210425
Mahoba - पुलिस टीम ने वांछित युवक को किया गिरफ्तार
Kharela, Uttar Pradesh:प्रभारी निरीक्षक थाना खरेला सत्यपाल सिंह द्वारा गठित की गई उप निरीक्षक राम अभिलाष यादव व हमराह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना खरेला में पंजीकृत मुकदमा एससी- एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त दान सिंह विश्वकर्मा निवासी ग्राम चंदौली थाना खरेला को थाना क्षेत्र ग्राम चंदौली से गिरफ्तार किया ,आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवा कांग्रेस के अभिषेक चौधरी बोले, देश हालात को देखकर कांग्रेस को भारी बहुमत से जीताएं
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा देश हालात को देखकर कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीताये एंकर इन्ट्रो- युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ आये जहां उपखंड के खीरवा गांव में दीपावली स्नेह मिलन व चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, लक्ष्मणगढ़ पालिकाध्यक्ष संजीव भानुका, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा भी मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा कि वर्तमान में देश के हालात बहुत गम्भीर है। देश हालात सुधारने के लिए जिस तरह से कांग्रेस के राहुल गांधी लग हुए उसी तरह पंचायतीराज चुनाव में युवाओं को आगे आकर कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीताना है। बाइट 1 अभिषेक चौधरी प्रदेशाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजस्थान0
0
Report
दिल्ली के शास्त्री पार्क में इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बस जलकर खाक
New Delhi, Delhi:दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने का सिलसिला जारी, शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस जलकर खाक राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात एक बार फिर डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस आग का गोला बन गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में अंडरपास के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया。 दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस शास्त्री पार्क इलाके में अंडरपास के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। बस में आग की लपटें उठती देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को रोक दिया। इसके बाद उसने बिना देरी किए दमकल विभाग को घटना की सूचना दी。 सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उस समय तक आग पूरी बस में फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान बस में कोई सवारी नहीं होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है。 फिलहाल इलेक्ट्रिक बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बस में आग लगने की इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की सुरक्षा और आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
गुलाबी सिर वाले GALAH पक्षी पानी के किनारे पीते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:गर्मी में पानी की तलाश हो या प्यास बुझाने का सुकून... इन खूबसूरत पक्षियों का अंदाज देखिए! ऑस्ट्रेलिया के GALAH पक्षी पानी के छोटे से जलाशय के किनारे जमा हैं। बारी-बारी से अपने गुलाबी सिर झुकाकर पानी पीते हैं, तो उनके सिर पर उठी कलगी इस नजारे को और खास बना देती है। शांत पानी में बनती उनकी परछाइयां और हल्की लहरें... कुदरत का ये नजारा किसी खूबसूरत तस्वीर से कम नहीं! गुलाबी सिर झुकाकर पानी पीते पक्षी! पानी में दिखी GALAH की खूबसूरत परछाई! जलाशय किनारे जुटे रंगीन पक्षी! प्यास बुझाने पहुंचे गुलाबी मेहमान! शांत पानी में कुदरत की खूबसूरत तस्वीर!0
0
Report
Advertisement
पार्क में किताब पढ़ते वक्त बिल्ली ने किताब पर कब्जा कर लिया!
Noida, Uttar Pradesh:किताबों से कुछ लोगों को ज्ञान मिलता है, तो कुछ को आराम... और इस बिल्ली ने तो किताब को ही अपना बिस्तर बना लिया! पार्क में पढ़ते हुए बच्चे की कांस्य प्रतिमा के हाथों में खुली किताब रखी है और उसी पर बड़े आराम से ये बिल्ली सो रही है। पंजे किताब के पन्नों पर टिके हैं और आंखें आधी बंद... मानो पढ़ाई के बीच इसे झपकी लेने का सबसे आरामदायक कोना मिल गया हो। अब किताब पढ़े कौन, जब उस पर कब्जा ही हो गया! किताब पर बिल्ली ने जमाया कब्जा! पढ़ाई की किताब बनी बिल्ली का बिस्तर! मूर्ति की किताब पर आराम फरमाती बिल्ली! पन्नों पर पंजे, आंखों में नींद! बिल्ली को मिल गई आराम की जगह!0
0
Report
बुजुर्ग साज के साथ धुन पर नाचता रंग-बिरंगा पक्षी: आंगन महफिल
Noida, Uttar Pradesh:कभी-कभी सुकून के लिए किसी बड़ी महफिल की जरूरत नहीं होती... बस एक अच्छी धुन और उसे सुनने वाला कोई साथी काफी है! धूप से खिले आंगन में बुजुर्ग शख्स पारंपरिक SAZ बजा रहे हैं, वहीं पास रखी लकड़ी की कुर्सी पर बैठा रंग-बिरंगा LORIKEET पक्षी इस माहौल का हिस्सा बना हुआ है। उंगलियां साज के तारों पर चल रही हैं और आसपास संगीत की मधुर धुन गूंज रही है। इंसान हो या पक्षी, सुकून भरे संगीत का अपना ही मजा है! साज की धुन में खोया रंग-बिरंगा पक्षी! संगीत की महफिल में अनोखा मेहमान! बुजुर्ग के साज पर झूम उठा आंगन! संगीत, सुकून और एक प्यारा साथी! धुन बजती रही, पक्षी सुनता रहा!0
0
Report
STATIC ELECTRICITY से बच्चों के बाल उड़े, क्लास में मजेदार विज्ञान देखने को मिला
Noida, Uttar Pradesh:क्लास में पढ़ाई चल रही हो और अचानक बच्चों के बाल खड़े हो जाएं, तो हंसी तो छूटेगी ही! चीन के दो टीचर्स ने STATIC ELECTRICITY का ऐसा मजेदार प्रयोग किया कि बच्चे खुद को देखकर हंसने लगे। सिर के ऊपर लाल रंग का चार्ज किया हुआ कपड़ा रखा गया और जैसे ही बच्चे उसके नीचे से गुजरे, उनके बाल हवा में सीधे खड़े हो गए। किसी के बाल ऊपर उठे, तो किसी का पूरा लुक ही बदल गया। हंसी-मजाक के बीच बच्चों को बिजली के चार्ज का विज्ञान भी समझ आ गया। इसे कहते हैं पढ़ाई के साथ मस्ती! बिजली के चार्ज से खड़े हुए बच्चों के बाल! साइंस के प्रयोग ने बदला बच्चों का लुक! बाल खड़े हुए, क्लास में गूंजे ठहाके! खेल-खेल में समझाया STATIC ELECTRICITY! ऐसी मजेदार साइंस क्लास देखी है?0
0
Report
Advertisement
10 साल की बच्ची HANDPAN पर अद्वितीय धुनें बनाने लगी
Noida, Uttar Pradesh:संगीत सीखने के लिए न तो बड़े मंच की जरूरत है और न ही किसी खास माहौल की... हुनर हो तो घर का कोना भी संगीत से गूंज उठता है! देखिए, जानवरों के प्रिंट वाले नाइट सूट में बैठी ये नन्ही बच्ची HANDPAN पर अपनी उंगलियों से एक के बाद एक खूबसूरत धुनें निकाल रही है। सामने पियानो भी रखा है, लेकिन फिलहाल पूरा ध्यान इसी अनोखे वाद्य पर है। उम्र छोटी है, मगर उंगलियों का तालमेल और संगीत में डूबने का अंदाज देखने लायक है! नन्ही उंगलियों से निकली सुरीली धुन! 10 साल की बच्ची का अनोखा संगीत! HANDPAN पर दिखाया कमाल का हुनर! पजामे में बैठकर छेड़ी संगीत की धुन! छोटी उम्र, संगीत की गहरी समझ!0
0
Report
फ्रेम में हू-ब-हू सड़क: कलाकार हूआंग याओ ने रचा खुबसूरत जादुई कैनवास
Noida, Uttar Pradesh:कभी-कभी कलाकार तस्वीर नहीं बनाते, बल्कि हकीकत को ही कैनवास पर उतार देते हैं! देखिए, सड़क किनारे बैठे आर्टिस्ट हुआंग याओ ने एक सुनहरे फ्रेम के भीतर सामने दिख रही सड़क, फूलों से लदे पेड़ और रास्ते का ऐसा चित्र बनाना शुरू किया कि असली नजारा और पेंटिंग एक-दूसरे में घुलते नजर आने लगे। जैसे-जैसे ब्रश चलता है, फ्रेम के भीतर भी वही सड़क दिखाई देने लगती है। ऐसा लगता है मानो इस फ्रेम के पार एक दूसरी दुनिया खुल रही हो! फ्रेम के भीतर उतार दी पूरी सड़क! पेंटिंग और हकीकत का गजब मेल! कैनवास पर हूबहू उतरा सड़क का नजारा! सुनहरे फ्रेम में खुली दूसरी दुनिया! ब्रश से रचा आंखों को धोखा देने वाला जादू!0
0
Report
उम्र फीकी, जोश भारी: बुजुर्ग महिला का डांस सबको नाचने को मजबूर कर गया
Noida, Uttar Pradesh:त्योहार में डांस करने के लिए उम्र नहीं, बस दिल में जोश होना चाहिए! देखिए, सफेद बालों वाली ये बुजुर्ग महिला रंग-बिरंगे टेंट और संगीत के बीच पूरे उत्साह से थिरक रही हैं...कभी नीचे बैठकर डांस करती हैं, तो कभी घूमकर हाथों से ऐसे स्टेप्स दिखाती हैं कि आसपास मौजूद लोग भी उनका उत्साह बढ़ाने लगते हैं...जहां बाकी लोग त्योहार का आनंद ले रहे हैं, वहीं इनका डांस पूरे जश्न की जान बन गया है! डांस के आगे उम्र भी हुई बेअसर! बुजुर्ग महिला के ठुमकों ने लूटी महफिल! त्योहार में इनके डांस का जलवा! जोश ऐसा कि भीड़ भी झूम उठी! उम्र बढ़ी, डांस का जुनून नहीं!0
0
Report
Advertisement
बिल्ली का अजब रिएक्शन: मेट्रोनोम की टिक-टिक पकड़ने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:काले मेज पर बैठी ये बिल्ली सामने रखे METRONOME की हर टिक-टिक पर नजर गड़ाए है...जैसे ही उसका पेंडुलम झूलता है, टिक-टिक की आवाज आती है...बिल्ली गजब रिएक्शन देती है...लगता है आज इसकी पूरी कोशिश इस टिक-टिक की धुन को पकड़ने की है! टिक-टिक पर बिल्ली की नजर! पेंडुलम को पकड़ने में जुटी बिल्ली!0
0
Report
नन्हे भक्तों की मासूम आरती में सच्ची श्रद्धा की झलक
Noida, Uttar Pradesh:भक्ति के लिए न उम्र की जरूरत होती है और न ही बड़े-बड़े शब्दों की... कभी-कभी बच्चों की मासूमियत ही सबसे खूबसूरत पूजा बन जाती है! देखिए, नन्हा बच्चा हाथ में अगरबत्ती लिए बैठा है, तो पास में छोटी बच्ची खुशी से ताली बजाकर गणपति बप्पा की आरती में शामिल है...न कोई दिखावा, न कोई बनावट... बस अपने अंदाज में भगवान के प्रति प्यार और श्रद्धा...बच्चों की ये मासूम भक्ति चेहरे पर मुस्कान ले आती है नन्हे भक्तों की अनोखी आरती! गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे बच्चे! अगरबत्ती और तालियों से सजी आरती! मासूमियत में झलकी सच्ची श्रद्धा! नन्हे हाथों से बप्पा की आराधना!0
0
Report
पांडा पानी में मस्ती करता दिखा—ठंडे कुंड के बीच जल खेल
Noida, Uttar Pradesh:गर्मी हो या ठंडा पानी... नहाने का मजा तो बनता है! देखिए, ये पांडा चट्टानों के बीच बने पानी के कुंड में जमकर मस्ती कर रहा है...कभी दोनों पंजों से पानी उछालता है, तो कभी पूरे शरीर को घुमाकर पानी में छप-छप करने लगता है...इसकी हरकतें देखकर लगता है कि फिलहाल इसे दुनिया की किसी और चीज की फिक्र नहीं... बस पानी और मस्ती का साथ चाहिए!\n\nपांडा की पानी में जमकर मस्ती!\nपंजों से पानी उछालता पांडा!\nनहाने का ऐसा शौक, देखते रह जाएंगे!\nपानी में उतरा पांडा का मस्ती मोड!\nठंडे पानी में पांडा की छप-छप!0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के इंदिरा नगर में रेस्टोरेंट में आग, दमकल ने समय रहते नियंत्रण पाया
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर की गाजीपुर थाना क्षेत्र में लेखराज मार्केट के पास.-रेस्टोरेंट में आग लगी किसी भी दुर्घटना की सूचना नहीं है.. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते ही आग पर पाया काबू... फायर ब्रिगेड के दमकल टीमों ने समय रहते ही आग पर पाया काबू..अगल-बगल की कोई भी इमारत इस आग की चपेट नही है,किसी भी तरह का जनहानि नहीं हुआ.. दमकल की टीमों ने समय रहते ही आग पाया काबू.. सब रहते ही बड़ा हादसा टला..0
0
Report
एटा में शराब ओवरडोज से तीन युवकों की मौत, इलाके में हड़कंप
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग... एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवकों की हुई मौत, युवकों की मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप, शराब पीने के बाद तीनों युवकों की हालत बिगड़ी, युवकों की शराब के ओवरडोज से मौत होने की आशंका - पुलिस समर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले थे तीनों युवक, ग्रामीणों ने तीनों युवकों को आनन फानन में एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, तीनों युवकों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, तीनों युवकों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं,पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का चल सकेगा पता, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं, थाना निधौली कलां क्षेत्र के किशोरपुर गांव का पूरा मामला। बाइट - सोमरन सिंह, मृतक के बाबा। बाइट - शिवकुमार, मृतक का भाई बाइट - डॉ. ईलामारन जि. SSP एटा। रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा।0
0
Report
सीतामढ़ी में दीपावली पर मां काली पूजा की धूम: भक्तों की भीड़ उमड़ी
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी जिले में दीपावली के अवसर पर मां काली पूजा की धूम भी देखने को मिल रही है जिले के अलग अलग प्रखंडों में शहर से लेकर गांव तक माता काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है । परिहार प्रखंड के बराही गांव में मां काली पूजा को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है पूजा पंडाल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा इस अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया जिसमें मां की महिमा का गुणगान सुनने के लिए भारी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और भक्तिमय शाम का लाभ उठाया ।0
0
Report
Advertisement
