210425
Mahoba- क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीम खन्ना की जीत
Kharela, Uttar Pradesh:खरेला कस्बा में हो रहे है क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल में खन्ना और इमलिया के बीच मैच खेला गया,जिसमें खन्ना ने टोस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए खन्ना ने 20 ओवर में 204 रन का स्कोर खड़ा किया इमलिया टीम इस स्कोर का पीछा करते हुए 19 ओवर में 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इसी के साथ खन्ना टीम ने अपनी जगह फाइनल में बना ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में भाई दूज पर बहनों-भाइयों का प्रेम व उत्साह गहराया
Pariaunna, Bihar:भाई दूज का पर्व पूरे नालंदा जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. दीपावली के दो दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और गहरा करता है. इसे यम द्वितीया और भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. भाई दूज के अवसर पर बहनें सुबह स्नान कर पूजा-अर्चना करती हैं और अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं. वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं. घरों में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है. मिठाइयों और पकवानों के साथ खुशियां बांटी जाती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुनā के घर पहुंचे थे. तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का संदेश देता है.0
0
Report
मंदसौर में ब्लैकमेलिंग से पीड़ित 19 वर्षीय युवती की मौत; आरोपी इकबाल पर मामला
Mandsaur, Madhya Pradesh:इकबाल ने दरगाह के नाम पर 19 वर्षीय युवती को बहलाकर किया युष्कर्म अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल ऐंठे 4 लाख,प्रताड़ित होकर युवती ने खाया जहर अस्पताल में मौत (MANDSAUR M.P.) - मंदसौर में एमपी के मंदसौर में इकबाल ने दरगाह के नाम पर युवती के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया पैसे ऐंठे... - मंदसौर में ब्लैकमेलिंग से परेशान 19 वर्षीय युवती की मौत, सल्फास खाने के बाद जिला अस्पताल में तोड़ा दम - मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र के धारियाखेड़ी गांव में 19 वर्षीय युवती की मौत से सनसनी फैल गई。 - इकबाल नामक युवक पर युवती को प्रताड़ित करने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप。 - पुलिस के अनुसार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने सल्फास खाया - गंभीर हालत में युवती को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान 19 वर्षीय युवती ने दम तोड़ दिया。 - युवती की मौत के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती को प्रताड़ित करने के आरोपों की तलाश में जुटी है。 - मरने से पहले युवती ने वीडियो जारी इकबाल की ड्सरगः के नाम पर करतूत बताई.. - मृतिका ने बताया कि आरोपी इकबाल के इस खेल में उसकी पत्नी भी शामिल है... (वीडियो - मृतिका का जहर खाने से पहले का) (बाइट - शाबिर खान मृतिका के परिजन) (बाइट ; शिवांशु मालवीय, टीआई थाना वायडीनगर0
0
Report
जैसलमेर: मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा का एक दिवसीय दौरा, तनोट मंदिर में पूजा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर सूबे के मुखियाँ भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जैसलमेर, सिविल एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की अगवानी, कैबिनेट मंत्री केके विश्नोई, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे और नगर परिषद सभापति विजय डांगरा रहे मौजूद, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया स्वागत, जैसलमेर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तनोट के लिए रवाना हुए सीएम शर्मा, तनोट माता मंदिर में सीएम दर्शनलाभ अर्जित कर करेंगे विशेष पूजा-अर्चना, वही भाई दूज का पर्व के अवसर पर BSF जवानों के साथ रहेंगे उपस्थित。0
0
Report
Advertisement
जालौन में एक रात में तीन घरों से लाखों की चोरी, पुलिस जांच जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बैखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में की लाखों की चोरी, दरवाजों की कुंडी और ताले काटकर घरों में घुसे अज्ञात चोर, लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को चोरों ने बनाया निशाना, कीमती जेवरात, नकदी और तिली की बोरियां चोरी कर ले गए, गुजरात में रह रहे दो सगे भाइयों के बंद कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, बुजुर्ग मां को कमरे में किया बंद, रामबिहारी और राजकुमार के घरों से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 3 लाख कैश चोरी, गांव के ही एक अन्य सूने मकान का ताला तोड़कर 4 बोरी तिली और 5 हजार रुपये भी किए पार, एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात से गांव में मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए जा रहे साक्ष्य, पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र के रुदावली गांव की घटना.0
0
Report
बहराइच में पटाखे से ग्रामीण के फूस के घर में भीषण आग
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, पटाखा दागने से ग्रामीण के आशियाने में लगी आग देखते ही देखते ग्रामीण का फूस का मकान जलकर राख गोला,पटाखे के कारण छप्पर में लगी थी भीषण आग ग्रामीण के घर के साथ गृहस्थी भी जलकर राख हुई थाना कैसरगंज क्षेत्र के कड़सर-बिटौरा गांव की घटना,0
0
Report
50 हजार इनामी गौतस्कर रेहान गिरफ्तार, STF ने कानपुर से किया दबिश
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज गैंगस्टर मामले में फरार 50 हजार का इनामी गौतस्कर रेहान गिरफ्तार, एसटीएफ की टीम ने कानपुर नगर से गौतस्कर रेहान को किया गिरफ्तार, कौशांबी में दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था गौतस्कर रेहान, पुलिस की तरफ से रेहान की गिरफ्तारी पर घोषित था 50 हजार रुपए का इनाम, एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने कानपुर से रेहान को किया गिरफ्तार, गौतस्कर रेहान के खिलाफ कौशांबी के अलग अलग थानों में दर्ज 13 मामले।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में विरोध प्रदर्शन गिरफ्तार; कर्णी सेना के कार्यकर्ता पुलिस वाहन से भोपाल रवाना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - यूजिसी वापस लो विरोध कर्मी सेना, पुलिस ने किया गिरफ्तार। जगह जगह से कर्णी सेना कार्यकर्ताओ को पुलिस वाहन मे बिठाया जा रहा, सभी न्याय यात्रा लेकर पैदल भोपाल जा रहे थे0
0
Report
जैसलमेर में CM भजनलाल शर्मा का एक दिवसीय दौरा, तनोट माता मंदिर दर्शन
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर सीएम भजनलाल शर्मा एक दिवस दौरे पर पहुंचे जैसलमेर, विशेष विमान से पहुंचे जैसलमेर एयरपोर्ट, एयरपोर्ट पर CM का जैसलमेर MLA छोटूसिंह भाटी,पोकरण MLA महंत प्रतापपूरी,भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने किया स्वागत, CM जैसलमेर से हेलीकाप्टर से तनोट माता मंदिर को हुए रवाना CM तनोट माता मंदिर मे करेंगे दर्शन-पूजन, तनोट मे CM भारत-पाक सीमा पर तैनात BSF की महिला जवानों के साथ भाई दूज का मनाएंगे त्योहार, महिला जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे0
0
Report
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी तेज, RK पुरम में 30 घाट बनाए जाएंगे
New Delhi, Delhi:छठ महापर्व को लेकर दिल्ली में तैयारियाँ तेज हैं। आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में 30 छठ घाट बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली सरकार प्रवक्ता अनिल शर्मा ने कहा कि विधानसभा में दो मॉडल घाट नहीं, पांच मॉडल घाट बनने चाहिए। भाजपा विधायक ने अपनी विधानसभा में जिला अधिकारीयों को लेकर छठ समिति के लोगों के साथ मिलकर छठ घाट का निरीक्षण किया। लोकेशन: RK पुरम। पूर्वांचल के लोगों के लिए खास महत्व रखने वाले इस पर्व को देखते हुए दिल्ली राजधानी के विभिन्न इलाकों में छठ घाटों को तैयार करने और सजाने का काम किया जा रहा है ताकि भक्तों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। आरके पुरम वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत भी तैयारी तेज है और अधिकारियों की टीम छठ घाटों की व्यवस्था का जायजा ले रही है।0
0
Report
Advertisement
अजमेर के पीसांगन में टेलर की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के पीसांगन कस्बे में बीती रात बजरंग मार्केट स्थित टेलर की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग में दुकान पूरी तरह तबाह हो गई. आगजनी में दुकान में रखे सिले हुए कपड़े, सिलाई की मशीनें, इनवर्टर, बिजली के उपकरण, फर्नीचर सहित दुकान में रखा लाखों का माल भी खाक हो गया. मामले को जानकारी मिलने पर दुकानदार अब्दुल अजीज ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-नक्शा तैयार किया. फिलहाल आग लगने का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. पुलिस ने दुकान मालिक अजीज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
रोहतक में ट्रैफिक पुलिस के सामने दुकानदार पर हमला, 10 युवक घुसे
Rohtak, Haryana:रोहतक में ट्रैफिक पुलिस के सामने दुकानदार पीटा वीडियो वायरल 10 युवक गालियां देते हुए दुकान में घुसे कांच का जार सिर पर फोड़ा रोहतक में झज्जर रोड पर रेवड़ी की दुकान में घुसकर 10 युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और कांच के जार से तीन लोगों को बुरी तरह पीटा। दुकान में तोड़फोड़ भी की वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। खास बात यह है कि घटनास्थल के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात थे, लेकिन उनके सामने मारपीट होती रही घायल मनीष सैनी ने बताया कि उसकी झज्जर रोड पर सैनी रेवड़ी के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम को साहिल और तरुण नाम के युवकों के साथ बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई,जिसके बाद मामला शांत हो गया। रात को वह दुकान पर सामान बेच रहा था। उसके साथ उसका भाई महेश सैनी और साहिल जिंदल भी मौजूद थे।0
0
Report
सोसल मीडिया पर ठगी से बचन केे लिए आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम
Bbrasi, Uttar Pradesh:साइबर ठगी से बचने के लिए किया जागरूक। चहनिया। स्थानीय थाना बलुआ की साइबर टीम द्वारा वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत भार्गव के नेतृत्व में विकास लाइब्रेरी एंड कंप्यूटर क्लासेज में पहुंचकर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दर्जनों छात्र छात्राओं को साइबर के प्रति जागरूक किया जाएगा एवं अन्य जानकारी दी गई। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उपनिरीक्षक अनंत भार्गव ने साइबर ठगी के नए तरीकों जैसे - फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, लोन फ्रॉड, ईमेल फिशिंग व सोशल मीडिया ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। और मोबाइल पर अनचाही मैसेज से बचने की अपील की। साथ ही सभी को साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।*www.cybercrime.gov.in* के बारे में बताया गया और अपील की गयी कि साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान कांस्टेबल प्रांशु मिश्रा व कांस्टेबल सरोज यादव मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज, 40 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था पर जोर
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सूर्य उपासना के इस महापर्व छठ को लेकर जिला मुख्यालय अंबिकापुर में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की सीमा से सटे सरगुजा में छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महामाया छठ सेवा समिति के द्वारा करीब 28 वर्षों से शंकर घाट स्थित छठ घाट पर आयोजित हो रहे इस महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। इस दौरान आयोजन समिति से चर्चा कर स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आयोजन समिति ने करीब 40 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था का लक्ष्य रखा है, ताकि छठ के इस महापर्व के दौरान भीड़ को नियंत्रित कर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।0
0
Report
नीतिक नवीन ने चित्रगुप्त मंदिर में पूजा के बाद बिहार-देश के लिए शुभकामनाएं दी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अनीसाबाद स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। चित्रगुप्त भगवान का पूजा अर्चना किया प्रदेश और देशवासियों के लिए मंगल कामनाएं की। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा "चित्रगुप्त पूजा की पूरे बिहार वासियों को, देशवासियों को और सभी कलमजीवियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना। यह पूजा जहां हमारे आराध्य देव के पास हम लोग अपने साल भर का लेखा-जोखा देते हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी भी अपने कामों का लेखा-जोखा हमेशा साल में जनता के बीच में रखते हैं, और हम जनप्रतिनिधि भी पूरा प्रयास करते हैं कि अपने कामों का लेखा-जोखा जनता के बीच में रखें। तो जो आराध्य देव से जो परंपराएं हमें मिली हैं, उस परंपरा के साथ ही हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। देश के विकास में, बिहार के विकास में हम सब मिलकर योगदान देना चाह रहे हैं, योगदान दे रहे हैं। और हम सबका मानना है, चित्रगुप्त भगवान ने जो ताकत दी है हमें, जो हमें शक्ति दी है, उस शक्ति से हम देश की सेवा कर पाएं।" बाइट — नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा0
0
Report
नीरज कुमार: मोदी के बिहार दौरे से छह लेन पुल बदलेगा बिहार की दशा
Patna, Bihar:जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और छह लेन पुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आने से राज्य को बहुत कुछ नया मिलने वाला है। छह लेन पुल पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपने को पूरा करेगा। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने के साथ-साथ बिहार की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे राघोपुर के विकास को भी नई गति मिलेगी। नीरज कुमार ने बताया कि राघोपुर के विकास के लिए विशेष कमेटी बनाई गई है। उन्होंने इलाके में सेमीकंडक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे निर्माण और निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि राघोपुर को नया बेंगलुरु बनाने की तैयारी है। वहीं, जेडीयू और बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने के विपक्ष के आरोपों पर नीरज कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच कोई विवाद नहीं है और ये सब चंडूखाने की गप्प हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी की चिंता करने की सलाह दी। इसके अलावा बिहार में बाढ़ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नहीं आने और अब बिहार दौरे पर विपक्ष के सवाल उठाने पर भी नीरज कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान दोनों पार्टियों ने अपने फंड से किसानों को कितनी राहत दी? आपदा प्रबंधन के लिए सरकार की अपनी नीति और एसओपी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा को अवसर में बदलने का काम नहीं करती। साथ ही राहत कार्यों की निगरानी का जिक्र करते हुए विपक्ष के आरोपों पर सवाल खड़े किए।0
0
Report
Advertisement
