्षों पुराने एक सार्वजनिक कुएं स्थित था, जहां गांव के लोग पानी भरने के लिए आते थे। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 20 से 25 वर्ष पूर्व कुआं जर्जर स्थिति में पहुंच गया था, जिसके बाद तत्कालीन बीडीसी सदस्य श्रीमती सियावती पत्नी भूपेन्द्र सिंह द्वारा उसमें मिट्टी डलवाकर उसे बंद करा दिया गया। आरोप है कि बाद में गांव के ही योगेन्द्र सिंह पुत्र करन सिंह ने उक्त सार्वजनिक कुएं की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान की मिलीभगत रही, जिसके कारण कब्जा निर्माण को बढ़ावा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार उपजिलाधिकारी कालपी को शिकायत पत्र दिए। शिकायत के बाद लेखपाल और पुलिस द्वारा मौके की पैमाइश भी कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार जांच के दौरान संबंधित पक्ष योगेन्द्र सिंह ने स्वयं स्वीकार किया कि उक्त स्थान पर पहले कुआं मौजूद था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सार्वजनिक कुएं की भूमि से अवैध निर्माण तत्काल हटवाया जाए और सरकारी भूमि को सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे। गांव में इस मामले को लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026: 18–25 मई तक व्यापक जागरूकता शिविर
Munger, Bihar:मुंगेर में “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” का शुभारंभ, 25 मई तक चलेंगे विशेष जागरूकता शिविर मुंगेर : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में अनुसूचित जनजाति समुदाय को जागरूक करने एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभानित करने के उद्देश्य से सोमवार को मुंगेर जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह अभियान 18 मई से 25 मई तक जिले के चयनित क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। समाहरणालय सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह तथा नोडल पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत हवेली खड़गपुर, बरियारपुर एवं धरहरा प्रखंड के चयनित 20 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन कर पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि पट्टा, प्रधानमंत्री जन धन योजना तथा जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का निष्पादन किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा तथा उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा का गोविंददेव जी मंदिर दौरा, वैवाहिक वर्षगांठ पर पूजा-प्रसाद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे गोविंददेवजी मंदिर।सपत्नीक गोविंददेवजी मंदिर में कर रहे पूजा अर्चना।आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की वैवाहिक वर्षगांठ।मंदिर प्रबंधन की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर प्रसाद किया भेंट।संध्या झांकी में दर्शन कर रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।0
0
Report
PM मोदी के आह्वान के विरोध में डेहरी के ज्वेलर ने चाय-पकौड़ा स्टाल लगा दिया
Sasaram, Bihar:एक अजीबोगरीब खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक साल तक सोना नहीं खरीदने के आह्वान का विरोध एक आभूषण दुकानदार ने अजीबोगरीब तरीके से विरोध दर्ज कराया है तथा अपने सोना चांदी के दुकान के सामने ही पकोड़े और चाय की दुकान खोल ली है। डेहरी के पाली रोड में स्थित प्रसिद्ध सोना-चांदी का दुकान 'श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स' के मालिक सच्चिदानंद प्रसाद ने आज विधिवत चाय-पकौड़े के दुकान का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने सोना-चांदी के दुकान के सामने ही चाय पकौड़ा नाश्ता का स्टाल लगा दिया है। बड़ी बात है कि आज उन्होंने डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के मुख्य पार्षद शशि कुमारी को बुलाकर विधिवत अपने चाय नाश्ते के दुकान का उद्घाटन भी करवाया। उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भारत के लोगों से आह्वान किया है कि वह सोना-चांदी की खरीदारी नहीं करें। ऐसे में उन लोगों के दुकान में अब ग्राहक आना लगभग बंद हो गए हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान के कारण अब लोग सोना नहीं खरीद रहे हैं। ऐसे में उन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। अंततः अब एक ही चारा बचा है कि परिवार का भरण पोषण करने के लिए चाय पकौड़ा या कुछ बेचा जाए। इसीलिए वे लोग निर्णय लिया कि अपने-अपने आभूषण दुकान के सामने ही चाय पकौड़ा का स्टाल लगाएंगे। जिसका आज उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया। बता दे कि विश्वव्यापी आर्थिक मंदी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है। जिसको लेकर स्वर्णकार समाज नाराज है तथा विरोध का अलग-अलग तरीका अपना रहे है।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA हत्या के आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त टीम की गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग पश्चमी बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार, दिल्ली सीबीआई की टीम और मुज़फ्फरनगर पुलिस की सयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी, हरिद्वार से दिल्ली भाग रहा था आरोपी राजकुमार सिंह. सुबह सवेरे हुई गिरफ्तारी,बलिया का रहने वला हैं हत्यारोपी राजकुमार सिंह , छपार टोल प्लाजा NH58 हाइवे से हुई गिरफ्तारी।0
0
Report
तेज डंफर ने बाइक को टक्कर मारी, स्कूल बच्ची की मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में बाइक सवार स्कूली बच्ची की मौत बाइक सवार समेत दो बच्चे घायल घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करा कर खुलवाया जाम श Shivगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव के पास की घटना0
0
Report
मुरैना: अवैध हथियार तस्करी के आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। बामौर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, विशेष अभियान के तहत अवैध हथियारों की तस्करी और क्रय-विक्रय करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कार से अवैध हथियार लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में भागने लगा। जिसके बाद पीछा कर उसे पकड़ लिया गया。 तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 बोर का एक रिवॉल्वर, दो पिस्टल, एक जिंदा राउंड और दो खाली मैगजीन बरामद कीं। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है。 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हथियार कहां से लाता था और किन लोगों तक सप्लाई करता था।0
0
Report
Advertisement
जलपाइगुड़ी के विविध मुद्दों पर लोगों की राय: कल की हिंसा पर क्या कहते हैं लोग?
Noida, Uttar Pradesh:JALPAIGURI VOX POPS ON VARIOUS ISSUES FOR 5/6/7/8/9/10.30 SPECIAL Please provide vox pop from Bengal for evening show 5 / 6 / 7 / 8 PM, especially where violence occurred yesterday, and also provide bytes from 2-3 other districts. Bites from ordinary Muslims: Question: Maulana Sajid Rashidi said Muslims are scared, so the question is, are you scared? If you are afraid of something, why did Muslims throw stones yesterday? Bites from ordinary Hindus: What do you say about yesterday's violence and the government's action?0
0
Report
बूंदी में गरिमा उत्सव व वंदे गंगा अभियान की तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:बूंदीजनजाति गरिमा उत्सव व वंदे गंगा अभियान की तैयारियों पर समीक्षा बैठक बूंदी, 18 मई। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ व ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की तैयारियाँ की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 25 मई तक जनजातीय क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम व सेच्यूरेशन कैंप आयोजित कर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। वहीं 25 मई से शुरू होने वाले वंदे गंगा अभियान के तहत साफ-सफाई, पौधारोपण, जल चौपाल, रैली और जल संरक्षण गतिविधियां संचालित होंगी। बैठक में शहर की सफाई, प्लास्टिक मुक्त बूंदी, निराश्रित पशुओं के प्रबंधन, जर्जर भवनों के सर्वे और संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
जिला कलेक्टर ने शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर सफाई और हाजिरी सुधार के निर्देश दिए
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने अचानक शिशु एवं महिला चिकित्सालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर के अचानक अस्पताल में दाखिल होते ही पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की साफ-सफाई की स्थिति, कर्मचारियों की मौजूदगी और मरीजों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान परिसर में गुटखा खाते पाए गए लोगों पर भी तत्काल कार्रवाई की गई। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी बिना पूर्व सूचना के एमसीएच चिकित्सालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी देखने को मिली, जिससे कलेक्टर नाराज नजर आए। उन्होंने सफाई व्यवस्था की बदहाली पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और मौके पर ही अपने सामने सफाई कार्य करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसी दौरान hospital परिसर में गुटखा खाते हुए कुछ लोग मिले, जिन्हें कलेक्टर ने तुरंत मौके से हटाया और नियमानुसार जुर्माना वसूला। इसके अलावा कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें भी कई खामियां सामने आईं। इस पर कलेक्टर ने जिम्मेदार कर्मचारियों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय पीएमओ डॉ समरवीर सिंह सहित अन्य चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को दो टूक शब्दों में कहा कि साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा सूरजपुर गैंग लूट: पांच गिरफ्तार, लिफ्ट देकर करते थे वारदात
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने सवारियों के साथ लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी किराए पर गाड़ी लेकर लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों को लूटते थे。 गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के 20 मोबाइल फोन, तमंचे, चाकू और नकदी बरामद की है। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें भी जब्त की गई हैं। यह गिरोह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय था। आरोपी सवारियों को लिफ्ट देते थे और फिर हथियार के बल पर उनसे लूटपाट कर उन्हें सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो जाते थे। थाना सूरजपुर पुलिस ने अंकित, दीपांशु, तरुण, नवाब और मोहित को सेक्टर ईटा-01 के पास से गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है। ये लोग ग्रेटर नोएडा, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में रात के समय गाड़ियों में घूमते थे। लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों को गाड़ी में बैठाकर उनके साथ मारपीट की जाती थी और उनके मोबाइल फोन, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लूट लिए जाते थे। आरोपी रात में काम पर जा रही टैक्सियों के चालकों के सामने जानबूझकर गाड़ी लहराकर चलाते थे। रोके-टोके जाने पर वे चालकों से मारपीट कर उनके मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी सामान छीन लेते थे। बाइट -- शैलेंद्र सिंह डीसीपी सेंट्रल नोएडा आरोपी घटनाओं में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों मुख्य रूप से किराए पर लेते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे इन गाड़ियों को उनके मालिकों को वापस कर देते थे। इस तरह वे बदल-बदल कर किराए की गाड़ियां लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। लूट के पैसों से वे अपने शौक पूरे करते थे। हाल ही में उन्होंने थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान इस गिरोह का खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी दी।0
0
Report
सिकंद्राराऊ के हबीबपुर गांव में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 17 वर्षीय छात्र की मौत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस: सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्र विनोद कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 9 का छात्र विनोद सुबह करीब 6:30 बजे हाथ में झटका मशीन के लोहे के तार का बंडल लेकर सड़क पार फेंक रहा था। इसी दौरान तार ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हाई टेंशन लाइन का तार पहले से नीचे टूटा पड़ा था, जिसकी चपेट में विनोद आ गया। एसडीओ युसूफ हुसैन ने बताया कि अगर तार टूटा होता तो बिजली सप्लाई तुरंत ट्रिप हो जाती। प्रथम दृष्टया हादसा लोहे के तार को ऊपर फेंकने के कारण ही हुआ है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मांगों को लेकर शव को पोस्टमार्टम पर ले जाने से रोका, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता नोएडा में टैक्सी चलाते हैं। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही हैl0
0
Report
भाषा से जुड़ी कमेटी की बैठक: 2025 नियमावलियों को हटाने पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:रांची वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया, भाषा से जुड़ी कमेटी बैठक हुई; सभी पांचों मंत्री शामिल रहे, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, कार्मिक विभाग के सचिव और अधीनस्थ अन्य कर्मचारी बैठक में शामिल हुए. बैठक को लेकर अधिकारियों को कुछ प्रश्न दिए थे कि तीनों भाषाएं किस आधार पर सम्मिलित थीं और 2025 में नई नियमावली को किस आधार पर हटाया गया, इसका कोई ठोस उत्तर के साथ अधिकारी बैठक में नहीं आए थे. ये मजबूत प्रश्न हैं जिनके आधार पर कमेटी निर्णय लेने की दिशा में आगे बढ़ेगी. इसको लेकर एक ब्यौरा मांगा गया है कि राज्य में हर भाषा जो हमारे स्टेट और क्षेत्रीय भाषा है उनके शिक्षकों और छात्रों की संख्या कितनी है, ताकि एक निष्कर्ष निकाल सकें. नियमावली में ये भी देखा जाएगा कि उन भाषाओं के शिक्षक हैं या नहीं और इसको लेकर अगली बैठक शुक्रवार को होगी.0
0
Report
Advertisement
