210425
महोबाः खरेला के काशीराम आवासीय कॉलोनी पर दबंगों का कब्जा, कमरों में भरे हैं भूसे
Kharela, Uttar Pradesh:खरेला में सरकार द्वारा गरीबों के रहने के लिए काशीराम आवासीय कॉलोनी का निर्माण कराया गया था, लेकिन दबंगों ने उस पर कब्जा कर लिया है और कमरों में भूसा भर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों में बारिश, रायपुर समेत इलाकों में गरज के साथ बारिश
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों में बारिश, रायपुर समेत इलाकों में गरज के साथ बारिश0
0
Report
रायपुर IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, पेपर 11 हजार में बेचा
Begun, Rajasthan:रायपुर में IGKV पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा हुआ है.. पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. आरोप है कि प्रोफेसर ने लिफाफे में छेद कर मोबाइल से पेपर की वीडियो बनाई और छात्रों को 11 हजार रुपये में पेपर बेचा.. जांच में खुलासा हुआ कि 20 अगस्त के साथ 7 अगस्त का पेपर भी लीक हुआ था.. आरोपियों से मोबाइल, नकदी और रिकॉर्डिंग डिवाइस बरामद किए गए हैं.. मामले में 2 आरोपी फरार हैं.. तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई..0
0
Report
नंदराम पार्क में सीवर का पानी उफान, उत्तम नगर में लोग परेशान
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका,\n\nस्टोरी :-- उत्तम नगर विधानसभा के उत्तम नगर वार्ड स्थित नंदराम पार्क में सीवर का गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। करीब एक महीने से ज्यादा हो गया है सड़क पर जगह-जगह सीवर का पानी भरा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए अपने घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।\nस्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। सड़क पर जमा गंदे पानी से पूरे इलाके में बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है।\nसबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। सड़क पर पैदल निकलने का रास्ता तक नहीं बचा है, जिसके चलते बच्चों को अपने घरों के सामने से ही ई-रिक्शा लेकर जाना पड़ रहा है। गंदे पानी और कीचड़ के बीच से निकलना बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी बेहद मुश्किल हो गया है।\nस्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक महीने से हालात जस के तस हैं और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि नंदराम पार्क में सीवर की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए और सड़क से गंदा पानी हटाकर इलाके की सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर योगी सरकार का माताओं-बहनों को फ्री बस यात्रा तोहफा: सुरक्षा व सुगमता के साथ इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh: Lucknow, 22 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहें और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फील्ड में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने जलभराव, बाढ़ की स्थिति, रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था, चीनी की उपलब्धता, आगामी गन्ना पेराई सत्र तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए। निजी बसों के चालकों का सत्यापन कराया जाए। ऑटो और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। परिवहन और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि रक्षाबंधन पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन मिल सके। मुख्यमंत्री ने समीक्षा की कि जलभराव की स्थिति कितनी गहरी है और कहाँ-कहाँ अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशनों की आवश्यकता है ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंच सके। उन्होंने नालों की सफाई, सिल्ट नियंत्रण और पानी की निकासी की प्रक्रियाओं के बारे में भी निर्देश दिए। स्कूल-कॉलेजों के भ्रामक वीडियो रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई और मिड-डे मील, शौचालय, कक्षाओं के हालात की स्थलीय जांच के निर्देश शामिल रहे। चीनी की भंडार स्थिति, कालाबाजारी रोकना और मूल्य नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में जलशक्ति मंत्री, नगर विकास मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।0
0
Report
पूर्व मंत्री अजय यादव का तंज: इंदरजीत चुनाव के करीब पलटेंगे?
Rewari, Haryana:राव इंदरजीत सिंह 'मौसम वैज्ञानिक', चुनाव आते ही मार सकते हैं पलटी: कैप्टन अजय यादव... भाजपा में असहाय हुए राव इंदरजीत.... गुरुग्राम मे काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों पर पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की.... काले झंडे दिखाना लोकतांत्रिक अधिकार, कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग.... पूर्व मंत्री ने BJP की अंदरूनी कलह और रेवाड़ी की चरमराती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल..... रेवाड़ी में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल..... गुरुग्राम में मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनके परिजनों को परेशान किए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहाakalोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से काले झंडे दिखाना कोई अपराध नहीं है। पुलिस का कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करना बेहद गलत और निंदनीय है; पुलिस को केवल नियमानुसार हिरासत में लेने का अधिकार था। उन्होंने सरकार से मांग की कि हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा किया जाए। ویओ - रेवाड़ी में कल आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि यह देखना होगा कि स्थानीय विधायक और सांसद राव इंदरजीत सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से तीनों विधायक और सांसद नदारद रहे थे, जो साफ तौर पर भाजपा की अंदरूनी गुटबाज़ी और कलह को उजागर करता है। गुरुग्राम में मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनके परिजनों को परेशान किए जाने की कड़ी निंदा की।0
0
Report
भोपाल में टीआई और हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष की तीखी बहस का वीडियो वायरल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जहांगीराबाद टीआई और हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के बीच तीखी नोंकझोक का वीडियो वायरल ACP उमेश तिवारी के सामने हुई बहस टीआई पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के दबाव में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप आरोप सुनकर भड़के TI राजन सिंह बोले- ‘फालतू बात मत करो थाने में दोनों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
Advertisement
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सारनाथ की विरासत और विकास पर प्रशंसा जताई
Noida, Uttar Pradesh:जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सारनाथ जापान से यूपी आए प्रतिनिधिमंडल ने आज सारनाथ पहुंचकर चौखंडी स्तूप और अशोक स्तंभ के किए दर्शन सारनाथ की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हुआ जापानी प्रतिनिधिमंडल इस दौरान योगी सरकार के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की जमकर तारीफ की यूपी की संस्कृति, विरासत और पर्यटन को लेकर जापानी प्रतिनिधिमंडल ने जताई सराहना बाइट: जम्बूद्वीप श्रीलंका बौद्ध मठ के प्रभारी भिक्षु के. सीरी सुमेध थेरो0
0
Report
नीतीश कुमार ने नालंदा के सिरसी में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी
Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार की देर शाम नालंदा के हरनौत प्रखंड स्थित सिरसी गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत अनिल कुमार सिंह उर्फ ललन प्रसाद सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। ललन प्रसाद सिंह जदयू से जुड़े नेता और डाक विभाग से सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर थे। करीब 71 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जदयू कार्यकर्ता जुटे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नीतीश कुमार करीब 5 से 10 मिनट रुकने के बाद सड़क मार्ग से पटना रवाना हो गए। हरनौत और नालंदा से नीतीश कुमार का पुराना राजनीतिक और पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उनका पैतृक गांव कल्याण बिगहा भी इसी क्षेत्र में स्थित है। नीतीश कुमार हरनौत से राजनीतिक प्रतिनिधित्व कर चुके है। नीतीश कुमार ने इस दौरान ई रिक्शा की सवारी भी की。0
0
Report
गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज की एक महिला शिक्षक का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए जारी सूची में गोपालगंज जिले की शिक्षक पुष्पा प्रसाद का नाम शामिल किया गया है। कुचायकोट प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही विद्यालय से लेकर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षक, छात्राएं और ग्रामीण पुष्पा प्रसाद को लगातार बधाई दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के उनके प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पुष्पा प्रसाद बताती हैं कि जब उन्हें पहली बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने की जानकारी मिली, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन जब लगातार बधाइयों का सिलसिला शुरू हुआ, तब उन्हें विश्वास हुआ कि वास्तव में उनका नाम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा से जोड़ना आसान नहीं था। सबसे बड़ी चुनौती केवल बच्चों को स्कूल तक लाना नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इसके लिए उन्होंने लगातार अभिभावकों से संवाद किया, घर-घर जाकर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया और व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से भी अभिभावकों के संपर्क में रहीं।0
0
Report
Advertisement
सुजानगढ़ में भाजपा विजय संकल्प सभा: छह माह में समस्याओं के समाधान का भरोसा
Churu, Rajasthan:नगरपरिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा की विजय संकल्प सभा राजेन्द्र राठौड़ बोले भाजपा का बोर्ड बना तो 6 महीने में दूर होंगी सुजानगढ़ की समस्याएं तेरापंथ सभा भवन में आयोजित हुई विजय संकल्प सभा पार्टी नेताओं ने एकजुटता और विकास का भरा संकल्प सुजानगढ़। स्टेशन रोड स्थित तेरापंथ सभा भवन में शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। सभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुजानगढ़ की जनता पिछले 10 वर्षों से बुनियादी समस्याओं और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जलभराव, सीवरेज, ड्रेनेज और गौरव पथ जैसी अव्यवस्थाओं से शहरवासी परेशान रहे हैं। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनते ही 6 महीने के भीतर शहर की तमाम प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा, चाहे इसके लिए मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज ही क्यों न लाना पड़े। उन्होंने 34 हजार करोड़ की यमुना जल योजना को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। चुनाव प्रभारी एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में जिताऊ, टिकाऊ और पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि जनता अब कुशासन से निजात पाने का मन बना चुकी है। चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सच्चे कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी विजय हासिल करेगी। सभा को पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, भाजपा नेत्री संतोष मेघवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच, परिषद सह प्रभारी मधुसूदन राजपुरोहित, जिला सह प्रभारी मधु कुमावत तथा सत्तार खान ने भी संबोधित किया।0
0
Report
बाबा बैजनाथ सावन कांवड़ यात्रा में भिलाई गेट बोल बम सेवा समिति को प्रथम स्थान Baba Baijnath Sawan
Durg, Chhattisgarh:बाबा बैजनाथ धाम सावन कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर बोल बम सेवा समिति भिलाई गेट को बड़ी उपलब्धि मिली है। लगातार 15 वर्षों से निःशुल्क सेवा शिविर संचालित कर रही समिति को इस वर्ष 110 किलोमीटर के परिक्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुखिया-विधायक समिति द्वारा सभी शिविरों का निरीक्षण कर यह चयन किया गया। अध्यक्ष मुकेश पांडे को सम्मानित किया गया। संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडे, संयोजक विष्णु पाठक, विनोद सिंह सहित 20 कांवड़ सेवकों के समर्पण से यह सम्मान संभव हुआ।0
0
Report
बाड़मेर नगर परिषद चुनाव: बीजेपी की तैयारी तेज, कांग्रेस खींचतान पर नजर
Barmer, Rajasthan:निकाय चुनावों के लिए बीजेपी की तैयारी तेज, कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर नजर राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों की आहट के साथ बाड़मेर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे समय से नगर परिषद की सत्ता से बाहर चल रही भारतीय जनता पार्टी इस बार बोर्ड बनाने की रणनीति पर गंभीरता से काम कर रही है। बीजेपी की तैयारियों की कमान युवा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई के नेतृत्व में संगठन ने संभाल ली है। पार्टी स्तर पर संभावित दावेदारों, वार्डों के सामाजिक समीकरण और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर मंथन का दौर जारी है। बाड़मेर नगर परिषद के लिए इस बार चुनावी गणित कई मायनों में बदला हुआ है। 13 अगस्त को हुई आरक्षण लॉटरी में सभापति पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसके बाद दोनों प्रमुख दलों में महिला चेहरों को लेकर नए सिरे से राजनीतिक समीकरण बनाए जा रहे हैं। बाड़मेर नगर परिषद में कांग्रेस का लंबे समय से प्रभाव रहा है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार पिछले करीब डेढ़ दशक से कांग्रेस का बोर्ड रहा है और पिछला सभापति पद भी कांग्रेस के दीपक माली के पास था। ऐसे में भाजपा के सामने केवल चुनाव जीतने की चुनौती नहीं, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे कांग्रेस के स्थानीय राजनीतिक नेटवर्क को तोड़ने की भी चुनौती है। बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा कांग्रेस के भीतर दिखाई दे रही संगठनात्मक और गुटीय खींचतान को चुनावी लाभ में बदलना माना जा रहा है। कुल मिलाकर इस बार बाड़मेर नगर परिषद का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन की कोशिश नहीं, बल्कि भाजपा के लिए लंबे समय बाद शहरी राजनीति में अपना प्रभाव स्थापित करने की परीक्षा बन गया है। अनंत राम बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा संगठन इस चुनौती को किस रणनीति से अवसर में बदलता है और कांग्रेस अपनी आंतरिक चुनौतियों को कितनी जल्दी साधती है , इसी पर चुनाव का बड़ा हिस्सा निर्भर करेगा। वन टू वन अनंत विश्नोई जिलाध्यक्ष BJP बाड़मेर0
0
Report
Advertisement
सुजानगढ़ में 24 घंटे में चोरी उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा सुजानगढ़ निवासी दो आरोपी गिरफ्तार शुक्रवार रात को सब्जी मंडी के पास स्थित ज्वैलर की दुकान में की थी वारदात सुजानगढ़। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शहर के गांधी चौक में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि दुकानदार राजेन्द्र सोनी की रिपोर्ट पर कोतवाली सीआई मुकेश चन्द के नेतृत्व में टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की गई। कई संदिग्ध स्थानों पर तलाशी और सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद शनिवार को नदीम उर्फ राजू (19) पुत्र फारूख उर्फ सेठी पलदार निवासी वार्ड नं. 8 और मोहम्मद इरफान (23) पुत्र मोहम्मद आरिफ लीलगर निवासी धिंगानिया बास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से चोरी किए करीब 5 लाख रुपए कीमत के चांदी के आभूषण व नकदी भी बरामद किए गए हैं। आरोपी नदीम के खिलाफ 9 मुकदमें दर्ज है, वही आरोपी मोहम्मद इरफान के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट अनुज शुभम, डीएसपी सुजानगढ़0
0
Report
अलवर निकाय चुनाव: कांग्रेस टिकट दावेदारों की भीड़, युवाओं को प्राथमिकता
Alwar, Rajasthan:निकाय कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की भीड़, जिताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का ऐलान जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी, 65 वार्डों से बड़ी संख्या में आवेदन अलवर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने फूलबाग में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान अलवर नगर निगम के 65 वार्डों से टिकट के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। टिकट के दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन जमा कराए। साथ ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय स्तर पर रायशुमारी भी की गई। बैठक में विधायक, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सामने आए दावेदार की स्थिति, स्थानीय स्वीकार्यता और जीत की संभावनाओं को लेकर उसी वार्ड के कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकट किसी नेता की पसंद के आधार पर नहीं, बल्कि जिताऊ उम्मीदवार को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट वितरण में स्थानीय चेहरों को महत्व देने के साथ एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट देने और करीब 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने की बात भी कही गई। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस इस बार निकाय चुनाव में नए और युवा चेहरों को बड़ी संख्या में मौका देने की तैयारी में है। बाइट : जितेंद्र सिंह वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आगामी निकाय चुनाव में प्रदेश की नगर निगमों और नगर पालिकाओं में कांग्रेस के बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने अलवर नगर निगम के अलावा बहरोड़ और खैरथल सहित नए जिलों में भी कांग्रेस की जीत का दावा किया। जूली ने कहा कि टिकट का आधार केवल संगठन में पद या राजनीतिक पहचान नहीं होगा। वार्ड में दावेदार की पकड़, जनता के बीच सक्रियता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्रमुखता दी जाएगी। बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद अब स्थानीय स्तर पर दावेदारों की मजबूती और कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि अलवर शहर में जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं और विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के विधायक और मंत्री जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने हैंडपंप और बोरिंग जैसे मूलभूत कार्यों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पर्याप्त काम नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चंबल के पानी और ईआरसीपी के मुद्दे पर भी घेरा गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पानी को लेकर सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं की गईं, लेकिन आम जनता को अभी तक अपेक्षित लाभ नहीं मिला है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार विकास के दावों के बजाय जमीनी स्तर पर सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का समाधान करे।0
0
Report
मिशन मानस के तहत सोडावास में विद्यार्थियों से संवाद, एसडीएम राणावत ने जानकारी दी
Pali, Rajasthan:मिशन मानस के तहत विद्यार्थियों से संवाद, सोडावास में एसडीएम राणावत ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की ओर से संचालित नवाचार ‘मिशन मानस’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोडावास में विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मिशन मानस की विभिन्न गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाने, नियमित अध्ययन, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास तथा भविष्य में रोजगार के उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
