210425
Mahoba - खरेला के सभासद अभिषेक शुक्ला द्वारा वार्ड में बनवाया जा रहा आरओ प्लांट
Kharela, Uttar Pradesh:खरेला में बनाया जा रहा है, आरओ प्लांट आपको बता दे कि कस्बा खरेला में पीने के पानी की बड़ी समस्या है. जिसके चलते मोहल्ला वासियों को बाहर से पीने के लिए पानी लाना पड़ता था . इसलिए सभासद अभिषेक शुक्ला के द्वारा वार्ड में पीने के पानी की समस्या को खत्म करने के लिए आरओ प्लांटप्लांट बनाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पोकरण से रामदेवरा तक सद्भावना पैदल यात्रा, 36 कौम ने दिया भाईचारे का संदेश
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण सद्भावना पैदल यात्रा शुरू, हिंदू-मुस्लिम सहित 36 कौम के लोगों ने दिया भाईचारे का संदेश पोकरण, जैसलमेर हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को पोकरण से रामदेवरा के लिए सद्भावना पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसलमेर रोड स्थित फतेह मंजिल से नगरपालिका अध्यक्षकल्पना गोपाल रंगा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में हिंदू-मुस्लिम सहित 36 कौम के लोग शामिल हुए। यात्रियों ने पैदल रामदेवरा पहुंचकर लोकदेवता बाबा रामदेवजी के दर्शन करने के साथ आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमीन फकीर, सचिव कैलाश भील, नारायण रंगा, भोमसिंह भणियाणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजूराम, विराट खान सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि पोकरण की धरती हमेशा से आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल रही है。 बाईट- अमीन फकीर, यूथ कॉग्रेस प्रदेश महासचिव बाइट - नारायण रंगा वरिष्ठ कॉग्रेस नेता पोकरण0
0
Report
करौली: बाइक सवार पर धारदार हथियार से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Karauli, Rajasthan:बाइक सवार युवक पर धारदार हथियारों से हमला, बोलेरो सवार अज्ञात लोगों पर नाक, कान और सिर पर वार करने का आरोप, जिला करौली, सपोटा उपखंड के बैरूंडा-जाखोदा सड़क मार्ग पर शनिवार देर शाम बाइक सवार एक युवक पर बोलेरो सवार अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. रैती की झोपड़ी निवासी रूपलाल बैरवा (39) गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोप है कि हमलावरों ने उसके नाक, कान और सिर पर वार किए और घायल अवस्था में उसे सड़क किनारे जंगल में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने घायल को सपोटरा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया. रूपलाल के भाई बिजेंद्र ने बताया कि रूपलाल विदेश में मजदूरी करता है और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दुबई से अपने गांव आया था. शनिवार को वह बाइक से बैरूंडा की ओर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने युवक को घायल हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एएसआई बिजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल ले गए. चिकित्सक अमरसिंह मीना ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक दौलतराम भी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद रूपलाल के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. पुलिस के अनुसार घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था.0
0
Report
फलसूंड में विकसित भारत-जन सेवा शिविर से ग्रामीणों को एक छत पर सेवाएं मिलीं
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - फलसूंड मोबाइल नम्बर -9799069952 फलसूंड में विकसित भारत जन सेवा अभियान विशेष शिविर का हुआ आयोजन। फलसूंड, जैसलमेर राज्य सरकार के निर्देशों के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुख्यालय फलसूंड पर ''विकसित भारत-जन सेवा अभियान'' के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भणियाणा उपखंड अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल और विकास अधिकारी हनुमान राम मौजूद रहे। उनकी देखरेख में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनीं तथा उनका मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में प्रशासन की ओर से राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, विद्युत निगम, जलदाय विभाग, परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए उपखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। ऐसे शिविरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
धमतरी: बाढ़ के पानी में बही शराब दुकान, जान जोखिम में डालकर बोतलें लूटने उमड़ी भीड़
Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के धमतरी में भारी बारिश और बाढ़ के तेज बहाव में एक देसी शराब दुकान बह गई। दुकान ढहते ही शराब की पेटियां और सैकड़ों बोतलें पानी में तैरने लगीं। यह नजारा देख स्थानीय लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते पानी में कूद पड़े। बोतलें लूटने के लिए लोगों ने अनोखे जुगाड़ अपनाए; कोई मछली पकड़ने वाले जाल लेकर पहुंचा, तो कोई बड़े-बड़े थैलों और बांस की डंडियों से बोतलें बटोरता दिखा। तेज धारा के बीच मची इस अजीबोगरीब लूट की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।0
0
Report
बैंक हड़ताल: 28-30 सितम्बर को UFBU के तीन दिन, शाखा सेवाएं प्रभावित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:देशभर में बैंक कर्मचारियों की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर प्रस्तावित हड़ताल के चलते लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं होंगी, लेकिन शाखा स्तर की सेवाओं पर असर पड़ सकता है। बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी के साथ सप्ताह में पांच दिन कामकाज की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। इसके अलावा प्रदर्शन से जुड़े अन्य मुद्दों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना में बदलाव और लंबित मांगों पर बातचीत शामिल है। कर्मचारियों पर बढ़ते काम के दबाव, स्टाफ की कमी और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का भी समाधान किया जाना चाहिए। हड़ताल के कारण 28 से 30 सितंबर के बीच बैंक शाखाओं में नकद जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले निपटाने की सलाह दी जा रही है。0
0
Report
नवादा के हिसुआ में मोदी के मन की बात से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर विशेष आयोजन किया गया। हिसुआ से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता अनिल सिंह ने अपने हिसुआ स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के लिए आवास परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को सामने लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। विधायक आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय स्तर के कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
28-30 सितम्बर: खूँटी के सरकारी बैंकों में तीन दिन की हड़ताल से कारोबार प्रभावित
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी स्लग - दो मांगों को लेकर बैंककर्मियों का तीन दिन हड़ताल, पड़ सकता है व्यापार पर असर। दो प्रमुख मांगों को लेकर देशभर के सरकारी बैंककर्मी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसका असर खूँटी जिले के सरकारी बैंकों में भी देखने को मिलेगा। बैंक बंद रहने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों के बैंकिंग लेन-देन प्रभावित होने की संभावना है। हड़ताल से एक दिन पहले आज बैंक खुले हैं और सामान्य कामकाज हो रहा है। बैंककर्मियों की प्रमुख मांगों में सभी कर्मचारियों के लिए समान परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी यूनिफॉर्म पीएलआई और सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को सरकारी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा。 लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और व्यापारिक भुगतान जैसे कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इससे आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है। हालांकि तीन दिन के बंद से एटीएम भी खाली है सकता है। लेकिन अपनी मांग को लेकर बैंककर्मी भी अड़े हुए हैं。 बैंक हड़ताल को लेकर व्यापारियों ने भी लेन-देन प्रभावित होने की आशंका जताई है। लगातार बैंक बंद रहने से कारोबारियों के भुगतान और अन्य बैंकिंग कार्यों पर असर पड़ सकता है। यूनियन बैंक की बैंक क्लर्क जुएल तोपनो ने बताया कि यूनिफॉर्म पीएलआई और सप्ताह में पाँच दिन ड्यूटी पीरियड की मांग को लेकर ये हड़ताल की गयी है। सरकार के समक्ष मांग को रखी गयी है लेकिन हमारी मांग नहीं मानी गयी इसलिए हड़ताल पर ज रहे हैं। वहीं लोग काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला सचिव मुकेश जायसवाल ने बताया कि यह मार्च एंडिंग टाइम है जिसका प्रभाव सीधे बाजार पर पड़ेगा लोग खरीद बिक्री नहीं कर पाएंगे और लगातार तीन दिन तक बैंक बंद होना समस्या का कारण बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग तो होता है लेकिन व्यवसायियों को मोटी रकम जमा करने के लिए तीन दिन बैंक बंद रहना समस्या का कारण बन जाएगा। व्यवसायी राजकुमार जायसवाल ने बताया कि आज तक 3 दिन लगातार बैंक बंद नहीं हुआ था और फिर अभी ऐसा समय में बैंक हड़ताल किया जा रहा है इससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। कुछ कारोबार और अन्य लोग ना तो पैसा जमा कर पाएंगे और ना ही पैसा निकाल पाएंगे ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। मुरहू के मॉल संचालक ने बताया कि पैसा निकालते हैं तब व्यापार करने आते हैं। और बैंक में पैसा डालने के लिए महीने के अंतिम समय में आते हैं। बैंक सेवा द्वारा लेन-देन किया जाता है। और बैंक के बंद हो जाना समस्या का कारण बन सकता है。0
0
Report
UP की टेक्सटाइल नीति पानीपत के उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित
Panipat, Haryana:हरियाणा की औद्योगिक जमीन खिसकने का खतरा हरियाणा की नीतियों से निराश उद्योगपति यूपी ने पानीपत के उद्यमियों को दिया निवेश का न्योता पानीपत के उद्योगों पर यूपी की नजर, बेहतर सब्सिडी और सुविधाओं का ऑफर पानीपत। हरियाणा की औद्योगिक नीतियों के क्रियान्वयन, एनसीआर से जुड़ी पाबंदियों और समय पर सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने से पानीपत के उद्योगपतियों में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पानीपत के उद्यमियों को यूपी में नए उद्योग स्थापित करने का न्योता दिए जाने से औद्योगिक क्षेत्र में नई चर्चा शुरू हो गई है। नोएडा में आयोजित टेक्सटाइल फेयर के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की ओर से पानीपत समेत अन्य राज्यों के उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उद्योग प्रतिनिधियों के अनुसार, वहां सिंगल विंडो व्यवस्था, विभिन्न प्रकार की सब्सिडी, बिजली संबंधी रियायतें और अन्य औद्योगिक सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, पानीपत के अध्यक्ष विनोद धमीजा ने कहा कि यूपी की नीतियां उद्योगपतियों को आकर्षित कर रही हैं। उनका कहना है कि पानीपत में एनसीआर के कारण प्रदूषण और अन्य मामलों में कई तरह की पाबंदियां हैं। दूसरी ओर, यूपी के एनसीआर से बाहर के क्षेत्रों में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। धमीजा ने मतलौडा क्षेत्र में फ्री जोन समाप्त किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उनके अनुसार, कई उद्यमियों ने जमीन खरीदकर निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन नीतिगत बदलाव के बाद निर्माण रोकना पड़ा। उनका कहना है कि यदि उद्यमियों को पहले से समय दिया जाता तो वे निर्माण और मशीनरी लगाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। अचानक नीति बदलने से उद्योग जगत में नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पानीपत की इंडस्ट्री को यहां तक पहुंचने में करीब पांच दशक लगे हैं। यदि सुविधाओं और नीतियों के कारण उद्योग दूसरे राज्यों की ओर जाने लगते हैं तो इसका असर हरियाणा के औद्योगिक आधार पर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से उद्योगों के लिए सरल नीतियां बनाने और उद्यमियों की समस्याओं का समय पर समाधान करने की मांग की। फ्रेट सब्सिडी और एमडीए के भुगतान में देरी भी बड़ी समस्याHANDALOOM एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के वाइस चेयरमेन राकेश जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से उद्योगों के लिए कई योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन समस्या उनके समय पर लाभ मिलने की है। उन्होंने बताया कि फ्रेट सब्सिडी और मेलों में भाग लेने पर मिलने वाली एमडीए जैसी प्रतिपूर्ति की राशि कई मामलों में तीन-चार साल से लंबित है। जैन के अनुसार, उद्योगपति ऐसा वातावरण चाहते हैं जहां सुविधाएं अधिक और प्रक्रियागत परेशानियां कम हों। इसी वजह से यूपी की ओर से मिले प्रस्तावों में उद्यमियों की दिलचस्पी बढ़ी है। मतलौडा के 50-55 प्लांट भी यूपी का रुख करने को तैयार पाली पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने कहा कि नोएडा फेयर में यूपी के वरिष्ठ अधिकारी पानीपत और अन्य राज्यों के उद्योगपतियों से मुलाकात कर औद्योगिक योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि मतलौडा क्षेत्र में फ्री जोन समाप्त होने के बाद करीब 50-55 माइक्रो/मिंक ब्लैंकेट प्लांट लगाने की योजना प्रभावित हुई है और संबंधित उद्यमी अब यूपी में एनसीआर से बाहर विकल्प तलाश रहे हैं। गोयल के अनुसार, यूपी की टेक्सटाइल नीति में प्लांट एवं मशीनरी पर पूंजीगत सब्सिडी समेत कई प्रोत्साहन दिए गए हैं। आधिकारिक यूपी टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग नीति में पात्र इकाइयों के लिए प्लांट-मशीनरी निवेश पर 25% पूंजीगत सब्सिडी, सरकारी एजेंसियों से खरीदी गई जमीन पर क्षेत्र के अनुसार भूमि लागत सब्सिडी और नई टेक्सटाइल इकाइयों को 10 वर्ष तक बिजली ड्यूटी में छूट का प्रावधान है। नीति के अनुसार, पीएम मित्रा पार्क में पात्र इकाइयों को 2 प्रति यूनिट पावर टैरिफ सब्सिडी पांच साल तक दी जा सकती है, जिसकी सीमा 60 लाख प्रतिवर्ष प्रति इकाई है। निजी टेक्सटाइल पार्क के लिए भी परियोजना लागत का 50% तक, अधिकतम 50 करोड़ तक सहायता का प्रावधान है। सुरकशा और कारोबारी माहौल को भी बताया आकर्षण उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि यूपी में कानून-व्यवस्था में सुधार की धारणा और औद्योगिक नीतियों के कारण उद्यमियों का रुझान बढ़ा है। उनका कहना है कि पानीपत की इंडस्ट्री यमुना तक पहुंच चुकी है और यदि यमुना पार एनसीआर से बाहर औद्योगिक क्षेत्र विकसित होते हैं तो वहां विस्तार के विकल्प तलाशना उद्यमियों के लिए आसान हो सकता है। उद्योगपतियाँ अब नोएडा फेयर के दौरान यूपी सरकार के अधिकारियों से मुलाकात कर जमीन, सब्सिडी, बिजली, CETP और अन्य सुविधाओं से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करने की तैयारी में हैं। कुछ उद्यमियों की ओर से सामूहिक रूप से बड़े भूखंड लेकर टेक्सटाइल क्लस्टर विकसित करने और उसमें CETP तथा कॉमन बॉयलर जैसी साझा सुविधाएं स्थापित करने की संभावनाएं भी तलाशने की बात कही गई है।0
0
Report
दिल्ली के हर्ष विहार की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलें आग बुझाने में जुटीं
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में फैक्ट्री में लगी भीषण आग D-ब्लॉक की फैक्ट्री में धधकी आग, इलाके में मचा हड़कंप आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों में दहशत फायर विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटीं0
0
Report
Advertisement
कोंडागांव में बारिश के बाद सब्ज़ियों के दाम रिकॉर्ड बढ़े, आम आदमी परेशान
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव मे लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है...लेकिन बारिश की मार अभी खत्म नहीं हुई है। लगातार 48 घंटे हुई बारिश से खेतों में फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक भी कम हुई है। इसका सीधा असर अब बाजार की कीमतों पर दिखाई दे रहा है。 जो टमाटर कुछ दिन पहले 20 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। दूसरी सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है。 जी मीडिया ने बाजार से लेकर किसानों के खेतों तक पहुंचकर हालात का जायजा लिया。 बारिश थम गई है, लेकिन बाजार में इसका असर अब भी दिखाई दे रहा है। सब्जियों के बढ़े दामों को लेकर आम लोगों से बात करते हैं。 “बारिश के बाद सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। रोजमर्रा की सब्जियां खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं और इसका असर घर के बजट पर पड़ रहा है। बाजार में बढ़े दामों की एक वजह सब्जियों की कम आवक भी बताई जा रही है। विक्रेताओं के मुताबिक बारिश के कारण बाहर से माल कम आ रहा है।” दूसरी तरफ लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है。 खेतों में पानी भरने से फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि अगर पानी जल्द नहीं निकला तो नुकसान और बढ़ सकता है।लगातार बारिश से खेत में पानी भर गया था। सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है और आगे उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।” यानी बारिश थम गई...लेकिन उसकी मार अभी जारी है।खेतों में फसल खराब हुई तो बाजार में आवक कम हुई और इसका असर सीधे आम आदमी की रसोई और जेब पर पड़ा।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सूरतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में सीधे संवाद करेंगे
Sri Ganganagar, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सूरतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे और सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल मान से खास बातचीत की0
0
Report
Ratlam YT Award: स्थानीय कलाकारों को सम्मान
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मन की बात से देशभर में आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पाद पर जोर
Koderma, Jharkhand:केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को देखा और सुना。 वीओ :- 1 इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम देश के आम नागरिकों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर बार देश के कोने-कोने से आने वाली प्रेरणादायक कहानियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगो के प्रयासों को देश के सामने लाते हैं, जिससे हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। बाइट :- अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री वीओ :- 2 वही मौके पर मौजूद बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम राजनीति से परे समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जल संचय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहता है। बाइट :- अमित यादव, बरकट्ठा विधायक अंतिम वीओ :- कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल और स्वच्छता अभियान जैसे संदेशों को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।0
0
Report
मंसुख वासावा ने पार्टी नेताओं पर निशाना, भाजपा में आंतरिक कलह उजागर
Karantha, Gujarat:ભાજપના અભિવાદન સમારોહમાં જ સાંસદ મનસુખ વસાવા પોતાના જ પક્ષના હોદ્દેદારો પર વરસ્યા “ભાજપમાં રહી કોંગ્રેસ-આપને मदद કરનારાઓ નહીં ચાલે, ચૈતર વસાવાને પણ આપણા જ ભાજપના લોકોએ જીતાડ્યો” : મનસુખ વસાવા રાજપીપળા ખાતે નવનિયુક્ત ಬಿಜೆಪಿ જિલ્લા પ્રમુખ શબ્દશરણ તડવીના અભિવાદન સમારોહનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. આ કાર્યક્રમમાં ભાજપના સાંસદ મનસુખ વસાવાએ મંચ પરથી પોતાના જ પક્ષના કેટલાક હોદ્દેદારો અને કાર્યકરોની કામગીરી સામે આકરા સવાલો ઉઠાવીને પક્ષમાં આંતરિક શિસ્ત અને પક્ષનિષ્ઠા અંગે ગંભીર ટકોર કરી હતી. સાંસદ મનસુખ વસાવાએ પોતાના સંબોધનમાં આક્ષેપ કરતાં જણાવ્યું હતું કે, “મારી પાસે એવી માહિતી છે કે ભાજપમાં સત્તામાં બેઠેલો એક આગેવે તલાટીને હપ્તા આપે છે. ભાજપે જેવા લોકો ચલાવી લેવા છે?” જોકે આ અંગે તેમણે કોઈનું નામ જાહેર કર્યું નહોતું. નગરપાલિકાની કામગીરી અંગે પણ સાંસદે પક્ષના જ લોકો સામે સવાલો ઉઠાવ્યા હતા. તેમણે જણાવ્યું હતું કે, નગરપાલિકામાં નબળું કામ થયું ત્યારે વિરોધ પક્ષે અવાજ ઉઠાવ્યો હતો. પરંતુ જે કામ થયું હતું તેમાં ભાજપ સાથે સંકળાયેલો વ્યક્તિ જ હોવાનું સામે આવ્યું હોવાનો તેમણે દાવો કર્યો હતો. મનસુખ વસાવાએ પક્ષમાં રહીને અન્ય રાજકીય પક્ષોને મદદ કરનારા લોકો સામે પણ આકરી ભાષામાં નારાજગી વ્યક્ત કરી હતી. તેમણે કહ્યું હતું કે, સાચે BJPમાં રહી કોંગ્રેસ કે आम आदमी पार्टीને मदद કરવી એ નહીં ચાલે. સાંસદે વધુમાં તાજેતરની એક ઘટનાનો ઉલ્લેખ કરતાં કહ્યું હતું કે, “હાલ आम आदमी પાર્ટીના લોકો અംബાજી રથ લઈને ગયા અને ભાજપના લોકો તેમનું સ્વાગત કરવા ગયા. આ કેવી રીતે ચલાવી લેવાય? આપણે ભાજપ માટે લડીએ છીએ અને ભાજપવાળા તેમની સાથે રહે છે. કોઈનું પણ ચલાવી લઈ લેવામાં નહીં આવે.” વિધાનસભાની ચૂંટણીનો ઉલ્લેખ કરતાં મનસુખ વસાવાએ વધુ આકરો પ્રહાર કર્યો હતો. તેમણે કહ્યું હતું કે, “વિધાનસભામાં ચૈતર વસાવા જીત્યો, કોને જીતાડ્યો? આપણા ભાજપવાળાએ જીતાડ્યો.” તેમના આ નિવેદનથી કાર્યક્રમમાં પક્ષની અંદરની રાજકીય ખેંચતાણ અને કાર્યકરોની ભૂમિકા અંગે ચર્ચા શરૂ થઈ હતી. નવનિયુકત જિલ્લા પ્રમુખના અભિવાદન સમારથમા જેવા પક્ષના જાહેર કાર્યક્રમમાં જ સાંસદ દ્વારા પક્ષના હોદ્દેદારો અને કાર્યકરોની કામગીરી સામે જાહેરમાં નારાજગી વ્યક્ત કરવામાં આવતા રાજકીય વર્તુળોમાં આ નિવેદનાનો ચર્ચાનું કેન્દ્ર બન્યા છે. સાંસદ મનસુખ વસાવાના આક્ષેપો અંગે સંબંધિત ભાજપના હોદ્દેદારો અથવા અન્ય પક્ષના નેતાઓ તરફથી કોઈ પ્રતિક્રિયા મળી નથી. બાઇટ - મનસુખભાઇ વસાવા (સાંસદ )0
0
Report
बलरामपुर में आंधी-बारिश से सात मौत, 40 से अधिक मकान ढहे
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में शनिवार को तेज बारिश के साथ चली आंधी और चक्रवाती हवाओं ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ गिरने से मां-बेटे समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही कच्चे पक्के मकान को मिलाकर बलरामपुर जनपद में लगभग 40 मकान गिर चुके हैं। कई जगह पेड़ और डालियां सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित रहा। सुंदरघाट जंगल में लगभग पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। पचपेड़वा क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ से लगभग 20 गांव प्रभावित हुए। शहर के कई मोहल्लों में भी पानी भर गया। बलरामपुर तहसील के मंगापुर वीरपुर गांव में घर के पास पेड़ गिरने से 66 वर्षीय प्रानपति की मौत हो गई। इटहटा निवासी विनोद पेड़ की चपेट में आकर घायल हुए हैं। उतरौला तहसील के चिरैया गांव में 45 वर्षीय रेनू बाग में पेड़ गिरने से दब गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। तुलसीपुर तहसील के मोतीनगर बरहदा में 53 वर्षीय रामपाल यादव पेड़ गिरने से घायल हुए। प्रशासन के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। पचपेड़वा क्षेत्र में भी शुक्रवार रात पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ था। फसलें गिरीं, राप्ती का जलस्तर बढ़ा। तेज हवा के कारण गन्ना और धान की फसलें गिर गईं। इससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। बारिश के बाद राप्ती नदी का जलस्तर बढ़कर 103 मीटर तक पहुंच गया। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और एसपी मार्तंद प्रकाश सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
