210425
महोबाः हर घर जल योजना के तहत खरेला में बनाया जा रहा आरओ प्लांट, जल्द ही पीने के पानी से लोगों को मिलेगा निजात
Kharela, Uttar Pradesh:कस्बा खरेला में हर घर जल योजना के तहत आरओ प्लांट बनाया जा रहा है। हर घर जल योजना के तहत सबके घरों में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा जिससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घर में चोरी के विरोध पर लोहे के सब्बल से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Rajgarh, Rajasthan:घर में घुसकर चोरी का विरोध करने पर जानलेवा हमला, लोहे की सब्बल से पीटकर किया घायल अलवर/राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेर गांव में घर में घुसकर चोरी और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छुट्टन लाल मीणा का आरोप है कि उसके ताऊ के परिवार के करीब नौ लोग चोरी की नीयत से उसके घर में घुसे और विरोध करने पर उस पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। हमले में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी घर से करीब तीन लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 32 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के दौरान छुट्टन लाल ने जब चोरी का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छुट्टन लाल को उपचार के लिए पहले राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। पीड़ित की ओर से घटना की शिकायत राजगढ़ थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, चोरी किए गए जेवरात और नकदी के संबंध में जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
Shri Anant bala Nar, MLA Jogeshwari, Mumbai, watching development, progress, instructing authorities
Vasai-Virar, Maharashtra:In Jogeshwari (East), Mumbai, Maharashtra, Shri Anant bala Nar, MLA Jogeshwari, Mumbai Vidhansabha, presence, shreemati Lona Raawat, Nagar sevika Jogeshwari, Mumbai, along with people and authorities, watching development and collecting information about the development and progress, taking to people and authorities regarding taken required actions for development and progress in area, suggesting and instructing required actions to be taken, to the consurned authorities for area's development and progress.0
0
Report
ब्रिक्स 2026 सम्मेलन के दौरान मोदी ने अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की।0
0
Report
Advertisement
देवरी-चिचोली हादसे में 18 घंटे बाद पवन पाल का शव बरामद, तलाश जारी
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग अपडेट जांजगीर चांपा देवरी-चिचोली हादसा: 18 घंटे बाद मिला पवन का शव। चौकसे कॉलेज के एक दर्जन से अधिक लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। तेज बहाव में तीन युवक नदी में बह गए थे। हादसे के बाद गोताखोर टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। करीब 18 घंटे बाद पवन लाल का शव बरामद। 22 वर्षीय पवन पाल चिरमिरी का रहने वाला था। शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम। दो अन्य सचिन और मुरारी का तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।0
0
Report
महराजगंज नहर में कूदकर महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों की बहादुरी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज नहर में कूदी महिला की दो स्कूली छात्रों ने कूद कर बचाई महिला की जान महराजगंज जिले के निचलौल सात पांच पुल के पास एक महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबते देख मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी और साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रों के इस प्रयास से महिला की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक जेहदा निवासी करीब 30 वर्षीय महिला किसी कारण से सातपांच पुल के पास पहुंची थी। कुछ देर पुल पर खड़े रहने के बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख वहां से गुजर रहे मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र कृष्णा गुप्ता और सद्दाम हुसैन ने तत्काल नहर में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए महिला को संभाला और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। छात्रों के इस साहसिक कार्य की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रवीण पुलिंथनाथ ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की है। दोनों छात्रों के साहस और तत्परता की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।0
0
Report
खड़गांव के पास ट्रक से टकराने पर दो मौत, सड़क हादसा
बीती रात मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के खड़गांव थाना क्षेत्र के बोरिया तालाब के आगे ट्रक के पीछे हुई भीषण सड़क दुर्घटना हो गई बताया जा रहा है कि एक बाइक में सवार दो लोग ट्रक में टकराए जिससे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक खड़गांव के वार्ड क्रमांक 14 के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बलौदाबाजार में पुरानी रंजिश पर युवक पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार चाकू और बांस के डंडे से सिर व गले पर किया प्राणघातक हमला गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने बंद कर दिया घर का दरवाजा, ताबड़तोड़ किए वार हमले में युवक का सिर फटा, गंभीर रूप से हुआ घायल थाना हथबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बांस का डंडा बरामद अरुण महिलांग और राजू बघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश BNS की धारा 109(1), 118(1), 127(2), 296 व 3(5) के तहत कार्रवाई घटना ग्राम नवापारा, थाना हथबंद क्षेत्र की0
0
Report
सिंगरौली: पिकअप से चार पशु तलाशी बाद जब्त, क्रूरता कानून तहत दर्ज मामला
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पशुओं को पिकअप में लोड कर ले जाने की सूचना पर माड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार भैंस-पड़िया बरामद की हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मूड़ी की तरफ से एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप में पशुओं को लोड कर बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तहसील तिराहा के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। वाहन में दो लोग सवार मिले, जिनकी पहचान देवकुमार वैश्य (35) निवासी ग्राम मलंगो और मोहम्मद नसीम (30) निवासी ग्राम करामी, थाना माड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें दो भैंस और दो पड़िया, कुल चार पशु मिले। पुलिस ने पशुओं के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने पिकअप और चारों पशुओं को जब्त कर लिया। प्रेस नोट के मुताबिक जब्त पशुओं की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये , जबकि महिंद्रा पिकअप की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पशुओं को सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया और वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराया गया। मामले में पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक बालेंद्र कुमार बिंद, आरक्षक आशीष कुशवाहा, संजीत रावत, आबिद कुरैशी, आर. आकाश सिंह और आर. संदीप लोधी शामिल रहे। अब पुलिस पूरे मामले में पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच कर रही है。0
0
Report
Bareilly: पिता-पुत्र की फर्जी फर्म से GST चोरी, तीन करोड़ का लाभ गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला थाना क्षेत्र फर्जी फर्म बनाकर कूटरचित बिलों के जरिये पिता-पुत्र ने करीब तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके बेटे प्रशांत की तलाश की जा रही है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज बनाकर जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के आरोप में राज्य कर अधिकारी खंड- प्रथम शेषनाथ रावत बरेली ने 14 जून को अरविंद कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में मिले सबूत के आधार पर अरविंद की नामजदगी गलत पाई गई और बरेली के थाना इज्जतनगर के जीएन सिटी, मठ लक्ष्मीपुर निवासी सुभाष गुप्ता और उसके बेटे प्रशांत गुप्ता के नाम प्रकाश में आए। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। शुक्रवार दोपहर सुभाष गुप्ता को वजीरगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बेटे प्रशांत की मदद से बरेली के शास्त्रीनगर के वार्ड 72 के मूल निवासी अरविंद के नाम से फर्जी फार्म तैयार की थी। फर्म बनाकर बिना किसी माल की प्राप्ति व आपूर्ति के फर्जी बिलों के माध्यम से ITC पास कराकर करीब तीन करोड़ रुपये का अनुचित लाभ प्राप्त किया। अरविंद फिलहाल रामपुर के घेरबाज खान में रहता है। सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड भी मिला है। दूसरे आरोपी प्रशांत की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बंडा जहरीली शराब मौतें: दिग्विजय सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर के बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। बंडा दौरे पर जा रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह छतरपुर में रुके और प्रदेश सरकार, पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।,दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार स्थानीय नेताओं, पुलिस और प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने सागर के वर्तमान एसपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि जब मौजूदा एसपी मुरैना में पदस्थ थे, उस दौरान भी जहरीली और अवैध शराब से मौतों के मामले सामने आए थे। अब सागर में भी उसी तरह की घटना हुई है, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि साफ हो सके कि अवैध शराब का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।,जहरीली शराब से लोगों की जान जाना बेहद गंभीर मामला है, प्रशासन को केवल कार्रवाई का दावा करने के बजाय पूरे नेटवर्क की जांच करनी चाहिए।,वहीं छतरपुर में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और बीजेपी विधायक ललिता यादव द्वारा दिग्विजय सिंह सरकार में सड़कों की स्थिति पर उठाए गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में मुख्य रूप से नेशनल हाईवे की स्थिति खराब थी, क्योंकि केंद्र सरकार पर्याप्त फंड नहीं देती थी, लेकिन राज्य और जिला स्तर की सड़कें बेहतर थीं। बाईट-दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री0
0
Report
झारखंड में 8 महीनों में 19 विदेशी फर्जी पासपोर्ट केस, नागरिकता संदिग्ध
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में 8 माह में 19 विदेशियों ने फर्जी कागजात पर बनवाए पासपोर्ट बनाए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें जमशेदपुर से 9, धनबाद से 3, रांची व पश्चिमी सिंहभूम से 2-2 बोकारो और साहेबगंज, ओड़िसा का एक-एक व्यक्ति शामिल है। ये मामले जनवरी 2026 से अगस्त तक का बताया जा रहा है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप समाने आया है जांच में पाया गया कि इन लोगों की नागरिकता संदिग्ध है। वहीं इसको लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी गूंजने लगा है।0
0
Report
आमगांव के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के आमगांव बड़ा सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। करीब 40 गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा संभालने वाले इस अस्पताल में डॉक्टर और जरूरी स्टाफ की कमी का आरोप है। ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लिखा होने के बावजूद डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। अस्पताल में सन्नाटा और खाली कुर्सियां व्यवस्था पर सवाल खड़े करती नजर आईं। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में स्थायी MBBS डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और ड्रेसर तक उपलब्ध नहीं हैं। दो नर्स और एक वार्डबॉय के भरोसे व्यवस्थाएं चल रही हैं। हालात यह हैं कि गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर करेली या 20 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर जाना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि पिछले चार साल से डॉक्टर और स्टाफ की मांग उठाई जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। बीएमओ ने डॉक्टर और स्टाफ की कमी स्वीकार करते हुए बताया कि आमगांव में दो डॉक्टर पदस्थ हैं, लेकिन अतिरिक्त प्रभार के चलते डॉक्टरों को कई जगह सेवाएं देनी पड़ रही हैं। स्टाफ की डिमांड भेजी जा चुकी है। अब ग्रामीण स्थायी डॉक्टर और जरूरी स्टाफ की तत्काल तैनाती की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
धमकी भरे पत्र के बाद संत कमलकिशोर नागर के समर्थकों में भारी आक्रोश
Indore, Madhya Pradesh:देश विदेश में ख्याति प्राप्त ओर मालव माटी के वरद पुत्र कहलाने वाले संत श्री कमलकिशोर जी नागर को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनके धर्मप्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों खासी नाराजगी ओर आक्रोश देखा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पत्र में लिखा था कि वे आदिवासियों को सुधारना और गौ-सेवा धर्म प्रचार का काम बंद कर दें, क्योंकि इससे उनका धंधा खराब हो गया है. जिसकेको लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ओर नागर जी के भक्त इंदौर के देपालपुर की सड़क पर रैली के रूप में नजर आए और पत्र देने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. दरअसल बीते दिनो झाबुआ जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शिकायत कर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है. मामला झाबुआ जिले की श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला भूराडाबर से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां रात्रिकालीन भव्य सत्संग और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में संत श्री पी. कमल किशोर जी नागर द्वारा धर्म विरोधी गतिविधियों के खिलाफ जनजागरण और गौ रक्षा को लेकर सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्हें एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। शिकायतकर्ताओं के अनुसार पत्र की भाषा और विषय गंभीर एवं चिंताजनक है। शिकायत में मांग की गई है कि पत्र को गंभीरता से लेते हुए इसकी आवश्यक जांच की जाए। साथ ही पत्र की मूल प्रति को सुरक्षित रखते हुए उस पर हस्तलेख अथवा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा पत्र कार्यक्रम स्थल तक किस तरह पहुंचा, इसकी भी जांच करने की मांग की गई।0
0
Report
रतलाम में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पिता पर भान्जगड़ा कराने का आरोप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में भान्जगड़ा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। दुष्कर्म के मामले में अब नाबालिग पीड़िता के पिता पर ही भान्जगड़ा करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने समझौते के लिए ली गई 40 हजार रुपए की राशि में से 39 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। दरअसल, अप्रैल माह में नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत उसके पिता ने सरवन थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने राजस्थान निवासी आरोपी ईश्वर को गिरफ्तार किया और मामला न्यायालय में लंबित था। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने एक दस्तावेज पुलिस के सामने पेश किया, जिसमें पीड़िता के पिता द्वारा 40 हजार रुपए लेकर समझौता करने की बात सामने आई। जांच के बाद पुलिस ने पिता सहित भान्जगड़ा करवाने में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। आदिवासी समाज में प्रचलित भान्जगड़ा प्रथा के जरिए विवादों का नकद समझौता कराया जाता है। पुलिस-प्रशासन इसे रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है0
0
Report
इंदिरापुरम क्लब मामले में हिंदू संगठनों के आरोप, पुलिस पर सवाल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में क्लब से जुड़े कुछ वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो हिंदू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा बनाए गए हैं। वीडियो वल अल्लाह क्लब की है। वीडियो में हिंदू संगठन आरोप लगा रहे हैं कि देर रात तक क्लब खोले जा रहे हैं और वहां पर भारी संख्या में लड़कियां भी मौजूद है। क्लब के अंदर हुक्का चल रहा है। पुलिस को क्लब की सूचना दी गई लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस तरह की वायरल वीडियो पुलिस की कार्यशाली पर भी सवाल खड़ी करती है कि आखिरकार किसके संरक्षण में देर रात तक क्लब का संचालन हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
