210421
महोबाः चोरों के हौसले बुलंद ताला तोड़कर दो घरों में दिया चोरियों को अंजाम
Panchampura, Uttar Pradesh:चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सालट गांव में किसान जागे कुशवाहा और टीकाराम अहिरवार के घर में रात के समय चोरों ने बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है। चोर नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर गए। पीड़ित किसानों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। गांव में एक साथ दो घरों में हुई चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नितिन नवीन राजस्थान दौरे पर पधारो म्हारे देश के साथ धूम, जयपुर में स्वागत
Jaipur, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा से स्वागत किया जाएगा। जयपुर में एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक बीजेपी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगह-जगह मंच बनाकर अलग अलग और अनूठे ढंग से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। शहनाई, नगाड़ों, राजस्थान लोक नृत्यों, ऊंट, हाथी-घोड़े के लवाजमे, बैंड बाजे के साथ फूल बरसाकर पहली बार जयपुर आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अहसास कराएंगे कि 'पधारो म्हारे देश'। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश बीजेपी नितिन के स्वागत में किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। बीजेपी मुख्यालय को पूरी तरह से भगवा रंग में सजा दिया गया है, तो उधर, एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी मुख्यालय तक स्वागत की तैयारियों में सभी विधानसभा और मोर्चों को जिम्मेदारी दी गई है, अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और मोर्चों को अलग अलग जगह स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है। सभी ने अपने अपने ढंग से अनूठे प्रकार से स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। नितिन नवीन के स्वागत के लिए जयपुर जिले की सभी दस विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और मोर्चों को स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पीछे पार्टी का मानना है यह है कि सभी कार्यकर्ताओं को स्वागत का मौका मिल जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी भव्य और जोरदार स्वागत हो सकेगा। स्वागत की तैयारियों को लेकर जुट गए हैं। इधर पार्टी प्रदेश नेताओं की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन 11 स्थानों पर करेंगे ये राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत .... - सबसे पहले एयरपोर्ट के बाहर पहुंचने पर बगरू, चाकसू, सांगानेर विधानसभा की ओर से स्वागत होगा -इस दौरान नितिन नवीन वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे -इसके बाद जवाहर सर्किल पर बस्सी, दूदू, फुलेरा विधानसभा के कार्यकर्ता पलक पांवड़े बिछाते हुए स्वागत करेंगे - डब्ल्यूटीपी के सामने मालवीय नगर, आदर्श नगर विधानसभा और शिक्षा संकुल पर आमेर व जमवारामगढ के कार्यकर्ता पुष्प वर्षा और अन्य प्रकार से स्वागत करेंगे - इस दौरान ओटीएस में ग्राम रथ रवाजा करने के कार्यक्रम में नितिन नबीन शामिल होंगे, राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना होंगे - ओटीएस से युवा मोर्चा की बाइक रैली राष्ट्रीय अध्यक्ष का एस्कार्ट करते हुए आगे चलेगी -रैली में करीब दो हजार युवा मोटरसाइकिलों पर चलेंगे -कानोडिया कॉलेज पर विधाधर नगर, जेडीए सर्किल पर झोटवाड़ा, रामबाग पर हवा महल और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे -अम्बेडकर सर्किल पर सिविल लाइंस विधानसभा कार्यकर्ता - बाइस गोदाम पर ओबीसी, एसटी, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, -राजमहल होटल के पास महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कलश लेकर स्वागत करेंगी -कार्यालय पर एससी और किसान मोर्चा पारम्परिक तरीके से जोरदार वर्षा करेंगे पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्वागत की परम्परा में पधारो म्हारे देश का अनुभव कराना चाहती है। यही वजह है कि अलग अलग जगह अलग अलग ढंग से स्वागत किया जाएगा। कहीं फूलों की बरसा कर, कहीं ढोल नगाड़ों के साथ तो कहीं बैंडबाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इतना ही नहीं राजमहल चौराहे पर महिला मोर्चा महिला बैंड के माध्यम से स्वागत करेगा तो बीजेपी ऑफिस पर किसान और एसी मोर्चा पुष्कर के नगाड़े और गंगानगर के बैगपाइपर की धुनों पर स्वागत करेंगे। इसके अलावा ऊंट, हाथी-घोड़े के लवाजमे के साथ भी स्वागत किया जाएगा। दुल्हन की तरह सजाया बीजेपी कार्यालय ... इधर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कार्यालय भवन और परिसर को रोशनी से जगमग किया गया है। परिसर में पार्टी झंडों के साथ ही केसरिया पताकाएं और पर्दे आदि लगाए गए हैं। यूं कह सकते हैं कि कार्यालय में भगवा ही भगवा दिखाई देगा। पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।0
0
Report
बाड़मेर में पारा 47°C पार, मजदूर गर्मी से जूझ रहे
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में गर्मी का कहर पारा 47 पार बाड़मेर में गर्मी अब सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। पिछले पखवाड़े भर से तापमान लगातार बढ़ते हुए 47 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर वे मजदूर, जो खुले आसमान के नीचे भवन निर्माण जैसे कठिन कार्यों में जुटे हैं, इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगत रहे हैं। Zee Media ने जब इन मजदूरों से बात की, तो उनकी परेशानी साफ झलककर सामने आई। मजदूरों का कहना है कि सुबह 9 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि शरीर झुलसने लगता है, लेकिन पेट पालने की मजबूरी उन्हें काम से दूर नहीं होने देती। कई मजदूरों ने बताया कि दोपहर के समय काम करना बेहद खतरनाक हो जाता है, फिर भी ठेकेदारों की समयसीमा और रोज़गार की चिंता उन्हें काम जारी रखने पर मजबूर करती है। गर्मी के कारण चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि इस तरह की लू में लंबे समय तक काम करना जानलेवा साबित हो सकता है। बावजूद इसके, मजदूरों के पास विकल्प सीमित हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इनका असर सीमित नजर आता है। कई निर्माण स्थलों पर न तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था है और न ही छांव की। ऐसे हालातों में सवाल यह उठता है कि क्या मजदूरों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे? क्या निर्माण कार्य के समय में बदलाव या अनिवार्य विश्राम जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी? बाड़मेर की यह तपती तस्वीर सिर्फ मौसम की कहानी नहीं, बल्कि उन मेहनतकश हाथों की हकीकत है, जो हर हाल में अपना काम जारी रखने को मजबूर हैं।0
0
Report
नौगांवा में हथियारबंद बदमाशों ने घर पर हमला, परिवार भय से शरण गया
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:नौगांवा में खूनी रंजिश: हथियारों से लैस बदमाशों का घर में घुसकर हमला, दहशत में परिवार ने छोड़ा घर अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना इलाके के खरखड़ा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक हमलावर लाठी-डंडों, फर्सी और धारदार हथियारों से लैस होकर एक परिवार के घर में घुस गए और जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित रूपसिंह पुत्र जंगीर सिंह ने रविवार को नौगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने पहले ही गांव के कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी और संभावित विवाद की सूचना पुलिस को भी दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी का फायदा उठाकर शनिवार रात करीब 11 बजे आरोपियों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान रूपसिंह के भाई मंगत सिंह के सिर पर फर्सी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिता जंगीर सिंह पर तलवार से हमला कर उन्हें भी चोटिल कर दिया गया। आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद घायलों को नौगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि उस प्लॉट पर पहले से स्टे लिया हुआ है। हमले के बाद भयवी परिवार रातों-रात घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हो गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि पुलिस के लौटने के बाद हमलावरों ने दोबारा हमला करने की कोशिश की। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में फोर-व्हीलर ने पीछे से तीन बाइक टक्कर, तीन घायल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा हादसा कल्याणपुरा और गनाऊ गांव के बीच हुआ, जहां वाहन ने पीछे से तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मनीष पुत्र वालु निवासी कल्याणपुरा, धनपाल पुत्र देवीलाल और गुड्डू पुत्र बहादुर पारगी निवासी गणेशपुरा शामिल हैं। हादसे में धनपाल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो को भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत बांसवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
झज्जर ब्राह्मण समाज में संत सुरेहती–विधायक वत्स विवाद: कमेटी करेगी जांच
Jhajjar, Haryana:ब्राह्मण समाज की अहम बैठक में कुलदीप वत्स-संत सुरेहती विवाद पर बड़ा फैसला 11/21 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, साक्ष्य जुटाकर तय होगी किसकी गलती; समाज के सामने माननी पड़ेगी भूल। झज्जर ब्राह्मण महासभा पंचायत में लिया गया अहम फैसला। कमेटी दोनों परिवारों से बातचीत कर करवाएगी झगड़े को शांत झज्जर/बादली। परशुराम भवन की आधारशिला कार्यक्रम के दौरान हुए संत सुरेहती और बादली विधायक कुलदीप वत्स विवाद मामले में रविवार को ब्राह्मण समाज की अहम बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री ब्राह्मण महासभा के जिला प्रधान राज देवरखाना ने की। इसके पहले हुई दोनों बैठकों में वह मौजूद नहीं थे, लेकिन इस बार उनके नेतृत्व में समाज ने पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में समाज ने संत सुरेहती और विधायक कुलदीप वत्स दोनों पक्षों से बातचीत की। दोनों ने समाज के सामने अपना पक्ष रखते हुए अंतिम निर्णय समाज पर छोड़ दिया। श्री ब्राह्मण महासभा के प्रधान राज सिंह हरि शमशेर हरित ने बताया कि विधायक कुलदीप वत्स ने फोन पर कहा कि “जो समाज कहेगा, मैं सहमत हूं। मैं समाज से बड़ा नहीं हूं और समाज का हर फैसला मान्य होगा।” हालांकि विधायक बैठक में उपस्थित नहीं हुए, लेकिन उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से फोन पर बातचीत की। वहीं संत सुरेहती ने भी समाज के निर्णय को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जो फैसला समाज करेगा, वह उन्हें मंजूर होगा। संत सुरेहती बातचीत में कहा कि “यह कार्यक्रम मेरा व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज का था। घटना मेरे साथ नहीं, पूरे समाज के साथ हुई है। जिसने गलती की है, उसे समाज के सामने आकर गलती स्वीकार करनी पड़ेगी।” पहली बैठक में दिया गया था 10 दिन का समय ब्राह्मण समाज ने पहली बैठक में विधायक कुलदीप वत्स को 10 दिन का समय दिया था। उसी अवधि के बाद रविवार को दोबारा बैठक कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की गई। कमेटी करेगी जांच, फिर होगा अंतिम फैसला बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज की 11 या 21 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी घटना स्थल पर मौजूद लोगों से अलग-अलग बातचीत करेगी, साक्ष्य जुटाएगी और सभी पक्षों के बयान लेगी। इसके बाद एक मंच पर दोनों पक्षों को बुलाकर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। समाज के नेताओं ने साफ कहा कि जांच के बाद जिसकी गलती सामने आएगी, उसे समाज के सामने स्वीकार करनी होगी। मारपीट के आरोपों पर पहले ही दर्ज हो चुकी है FIR गौरतलब है कि परशुराम भवन की आधारशिला कार्यक्रम के दौरान संत सुरेहती के साथ मारपीट का आरोप लगा था। इस मामले में विधायक कुलदीप वत्स पर मारपीट करवाने के आरोप लगाए गए थे और प्रकरण में FIR भी दर्ज हो चुकी है।0
0
Report
वाराणसी में गर्मी की तेज लहर से शहरवासी राहत के लिए जूझ रहे
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश | वाराणसी शहर में गर्मी की लहर, लोग राहत के लिए जूझ रहे हैं0
0
Report
Advertisement
दनुआ घाटी में मौत के हादसों का सिलसिला: चार महीनों में 25 मौतें
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग की दनुआ घाटी एक बार फिर भीषण सड़क हादसे से दहल उठी। शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत चालक की मौत के बाद इस घाटी को लेकर लोगों में दहशत और बढ़ गई है। झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित यह 17 किलोमीटर लंबी घाटी वर्षों से हादसों का केंद्र बनी हुई है, जिसे पूरे राज्य में ‘मौत की घाटी’ के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष महज चार महीनों में यहां करीब 25 लोगों की जान जा चुकी है। घुमावदार सड़क, सघन जंगल और कई स्थानों पर बने जंपिंग ट्रैक दुर्घटनाओं की बड़ी वजह माने जा रहे हैं। पूर्व में एनएचएआई की जांच टीम ने भी सड़क निर्माण और डिजाइन में खामियां पाई थीं। घाटी क्षेत्र में चार ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए गए हैं। लगातार बढ़ते हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन अब शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। एसपी अमन कुमार के अनुसार छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाने की योजना है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।0
0
Report
विकास के पक्ष में मैथिली ठाकुर का बयान, महिलाओं पर टिप्पणी पर तीखा ऐतराज
Gaya, Bihar:अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर का बयान: विकास सबसे जरूरी, महिलाओं पर टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य। अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर ने रविवार को गया सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिए गए “चार बच्चे पैदा करने” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से व्यक्तिगत निर्णय का विषय है। आज के युवा सबसे अधिक इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि उनके राज्य और प्रदेश में बेहतर विकास कार्य हो। उनके अनुसार, समाज और धर्म की सुरक्षा के साथ-साथ विकास भी अत्यंत आवश्यक है। पप्पू यादव द्वारा महिलाओं की राजनीति को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हर परिवार अपने माहौल और मूल्यों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेता है। उनके पिता ने उन्हें समझदारी से राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। हर युवा कुछ बड़ा करने की इच्छा रखता है और उसी उद्देश्य से उन्होंने भी राजनीति में कदम रखा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं पर इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। यह केवल एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि एक सामाजिक मुद्दा है। ऐसे बयान देने वालों को माफी मांगनी चाहिए, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयान माफी के लायक भी नहीं हैं, क्योंकि इससे समाज को गहरी ठेस पहुंचती है। नारी शक्ति वंदना अधिनियम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मुद्दे पर फिर से चर्चा होनी चाहिए। उनके अनुसार, विपक्ष ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है, जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है और महिलाएं इसका जवाब अपने तरीके से देंगी। बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की जनता भाजपा के प्रति सकारात्मक रुझान दिखा रही है और बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां का प्रशासन असहाय नजर आता है और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में बढ़ती हिंसा और असुरक्षा के कारण वे स्वयं वहां जाने को लेकर असहज महसूस करती थीं। उनके अनुसार, वहां की महिलाएं भी मौजूदा सरकार से परेशान हैं और बदलाव की उम्मीद कर रही हैं।0
0
Report
चालिसगांव में बागेश्वर महाराज विवाद: मुख्यमंत्री से FIR की मांग, संभाजी सेना चेतावनी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ,चाळीसगाव बागेश्वर महाराज ने छत्रपती शिवाजी महाराजांबद्दल केलेल्या वादग्रस्त वक्तव्याचा सर्व स्तरावरून निश्चित केला जात असून याप्रकरणी स्वतः मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी फिर्यादी होऊन बागेश्वर महाराज वर गुन्हा दाखल करावा अशी मागणी चाळीसगाव येथे संभाजी सेनेच्या वतीने तहसीलदार व पोलिसांना दिलेल्या निवेदनाद्वारे करण्यात आली आहे. दरम्यान बागेश्वर महाराज वर पुन्हा दाखल करून महाराष्ट्रात कायमस्वरूपी बंदी करावी अशी मागणी या निवेदनाद्वारे संभाजी सेनेने केली असून महाराष्ट्रात बागेश्वर महाराज चे कार्यक्रम झाल्यास संभाजी सेनेच्या वतीने त्यांना काळे फासण्याचा इशाराही निवेदनाद्वारे दिला आहे..0
0
Report
Advertisement
खरगोन में दाता द्वार के पास कार से 23 लाख 30 हजार रुपए चोरी: पुलिस ने दो आरोपी पकड़े
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के व्यस्तम मार्ग दाता द्वार से कार से 23 लाख 30 हजार रुपए चोरी को पुलिस ने पकड़ने में पाई सफलता। कड़ियासांसी गिरोह के लोगों ने रेकी कर कार से रुपए से भरा बैग किया था पार। पुलिस ने शतप्रतिशत राशि 23 लाख 30 हजार रुपए चोर गिरोह से बरामद किए। आरोपी राजगढ़ जिले के बौडा थाना क्षेत्र के कड़ियासांसी और गुलावड के जंगलों के निवासी। पुलिस टीम को देख जंगल में बैग छोड़ हुए फरार। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। एसपी रविंद्र वर्मा ने किया खुलासा। घटना की शिकायत फरियादी से मिलते ही दिन दहाड़े की घटना को चैलेंज के रुप लिया। एएसपी एवं SDOP के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। खरगोन, धार, इंदौर, शाजापुर से लेकर राजगढ़ जिले तक 700 सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की शिनाख्त कर इनकी धर पकड़ शुरू की। दो आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस को देख यह दूरस्थ अंचलों में भाग निकले। दुर्गम रास्तों से पुलिस इन लोगों तक पहुंचने के लिए पहुंची। तो आरोपी कड़ियासांसी एवं गुलावड जंगल रास्ते में रुपए से भरा बैग फेक कर फरार। पुलिस टीमों बैग की तलाशी ली तो इसमें चोरी की पूरी राशि 23 लाख 30 हजार सहित व्यापारी की चेक बुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद हुए। अनाज व्यापारी संघ एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स संघ ने पुलिस की सफलता पर किया स्वागत। फरियादी अनाज व्यापारी दिनेश जायसवाल पुलिस टीम को 51 हजार देने की घोषणा की। 21 अप्रैल को खरगोन शहर के व्यस्तम मार्ग दाता द्वार से आरोपी कार से 23 लाख 30 हजार रुपए लेकर हुए थे फरार। पुलिस को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
द्वारका सेक्टर-2 की टूटी फुटपाथ: क्या अब ठोस निर्माण से होगा स्थायी समाधान?
Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-2 की मेन रोड के किनारे बनी फुटपाथ एक बार फिर बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। पहले फुटपाथ के टूटने पर स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई थी, जिसके बाद प्रशासन ने मरम्मत का काम कराया। हालांकि, काम अधूरा रहने के कारण समस्या जस की तस बनी रही। बताया जा रहा है कि फुटपाथ के नीचे भरा हुआ कूड़ा नहीं हटाया गया, जिससे उसकी नींव कमजोर रही और अब वह दोबारा पूरी तरह टूट चुकी है। इस लापरवाही के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए चलना मुश्किल हो गया है। यह सड़क द्वारका सेक्टर-2 की मुख्य मार्ग होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में टूटी फुटपाथ न सिर्फ असुविधा बढ़ा रही है, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बार केवल ऊपर से मरम्मत करने के बजाय नीचे की सफाई और मजबूत निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।0
0
Report
भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ पर जमीन घोटाले के आरोप, इनेलो ने किया हमला
Bhiwani, Haryana:भिवानी में सियासी घमासान, भाजपा जीरो टोलरेंस नीति पर इनेलो का हमला इनेलो ने भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ पर लगाया जमीन घोटाले का गंभीर आरोप पत्रकार वार्ता में इनेलो नेताओं ने उठाई विधायक सर्राफ के इस्तीफे की मांग पद और पावर का दुरुपयोग कर अवैध कॉलोनियां काटने का आरोप : डा. वासुदेव शर्मा“भ्रष्टाचार के खिलाफ है भाजपा तो विधायक पर करे कार्रवाई”: इनेलो हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो ने विधायक परिवार के 9 सदस्यों पर दर्ज की एफआईआर अर्बन एरिया एक्ट 1975 के उल्लंघन में दर्ज हुआ मामला, बढ़ी सियासी हलचल अवैध कॉलोनियों में प्रशासनिक सेटिंग से सुविधाएं दिलाने का आरोप गरीबों के आशियाने के सपनों से खिलवाड़ का आरोप, इनेलो ने सरकार को घेरा सीएम नायब सिंह सैनी से न्यायिक जांच और सख्त कार्रवाई की मांग : पूर्व मंत्री डॉ वासुदेव शर्मा पूर्व मंत्री डॉ वासुदेव शर्मा ने AAP के 7 राज्यसभा सांसद के बीजेपी में शामिल होने पर कहा बीजेपी का काम खरीद फिरतना। AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री डॉ वासुदेव शर्मा ने कहा AAP पार्टी की नींव कमजोर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ वासुदेव शर्मा ने कहा सांसदों ने जानते के विश्वास के साथ किया धोखा। Anchoring : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार अब अपने ही विधायक के घेरे में आने से बैकफुट पर नजर आ रही है। इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा और जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु ने रविवार को स्थानीय बड़ चौक स्थित पूर्व मंत्री के निवास पर एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ पर पद और पावर के दुरुपयोग का सनसनीखेज आरोप लगाया है। बता दे कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो भिवानी द्वारा विधायक सहित उनके परिवार के 9 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 की धाराओं के उल्लंघन के तहत की गई है। इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि विधायक घनश्याम सर्राफ अपने रसूख का इस्तेमाल कर भिवानी में जमीनों के अवैध धंधे में संलिप्त हैं। इस दौरान डा. वासुदेव शर्मा ने कहा कि विधायक घनश्याम सर्राफ अपने पद का फायदा उठाकर अवैध कॉलोनियां काटते हैं और फिर प्रशासनिक सेटिंग से वहां बिजली, पानी और सडक़ जैसी सुविधाएं मुहैया करवाते हैं। इसके बाद इन प्लॉट्स को आम जनता को ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब इन अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का पीला पंजाचलता है, तो सबसे ज्यादा नुकसान उस गरीब आदमी का होता है जिसने अपनी जीवन भर की कमाई एक आशियाने के सपने में लगा दी होती है। विधायक परिवार पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर अनाप-शनाप दामों पर लोगों को जमीनें बेचीं। इनेलो ने इस मामले को लेकर सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। डॉ. वासुदेव शर्मा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री वाकई भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, तो उन्हें अपने विधायक पर कार्रवाई कर इसे साबित करना होगा। इस मौके पर डा. वासुदेव शर्मा व अशोक ढाणीमाहु ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा आलाकमान के सामने सीधी मांग की कि नैतिक आधार पर विधायक घनश्याम सर्राफ तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें, जहां-जहां भी विधायक परिवार ने कॉलोनियां काटी हैं या पीआईडी बनवाई है, उसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो तथा एफआईआर के आधार पर दोषियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए। बाइट: पूर्व मंत्री डॉ वासुदेव शर्मा0
0
Report
Advertisement
चैनपुर के लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, अवैध गर्भपात का खुलासा
Gumla, Jharkhand:चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में अवैध गर्भपात के खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के लिए डॉ. शंभूनाथ चौधरी स्वयं अस्पताल पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल का संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिला, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है। जांच में अस्पताल के भीतर बड़ी मात्रा में दवाइयां, मशीनें और चिकित्सा उपकरण पाए गए। प्रारंभिक निरीक्षण से संकेत मिला कि यहां लंबे समय से स्त्री रोग सहित अन्य बीमारियों का इलाज किया जा रहा था। बिना वैध अनुमति और विशेषज्ञ चिकित्सक के इस तरह इलाज होना गंभीर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। मामले में नया मोड़ डॉक्टर प्रभात के बयानों को लेकर आया है। छापेमारी के दिन जब पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं है कि मरीज किस अस्पताल से आई है। वहीं अब उनका कहना है कि वे लाइफ लाइन हॉस्पिटल केवल एक्स-रे का रेट पूछने गए थे। दोनों बयानों में स्पष्ट विरोधाभास से कई सवाल खड़े हो गए हैं। डॉ. शंभूनाथ चौधरी, सिविल सर्जन गुमला ने कहा की पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। दोषियों पर सख्त कदम उठाया जाएगा। इस मामले पर मेरी लकड़ा, जिला परिषद सदस्य, ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियां लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हैं और प्रशासन को जिले में चल रहे सभी अवैध क्लीनिकों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। जिला परिषद परिषद सदस्य श्रीमती लकड़ा ने कहा कि अवैध क्लीनिक समाज के लिए खतरा हैं। प्रशासन सभी ऐसे केंद्रों की पहचान कर तत्काल बंद करे और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना रजिस्ट्रेशन और योग्य डॉक्टर के यह अस्पताल इतने लंबे समय तक कैसे संचालित होता रहा। अब सबकी नजरें जांच के निष्कर्ष और आगे होने वाली ठोस कार्रवाई पर टिकी हैं। बाइट —1 डॉ. शम्भूनाथ चौधरी, सिविल सर्जन गुमला बाइट — 2 मेरी लकड़ा, जिला परिषद सदस्य चैनपुर0
0
Report
शहनाई बजते ही प्रशासन ने नाबालिग बाल विवाह रोककर मचाया हड़कंप
Maihar, Madhya Pradesh:घर में बज रही थी शहनाई , प्रशासन के पहुंचते ही मचा हड़कंप मैहर जिले के ग्राम बिगौड़ी में 2 सगी नाबालिग बहनों के बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर अमरपाटन एस डी एम महोदया के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अमरपाटन एवं थाना प्रभारी ताला द्वारा रात्रि 1 बजे बिगौड़ी पहुच कर बाल विवाह रोकथाम की कार्यवाही की गई। बालिकाओ के पिता एवं माता को समक्ष में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत बाल विवाह करने पर कानूनी कार्यवाहियो की जानकारी दी गयी जिस पर माता पिता के द्वारा विवाह रोक दिया गया एवं 18 वर्ष के पूर्व बालिकाओं का विवाह न करने की सहमति प्राप्त कर पंचनामा तैयार किया गया।0
0
Report
जौनपुर में दबंगों की गुंडागर्दी, घर पर चढ़कर उत्पात मचा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां घर पर चढ़कर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है0
0
Report
Advertisement
