210427
महोबाः खेत में लगी जाली काटी, विरोध करने पिता-पुत्र को दी धमकी
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के सिजहरी गांव के रहने वाले युवक का आरोप है कि उसकी खेत में लगी जाली को काट दिया गया। विरोध करने पर उसे और उसके पिता को धमकी दी गई। इस मामले में शिकायत के बाद अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी टीम पर भीड़ का भारी विरोध
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची NHAI और तहसील प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी घेर ली और वाहन की चाबी अपने कब्जे में ले ली। नायब तहसीलदार और NHAI अधिकारी को काफी देर तक मौके पर ही रोककर रखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और घंटों की मशक्कत के बाद गाड़ी की चाबी वापस दिलाई। अधिकारियों से बहसबाज़ी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल है।0
0
Report
हिंदू बनी महिला के दफन को लेकर मुस्लिम-हिंदू विवाद सुलझ गया
Agra, Uttar Pradesh:मुस्लिम से हिंदू बनी महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद पति बोला- पत्नी की आखिरी इच्छा थी कि मौत के बाद उसे दफनाया जाए। परिवार के लोगों ने दफनाने का किया विरोध, हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की रखी मांग। मुस्लिम समाज ने भी कब्रिस्तान में शव दफनाने की नहीं दी अनुमति। दोनों पक्षों के विरोध के चलते खंदौली के गांव सैमरा में बढ़ा विवाद। सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया समझौता। 55 वर्षीय रुखसाना उर्फ मंजू की शुक्रवार देर रात बीमारी के चलते हुई थी मौत। मूल रूप से बिहार की रहने वाली मंजू ने मुस्लिम धर्म छोड़कर अपनाया था हिंदू धर्म। आखिरकार पति महेंद्र सिंह जाटव के हिस्से के खेत में दफनाया गया महिला का शव। सभी पक्षों की सहमति से सुलझा मामला, ग्राम प्रधान बोले- अब कोई विवाद नहीं। आगरा थाना खंदौली क्षेत्र के सेमरा गांव का मामला, बाइट: महेंद्र सिंह जाटव, महिला के पति बाइट: संदीप दिवाकर, ग्राम प्रधान0
0
Report
बीजेपी के राधे राधे कमल खिला दो नारे पर कांग्रेस की मांग: चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा
Prayagraj, Uttar Pradesh:मथुरा में बीजेपी की बैठक में दिए गए नारे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राधे राधे कमल खिला दे वाले बीजेपी के नारे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से नारे पर संज्ञान लेने की मांग की. कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के इस नारे से साफ हो गया कि ये भगवान के व्यापारी हैं और कांग्रेस भगवान की पुजारी है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा बीजेपी की बैठक में पता चला कि वह साफ हो गए हैं, दो दिनों तक हुए चिंतन और मनन में यह निकलकर आया कि वह वापस लौटकर नहीं आ रहें हैं, इस लिए धार्मिक नारे का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा भारत में आर्थिक संकट को लेकर दिए गए बयान का कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने समर्थन किया है, उन्होंने कहा है कि आज कंप्यूटर का बटन दबाते ही सारे जवाब मिल जाते है, राहुल गांधी से सवाल किया गया तब उन्होंने जो सच्चाई है वह बोल दिया.0
0
Report
Advertisement
महोबा में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दबंगों का परिवार पर लाठीचार्ज
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में युवती से छेड़छाड़ की पुलिस से शिकायत करना पीड़ित परिवार को भारी पड़ गया। बेखौफ दबंगों ने थाने से वापस लौट रहे पीड़ित परिवार को रास्ते में रोककर बेरहमी से लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों ने थाना पुलिस पर लिखित शिकायत के बाबजूद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पिता-पुत्री सहित तीन घायल हैं जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलरही गांव का है। आरोप है कि राजेंद्र गौतम की बेटी को गांव के ही रहने वाले अवनीश दीक्षित द्वारा परेशान किया जा रहा है और राह चलते छेड़छाड़ करता है। जिसकी शिकायत करने पीड़ित पक्ष अपनी बेटी के साथ थाना गया और पुलिस को लिखित शिकायत दी लेकिन घंटों बीतने के बाबजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पीड़ित परिवार जब थाने से वापस अपने घर लौट रहा था तभी दबंगों द्वारा रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई और जान से मारने की धमकी दी गया। पीड़ित की सूचना पर मौके पर डायल 112 पहुंची जिसने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी अपने बाड़े में शौच के लिए गई थी तभी गांव अवनीश ने क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो गाना गाकर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा और विरोध करने पर मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को थाने में लाये और पुलिस ने हम लोगों को उल्टा डांटने लगे। जैसे ही थाने से बाहर अपने गाँव के पास पहुँचे तभी दबंगों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद का मामला आया है और डायल 112 मौके पर पहुँची थी जिसमें जानकारी हुई कि दोनों पक्ष पारिवारिक हैं और किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में मावे के शक के बीच 36 टीन पकड़े; लैब जांच शुरू
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी kurukshetra में बीकानेर से बसों में भरकर आ रहा संदिग्ध मावा मोके पर काबू, बस से उतरते हुए कुरुक्षेत्र में 36 टीन पकड़े होगी प्रयोगशाला जांच, जांच के बाद होगा क्या मिठाइयों के जरिए लोगों की सेहत से तो नही हो रहा खिलवाड़? कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बीकानेर से बसों में भरकर आ रहा संदिग्ध मावा मोके पर काबू किया गया बस से उतरते हुए कुरुक्षेत्र में 36 टीन पकड़े इस मावे की प्रयोगशाला जांच होगी व जांच के बाद होगा क्या मिठाइयों के जरिए लोगों की सेहत से तो नही हो रहा खिलवाड़ जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर से एक बस प्रतिदिन हरियाणा के अलग-अलग जिलों से होते हुए गुजरती है। इस बस में यात्री तो सफर करते ही हैं, लेकिन बस के पिछले हिस्से में मावे से भरे टीन भी लादे जाते हैं। तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच यह बस कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल के सामने रुकती है, जहां टीनों को उतारकर एक ऑटो में लोड किया जाता है। कुरुक्षेत्र में सामने आया मावे की सप्लाई का एक मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। राजस्थान के बीकानेर से बसों के जरिए हरियाणा में पहुंचाया जा रहा मावा आखिर कितना शुद्ध है? क्या इसी मावे से तैयार होने वाली बर्फी, पेड़ा और अन्य मिठाइयां लोगों तक पहुंच रही हैं? और क्या महंगे दामों पर प्रतिष्ठित दुकानों से मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों को इसकी असलियत मालूम है? मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि संबंधित सप्लायर के पास इस प्रकार की सप्लाई करने का लाइसेंस नहीं है। विभाग काफी समय से इस व्यक्ति की तलाश कर रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो मुख्य सप्लायर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट : अमित कुमार फूड सेफ्टी अधिकारी कुरुक्षेत्र बाइट : मुकेश बस ड्राइवर (बीकानेर से जो मावा लेकर आ रहा है!) बाइट : राजू ऑटो चालक (बस से लेकर मावा जहां आगे सप्लाई देने जा रहा था )0
0
Report
JPSC-JSSC घोटाले के विरोध में छात्र 91वें दिन फिर धरना, डिटेन
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्र एक बार फिर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले ही जिला प्रशासन ने उन्हें डिटेन कर लिया। दरअसल, छात्र एक बार फिर अपने पुराने आंदोलन को शुरू करने की तैयारी में थे, लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। गौरतलब है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने इससे पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लंबे समय तक अनिश्चितकालीन धरना दिया था। इसके बाद सरकार ने संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार के इस फैसले को निरस्त कर दिया था। इसके बाद छात्रों ने सरकार को 90 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। छात्रों का कहना है कि सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि सीआईडी निष्पक्ष जांच करेगी और انہیں न्याय मिलेगा। लेकिन 90 दिनों का समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में छात्र 91वें दिन दोबारा आंदोलन शुरू करने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं, स्टेडियम में पहले से ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू होने के कारण प्रशासन ने छात्रों को वहां प्रवेश करने और प्रदर्शन करने से रोक दिया। बाइट:छात्र0
0
Report
Advertisement
हांसी गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमींदोज, चार घायल; एंबुलेंस नहीं पहुंची, परिजनों ने आरोप लगाए
Hansi, Haryana:हांसी मौके पर परिजनों के वॉक थ्रू के साथ बाइट : सदर थाना प्रभारी सदानंद हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही, मकान पूरी तरह जमींदोज; चार लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, रेहड़ी में डालकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल; इलाज में देरी का लगाया आरोप। धमाके से 500 मीटर तक दहशत, आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान; मलबे में दबे लोगों को पड़ोसियों ने निकाला बाहर। हांसी। हांसी के ढाणी चदरपुल ढाणी में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे हुए जोरदार धमाके ने एक हंसते-खेलते परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। घरेलू गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से प्रताप सिंह का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और आसपास के मकानों की छतें तक हिल गईं। मकान की ईंटें करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरीं। आसपास के तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पड़ोसी गोपाल के मकान का एक कमरा तक ढह गया। गनीमत रही कि कमरे में मौजूद महिला कुछ समय पहले ही बाहर निकल आई थी और उसकी जान बच गई। हादसे के समय मकान में नवीन, उसकी भाभी सुनीता और दो बच्चे निखिल व मीत मौजूद थे। धमाके के बाद चारों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद चारों को मलबे से बाहर निकाला। परिवार के सदस्य राजेश और महेंद्र ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरी में घायलों को रेहड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। परिजनों का कहना है कि इस वजह से घायलों के इलाज में देरी हुई। पहले घायलों को हांसी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। बाद में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार पिछले करीब 60 वर्षों से मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर रहा था। अब मकान पूरी तरह तबाह हो चुका है और परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
कान्हा टाइगर रिजर्व में सोनल चौहान का जंगल सफारी का लुत्फ वायरल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - कान्हा की वादियों में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ कान्हा के घने जंगल... रोमांच से भरी जंगल सफारी और प्रकृति का अद्भुत नजारा... कान्हा की इन्हीं खूबसूरत वादियों ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान को अपना मुरीद बना लिया। फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचीं, जहाँ उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफारी की तस्वीरें साझा की हैं, जो अब खूब चर्चा बटोर रही हैं। सोनल चौहान ने अपनी पोस्ट को 'वीकेंड विद टायगर्स' कैप्शन दिया है। तस्वीरों में वे सफारी जीप में बैठकर जंगल की सैर करती और कैमरे में प्रकृति के खूबसूरत नजारों को कैद करती नजर आ रही हैं। मंडला और बालाघाट जिले में फैला कान्हा टाइगर रिजर्व अपने घने जंगलों, विशाल घास के मैदानों और समृद्ध वन्यजीव संपदा के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। यहां के बाघ और दुर्लभ बारहसिंगा इस जंगल की खास पहचान हैं। यही वजह है कि कान्हा की खूबसूरती देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ अब बॉलीवुड सितारों को भी आकर्षित कर रही है। आपको बता दें कि सोनल चौहान ने वर्ष 2008 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में जोया माथुर के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ तेलुगु सिनेमा में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का जलवा दिखाया। फिलहाल सोनल चौहान की तस्वीरों ने एक बार फिर कान्हा को सुर्खियों में ला दिया है। उनकी ये तस्वीरें बता रही हैं कि कान्हा सिर्फ बाघों का घर नहीं, बल्कि कुदरत की ऐसी जन्नत है, जहां पहुंचकर हर कोई इसकी खूबसूरती का कायल हो जाता है।0
0
Report
झुंझुनूं में देव दर्शन यात्रा पर बीजेपी नेताओं की ड्राइविंग कला वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं — झुंझुनूं में देव दर्शन यात्रा के नाम पर बीजेपी नेताओं की बाड़ाबंदी जारी — बाड़ाबंदी के बीच बीजेपी नेताओं का दिख रहा अनोखा अंदाज — अब उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का वीडियो वायरल — नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, पूर्व सांसद संतोष अहलावत भी बने थे ड्राइवर — बस का स्टेयरिंग संभालकर प्रत्याशियों को देव दर्शन यात्रा पर ले जाते दिखे — बस में उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी के प्रत्याशी, परिजन भी मौजूद — नेताओं की ड्राइविंग स्किस्क्स के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे झुंझुनूं जिले में पंचायत राज चुनाव के बीच बीजेपी नेताओं की ओर से पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशियों को देव दर्शन यात्रा पर ले जाने के बहाने बाड़ाबंदी किए जाने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन इस बार बाड़ाबंदी के साथ बीजेपी नेताओं का एक अलग ही अंदाज भी देखने को मिल रहा है। नेता केवल सदस्यों को अपने साथ ले जाने की जिम्मेदारी ही नहीं निभा रहे, बल्कि खुद बस और अन्य वाहन चलाकर उन्हें देव दर्शन यात्रा पर ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। पहले नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और पूर्व सांसद संतोष अहलावत के वाहन चलाते हुए वीडियो सामने आए थे। अब उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व विधायक खुद बस का स्टेयरिंग संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। बस में उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी अपने परिजनों के साथ नजर आ रहे हैं। चुनावी सियासत के इस दिलचस्प नजारे में बीजेपी नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का कमल खिलाने के लिए जिम्मेदारी संभालते नजर आ रहे हैं। वहीं, सदस्यों को साथ लेकर चलने के साथ अपनी ड्राइविंग स्किल्स का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इन नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। चुनावी बाड़ाबंदी के बीच नेताओं का यह अंदाज अब जिले की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
टिमरनी के कर्मचारियों ने रात भर काम के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत के बाद फूटा आक्रोश, टिमरनी के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,रात 10 बजे तक काम कराने और शनिवार-रविवार को भी कार्यालय बुलाने का आरोप, निर्धारित समय में काम कराने सहित सुरक्षा के लिए उठाई मांग,हरदा जिले के टिमरनी अनुविभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने कार्यालयीन समय के बाद और अवकाश के दिनों में भी काम कराए जाने को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, नर्मदापुरम संभागायुक्त और हरदा कलेक्टर के नाम एसडीएम टिमरनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय में ही काम कराने की मांग की है। 17 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे तहसील कार्यालय रहटगांव से घर लौटते समय कार्यालय में संलग्न ऑपरेटर देवेंद्र वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से कर्मचारियों में शोक और चिंता का माहौल है। बाइट 01 कर्मचारी, कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालयीन समय के बाद देर रात तक काम करने और उसके बाद सुरक्षित घर पहुंचने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टिमरनी अनुविभाग में निर्धारित कार्यालयीन समय के अतिरिक्त देर रात तक तथा शनिवार-रविवार जैसे साप्ताहिक अवकाश के दिनों में भी लगातार काम कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइट 02 रामसावन कुमार, SDM टिमरनी0
0
Report
कुल्हाड़ी से हत्या: कोर्ट ने छोटेलाल को आजीवन कारावास दिया
Karauli, Rajasthan:कुल्हाड़ी से हमला कर रमेश की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, करौली। कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक मिथलेश पाल ने बताया कि अपर सेशन न्यायाधीश हरिमोहन मीना की अदालत ने आरोपी छोटेलाल निवासी लांगरा को सजा के साथ जुर्माने से भी दंडित किया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 25 गवाहों के बयान और 41 दस्तावेज अदालत में पेश किए गए।0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर समीक्षा बैठक, मंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किए
New Delhi, Delhi:बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया。 प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा। प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई पर जोर। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश। प्रदूषण से निपटने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा。 दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ सक्रिय है और राजधानी में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में PDA रथ और अखिलेश यादव का रोड शो आज जोर शोर से
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की चौरी-चौरा विधानसभा में आज सियासी गतिविधियाँ तेज रहने वाली हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गोरखपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए चौरी-चौरा से लेकर देवरिया बॉर्डर तक भव्य तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से चौरी-चौरा तक करीब 20 किलोमीटर लंबे रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जगह-जगह बैनर, पोस्टर और होॉर्डिंग लगाए गए हैं। देवकही गांव में पांच एकड़ में विशाल मंच और पांच एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अखिलेश यादव यहां शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और स्वर्गीय विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लाखों की भीड़ जुटने का दावा आयोजन से जुड़े अजय सिंह टप्पू ने किया है। चौरी-चौरा की सियासत में आज समाजवादी पार्टी के PDA रथ और अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर खास हलचल देखने को मिल रही है। एयरपोर्ट से चौरी-चौरा के देवकही गांव तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते को पार्टी के झंडों, बैनर और पोस्टरों से सजाया गया है। कभी भगवा झंडों और नारों से चर्चा में रहने वाले इस इलाके में अब PDA के संदेश दिखाई दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी पर खास जोर दिया जा रहा है। निषाद समाज के लोगों की सक्रियता भी चर्चा में है। वहीं मुस्लिम समाज से बबलू असलम ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर अखिलेश यादव को सुनने की अपील की है। आयोजन स्थल देवकही गांव में पांच एकड़ में विशाल मंच और पांच एकड़ में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां भी की गई हैं। अखिलेश यादव देवकही गांव में शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद स्वर्गीय विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के तिवानी हाटा पहुंचने का भी प्रस्तावित कार्यक्रम है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का गोरखपुर दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी इस आयोजन के जरिए पूर्वांचल में अपने राजनीतिक समीकरणों और PDA संदेश को सामने रखने की कोशिश कर रही है। अब सभी की निगाहें आज के रोड शो, जनसभा में जुटने वाली भीड़ और अखिलेश यादव के संबोधन पर टिकी हैं।0
0
Report
चतरा पुलिस ने अफीम विरोधी जागरूकता अभियान चलाकर जनप्रतिनिधियों को कड़ी चेतावनी दी
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा पुलिस का कड़ा रुख: लावालौंग के मड़वा में चलाया गया अफीम के खिलाफ जागरूकता अभियान, जनप्रतिनिधियों को दी गई सख्त हिदायत चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए चतरा पुलिस अब बेहद सख्त तेवर अपनाती नजर आ रही है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक अनिमेष मैथानी ने खुद लावालौंग थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम मड़वा पहुंचकर अवैध अफीम के खिलाफ चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान की कमान संभाली। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने ग्रामीणों को अफीम की खेती के गंभीर सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराया और भविष्य में इसकी खेती न करने की शपथ दिलाई। साथ ही किसानों को आय बढ़ाने के लिए दलहन, तिलहन, लाह और अन्य व्यावसायिक फसलों जैसी वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बन सके। इस दौरान एसपी अनिमेष मैथानी ने बैठक में शामिल सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों को बेहद सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अब इस क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पाई जाती है, तो उसके लिए सीधे तौर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार माने जाएंगे। अभियान के अंत में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध, आपातकालीन सेवा 'डायल 112' और सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति भी जागरूक किया। चतरा पुलिस की इस कड़ी चेतावनी और जन-संवाद से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है。0
0
Report
बागपत में 17 दिन से लापता नाबालिग सोनम की बरामदगी को पुलिस हरकतें तेज
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में 17 दिन से लापता 16 वर्षीय नाबालिग लड़की सोनम का अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। बेटी की तलाश में परेशान परिजन छपरौली थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात युवक लड़की को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए कैद हुए हैं। बेटी की सलामती को लेकर परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस से बार-बार गुहार लगाने के बाद today पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी से मुलाकात कर बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की। दरअसल मामला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के सबगा गांव का है, जहां रहने वाली 16 वर्षीय सोनम 17 दिनों से लापता है। सोनम के पिता बाबू और परिवार के अन्य सदस्य बेटी की तलाश में लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक सोनम का कोई पता नहीं चला है। सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक सोनम को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद नाबालिग की बरामदगी नहीं होने से परिवार बेहद परेशान है। परिजनों को बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। 17 दिनों से बेटी की तलाश में भटक रहे परिजन आखिरकार आज एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी बागपत से मुलाकात कर पूरे मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए सोनम को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक नाबालिग सोनम को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर पाती है。0
0
Report
Advertisement
