icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

किशनगंज के पुराना खगड़ा में स्प्रे से बेहोश कर लाखों के आभूषण चोरी

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा में बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रही महिलाओं पर स्प्रे से बेहोश कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुरा लिए। घटना उस वक्त की है जब घर में लड़के की शादी थी और घर के सभी लोग बारात में पूर्णिया गये हुये थे। पूरा इलाका दहशत में है। गृह स्वामी विजय देव ने बताया कि परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल थे और घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। बदमाशों ने घर में घुसकर स्प्रे कर महिलाओं को बेहोश किया, फिर अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर भाग गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग 24 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच से एक संदिग्ध युवक की तस्वीर सामने आई है; फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा。
0
0
Report

स्कूल में टीचर की बेरहमी: छात्रा पिटाई मामला वायरल, परिजनों ने प्रशासन से शिकायत

Barh, Bihar:अथमलगोला प्रखंड में करजान पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूर्यपूरा में एक शिक्षक ने तृतीय वर्ग की एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा साक्षी ने बताया कि उसका रॉल नंबर 18 है, जबकि क्लास की किसी और छात्रा ने अपना रॉल नंबर 18 बता दिया, जिससे शिक्षक अमित कुमार नाराज हो गए। उन्होंने क्लास में ही साक्षी की जमकर पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। छात्रा जब घर पहुंची, तब उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन बच्ची की पीठ पर लाल निशान देखकर भड़क गए और स्कूल में शिक्षक अमित कुमार से मिलने का प्रयास किया। लेकिन स्कूल में उन्हें शिक्षक अमित कुमार से नहीं मिलने दिया गया। अब छात्र के परिजन पर इस मामले को दबाने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद चिरागोड़ा श्मशान रोड पर लुटेरों ने 60 वर्षीय महिला से चेन छीन ली

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद चिरागोड़ा श्मशान रोड पर लुटेरों ने 60 वर्षीय महिला से चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना चिरागोड़ा श्मशान रोड की है। पीड़िता ललिता ठाकुर ने बताया कि वह मंदिर जा रही थीं। बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उन्होंने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन दोनों तेजी से भाग निकले। उनके अनुसार दोनों युवक देखने में अच्छे घर-परिवार के लग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस श्मशान रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

रांची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: 6 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

Ranchi, Jharkhand:रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा। जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है। रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि नाबालिग के द्वारा दिया जानेवाला बयान अब भी पुलिस के लिए असंमजस भरा है क्योंकि बच्ची लगातार अपना बयान दर से बदल रही है। हालांकि अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नाबालिग अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने गई थी इसी दरम्यान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया वही उसके साथ उसकी सहेली भी थी जिसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास हुआ था लेकिन आरोपी अपने नापाक मंसूबे में सफल नहीं हो सके।
0
0
Report

दीया कुमारी ने जयपुर विरासत म्यूजियम विकास समय पर पूरा करने के निर्देश दिए

Jaipur, Rajasthan:जयपुर विरासत म्यूजियम के विकास कार्य का निरीक्षण। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विरासत का निरीक्षण किया। गुणवत्त्ता और तय समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। किशनपोल बाजार स्थित विरासत म्यूजियम का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने म्यूजियम में चल रहे संरक्षण, जीर्णोद्धार और प्रदर्शनी विकास कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों, ऐतिहासिक कलाकृतियों के संरक्षण, आधुनिक डिस्प्ले सिस्टम और पर्यटकों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि जयपुर और राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे ऐसा स्वरूप दिया जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध विरासत का परिचय मिल सके। बाइट- दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान
0
0
Report
Advertisement

जयपुर से रामेश्वरम की पहली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन रवाना

Jaipur, Rajasthan:Anchor-जिंदगी की लंबी जिम्मेदारियों के बाद अब बारी है आस्था की यात्रा की...राजस्थान के सैकड़ों बुजुर्गों का वर्षों पुराना सपना आज पटरियों पर दौड़ पड़ा। जयपुर के दुर्गापुरा स्टेशन से रामेश्वरम और मदुरै के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 की पहली स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। भजनों, जयकारों और भावुक विदाई के बीच बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी ने इस पल को खास बना दिया। देखिए, आस्था और सम्मान से भरी इस यात्रा की शुरुआत पर खास रिपोर्ट।देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने यात्रियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि रामेश्वरम का बुलावा हर किसी को नहीं मिलता और यह ईश्वर की विशेष कृपा है। उन्होंने यात्रियों से राजस्थान की खुशहाली, अच्छी बारिश, समृद्धि और देश की उन्नति के लिए भी Prarthana करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्वयं अभी तक रामेश्वरम दर्शन का सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन बुजुर्गों को यह अवसर मिलना उनके लिए खुशी की बात है। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन 15 जुलाई को रामेश्वरम पहुंचेगी। वहां एक दिन प्रवास के बाद श्रद्धालु मदुरै पहुंचकर प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे और 20 जुलाई को जयपुर लौटेंगे। योजना का दायरा केवल रेल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। देवस्थान मंत्री ने नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के लिए हवाई तीर्थ यात्रा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। 20 जुलाई से 22 सितंबर तक प्रतिदिन 44 वरिष्ठ नागरिक दिल्ली से काठमांडू भेजे जाएंगे। इस चरण में कुल 2860 श्रद्धालु पशुपतिनाथ के दर्शन करेंगे, जबकि शेष यात्राएं दिसंबर में आयोजित होंगी। बहरहाल, राजस्थान सरकार की यह योजना उन बुजुर्गों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से जीवनभर अपने पसंदीदा तीर्थस्थलों तक नहीं पहुंच सके। सोमवार को रवाना हुई पहली ट्रेन ने ऐसे हजारों सपनों को नई उड़ान दे दी। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर
0
0
Report

हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर ने युवक की मौत, परिवार में मातम

Alwar, Rajasthan:हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम अलवर। शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई。 मृतक की पहचान अनीश निवासी नादनहेड़ी (चांदोली) के रूप में हुई है। वह डेहरा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था और सामान लेने अलवर आ रहा था। राठ नगर के पास हरियाणा रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

करौली में इलेक्ट्रिक टेंपो और मोटरसाइकिल टक्कर: पांच घायल

Karauli, Rajasthan:इलेक्ट्रिक टेंपो और मोटरबाइक की टक्कर में पांच घायल, जिला करौली. अटार वाले ठाकुर बाबा के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक इलेक्ट्रिक टेम्पो की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय मंडरायल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु इलेक्ट्रिक टेम्पो में सवार होकर अटार वाले ठाकुर बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे. मंडरायल चंबल नदी मार्ग पर खांडे पुरा के पास इसी दौरान टेम्पो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. दुर्घटना में टेम्पो सवार पांच लोग घायल हो गए. घायलों में जल सिंह मीणा (25) निवासी नायगांव, सोनम सिंघल (20) निवासी मंडरायल, कैलASH कंवर (50) निवासी मंडरायल तथा सुशीला जाटव निवासी कासेद, मंडरायल शामिल हैं. उप जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है.
0
0
Report
Advertisement

बोकारो डिक्की तोड़कर लूट: कटिहार के दो आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख बरामद

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में पिछले दिनों बाइक की डिक्की तोड़कर अपराधियों द्वारा साढ़े तीन लाख रुपए लेकर फरार मामले में बोकारो पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। बिहार के कटिहार के कोढ़ा थाना में छापेमारी कर रकम बरामद किया गया। अपराधी मौके से हुआ फरार। बताते चले कि 7 जुलाई को समय 12:40 बजे दिन में जोधाडीह मोड़ चास के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा एक वृद्ध पुरुष खमारबेंदी के रहनेवाले दिनेश झा के मोटरसाईकिल के डिक्की तोड़कर साढ़े तीन लाख रूपये झपटकर कर भाग गये थे. जिसके संबंध में चास थाना कांड संख्या-86/26, धारा-304 बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज किया गया. इस संबंध में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेशानुसार S.I.T टीम गठन कर सहायक पुलिस अधीक्षक चास के निर्देशन में थाना प्रभारी चास के नेतृत्व में त्वरित कारवाई आरंभ की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास एवं उनके भागने का रास्ते का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और तकनीकी स्रोत से 12 जुलाई को स्थानीय थाना कोढा, जिला कटिहार (बिहार) के सहयोग से कांड के अप्राथमिकी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. मौके से फरार अभियुक्तों में बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत कोढा थाना के नया टोला जुराबगंज निवासी निरो उर्फ निरेन्द्र बनजारा तथा उसी क्षेत्र के राजा ग्वाला उर्फ अरमान ग्वाला के घर पर कांड में चोरी हुई रूपये की बरामदगी हेतु छापामारी की गई. छापामारी के दौरान अप्राथमिकी अभियुक्त राजा ग्वाला उर्फ अरमान ग्वाला के ससुराल घर के अंदर से इस कांड में चोरी हुई पूर्ण रकम (3,50,000) तीन लाख पचास हजार रूपये की बरामदगी हुई. बोकारो ASP ने कहा कि बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी दिनों कोढ़ा गैंग से ताल्लुख रखता है और ये पकड़े जाने के डर से अपना लोकेशन बदलता रहता है।
0
0
Report

ASHA कर्मी संघ किशनगंज सरकार से वेतन, 65 वर्ष उम्र की मांग पर प्रदर्शन

Kishanganj, Bihar:बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के banner के तले आशा कार्यकर्ताओं ने किशनगंज समाहरणालय के मुख्य द्वार घेराव कर प्रदर्शन किया. संघ की जिला मंत्री पिंकी झा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता वर्षों से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बनकर काम कर रही हैं. स्वास्थ्य विभाग की अधिकांश महत्वाकांक्षी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही सम्मानजनक पारिश्रमिक. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सभी आशा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. आशा कार्यकर्ताओं के प्रमुख मांगों में आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों को सरकारी कर्मी घोषित किया जाय. उचित काम के बदले उचित दाम दिया जाय. प्रोत्साहन राशि का जल्द भुगतान, वर्ष 2025 से लंबित भुगतान की समस्या, तथा आशा तथा आशा फैसिलिटेटरों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष निर्धारित करना मुख्य मांगों में से है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top