210425
Mahoba - थाना अध्यक्ष ने नये युवा खिलाड़ियों को शील्ड देकर उनका उत्साह वर्धन किया
Kharela, Uttar Pradesh:थाना अध्यक्ष खरेला सातवेंद्र सिंह भदोरिया ने नये युवा खिलाड़ियों को शील्ड देकर उनका उत्साह वर्धन किया। थाना अध्यक्ष खरेला ने बताया कि छोटी सी उम्र में की गई मेहनत आगे सफलता का राज बनती है,थाना अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तखतगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से पंडाल जगमगा
Pali, Rajasthan:तखतगढ़ में नवरात्रि के पांचवें दिन गरबा महोत्सव की रौनक देखने को मिली। रात 9 बजे से ही महिलाएं और बालिकाएं सज-धजकर गरबा पंडालों में पहुंचने लगीं। माता जी की आरती के बाद गुजराती गरबा गीतों पर श्रद्धालु उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए। कस्बे के चौदरा माता मंदिर, धुमड़ा माता मंदिर, बायोसा मंदिर परिसर, जैन बगीची और वार्ड संख्या 3 में गरबा आयोजन हो रहे हैं। कई स्थानों पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गरबा करती दिखाई दीं। मंदिरों और पंडालों में की गई रंग-बिरंगी रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गरबा आयोजनों के दौरान बिना अनुमति फोटो और वीडियोग्राफी पर पाबंदी रखी गई है। वहीं, तखतगढ़ पुलिस लगातार गश्त कर रही है और असामाजिक तत्वों तथा शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर नजर रख रही है।इधर, पंचायत समिति चुनाव को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार संबंधी प्रतिबंधों का पालन भी महत्वपूर्ण है। तखतगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरबा आयोजन से नवरात्रि का उत्साह नजर आ रहा है。0
0
Report
नवाबगंज में गोकशी के दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़, गोली से घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नवाबगंज में गोकशी मामले के दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ पुलिस पर जानलेवा हमला कर आरोपियों ने की फायरिंग पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को लगी गोली घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया 7-8 अक्टूबर की रात नवाबगंज क्षेत्र में हुई थी गोकशी की घटना घटनास्थल से बरामद हुए थे गौ-अवशेष मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को मिली सफलता गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी, तथ्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई बाइट — अतुल श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल, कानपुर0
0
Report
नोएडा में चेन स्नैचिंग में वांछित दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल चेन स्नैचिंग की वारदातों में वांछित थे दोनों आरोपी, कब्जे से दो तमंचे, चोरी की बाइक और 2.19 लाख रुपये बरामद नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस और चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के बीच देर रात मुठभड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सलमान और नॉर्थ घोंडा निवासी तनवीर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, थाना -39 की टीम दादरी रोड पर सेक्टर-43 के पास नर्सरी के नजदीक संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय तेज रफ्तार से स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और अन्य पुलिसकर्मियों को भी सूचना दी। खुद को घिरता देख दोनों बदमाश सोम बाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। बारिश के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल चोरी की रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल और 2 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में नकदी थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना से संबंधित बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, सलमान पर 48 और तनवीर पर 44 मुकदमे दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या; बदमाश पिकअप में लदी मिर्ची लेकर फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर ब्रेकिंग:समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने मिर्ची ले जा रहे ड्राइवर को गोली मारकर किया हत्या । पिकअप में लदा हुआ थी मिर्ची । स्थानीय की माने तो चार लोग कार सवार उसका पीछा करके मारी गोली।मृतक ड्राइवर की नहीं हो सकी है पहचान।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी ।घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल के समीप सलखन्नी चौक की ।0
0
Report
जयपुर में वसुंधरा राजे ने झालाना लेपर्ड सफारी की
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर-वसुंधरा राजे ने की झालाना लेपर्ड सफारी वन विभाग के हॉफ अरिजीत बनर्जी रहे साथ डीएफओ डॉ आशीष व्यास सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद एसीएफ जितेंद्र सिंह और रेंजर विजयपाल भी रहे साथ वनकर्मियों की मौजूदगी में किया जंगल भ्रमण वसुंधरा राजे का झालाना से रहा है पुराना नाता 2006 में शिकार औदी की पाल पर लगाया था बरगद का पौधा राजे के मुख्यमंत्री कार्यकाल में शुरू हुई थी झालाना सफार0
0
Report
बोरवेल में फंसे छह साल के मासूम भोमाराम भील की रेस्क्यू जारी
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर ओसियां 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम भोमाराम भील, 20 घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन का रेस्कयू जारी, करीब 620 फीट पर बच्चे की हलचल, रात भर देशी जुगाड़ से करते रहें मासूम को बाहर निकालने का प्रयास, मासूम को बचाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी NDRF और SDRF की टीमें, बोरवेल के रात भर से अंदर लगातार भेजी जा रही ऑक्सीजन, कैमरों से रखी जा रही नज़र बारीकी से नजर, कमरे में बच्चा हाथ हुआ मूवमेंट करता हुआ दिख रहा है, फलोदी जिला कलेक्टर अंकित कुमार और एसपी आदित्य खुद रात भर से कर रहे हैं मॉनिटरिंग0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में नवरात्रि पर दारागंज की काली स्वांग शोभायात्रा निकली
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: नवरात्रि के उत्सव के उपलक्ष्य में दारागंज इलाके में पारंपरिक उत्साह और भव्य उमंग के साथ ऐतिहासिक 'काली स्वांग' शोभायात्रा निकाली गई।0
0
Report
अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने के विरोध पर ग्रामीणों ने रात से धरना शुरू किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बड़े हनुमान मंदिर के सामने अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने का विरोध, रात से धरने पर बैठे ग्रामीण। नगर निगम के ट्रकों द्वारा लगातार कूड़ा डाले जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से यहां नगर निगम के बड़े ट्रकों के जरिए कूड़ा डाले जाने का आरोप है। इसका विरोध गांव भाकरी, सैनिक कॉलोनी और अचीवर्स सोसाइटी के लोगों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने रात से ही धरना देकर कूड़े से भरे ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया। सुबह नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों के साथ कूड़ा डालने वाली जगह और गांव से उसकी दूरी को लेकर बातचीत हुई। अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कूड़ा डालने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते लोगों ने रात से ही धरना शुरू कर दिया और साफ कर दिया कि अब किसी भी ट्रक को कूड़ा डालने के लिए अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।0
0
Report
अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों ने की आत्महत्या; ठाकूर ने सरकार पर हमला, 5000 मदद भीख जैसी
Amravati, Maharashtra:धक्कादायक दुष्काळाच्या ४० दिवसांत ३६ शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या; यशोमती ठाकूर यांचा सरकारवर हल्लाबोल, पाच हजारांची मदत म्हणजे भीक संकटात सापडलेला परिसर: सप्टेंबर महिन्यात २८ तर ऑक्टोबरच्या पहिल्या नऊ दिवसांत आठ शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्याची माहिती समोर आली आहे. नापिकी, दुष्काळ, बँका आणि खासगी सावकारांचे कर्ज तसेच मुला मुलींच्या लग्नाची चिंता यामुळे शेतकरी संकटात सापडले आहे. यंदाच्या खरीप हंगामात अमरावती जिल्ह्यात ४४ टक्के पावसाची तूट नोंदवण्यात आली आहे. या परिस्थितीवर काँग्रेस नेत्या यशोमती ठाकूर यांनी राज्य सरकारवर जोरदार टीका केली. ४० दिवसांत ३६ शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या होत असतील तर परिस्थिती किती गंभीर आहे. याची जाणीव सरकारने ठेवली पाहिजे अस मत यशोमती ठाकूर यांनी व्यक्त केलं. पाच हजार रुपयांच्या मदतीत साधा किराणाही येत नाही. ही मदत म्हणजे भीक दिल्यासारखे आहे असा घणाघात त्यांनी केला. सरकारला दुष्काळाचे गांभीर्य दिसत नसून मुख्यमंत्र्यांचे शेतकऱ्यांकडे पुरेसे लक्ष नसल्याची टीकाही ठाकूरांनी केली. मुख्यमंत्री एकाच वेळी अनेक महत्त्वाची खाती सांभाळत असल्याने त्यांच्यावर कामाचा अतिरिक्त भार असल्याचेही त्यांनी म्हटले. बाईट :- यशोमती ठाकूर, काँग्रेस नेत्या व माजी मंत्री0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के किरण दुर्गा स्थान में 81 स्वरूपों के साथ नवरात्र आकर्षणों का केंद्र, देखें खास तैयारी
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में शारदीय नवरात्र को लेकर चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है। शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, इस बार बेगूसराय के किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। यहाँ भव्य पंडाल के साथ मां दुर्गा के 81 अलग-अलग स्वरूपों की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इन प्रतिमाओं के निर्माण के लिए बनारस, को Kolkata और अयोध्या से मूर्तिकारों को बुलाया गया है। देखिए, बेगूसराय से एक खास रिपोर्ट। भी ओ,बेगूसराय में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूजा समितियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय का किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।हर साल की तरह इस वर्ष भी किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की गई है।लेकिन इस बार यहां की सजावट और माता के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए खास होने वाली हैं। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं, मंदिर के बाहर 81 अलग-अलग स्वरूपों में देवियों की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इन सभी प्रतिमाओं के साथ उनके नाम भी लिखे गए हैं, ताकि श्रद्धालु माता के विभिन्न स्वरूपों को जान सकें और उनके दर्शन कर सकें।माता की इन आकर्षक प्रतिमाओं को तैयार करने के लिए बनारस, कोलकाता और अयोध्या से मूर्तिकारों को बुलाया गया है। मूर्तिकारों ने अपनी कला और हुनर से प्रतिमाओं को विशेष रूप दिया है। वहीं, पंडाल को भी भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां लोग पूजा के दौरान यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य विजय झा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है और बाहर 81 अलग-अलग स्वरूपों में देवियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार पूजा को खास और यादगार बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक, किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान की अपनी अलग धार्मिक मान्यता है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत माता रानी अवश्य पूरी करती हैं। इसी विश्वास के साथ हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।इस बार भी पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है, ताकि दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।कुल मिलाकर, 81 देवियों के अलग-अलग स्वरूप, भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और विशेष व्यवस्थाओं के साथ बेगूसराय का किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान इस बार शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है।0
0
Report
हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति के बावजूद पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
Ranchi, Jharkhand:हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। हर वर्ष इस पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाता था, लेकिन इस बार उनकी मां के निधन के कारण वे रांची में मौजूद नहीं हैं। उद्घाटन के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विनोद पांडेय ने कहा कि पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया है। आज से यह पंडाल सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है और भक्त यहां पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूजा पंडाल का उद्घाटन हर वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी मां के निधन के कारण वे यहां उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि, उनकी ओर से पूजा समिति को हर संभव सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूजा पंडाल के मुख्य संरक्षक भी हैं। विनोद पांडेय ने कहा कि माता रानी से यही प्रार्थना है कि झारखंड समेत पूरे देशवासियों की रक्षा करें और सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे। बाइट: विनोद पांडेय, केंद्रीय महासचिव, झारखंड मुक्ति मोर्चा0
0
Report
बगोदर-सरिया रोड पर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों rupees का नुकसान
Giridih, Jharkhand:एभीबी : उत्पाद विभाग की टीम और बगोदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बगोदर-सरिया रोड पर एक घर में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने देर शाम छापामारी कर भारी मात्रा में शराब की पेटी और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट, ढक्कन, स्टिकर को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि करीब एक हजार पेटी शराब जब्त की गई है. जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बगोदर-सरिया रोड स्थित एक घर में अवैध रूप से शराब बनाने का काम किया जा रहा है. सूचना को सत्यापित करने के बाद टीम ने बगोदर पुलिस के सहयोग से उक्त घर में छापा मारा. इस संबंध में बogoदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम ने बताया कि जब्त शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये है. यह कार्रवाई नंदू साव के मकान में की गई, जहां से मिनी शराब फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिल रही थी. उत्पाद विभाग और बगोदर पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में SIM Box नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन ठिकानों पर पुलिस एक साथ दबिश
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में SIM Box नेटवर्क का भंडाफोड़ • साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा • डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी में इस्तेमाल हो रहा था नेटवर्क • तीन ठिकानों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी • 14 अक्टूबर को वाराणसी के तीन अलग-अलग किराए के मकानों पर कार्रवाई • साइबर क्राइम सेल, प्रतिसार टीम और थाना चितईपुर की संयुक्त टीम ने की छापेमारी • पुलिस ने कुल 6 SIM Box किए जब्त • 192 सिम स्लॉट के साथ राउटर और VPN गेटवे भी बरामद • शिवपुर, लंका और चितईपुर में चल रहा था नेटवर्क • अशोकपुरम एकता नगर, शिवपुर में छापेमारी • बालाजी भवन, सामनेघाट, लंका से उपकरण बरामद • कैलाशपुरी कॉलोनी, चितईपुर में भी चल रहा था कथित नेटवर्क • दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार • मोहम्मद आबिद (40), निवासी सराय हरहा, चौक गिरफ्तार • शशि शेखर सिंह (24), निवासी नवापुरा, दारानगर गिरफ्तार • कथित मास्टरमाइंड सौगात अस्थाना, निवासी लखनऊ फरार • SIM-Over-IP तकनीक से होती थी ठगी • विदेश से आने वाली कॉल को भारतीय लोकल नंबर में बदला जाता था • SIM Box और इंटरनेट आधारित तकनीक के जरिए कॉल रूटिंग का खुलासा • इसी तरीके से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने का आरोप • डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े तार • पुलिस जांच में देशभर की 41 साइबर शिकायतें सामने आईं • संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए की गई • एक म्यूल बैंक खाते से जुड़ी मिलीं शिकायतें • पुणे की महिला से 25 लाख रुपये की ठगी • डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला से ठगे गए थे 25 लाख रुपये • पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम इसी म्यूल खाते में पहुंची थी • मामले की कड़ियों को जोड़कर नेटवर्क की जांच जारी • पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई • पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में संयुक्त टीम की कार्रवाई • DCP साइबर नीतू कादयान ने दी जांच से जुड़ी जानकारी • साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी नेटवर्क पर कार्रवाई • BNS और IT Act के तहत मुकदमा दर्ज • थाना चितईपुर में मुकदमा संख्या 256/2026 दर्ज • BNS की धारा 318(4), 319(2) और IT Act की धारा 66D के तहत कार्रवाई • गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और फरार आरोपी की तलाश जारी0
0
Report
अमेठी के शाहगढ़ में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग की लपटे देख मचा हड़कंप, आनन-फानन में कस्बेवासियों ने आग पर पाया काबू, आग लगने से लाखों का समान जलकर हुआ राख, मुंशीगंज थाना क्षेत्र शाहगढ़ कस्बे का है मामला0
0
Report
इटावा में किन्नर गुटों के विवाद के बीच युवक गोली घायल, अस्पताल भेजा गया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में युवक को रास्ते में घेरकर नामजद लोगों ने गोली मार दी। युवक के हाथ में गोली लगने के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया। किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद के चलते एक गुट का ड्राइवर घायल बताया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के अंतर्गत नेशनल हाइवे के सर्विस रोड पर युवक राघव सिंह चौहान को घेरकर गोली मारी गई। घायल ने नामजद लोगों पर आरोप लगाया है कि रास्ते से जाते समय पहले एक कार आकर रुकी, उसके बाद बाइक रोककर धमकी दी और फिर गोली मार दी। घटना किन्नर समाज के दो गुटों के बीच महीनों से चले आ रहे विवाद के चलते अंजाम दी गई है। घायल ने दूसरे किन्नर गुट पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। अस्पताल में घायल राघव सिंह चौहान को हाथ में गोली लगने के बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
