229001
Mahoba: महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को अध्यापकों ने दी श्रद्धांजलि
Kharela, Uttar Pradesh:आज अध्यापकों ने पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने उनके योगदान को नमन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हर घर तिरंगा अभियान: डीडवाना में देशभक्ति गतिविधियाँ और रंगोलियाँ
Didwana, Rajasthan:डीडवाना राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डीडवाना जिला मुख्यालय पर विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुरानी पंचायत समिति परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने तिरंगे और राष्ट्रभक्ति के रंगों से सजी आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।समारोह के दौरान अधिकारियों और शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ''वंदे मातरम'' का सस्वर गायन किया।0
0
Report
शराब पार्टी के बीच दोस्त की छत पर मौत, पुलिस जांच जारी
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सिद्धांत दान नामक 28 वर्षीय युवक का शव उसकी महिला मित्र एंजिलाना के घर की छत पर पड़ा मिला जिसके बाद बेसुध हालत में अंजलिना और उसके बाकी साथी सिद्धांत को जिला अस्पताल लेकर गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है बताया जा रहा है कि एंजिलीना और सिद्धांत पुराने मित्र हैं तो वहीं आपस में मिलकर वे हमेशा पार्टी किया करते थे इसी बीच देर रात भी पार्टी चल रही थी तभी सिद्धांत और अंजलिना के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया और विवाद के बाद गुस्से में सिद्धांत घर की छत पर चला गया एंजेलिना उसे तलाशते हुए छत पर पहुंची तो वह बेसुध हालत में गिर पड़ा मिला जिसके बाद अंजलिना और उसके साथि उसे जिला अस्पताल लेकर पहुचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया वही सिद्धांत दान 2 दिन पहले ही अपनी महिला मित्र के घर पर आया था दोनों के बीच में अच्छी मित्रता थी समय समय पर पार्टियां हुआ करती थी इसी बीच देर रात अंजलिना निमिषा सिद्धांत गौरव और ग्रेसी नामक सभी युवक युवती ने मिलकर जमकर शराब पी और शराब पार्टी के बीच में ही आपस में विवाद हो गया फिलहाल सिद्धांत की मौत कैसे हुई इस पर पुलिस विवेचना कर रही है वही पूछताछ भी की जा रही है.0
0
Report
Vivek Kumar Saini, son of a halwai, passes CMA Final; Jhunjhunu townspeople celebrate
Jhunjhunu, Rajasthan:मोतीसिंह की ढाणी, झुंझुनूं\nविवेक सैनी ने पास की सीएमए फाइनल परीक्षा\nभारतीय लागत लेखाकार संस्थान की परीक्षा में हासिल की सफलता\nhalwai sajjan saini ke putra vivek ne parivar ka naam roshan kiya\nparijano aur graminon ne mithai khila kar di badhai\nझुंझुनूं जिला मुख्यालय की बगड़ रोड स्थित मोतीसिंह की ढाणी निवासी हलवाई सज्जन सैनी के पुत्र विवेक कुमार सैनी ने भारतीय लागत लेखाकार संस्थान की सीएमए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की। संस्थान की ओर से फाइनल और इंटर के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। विवेक के सफल होने पर परिजनों और मोतीसिंह की ढाणी के लोगों ने खुशी जताई। शिवलाल के सानिध्य में विवेक को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।0
0
Report
Advertisement
सावन री तीज महोत्सव: राजघराना रिसॉर्ट में रंगारंग राजस्थानी प्रस्तुति
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं, झुंझुनूं सावन री तीज में सजेगा राजस्थानी संस्कृति का रंगमंच 15 अगस्त को राजघराना रिसॉर्ट में होगा भव्य आयोजन कच्छी घोड़ी, लोक नृत्य-संगीत और लाइव चूड़ी निर्माण होंगे आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता के साथ महिलाओं-बच्चों के लिए होंगे आयोजन मारवाड़ी युवा मंच झुंझुनूं शाखा की ओर से लगातार दूसरी बार ‘सावन री तीज’ महोत्सव का आयोजन 15 अगस्त को दोपहर 3 बजे राजघराना रिसॉर्ट में किया जाएगा। कार्यक्रम में कच्छी घोड़ी, ढोल, राजस्थानी लोक नृत्य-संगीत, लाइव चूड़ी निर्माण, ब्लॉक प्रिंटिंग, मेहंदी और नेल आर्ट आकर्षण रहेंगे। तीज क्वीन प्रतियोगिता, खेल, पोटली हैम्पर्स, ऊंट सवारी, फोटो बूथ और विविध गतिविधियां भी होंगी।0
0
Report
हाथियों की लगातार मौत: हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार सुरक्षा कड़े कदम उठाने निर्देश दिए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में करंट से हाथियों और वन्यजीवों की लगातार मौतों को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने राज्य शासन और वन विभाग को इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने हस्तक्षेपकर्ता रायपुर निबासी नितिन सिंघवी की तरफ से कोर्ट में विभिन्न समाचार पत्रों की क्लिपिंग के साथ प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई में यह व्यवस्था दी। याचिका में बताया गया है कि 12 मार्च को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में दो हाथी शावकों, 14 मार्च को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में एक हाथी, कोरबा के सकोदा जंगल में दो शावक सहित मादा भालू और 26 मार्च को मैनपाट क्षेत्र में एक लोमड़ी की मौत हो गई। सभी घटनाओं का कारण करंट रहा। इसके अलावा ऐसी दो घटनाओं में दो युवकों की जान भी गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से शपथ पत्र बताने कहा कि उपरोक्त घटनाएं किन परिस्थितियों में हुई और अधिकारियों द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही खुले गड्ढों और कुओं में हाथियों के गिरने से हुई मौत रोकने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर चढ़ावे चोरी की विपक्ष पर साजिश का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा की चोरी वही कर सकता है जो श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का विरोधी हो। चढ़ावा चोरी मामले में जांच हो रही है और मुझे तो इसमें अखिलेश यादव और राहुल गांधी की साजिश और चाल नजर आ रही है। ये हंगामा करके यह साबित करना चाहते हैं कि ये विपक्ष के रूप में आवाज उठा रहे हैं लेकिन ये देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जब देश के गृह मंत्री ने खुद कह दिया कि हंगामा करना या चर्चा करना है और दिन-रात बैठकर चर्चा करने को तैयार हैं, आज और कल भी चर्चा करने को तैयार हैं मगर कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन का जो कैंप है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। ये मुद्दा विहीन लोग हैं। यहां जंतर-मंतर पर छात्रों का जो आंदोलन था, वो खत्म हो गया, ये उस पर चर्चा की बात कर रहे हैं। झारखंड में छात्रों का आंदोलन चल रहा है, उस पर बात करने को तैयार नहीं हैं..." उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "कांग्रेस, सपा और हंगामा करने वालों के पास गृह मंत्री की दहाड़ सुनने की हिम्मत नहीं है क्योंकि जब संसद में इनके कारनामे उजागर होंगे तो यह सुनने का साहस नहीं है इसलिए ये हल्ला कर रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
रीवा के सोहागी पहाड़ पर देर रात बड़ा सड़क हादसा, छह घायल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सोहागी पहाड़ में देर रात प्रयागराज मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 70 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुहागी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रीवा एसपी गुरु करण सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सोहागी पहाड़ पर लगातार सड़क हादसों सामने आ रहे हैं। हाल ही में कलेक्टर और एसपी ने भी सोहागी पहाड़ का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित करने का प्रयास किया था। फिलहाल सभी छह घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह का कहना है की लगातार हो रहे हैं हादसों की समीक्षा हम पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर करेंगे और इस बार समाधान का प्रयास किया जाएगा कि आगे भविष्य में सड़क हादसों में कमी है0
0
Report
टाईगर राजा के बयान: झारखंड लाठीचार्ज पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:हैदराबाद के हिंदू फायर ब्रांड नेता टाईगर राजा ने कहा कि झारखंड में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन के समय प्रधानमंत्री मोदी युवाओं से मिले थे और उनकी मांगें पूरी करने का प्रयास किया गया. लेकिन झारखंड में युवाओं पर लाठी बरसी गई, उस पर विपक्ष चुप है. दिल्ली में भी एक आंदोलन हुआ था तो प्रधानमंत्री स्वयं आकर सभी नौजवानों को संबोधित किया. हम आपकी बात सुनेंगे और जो नौजवानों की डिमांड थी उसका पूरा प्रयास किया गया था. पर झारखंड में क्या हुआ? राहुल गांधी कहां हैं? अखिलेश कहां हैं? जो आज मोदी और बीजेपी पर उंगली उठा रहे थे, वे अब झारखंड पर लाठी चलने के मुद्दे पर चुप क्यों हैं? विपक्ष की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया.0
0
Report
30 साल से सड़क नहीं: ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने प्रदर्शन किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:गाडरवारा तहसील के ग्राम बरेली बरेहैठा में 30 साल से सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा अब प्रशासन के सामने फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एसडीएम परिसर पहुंचकर सरपंच और सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर तक वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण मोटरसाइकिलें दूर खड़ी करनी पड़ती हैं और अब दो मोटरसाइकिलों में आग लगाए जाने की घटना के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण को लेकर तत्काल कार्रवाई की जाए और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान किया जाए。0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों के लिए विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन रवाना
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से बुधवार को बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन रवाना हुई। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत राज्य पर्यटन मंडल के माध्यम से आयोजित इस यात्रा में राजनांदगांव जिले के करीब 150 यात्रियों के साथ दुर्ग और बस्तर क्षेत्र के तीर्थयात्री भी शामिल हुए। यात्री काशी विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को सुविधापूर्वक देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। राजनांदगांव से रवाना हुई यह आठवीं तीर्थयात्रा ट्रेन है। यात्रा को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को विदाई देने के लिए परिजन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के बुजुर्गों को सुविधापूर्वक तीर्थ दर्शन कराने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के तहत विशेष ट्रेनों के माध्यम से बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसी कई तीर्थयात्र्री ट्रेनें रवाना की जाएंगी। इच्छुक बुजुर्गों को अयोध्या भेजकर भगवान रामलला के दर्शन कराने की योजना भी जारी रहेगी। तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए यात्रियों ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई और इसे बुजुर्गों के लिए बड़ी सुविधा बताया।0
0
Report
अबूझमाड़ से बस्तर तक तिरंगा यात्रा बदल रहा विकास का माहौल
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर। कभी नक्सलवाद की राजधानी के नाम से पहचाने जाने वाले अबूझमाड़ से बुधवार को देशभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर तीन दिवसीय बस्तर तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज हुआ। नारायणपुर के हाईस्कूल मैदान से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह यात्रा बस्तर के उन इलाकों तक पहुंचेगी, जो वर्षों तक नक्सलवाद के साये में रहे और जहां अब शांति के साथ विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। बस्तर तिरंगा यात्रा नारायणपुर से कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा होते हुए बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा तक पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलना नहीं, बल्कि नक्सलवाद से प्रभावित गांवों के लोगों तक देशभक्ति, शांति और विकास का संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों और ग्रामीणों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर ने करीब पांच दशकों तक नक्सलवाद का दंश झेला है। इस दौरान ग्रामीणों की हत्याएं हुईं, स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचाया गया और बड़ी आबादी को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद नक्सलवाद की समाप्ति के साथ बस्तर में दहशत का माहौल खत्म हुआ है और अब उन्हीं इलाकों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां कभी बंदूक और बारूद का डर था, वहां अब स्कूल, सड़क और विकास की योजनाएं पहुंच रही हैं। बस्तर तिरंगा यात्रा इसी बदलाव को आम लोगों के सामने लाने और युवाओं तथा ग्रामीणों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पांच दशकों तक नक्सलवाद के साये में रहा, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि जिस अबूझमाड़ को कभी नक्सलवाद की राजधानी कहा जाता था, वहीं से तिरंगा यात्रा की शुरुआत होना अपने आप में बड़ा संदेश है। यह यात्रा उन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और अंततः बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने में सफलता मिली। यात्रा का अंतिम पड़ाव बीजापुर का कर्रेगुट्टा होगा, जो नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच लंबे संघर्ष का प्रमुख क्षेत्र रहा है। अबूझमाड़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे के सफर को बस्तर के बदलते दौर का प्रतीक माना जा रहा है। एक ओर हाथों में तिरंगा होगा, दूसरी ओर शहीदों की स्मृतियां होंगी और इनके बीच विकास की नई उम्मीद। यही बस्तर तिरंगा यात्रा का संदेश है—बंदूक के साये से निकलकर तिरंगे की छांव में आगे बढ़ता बस्तर।0
0
Report
बिलासपुर के स्कूलों में कौशल रथ AI बस से बच्चों में AI ज्ञान
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू की गई है। बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की समझ देने के लिए डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी की ओर से कौशल रथ मोबाइल AI बस की शुरुआत की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया है। बिलासपुर जिले के स्कूलों में अब बच्चे सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक की भी जानकारी दी जाएगी। इसी उद्देश्य से कौशल रथ मोबाइल AI बस जिले के अलग-अलग ब्लॉक और क्लस्टर में पहुंचेगी।जिले के प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक को AI नोडल अधिकारी के रूप में नामांकित किया जाएगा। इन शिक्षकों को AI की बुनियादी जानकारी और उसके उपयोग को लेकर तीन घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक आगे अपने स्कूल के विद्यार्थियों को AI और आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे। जिले के कई स्कूलों में दानदाताओं की मदद से स्मार्ट टीवी भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका इस्तेमाल बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने में किया जाएगा। बाइट — संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर AI की समझ बच्चों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करेगी और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कौशल रथ के जरिए शुरू किया गया AI साक्षरता अभियान भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बाइट–अरविंद कुमार तिवारी (कौशल रथ इंचार्ज)0
0
Report
Advertisement
कुर्की आदेश से सहायक आयुक्त की संपत्ति कुर्क, 13 लाख 14 हजार रुपए क्षतिपूर्ति
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग अपर मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के आदेश ने सहायक आयुक्त के संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया पीड़ित अधिवक्ता और न्यायालयीन कर्मी दफ्तर पहुंचे कुर्की कार्यवाही के लिए नवंबर 2021 में सहायक आयुक्त के सरकारी वाहन से वृद्ध की मौत हुई थी मृतक मेहत्तर ध्रुव की पत्नी पार्वती ध्रुव ने अभिकरण में दावा प्रस्तुत किया था न्यायालय ने क्षतिपूर्ति राशि देने 6 माह पहले जारी किया था आदेश 13 लाख 14556 रुपए देने किया था आदेश कुर्की की कार्यवाही के बाद अब जिला प्रशासन 2 दिन के भीतर राशि देने की सहमति दिया है0
0
Report
हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ की खेती-खुशहाली कोरबा में धूमधाम से मनाया गया
Korba, Chhattisgarh:आज सावन अमावस्या है. इस दिन को छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार के रूप में मनाया जाता है. कोरबा में भी छत्तीसगढ़ के इस पहले पहला लोक पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया गया. किसान नहा धोकर अपनी खेती में इस्तेमाल औजारों की पूजा अर्चना किए वहीं महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाया तो बच्चों ने गेडी चढ़कर और युवाओं ने नारियल फेंककर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर हरेली तिहार का आनंद लिया हरेली तिहार प्रकृति, हरियाली और खेती-किसानी से जुड़ा बेहद खास त्योहार है जो लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था से परिचित कराता है। हरेली का मतलब हरियाली होता है, इस त्यौहार के पहले तक किसान अपनी फसलों की बोआई या रोपाई कर लेते हैं और इस दिन कृषि संबंधी सभी यंत्रों जैसे गैंती, कुदाली, फावड़ा और हल जिसे छत्तीसगढ़ी में नागर कहते है समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। घर में महिलाएं तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन खासकर गुड़ का चीला बनाती हैं। हरेली में जहाँ किसान कृषि उपकरणों की पूजा कर पकवानों का आनंद लेते हैं, आपस में नारियल फेंक प्रतियोगिता करते हैं, वहीं युवा और बच्चे गेड़ी चढ़ने का मजा लेते हैं। गेड़ी छत्तीसगढ़ में अपना विशेष महत्व आज भी रखती है। गेड़ी में बच्चे जब एक साथ चलते हैं तो उनमें आगे जाने की इच्छा जागृत होती है और यही स्पर्धा बन जाती है। इसे बनाने के लिए बच्चों की ऊंचाई के अनुसार दो बांस में बराबर दूरी पर कील लगाते हैं और बांस के टुकड़े को बीच में फाड़कर दो भाग कर एक सिरे को रस्सी से बांधकर पुनः जोड़ देते हैं इसे पउवा कहा जाता है। पउवा के खुले हुए भाग को बांस में कील के ऊपर फंसाते हैं पउवा के ठीक नीचे बांस से सटाकर 4-5 इंच लंबी लकड़ी को रस्सी से इस प्रकार बांधते है जिससे वह नीचे ना जा सके लकड़ी को घोड़ी के नाम से भी जाना जाता है। गेड़ी में चलते समय जोरदार ध्वनि निकालने के लिए पैर पर दबाव डालते हैं जिसे मच कर चलना कहा जाता है।0
0
Report
2pm: मौलाना साजिद राशिदी पर बड़ा विवाद
Noida, Uttar Pradesh:2pm maulana sajid rashidi0
0
Report
Advertisement
