icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow20 Jan 2025, 06:55 pm

Mahoba- 9 दिन पूर्व हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा पुलिस ने बाइक सवार से हुई लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर लिया है। घटना 11 जनवरी की है, जब खन्ना थाना क्षेत्र के अटघार-तिंदुही मार्ग पर नहर की पुलिया के पास अटघार गांव निवासी रामदीन से तीन बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने बाइक से जा रहे रामदीन को रोका और उनके सीने में तमंचा लगाकर 8 हजार रुपए और एंड्राइड मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर एसओजी और खन्ना थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top