icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow21 Jan 2025, 06:23 pm

महोबाः पत्नी ने पति पर लगाय आरोप, पति ने शराब पीकर मारपीट कर घर से निकालना

Mahoba, Uttar Pradesh:

महोबा के पवा गांव में शराब पीकर पति द्वार मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है पीड़िता ने पूरे मामले की एसपी कार्यालय में शिकायत की है। मामला श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के पवा गांव का है। जहां रहने वाली अन्नो अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि उसका पति बल्लू शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है और ससुराल वाले भी उसी का पक्ष लेते है। उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया इसलिए अपने मायके में रह रही है वह अपने पति के साथ रहना चाहती है मगर उसके शराब की लत और मारपीट से परेशान है। इसलिए पीड़ित ने शिकायत कर न्याय की मांग की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाडोल पुलिस ने 90 किलो डोडा पोस्त के साथ 6 तस्करों को दबोचा

Pali, Rajasthan:नशे के सौदागरों पर नाडोल चौकी पुलिस का एक्शन, मजबूत मुखबिर तंत्र की वजह से लगातार अगस्त-सितम्बर में 6 बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम, SP मोनिका सैन का सख्त फॉर्मूला 'नशे के सौदागरों पर नकेल' ASI परविंदरसिंह एवं कांस्टेबल गणेश ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम, नाडोल में नाकाबंदी तोड़ फरार हुए आरोपियों को 90 किलो डोडा पोस्ट के साथ दबोचा, बदमाशों के भागने की कोशिश में डोडा पोस्त से भरी लग्जरी कार हुई पलटी, मौके देख कर फरार होने की कोशिश हुई नाकाम, ASI परविंदरसिंह के नेतृत्व में पहाड़ियों में पीछा कर दबोचा, रानी SHO आनंद सांखला ने डोडा पोस्त जब्त कर की आरोपियों से पूछताछ, बदमाशों की हिमाकत देखिए स्टॉप स्टिक के बावजूद 2 किलोमीटर तक चलाई कार, लेकिन आखिर नाडोल पुलिस की हिम्मत ने दिया बेहतर परिणाम, क्योंकि अक्सर मेवाड़ से आने वाले तस्कर इसी रूट का करते है इस्तेमाल ।
0
0
Report

पश्चिमी जिले के डीडीयू अस्पताल को दिल्ली का बड़ा अस्पताल बनाने की घोषणा

Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला का डीडीयू अस्पताल बनेगा दिल्ली का बड़ा हॉस्पिटल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 110 में जन्मदिवस समारोह मनाया धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 110 वे जन्मदिवस पर विधायक श्याम शर्मा ने कि पुष्प वर्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 110 में जन्मदिवस समारोह है ऐसे में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और वेस्ट दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय उनके नाम पर है ऐसे में इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ कर्मचारी यूनियन मेंबरों ने भी हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम में अस्पताल के एमडी डीएमएस सहित इलाके के भाजपा विधायक श्याम शर्मा ने भी शिरकत की और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा पर पुष्प और माला अर्पित किया इस मौके पर विधायक ने उनके जीवन और जीवन में किए गए उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा की वहीं अस्पताल के एमडी और कर्मचारी यूनियन के प्रधान पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपना आदर्श माना और इसी तरह से सालों साल से उनके जन्म दिवस समारोह पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, इस मौके पर अस्पताल के कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में पिंक बूथ: महिला SI ड्यूटी 8am-8pm, सुरक्षा सख्ती बढ़ी

New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में 21 सितंबर सोमवार की रात 8:30 बजे कालकाजी इलाके के आस्था कुंज पार्क में एक 17 वर्षीय वटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा की दिल्ली में पोल खोल कर रख दी वही इस घटना के बाद दिल्ली के दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली के LG के द्वारा दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया गया है इसके बाद दिल्ली पुलिस अब एक्टिव नजर आ रही है जिस पुलिस के पिंक बूथ पर कोई पुलिसकर्मी की तैनाती देखी नहीं जा रही थी वहीं अब इस घटना के बाद दिल्ली के सभी पिंक बूथ पर दिल्ली पुलिस के महिला सब इंस्पेक्टर पिंक बूथ पर मौजूद है वही इस दौरान बीट ऑफीसर भी यहां पर तैनात किए गए हैं. दिल्ली में 17 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है जहां इस घटना के एक आरोपी का 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर कर पकड़ लिया गया था तो वही इस घटना में संलिप्त दो और आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई थी. हालांकि दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल दिल्ली की महिलाओं ने उठाए थे जिसमें बताया गया था कि दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई कड़े कदम नहीं उठा रही जिसके वजह से ऐसी घटना हो रही है. वही अब दिल्ली पुलिस के द्वारा पिंक बूथ पर महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी गई है जहां वह सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक ड्यूटी देगी. वहीं इस दौरान कालकाजी थाना के SHO भी पिंक बूथ का ज्यादा लेने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को किस तरह से ड्यूटी देना है इसके बारे में जानकारी दी. वही कालकाजी इलाके के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोचन चोपड़ा बताते हैं कि देखिए मैं कालका जी का ही निवासी हूं और यह पिंक बूथ मेरे दुकान के बिल्कुल सामने है जो हादसा हुआ है कालकाजी इलाके के आस्था कुंज पार्क में उससे दिल्ली की महिलाएं डर गई है दिल्ली पुलिस पहले से एक्टिव थी लेकिन अब इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस और ज्यादा एक्टिव हो गई है जहां पर रामानुजन कॉलेज और देशबंधु कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने के लिए आती है यहां पर पिंक बूथ की बहुत जरूरत थी पहले से ही चल रहा था लेकिन ज्यादा एक्टिव नहीं था अब इस घटना के बाद बहुत एक्टिव हो गया है जहां पर महिला पुलिस कर्मी सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक पिंक बूथ पर ड्यूटी देंगे और सबसे अच्छी बात है कि अगर एक भी महिला कांस्टेबल कॉलेज के आसपास ड्यूटी देती है तो महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो सकता. रोचन चोपड़ा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, कालकाजी वही हम आपको बता दे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए देश के कई शहरों (विशेषकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश) में पिंक बूथ (Pink Booth) बनाए गए हैं और वहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.इन पिंक बूथों पर महिला सब-इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया है।महिलाएं बिना किसी डर या झिझक के अपनी शिकायतें और समस्याएं इन महिला कर्मियों को बता सकती हैं।ये बूथ बाजार, स्कूल, कॉलेज और मेट्रो स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास बनाए गए हैं, जहां से बाइक और पैदल पेट्रोलिंग भी की जाती है.
0
0
Report

IDFC-AU Small Finance बैंक घोटाले में छह आईएएस समेत कई अधिकारी आरोपित

Chandigarh, Chandigarh:IDFC और AU स्मॉल फाइनस बैंक घोटाला मामला बैंक घोटाला से जुड़ी सीबीआई की चार्जशीट में चौकाने वाले खुलासे इस फ्रॉड से जुड़े अधिकारियों को लेकर पहली बार सामने आए चौंकाने वाले आरोप चार्जशीट के मुताबिक IAS पंकज अग्रवाल के लिए हुईं 4 मुजरा पार्टियां औऱ भेजी गई महिलाएं रिटायर्ड IAS आरके सिंह ने बेटे को हवाला से भिजवाए दो करोड़ रुपये इस मामले में 6 आईएएस पर साजिश रचने के आरोप है नियमों की अनदेखी कर अनुचित लाभ लेने, सरकारी फंड की हेराफेरी से लेकर रिश्वत लेने तक के हैं आरोप लगे है हरियाणा कथित बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की भूमिका को लेकर लगाए गए गंभीर आरोप सामने आए हैं सीबीआई ने जिन छह आईएएस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है उनमें साकेत कुमार, आरके सिंह (राम कुमार सिंह), पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विनीत गर्ग और मोहम्मद शाइन शामिल हैं जिसमें 3 आईएएस गिरफ्तारी के बाद न्याययिक हिरासत में ही हैं。 मामले से जुड़ी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले आरोप हैं अधिकारियों पर बैंक अधिकारियों और अन्य आरोपियों के साथ कथित साजिश रचकर सरकारी पैसे को निजी बैंकों में ट्रांसफर कराने, बैंक चयन और एफडी निवेश के नियमों की अनदेखी करने, वित्त विभाग की तय सीमाओं को दरकिनार करने, फर्जी अथवा बदले हुए दस्तावेजों का इस्तेमाल करने, सबूत छिपाने और रिश्वत या अन्य अनुचित लाभ लेने के आरोप लगे गए हैं IAS पंकज अग्रवाल और रिभव ऋषि ने होटलों में की ऐश की व्यवस्था तत्कालीन स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव और बाद में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रहे पंकज अग्रवाल पर निजी बैंक अधिकारी से कथित अनुचित लाभ लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप हैं कि बैंक अधिकारी रिभव ऋषि ने अग्रवाल के लिए मुजरा पार्टियों, होटल में ठहरने और महिलाओं की व्यवस्था तक कराईं जीरकपुर के होटल जेड मैनर में नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच चार बार मुजरा पार्टियां हुईं। इनमें डांस कलाकारों, खानपान और शराब का खर्च कथित तौर पर रिभव ऋषि ने उठाया। 24 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर स्थित होटल नोबोटेल में एक महिला को बुलाया गया। इसका भुगतान रिभव के करीबी अभय कुमार ने यूपीआई से किया 10 जनवरी 2026 को मोहाली के होटल बाइंडम में एक सुइट बुक कर एक अन्य महिला को बुलाया गया। इसे 75,000 रुपये रिभव ऋषि के पैसों से दिए गए। पंकज अग्रवाल की मौजूदगी और उनका होटल से उबर कैब से घर लौटना रिकॉर्ड में दर्ज है अक्तूबर 2025 में दिल्ली के होटल रिभव ऋषि के क्रेडिट कार्ड से बुक कराया गया। अक्तूबर 2025 में ही पंकज अग्रवाल की पत्नी के लिए चंडीगढ़ के होटल नोबोटेल में एक पार्टी हुई। इसका 9,399 रुपये का पूरा बिल रिभव ऋषि ने नकद चुकाया IAS साकेत कुमार ने ‘सीन’ लिख खुलवाए खाते... जुड़े थे बैंक अफसरों के ग्रुप से साकेत कुमार 16 जून 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव रहे और हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। आरोप है कि उन्होंने बैंक खाते खोलने के प्रस्ताव पर केवल ‘सीन’ (देख लिया) लिखकर मंजूरी दी, जबकि बैंक चयन का अधिकार डायरेक्टर जनरल (डीजी) के पास था और ना ही कोटेशन मंगाई गई और ना वित्त विभाग को मंजूरी ली गई जांच के अनुसार पंचायत विभाग के पूर्व अधिकारी नरेश कुमार के जरिए आईडीएफसी बैंक के पूर्व अधिकारी रिभव ऋषि की सिफारिश पर उन्होंने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाते खुलवाने के लिए डीजी को प्रभावित किया 29 दिसंबर 2025 को एचपीजीसीएल पेंशन फंड ट्रस्ट से 25 करोड़ रुपये निकालकर आईडीएफसी बैंक में डालने की साजिश का उल्लेख है। साकेत कुमार के आईडीएफसी बैंक के अधिकारियों के ‘सुकून’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने की बात भी कही गई है IAS विनीत गर्ग : 50-50 ग्राम के सोने के सिक्के लेने का आरोप चार्जशीट में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष विनीत गर्ग को लेकर कई अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। उनके कार्यकाल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को कई निवेश मामलों में प्राथमिकता मिली 24 अक्तूबर 2025 को सदस्य सचिव ने 25-25 करोड़ रुपये एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और आईडीएफसी में लगाने की सिफारिश की थी। इसे बदलकर पूरी 50 करोड़ राशि आईडीएफसी में लगाने का निर्णय किए जाने का उल्लेख है चार्जशीट में 6 मई 2025 को आईसीआईसीआई से 3.50 करोड़ निकालकर आईडीएफसी में जमा कराने के मौखिक निर्देश का भी आरोप है। सीबीआई के अनुसार, दीपावली से पहले रिभव ऋषि के माध्यम से विनीत गर्ग के घर 50-50 ग्राम के दो सोने के सिक्के पहुंचाए जाने की भी जांच की गई। चार्जशीट में कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों समेत कई साक्ष्यों का उल्लेख है IAS आरके सिंह ने घर में 50 लाख लिए चार्जशीट के अनुसार पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त आरके सिंह के घर में 11 जनवरी 2026 को 50 लाख रुपये पहुंचाए गए। 22 जनवरी को दिल्ली में उनके बेटे प्रशांत सिंह को तीन किश्तों में 2 करोड़ रुपये दिए गए पहचान के लिए 10 रुपये के नोट का नंबर मिलाया गया। सिंह ने आईडीएफसी बैंक की अलग-अलग ब्याज दरों के बावजूद एफडी कराई। जब सेक्शन अफसर अनिल कुमार ने कोटेशन मंगाने का सुझाव दिया तो सिंह ने उन्हें डांटा और कहा, “भाई तू बहुत ज्यादा सयाना है क्या?” इसके बाद 17 नवंबर को उसे हटाया गया। कालका नगर परिषद का खाता 30 किलोमीटर दूर सेक्टर-32 चंडीगढ़ शाखा में खुलवाया IAS मोहम्मद शाइन के होटल बिल बैंकवालों ने दिए एचपीजीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष मोहम्मद शाइन के कार्यकाल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को सरकारी धन के निवेश में फायदा पहुंचा। जांच एजेंसी का आरोप है कि शाइन ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रवन्धक रिभव ऋषि को अधिकारियों से मिलवाने से लेकर आईडीएफसी में 50 करोड़ रुपये जमा कराने और बाद में बैंक की 50 करोड़ रुपये की जमा सीमा हटाने तक भूमिका निभाई चार्जशीट में रिभव ऋषि की ओर से होटल-रेस्तरां के करीब 3.67 लाख रुपये के बिल चुकाने और शाइन के घर कई बार जाने का भी उल्लेख है। नवंबर 2024 में इंडसइंड बैंक की करीब 108.46 करोड़ रुपये की एफडी समय से पहले तुड़वाकर 50 करोड़ रुपये आईडीएफसी में जमा कराए गए IAS प्रदीप कुमार ने निवेश में की गड़बड़ी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सचिव प्रदीप कुमार पर निवेश में गड़बड़ी कर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को फायदा पहुंचाने का आरोप है चार्जशीट के अनुसार उन्हें पता था कि आईडीएफसी बैंक में अधिकतम 50 करोड़ रुपये जमा किए जा सकते हैं, फिर भी बैंक में जमा रकम 63.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई आरोप है कि एक मामले में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की 8.45 प्रतिशत ब्याज दर को गलत तरीके से 8.25 प्रतिशत दिखाया गया। इससे आईडीएफसी की ब्याज दर अधिक दिखाई दी
0
0
Report
Advertisement

गोमती साय गुजरात सहप्रभारी बने, पत्थलगांव से स्वागत के साथ शुरू हुआ नया दौर

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी की है जिसमें पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया है। गुजरात का सहप्रभारी बनाये जाने के बाद पहली बार अपने विधानसभा पत्थलगांव पहुंची गोमती साय का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान पत्थलगांव विधायक एवं गुजरात की सहप्रभारी गोमती साय से हमारे संवाददाता शिवप्रताप सिंह राजपूत ने खास बातचीत की है। गुजरात का सहप्रभारी बनाये जाने के बाद उन्होंने क्या कहा आप भी देखिए.....
0
0
Report
Advertisement

बihar पुलिस ड्राइवर भर्ती की खाली सीटों पर अभ्यर्थियों ने CM समक्ष तख्तियाँ दिखाईं

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया जी आगमन के दौरान बिहार पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को लेकर बीच सड़क पर तख्ती दिखाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पितृपक्ष मेला का उदघाटन करने गया जी आए थे। विष्णुपद मंदिर से पूजा अर्चना के बाद गांधी मैदान टेंट सिटी जाते समय रास्ते में अभ्यर्थियों ने तख्ती दिखाकर मांग की है। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान अभ्यर्थियों ने सड़क किनारे खड़े होकर हाथों में तख्ती और बैनर दिखाए। अभ्यर्थी बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में रिक्त सीटों पर बहाली की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों की तख्तियों पर लिखा था- “बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में DET पास सभी पुरुष अभ्यर्थियों की यही पुकार, खाली न जाए सीट इस बार”। वहीं, एक अन्य मांग में “महिला अभ्यर्थियों से नहीं तो पुरुष अभ्यर्थियों से सीट भरो” जैसे नारे लिखे थे। अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत 4361 पदों पर बहाली की मांग उठाई। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित सीटें खाली नहीं रहनी चाहिए और योग्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने तख्तियां दिखाकर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। तख्ती दिखाते हीं मौके पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल अभ्यर्थियों को सड़क से हटाया और रास्ता खाली कराया。 अभ्यर्थियों का कहना था कि वे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में सीटें खाली नहीं रखने और योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को भी अवसर देने की मांग कर रहे हैं। DET पास अभ्यर्थियों के बीच भर्ती को लेकर उम्मीद बनी हुई है। मुख्यमंत्री के काफिले के सामने तख्ती दिखाने की घटना के बाद एक बार फिर यह मांग चर्चा में आ गई है。
0
0
Report
Advertisement

रामपुर यूनिवर्सिटी केस में कोर्ट ने DM ऑफिस से दस्तावेज मंगवाने के आदेश दिए

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मंडलायुक्त न्यायलय मे हुई रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी प्रकरण मे सुनवाई, जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता की तरफ से कोर्ट मे रामपुर डीएम कार्यालय मे यूनिवर्सिटी के नक़्शे और डाक्यूमेंट्स जमा होने की बात कहकर कोर्ट से डीएम कार्यालय से डाक्यूमेंट्स मंगवाने की करी गयी अपील, कमिश्नर मुरादाबाद संगीता सिंह ने डीएम रामपुर कों आवेदन करने पर जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता कों नक्शा और डाक्यूमेंट्स उपलब्ध कराने के दिए आदेश, बता दें लगातार मंडलायुक्त कोर्ट मे यूनिवर्सिटी के नक़्शे कों लेकर चल रही थी मांग लेकिन यूनिवर्सिटी की तरफ से यूनिवर्सिटी मे रेड के बाद डाक्यूमेंट्स ना मिलने एवं डीएम रामपुर के कार्यालय ने होने का दिया जा रहा था हवाला, जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता जुनेद एहजाज का दावा है की उनके पास सबूत है की डाक्यूमेंट्स रामपुर डीएम ऑफिस मे है उपलब्ध जल्द आवेदन और साक्ष्य देकर डॉक्यूमेंट रिसीव कर मंडलायुक्त कोर्ट मे करेंगे पेश, वहीँ सरकारी अधिवक्ता दिनेश चौहान बोले रामपुर डीएम आदेश दिए गए है यदि जौहर यूनिवर्सिटी की तरफ से आवेदन किया जाए तो उनको डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराये जाएँ, अब देखना होगा इस मामले मे अगली सुनवाई मे क्या होता है。
0
0
Report

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, 11 हजार लोगों ने एक साथ किया सामूहिक गायन

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow5m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में ‘एक साथ, एक समय, एक स्वर और एक लय’ में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 11 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में शुक्लागंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आचार्यों, कर्मचारियों, अभिभावकों और नगरवासियों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम राष्ट्रभक्ति के माहौल में नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में एक साथ हजारों लोगों ने निर्धारित समय पर एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। छात्र-छात्राओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक उमाशंकर मिश्र, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अवनीश कुमार समेत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top