210427
महोबाः पीसीएफ गोदाम से मूंगफली चुराने वाले चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mahoba, Uttar Pradesh:पीसीएफ गोदाम में रखे मूंगफली से भरे 15 बोरों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप राजपूत, उमेश राजपूत, निर्दोष राजपूत और लाल सिंह यादव को तौर पर हुई है। यह सभी आरोपी चंद्रपुरा गांव के ही रहने वाले हैं जिनके पास से चोरी की मूंगफली बरामद कर ली गई है। चारों आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार-यूपी सीमा पर 1013 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत 80 लाख
Chapra, Bihar:शराबबंदी वाले बिहार में फिर पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, मांझी में 80 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, यूपी-बिहार सीमा पर संयुक्त अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, कंटेनर से 1013 कार्टून शराब जब्त, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में पुलिस एवं मद्य निषेध इकाई पटना की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शनिवार की रात यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बलिया मोड़ के समीप चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर कंटेनर में धान की भूसी के बीच बेहद शातिर तरीके से छुपाकर रखे गए अंग्रेजी शराब के 1013 कार्टून बरामद किए गए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक पुनमा राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप पंजाब से लोड कर बिहार में विभिन्न स्थानों पर डिलीवरी देने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। संयुक्त ऑपरेशन में मांझी थाना पुलिस तथा मद्य निषेध इकाई पटना की टीम शामिल रही। कार्रवाई के बाद जब्त शराब को थाना परिसर में जमा कराया गया, जहां शराब के जखीरे को देखकर लोगों के होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बिहार में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
पटना में गैस कीमत बढ़ने से महिलाएं बजट और रसोई पर असर बता कर बचत उपाय बता रहीं
Patna, Bihar:घरेलू गैस की कीमत में वृद्धि पर राजधानी पटना की महिलाओं ने कहा कि कीमत में वृद्धि से पॉकेट पर और किचन पर असर पड़ रहा है जितना एक्स्ट्रा आइटम बनता था उसमें हम लोगों ने कमी की है... कम फ्लेम पर खाना बना रहे हैं ताकि गैस की खपत अधिक ना हो इसके अलावे चावल बनाने से पहले कुछ देर उसे भींगा कर छोड़ देते हैं ताकि जल्दी से पक जाए... घर में कई लोग है तो अलग-अलग पकवान की डिमांड होती है लेकिन कभी-कभी इसमें हम लोग कमी करते हैं... धीमी आंच पर खाना अच्छी पकती है जल्दी बाजी में गैस की खपत भी ज्यादा है... सरकार को इस मामले पर सोचना चाहिए हर चीज की कीमत बढ़ रही है... हर चीज मे कटौती कर रहे है..सब लोग एक सब्जी दाल बनाए उसी से मैनेज करना होगा0
0
Report
घरेलू गैस महँगी: पटना की महिलाएं पाइपलाइन कनेक्शन से राहत की उम्मीद
Patna, Bihar:घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि के बाद राजधानी पटना की महिलाओं ने कहा कि कीमत में वृद्धि हुई है किचन पर इसका असर पड़ रहा है। जैसे स्थिति है हर चीज महंगी होती जा रही है, बाजार निकलने पर पहले से अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। पहले से महंगाई काफी बड़ी है तो जैसे तैसे काम चल रहा है... सिलेंडर वाला कनेक्शन से अच्छा पाइपलाइन के कनेक्शन है अगर सब जगह वह लग जाए तो परेशानी दूर हो जाएगी खपत भी कम है रेट भी कम है।0
0
Report
Advertisement
रिसोड में पानी की पाइपलाइन फटी: लाखों लीटर पानी व्यर्थ, आपूर्ति बाधित
Washim, Maharashtra:रिसोड शहराला अडोळ धरणावरून पाणीपुरवठा करणारी मुख्य पाईपलाइन सवड गावाजवळ फुटल्याने लाखो लिटर पाण्याचा अपव्यय होत आहे. या घटनेमुळे रिसोड शहराचा पाणीपुरवठा विस्कळीत झाला असून दुरुस्ती पूर्ण होईपर्यंत पाणीपुरवठा बंद राहण्याची शक्यता आहे. Agoदरच अडोळ पाणी प्रकल्पात कमी पाणी साठा असल्याने रिसोड शहरातील पाणी पुरवठा प्रभावित झाला आहे त्यातच पाणी पुरवठा करणारी पाईप लाइन फुटल्याने त्यात आणखी भर पडून पाण्यावाचून नागरिकांचे हाल होणार आहेत.0
0
Report
सहारनपुर: पुलिस-चोरी भैंस के मामले में मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की गई एक भैंस बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात दिल्ली-हरिद्वार निर्माणाधीन हाईवे पर ग्राम नैनसोब के जंगल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की भैंस लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में घायल नासिर पुत्र कय्यूम कुरैशी निवासी पांडौली, थाना नागल के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। नासिर के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। वहीं उसका साथी नदीम पुत्र महताब तेली निवासी पांडौली, थाना नागल भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नासिर ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले नागल थाना क्षेत्र के रसूलपुर खेड़ी गांव से इस भैंस की चोरी की थी। बरामद भैंस उसी मामले से related है, जिसकी रिपोर्ट नागल थाने में दर्ज है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
फरما के जमीनी विवाद में परिवार के सदस्य ने गोली मारी, महिला घायल—फर्रुखाबाद
Farrukhabad, Uttar Pradesh:कल ही जिलाधिकारी ने किया था समाधान दिवस जमीनी विवाद को निपटने के लिए कहा था कि करेंगे टीम गठित लेकिन इससे पहले ही जमीनी विवाद को लेकर चली गोली राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर जिला अधिकारी लगातार प्रयासरत लेकिन नतीजा शिफर राजेश मेल प्रवाही करने वाले लेखपाल पर समाधान दिवस में चलाया था जिलाधिकारी ने चाबुक एक लेखपाल निलंबित तो दूसरे को प्रतिकूल प्रविष्टि फर्रुखाबाद से एक दर्दनाक घटना की ख़बर सामने आई है। कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव आजमनगर में जमीन बंटवारे के विवाद के चलते घर के ही सदस्य ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमारी रिपोर्ट मे यह मामला आजमनगर गांव का है जहाँ शनिवार की रात 65 वर्षीय अनीता देवी, पत्नी क Kashmir सिंह, को परिवार के ही एक सदस्य — बताया जा रहा है उनके देवर या चाचा की पत्नी — ने गोली मार दी। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया परिजनों का कहना है कि विवाद जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले लगभग 5 साल से चला आ रहा था और पिछले कुछ दिनों में यह तनाव बढ़ा हुआ था। शनिवार रात पुराना विवाद फिर भड़क उठा। परिवार के सदस्य करन सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले भी पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। उसी तनाव के दौरान विवाद तूल पकड़ने पर अनीता देवी पर गोली चला दी गई "पिछले तीन दिन से झगड़ा चल रहा था। मैंने वीडियो भी रखें हैं। जब माँ ने गाली-गलौज पर आपत्ति जताई तो चाचा/चाची ने इतनी बड़ी हरकत कर दी। पुलिस को कई बार बताया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।" स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है। कम्पिल थाना अध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों ने भी पुलिस के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी विवाद बढ़ने पर थाने में सुनवाई न होने से मामला हिंसक हो गया0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के भीषण आग हादसे के बाद महापालिका ने होटल-बारों को फायर ऑडिट नोटिस
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:दिल्लीतील भीषण अग्नितांडवानंतर छत्रपती संभाजी नगर महापालिका अग्निशमन विभाग आता झोपेतून जागा झाला आहे, अग्निशमन विभागाने शहरातील हॉटेल्स आणि बारच्या तपासणीची मोहीम हाती घेतली आहे. पहिल्या दोन दिवसांतच तब्बल २७ व्यावसायिक मालमत्तांना फायर 'एनओसी'बाबत नोटिसा बजावल्याची माहिती पुढे आली आहे... सर्व व्यावसायिक इमारती, रुग्णालये आणि मॉल्सना वर्षातून दोनदा अधिकृत एजन्सीकडून 'फायर ऑडिट' करून घेणे सक्तीचे आहे. ज्या मालमत्तांमध्ये आग प्रतिबंधक यंत्रणा २४ तास कार्यरत नसेल, त्यांच्यावर कोणतीही तडजोड न करता थेट कायदेशीर कारवाई केली जाईल, असा कडक इशारा महा पालिका आयुक्तांनी दिला आहे.0
0
Report
तेज़ रफ्तार ट्रक-डीसीएम टक्कर: ड्राइवर की मौत, शराब बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज़ रफ़्तार का दिखा कहर, तेज़ रफ्तार ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, जिसके चलते डीसीएम ड्राइवर की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसे मृतक ड्राइवर को निकलवाने में जुटी, डीसीएम पर लदी है भारी मात्रा में देसी शराब, दुर्घटना ग्रस्त ट्रक के बाद में सड़क पर बिखरी शराब, बताया जा रहा है की बाईपास निर्माण के दौरान एक रास्ते पर बने ट्रैफिक डायवर्जन के चलते हुआ हादसा, घटना के बाद से मौके से गायब हुआ ट्रक चालक, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंगौली गांव के पास की घटना0
0
Report
बिजनौर में दलित युवती के साथ रेप मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:दलित युवती से रेप मामले मे 3 आरोपी गिरफ्तार बिजनौर बिजनौर मे हिन्दू दलित युवती के साथ डॉक्टर द्वारा रेप करने का मामला। पीड़ित दलित युवती के घर पहुंचे भाजपा विधायक ओमकुमार। भाजपा विधायक की फटकार के बाद पुलिस की नींद टूट गई। पुलिस ने तीन आरोपियों शाहनवाज, आरिफ और फरमान को गिरफ्तार। दलित युवती को गाय का मांस खिलाने का प्रयास करने वाले और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना धामपुर इलाके के हबीबवाला गांव का मामला। विधायक ओमकुमार ने पुलिस अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक की फटकार के बाद पुलिस ने रेप के मुकदमे मे SC / ST एक्ट, लव जिहाद और धर्म परिवर्तन, और धार्मिक भावनाये आहत करने की धाराएं बढ़ाई और उसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वॉयसओवर: बिजनौर मे कुछ दिन पहले दलित युवती के साथ फर्जी अस्पताल के डॉक्टर फैजान द्वारा शादी का झांसा दे कर बलात्कार करने का मामला सामने आया था। पीड़ित युवती ने मुस्लिम डॉक्टर फैजान और उसके कई भाइयों पर गैंगरेप करने का भी गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़ित दलित युवती की तहरीर पर एक आरोपी फैजान के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इस मामले मे धामपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और SC / ST और जबरन गर्भपात, धार्मिक भावनाये आहत कराने की धाराएं नहीं लगाई थी जिससे स्थानीय लोग और भाजपा नेताओं में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी थी। नहटोर से भाजपा विधायक ओमकुमार कल सुबह रेप पीड़ित युवती के घर गांव पहुंचे और युवती के माता पिता से मुलाकात की है। विधायक से पीड़िता के पिता ने केस मे लापरवाही बरतने और हमें बिना बताए मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते मुल्जिमों की मदद करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने भी अपनी बेटी के साथ गैंग रेप की बात बताई है। लेकिन पुलिस ने गैगरेप की बजाय सिंगल व्यक्ति द्वारा रेप का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के घर पहुंचे भाजपा विधायक ने धामपुर थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई है। और इस केस मे शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने को कहा है। इतना ही नहीं विधायक ने एसपी अभिषेक झा से भी फोन पर वार्ता की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को कहा था। विधायक यही नहीं रुके विधायक का कहना है कि ये योगी बाबा की सरकार है विद्रोहियो को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जायेगा। विधायक ने अफसरों से कहा अगर लव जिहाद धर्म परिवर्तन और हिन्दू युवती को गाय का मांस खिलाने की बात योगी महाराज जी को पता चल गयी तो सारे अफसर नप जायेंगे कोई नहीं बचेगा। विधायक की फटकार के बाद धामपुर पुलिस बैकफुट पर नजर आई और पुलिस अफसरों आनन फानन मे रेप के मुकदमे मे धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और SC / ST और जबरन गर्भपात, धार्मिक भावनाए आहत कराने की धाराएं बढ़ाई और उसके बाद पुलिस ने हिन्दू युवती रेप पीड़िता को जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले और गाय का मांस जबरन खिलाने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों शाहनवाज, आरिफ और फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी इस मामले मे कई और गिरफ्तारी होने की सम्भावना बनी हुई है。 बाइट --ओमकुमार भाजपा विधायक नहटोर बाइट --पीड़ित युवती का पिता0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ के बड़ी अलीगंज में विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप
Pakur, Jharkhand:सलग - मौत अपडेट / 7 JUNE एरिया - पाकुड़ मृतका की पहचान 26 वर्षीय आकिबा खातून के रूप में हुई है...स्थानीय लोगों के अनुसार इरफान अंसारी के घर के कुएं में उनकी पत्नी के गिरने की सूचना मिली थी...मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी...महिला को तुरंत एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया...पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है...वहीं मृतका की दो मासूम बेटियां 5 वर्ष हसीबा और शहनाज 3 वर्ष की है जो बेसहारा हो गई हैं... बताया की लंबे समय से पति पत्नि में पारिवारिक कलह चल रहा था... पति पत्नि को प्रताड़ित और मारपीट करता था... मृतका के पिता यूसुफ शेख ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद इरफान आलम पिछले तीन-चार वर्षों से उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था... उन्होंने बेटी की मौत के पीछे दामाद की भूमिका होने की आशंका जताई है... स्थानीय लोगों के अनुसार भी पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था... मृतका की बड़ी बहन मुस्कुरा बीवी ने बताया कि अकीबा ने चार वर्ष पूर्व इरफान अंसारी से प्रेम विवाह किया था... विवाह के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था, जिसके कारण वह अक्सर मायके में रहती थी... एक माह पूर्व ही पति उसे घर ले गया था... मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बच्चों ने बताया कि इरफान अंसारी ने अकीबा बीवी के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे कुएं में फेंक दिया... नगर थाना प्रभारी बताया कि कुएं में गिरकर एक महिला की मौत की खबर मिली थी, जिसके बाद मौके पर आकर मामले की जांच की गई... उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा... पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है... इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है...0
0
Report
आशीष सूद ने सन्डे ऑन साइकल्स की पहल की सराहना, जनकपुरी से लोग बाइक पर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, "संडे ऑन साइकल्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें आज जनकपुरी से हजारों लोग, जिनमें युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रोत्साहित साइकिलिंग संस्कृति का इससे बेहतर उदाहरण और कोई नहीं हो सकता..."0
0
Report
बेतिया के गंडक नदी में युवक डूबा, SDRF और पुलिस खोज जारी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां गंडक नदी में एक युवक डूब गया है. डूबे युवक की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है. शिवराजपुर में युवक साजन लाल नाव से खाना लेकर जा रहा था तभी तेज आंधी तूफान के चपेट में आ गया. युवक नाव से नदी में गिर गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक की तलाश में जुट गई है. डूबे युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
Advertisement
महनार में अवैध मिट्टी खनन, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से अवैध मिट्टी खनन और खनन विभाग की कार्रवाई को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। भारतेंदु नगर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक मोटरसाइकिल को पकड़ा। लेकिन कार्रवाई के दौरान जो कुछ हुआ, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।बताया जा रहा है कि खनन विभाग की टीम ने अवैध मिट्टी खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक मोटरसाइकिल को मौके पर पकड़ा। छापेमारी की भनक लगते ही कथित खनन माफिया मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के बाद खनन विभाग की टीम और खनन से जुड़े लोगों के बीच काफी देर तक बातचीत चलती रही। आरोप यह भी है कि करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद विभाग की टीम तीन ट्रैक्टरों को अपने साथ ले गई, जबकि ट्रैक्टर चालकों और जेसीबी मशीन को छोड़ दिया गया।वहीं अवैध मिट्टी खनन से जुड़े एक व्यक्ति ने फोन पर बातचीत में दावा किया कि महनार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन होता है। उसने आरोप लगाया कि खनन विभाग की कार्रवाई चयनात्मक होती है और कुछ लोगों को परेशान किया जाता है। हालांकि उसके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मौके पर जेसीबी और अन्य वाहन पकड़े गए थे तो आखिर उन्हें क्यों छोड़ा गया? क्या विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की गई या फिर पूरे मामले में कोई और कहानी है? इन सवालों का जवाब खनन विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही साफ हो पाएगा।0
0
Report
8 दिनों से लापता बबीता पांडे की खोज तेज, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान टीमें जुटीं
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:लापता बबीता पांडे की खोज 8वें दिन भी जारी है। दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में खोज अभियान में एनडीआरएफ, SDRF, वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, आईटीबीपी तथा आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के कर्मी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर बबीता पांडे की तलाश के लिए बड़े स्तर पर व्यापक सर्च और रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम दयारा बुग्याल ट्रैक पर खोजबीन शुरू कर चुकी है।0
0
Report
गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के खिलाफ बड़ा अभियान; 366 लोग गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेंट्रल नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 366 लोगों को पकड़ा। सेंट्रल नोएडा के सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार रात यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान ऐसे लोगों को पकड़ा जो सार्वजनिक स्थानों या खुले में शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस को देखते ही इन लोगों में भगदड़ मच गई। पकड़े गए सभी 366 लोगों को संबंधित थानों में लाया गया और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्हें साफ तौर पर हिदायत दी गई कि भविष्य में खुले में शराब का सेवन न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह विशेष अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
