महोबाः 6 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्ट ने सीएमएस को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Uttar Pradesh:डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार चौरसिया के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। फार्मासिस्ट ने अपनी समस्याओं से संबंधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएमएस को सौंपा है। इस ज्ञापन में लगाई जाने वाली वीआईपी ड्यूटी का लेटर व्हाट्सएप में दिए जाने पर आपत्ति जताई गई। साथ ही इमरजेंसी अनुभाग में लगे स्वीपर अधिकतर अस्पताल के बाहर रहते है जिन्हें फोन करके बुलाना पड़ता है जिससे काम प्रभावित होता है। ऐसे में ड्यूटी पर रहने की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
