210427
महोबाः हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभी तीन आरोपी चल रहे हैं फरार
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अभी तीन आरोपी फरार हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव में बीते 7 दिसंबर को एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर एसओजी और थाना कोतवाली पुलिस काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पास से दोनों आरोपी अमित अहिरवार और पवन अहिवार को गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रजभूषण शरण सिंह बरी: थरूर कहते कानून मामलों पर राय नहीं, संसद चिंतित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर कहते हैं, "...हमें चल रहे कानूनी मामलों पर कोई राय नहीं बनानी चाहिए।" संसद के स्थगित होने पर वे कहते हैं, "मुझे निराशा हुई है... किसी बिल के तुरंत पास होने या न होने से कहीं ज़्यादा संसद का महत्व है... सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत की कमी की वजह से यह दुखद स्थिति पैदा हुई है... पहले हमारे संसदीय कार्य मंत्री कामकाज में रुकावट को रोकने के लिए विपक्ष से संपर्क करते थे... मुझे अभी इस प्रक्रिया में आपसी तालमेल या लेन-देन की गुंजाइश कम ही दिख रही है और मुझे लगता है कि यह हमारी संसद या हमारे लोकतंत्र की सेहत के लिए अच्छा नहीं है..."0
0
Report
प्रमो के लिए क्या वोट विकास की ओर मुड़ेंगे?
Noida, Uttar Pradesh:प्रोमो के लिए या वोट विकास की ओर ?0
0
Report
नालंदा में हथियारबंद डकैतों ने घर में धावा बोलकर 1.15 करोड़ रुपये के सामान लूटे
Pariaunna, Bihar:नालंदा में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय स्थित वार्ड संख्या-21 में देर रात करीब एक dozen हथियारबंद डकैतों ने बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर धावा बोलकर करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के गहने और डायमंड के जेवर लूट लिए। डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर घंटों तांडव मचाया। विरोध करने पर मारपीट की, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और घर की महिला के साथ बदसलूकी भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, सभी लोग रात में घर में सो रहे थे। तभी करीब 12 की संख्या में हथियारबंद डकैत छत के रास्ते घर में घुस आए। डकैतों ने सबसे पहले घर के बुजुर्ग को छत पर ले जाकर कब्जे में लिया, जबकि अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया। शोर मचाने पर परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और पिस्टल दिखाकर सभी को चुप रहने की धमकी दी गई। इसके बाद डकैतों ने अलमारी और गोदरेज की चाबी लेकर घर में रखे करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड के जेवर समेत लाखों की संपत्ति समेट ली। वारदात के दौरान घर की महिला के साथ बदसलूकी भी की गई। लूटपाट के बाद सभी डकैत आराम से मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में यह बड़ी डकैती हुई, वह काफी व्यस्त इलाका है और दीपनगर थाना महज करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद अपराधियों ने पूरी बेखौफी के साथ वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वॉड तथा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है, जबकि इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसके पहले भी इस परिवार के घर दो बार चोरी हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
आईडी विधानसभा की कार्यवाही अपडेट: बड़ा मोड़, जानिए ताज़ा खबर
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी विधानसभा की कार्यवाही इंजेस्ट हुई है0
0
Report
श्रावण के पहले सोमवार पर शिवभक्तों ने जलअभिषेक से मनोकामनाएं मांगी
Yamuna Nagar, Haryana:हिंदू धर्म में सावन महीने के सोमवार का विशेष महत्व है। यह पूरा मास भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इन दिनों में व्रत रखने और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। आज देश भर में मंदिरों में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना की जा रही हैं। यमुनानगर में स्थित मंदिरों में भी कुछ इसी तरह का नजारा दिखाई दिया। यमुनानगर के सरोजिनी कालोनी स्थित श्री हनुमान दयालु जी मंदिर में स्थापित 12 शिवलिंग पर लोग सुबह सवेरे से ही आ कर जल अभिषेक करना शुरू कर चुके हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पावन पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार का खास महत्व है। भगवान शिव को यह दिन अत्यंत प्रिय है। वैसे तो पूरा मांस ही भगवान शिव को समर्पित है लेकिन सोमवार के दिन जल अभिषेक करने से पूजा अर्चना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर जल और दुध का अभिषेक करने से नाग जैसी आकृति बनती नज़र आई। मंदिर के पुजारी केशव शर्मा, संपूर्णानंद शर्मा का कहना है कि श्रावण मास में पूजा अर्चना करने, व्रत रखना, जल अभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं, सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मंदिर में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है, लगातार श्रद्धालु मंदिर में जाकर जल अभिषेक कर रहे हैं। आज के दिन पूजा अर्चना करने और जल अभिषेक करने का अत्यधिक महत्व बताया गया है। बोले बाबा वैसे भी जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं, इसलिए लोग श्रद्धा भक्ति से आकर पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं शिव को बता रहे हैं।0
0
Report
रेवाड़ी हादसे में ट्रैक्टर-तक टैकर टक्कर से दो की मौत; चालक फरार
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा.... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर.... बाइक सवार दोनों की मौत.... हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार.... प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृष्ण के पिता पूजा-पाठ कराने का कार्य करते हैं। वे किसी दूसरे गांव में धार्मिक अनुष्ठान कराने गए हुए थे और सुबह घर लौटने वाले थे। उनकी अनुपस्थिति में कृष्ण कथा में शामिल होने के लिए निकला था। जैसे ही उनकी बाइक पुष्प वाटिका से आगे झज्जर चौक के पास पहुंची, झज्जर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बाइक को काफी दूर तक अपने साथ घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और गोकलगेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
रामनगर के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर सावन सोमवारी में लाखों भक्तों की जलाभिषेख यात्रा
Bagaha, Bihar:खबर बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िला से है जहाँ नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर रामनगर में आज सावन के पहलीं सोमवारी को जलाभिषेक करने दूर दराज़ से हजारों श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा है। भाँग, धतुरा, दूध औऱ त्रिवेणी संगम वाल्मीकिनगर से जलभर पौराणिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। दरअसल रामनगर राज घराने की अति प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर में सावन की सोमवारी पर पूजा अर्चना औऱ जलाभिषेक करने की पौराणिक मान्यता है लिहाजा सच्चे मन से मांगी गईं मुराद पूरी करने को लेकर अलग अलग इलाकों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है।बताया जा रहा है की नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर के त्रिवेणी धाम से जलभरकर करीब 70 किलोमीटर दूरी तय करके जलाभिषेक करने हजारों कांवरीयों के साथ भक्तों का जत्था पहुंच रहा है। वाल्मीकिनगर से बगहा होते रामनगर तक रविवार की देर रात से सोमवार सुबह तक हर जगह रास्ते में बोल बम की जयघोष से गूंजयमान हो रहा है। आलम यह है कि भक्तों के लिए अहले सुबह से मंदिर के पट बोलबम कवांड खोल दिया गया है। लिहाजा श्रद्धालुओं के बोलबम, हर हर महादेव के नारों से पूरा परिसर गुंज़ उठा है। खास बात यह है की शिव मंदिर के गर्भ गृह से लेकर मेला परिसर तक सीसीटीवी कैमरों के अलावा महिला पुरुष जवानों की तैनाती की गई है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात है खुद बगहा एसपी राजेश कुमार नें कड़ी निगरानी के साथ 24 घंटे ड्यूटी के निर्देश दिए हैं। तो वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पहले से हीं पुरी कर लीं गईं हैं ताकि भक्तों को कोई दिक्क़त न हों । मंदिर परिसर के चारों तरफ पुलिस बल की विशेष तैनाती साफ़ तौर पर देखी जा सकती है। हर जगह CCTV कैमरे लगाए गए हैं ताकि असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और हर गतिविधि की तीसरी आँख से मॉनिटरिंग हों सकें। बता दें की सदियों से हर साल सावन के पावन महीने में रामनगर का ऐतिहासिक शिव मंदिर भक्ति औऱ आराधना को लेकर ख़ास आकर्षण औऱ दर्शन के साथ आस्था का अलौकिक केंद्र बना रहता है जों ख़ुद में अद्वितीय है। bites - दीपिका, महिला श्रद्धालु bites - मंदीप, वाल्मिकीनगर से जलभर कर जलाभिषेक करने आए भक्त bites - राजेश कुमार, एसपी बगहा0
0
Report
हनुमानगढ़ में सावन की पहली सोमवारी पर बदला मौसम, तेज बारिश से गर्मी घटा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : सावन के पहले सोमवार पर मेहरबान हुए बादल, जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में जमकर हुई बारिश,सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव ने बरसाई कृपा,हनुमानगढ़ में बदला मौसम का मिजाज,गर्मी और उमस से मिली एकबारगी बड़ी राहत,बारानी और नहरी क्षेत्रों में फसलो के लिए वरदान साबित होगी बारिश,मूसलाधार तेज बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी @Kuldeepsharmap @dmhanumangarh0
0
Report
सुजानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 2 की मौत, 15 घायल
Jaipur, Rajasthan:चूरू। जिले के सुजानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, हादसे में दो की मौत, 15 जने हुए घायल, सुजानगढ़-सालासर सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बोबासर पुलिया के पास हुआ हादसा, सभी एक ही परिवार के सदस्य, सालासर बालाजी के दर्शन कर पुष्कर जा रहे थे सभी लोग, टेम्पो ट्रैक्स में सवार थे सभी पश्चिम बंगाल के निवासी, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, सभी घायलों का सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल में इलाज जारी।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीसरे आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है...पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है...पुलिस ने चर्चित नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीसरे आरोपी मीमासाद शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है...पहले ही पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया था...इस तरह अबतक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं...चौथा आरोपी फरार हैं... दूसरे माइनिंग केस मामले में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रपाड़ा निवासी जमीर शेख को गिरफ्तार किया गया... पुलिस आगे की कारवाई कर रहीं हैं... पहला मामला पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है...वहीं इस घटना में शामिल अन्य फरार एक संलिप्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है...घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता शाम को अपने नानी घर के सामने खड़ी थी...इसी क्रम में दो युवक बाइक पर आए और लड़की को जबरन बाइक में उठा ले गए...जहां दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया...घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक लड़की को वापस घर पहुंचाने आ रहे थे...इसी क्रम में रास्ते में ही दो अन्य युवकों ने बाइक रोक कर लड़की को उतार कर ले गए...दोनों अन्य युवकों ने भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया...अगले दिन घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी...सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन एक आरोपी मिजानुर शेख को गिरफ्तार कर लिया था...0
0
Report
चमोली में भारी बारिश से भूस्खलन, बद्रीनाथ हाईवे बहाल; 28 ब्रांच सड़कें बंद
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में एक बार फिर आफत की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है । राहत की बात यह है कि बद्रीनाथ हाईवे पर भरे मलबा प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद साफ कर दिया है और हाईवे पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। लेकिन चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है—जिले के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली करीब 28 सड़कें अब भी बंद हैं, जिससे ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे है।0
0
Report
कांवड़ यात्रा के दौरान NH-9 पर टक्कर: अमरोहा में बाइक हादसा, बरेली युवक गंभीर घायल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के NH-9 पर कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, बाइक भिड़ीं; बरेली का शिवभक्त गंभीर घायल अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर कांवड़ यात्रा के दौरान दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बरेली निवासी हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हर्षित बरेली से बृजघाट गंगाजल लेने जा रहा था। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
रांची स्टूडेंट प्रोस्टेस्ट पर हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल के साथ खास बातचीत
New Delhi, Delhi:रांची स्टूडेंट प्रोस्टेस्ट पर झारखंड के हजारीबाग से बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल के साथ खास बातचीत मैं Zee News को छात्रों से जुड़ी इस खबर को प्रमुखता से दिखाने के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूँ। एंटीपेपर लीग विल पर चर्चा के दौरान भी हम लोगों ने इस मुद्दे को उठाया था.. संसद भवन में हम लोगों ने प्रोटेस्ट भी किया था... और आगे भी संसद में उठाने का प्रयास करेंगे0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई: तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सेंती पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक .315 बोर का देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
हांसी में गंदे पानी पर सख्त चेतावनी, ठकराल ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल हांसी पहुंचे व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल, बोले- व्यापारियों के हितों के लिए करेंगे काम, गंदे पानी पर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी हांसी। हरियाणा सरकार के व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल सोमवार को हांसी पहुंचे। हांसी भाजपा कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया। व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजेश ठकराल ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था, सीवरेज और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हांसी के कई इलाकों में आज भी घरों में गंदा पानी पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से नहीं निभाई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर तबादले भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। भाजपा नेत्री वीना चौधरी ने कहा कि हांसी आगमन पर व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया है कि उनके हितों से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। वहीं भाजपा नेता गोदारा ने कहा कि चेयरमैन राजेश ठकराल व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
