210425
महोबाः नरेंद्र मिश्रा ने सिरसी खुर्द में हो रहे खेल टूनामेंट का किया शुभारंभ
Kharela, Uttar Pradesh:नरेंद्र मिश्रा ने ग्राम सिरसी खुर्द में हो रहे युवा दिलों का पसंदीदा खेल टूनामेंट के शुभारंभ समारोह में पहुंचकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह वर्धन किया। सभी को ह्रदय की गहराइयों से बधाई दी और बुलाने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समस्त ग्राम के सम्मानित बुजुर्ग और युवा साथी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में प्रदर्शन का नया केंद्र: बुराड़ी ग्राउंड तैयार, जंतर-मंतर बदले गए स्थान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में अब प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन की तस्वीर बदलने वाली है... जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए लगने वाली भीड़ अब बुराड़ी ग्राउंड में नजर आ सकती है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाकर तीन नए स्थान तय किए हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड शामिल है। खास बात ये है कि बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुराड़ी ग्राउंड का निरीक्षण भी किया है। दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वालों के लिए अब जंतर-मंतर का रास्ता बंद होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली पुलिस की नई व्यवस्था के मुताबिक राजधानी में प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान तय किए गए हैं। जंतर-मंतर की जगह अब प्रदर्शनकारियों को रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड का रुख करना पड़ सकता है। इन नए प्रदर्शन स्थलों में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड की है। आउटर रिंग रोड के साथ मौजूद यह मैदान आने वाले दिनों में बड़े राजनीतिक, सामाजिक और किसान आंदोलनों का नया केंद्र बन सकता है। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुराड़ी ग्राउंड पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और प्रदर्शन स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। यानी आने वाले वक्त में जिस जंतर-मנטר पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ दिखाई देती थी, वही तस्वीर अब बुराड़ी ग्राउंड में नजर आ सकती है। बड़े प्रदर्शन, धरने और आंदोलनों के लिए प्रशासन की नजर अब बुराड़ी पर टिक गई है। हालांकि किसी भी प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति और निर्धारित नियमों का पालन जरूरी होगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली में प्रदर्शन के लिए यह बड़ा बदलाव केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वैकल्पिक प्रदर्शन स्थलों पर विचार करने के लिए गठित समिति की प्रक्रिया के बाद सामने आया है। मकसद राजधानी के बेहद संवेदनशील और व्यस्त इलाकों में होने वाले प्रदर्शनों से यातायात और आम लोगों को होने वाली परेशानी को कम करना बताया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या बुराड़ी ग्राउंड अब दिल्ली के आंदोलनों का नया जंतर-मंतर बनने जा रहा है? क्या आने वाले दिनों में किसान, कर्मचारी, छात्र और दूसरे संगठनों की आवाज बुराड़ी से उठती दिखाई देगी? फिलहाल दिल्ली पुलिस के निरीक्षण के बाद बुराड़ी ग्राउंड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं... और आने वाले दिनों में यहां बड़ी भीड़ जुटती है या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी।0
0
Report
ED ने लुधियाना के CP Swapan Sharma सहित अन्य अधिकारियों को तलब किया
Chandigarh, Chandigarh:ब्रेकिंग न्यूज़ | पंजाब ED ने लुधियाना के CP स्वपन शर्मा IPS समेत अन्य अधिकारियों को किया तलब * 19 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश। * पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वायरल विवादित वीडियो से जुड़े मामले में कार्रवाई। * वीडियो को AI जनरेटेड बताने के लिए कथित तौर पर फर्जी फॉरेंसिक और साइबर एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करने का आरोप। * गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर अरुण मेहरंद्रू और अंकित नाम के दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार。 * अब ED ने मामले में स्वपन शर्मा समेत अन्य लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है।0
0
Report
भारत बनाम जिम्बोम्बे: महिला टी-20 मैच रायपुर में शुरू
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- भारत VS जिम्बोम्बे महिला टी-20 मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे जिम्बोम्बे की टीम. एयरपोर्ट से निजी होटल के लिए रवाना. कल रायपुर पहुंच चुकी है भारतीय महिला टीम0
0
Report
Advertisement
रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट धोखाधड़ी: 30 लाख लेकर भागे दो आरोपी
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में लिवर ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में पहचान और इलाज में मदद दिलाने का भरोसा देकर दो लोगों ने मरीज के परिजनों को अपने जाल में फंसाया। महासमुंद जिले के बसना निवासी सतीश कुमार अग्रवाल के बड़े भाई रमेश अग्रवाल का हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके लिए करीब 40 से 45 लाख रुपये का खर्च बताया गया था। इसी बीच संजय नाम के व्यक्ति ने 30 लाख रुपये में ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू कराने का भरोसा दिया। इसके बाद अनिल नाम का व्यक्ति रायपुर की समता कॉलोनी पहुंचा और परिजनों से 30 लाख रुपये नकद लेकर चला गया। रकम जमा करने की रसीद नहीं मिली और दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए। पीड़ित की शिकायत पर आजाद चौक थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की。0
0
Report
रायपुर में दहेज प्रताड़ना मामले में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Begun, Rajasthan:रायपुर में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ उनकी पत्नी पूजा बंजारे की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के दूसरे दिन से ही दहेज के लिए ताने दिए जाने लगे। आरोप है कि कार और दो से तीन करोड़ रुपये की मांग की गई और मायके की जमीन बेचकर रकम लाने के लिए दबाव बनाया गया। शिकायत के मुताबिक, मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और गाली-गलौज की गई। पत्नी ने गर्भावस्था और प्रसव के दौरान भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रसव के बाद पत्नी को बच्चे के साथ मायके छोड़ने और वहां पहुंचकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी की गई है। दो सितंबर को दोबारा मारपीट का आरोप है। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद भी समझौता नहीं हो सका। महिला थाना पुलिस ने मनोज बंजारे समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में आरोपों की जांच जारी है。0
0
Report
बरेली में चाइनीज़ मांझे से घायल और व्यापार पर मंडरा रहा खतरा
Bareilly, Uttar Pradesh:भले ही प्रदेश की मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिमा लगा रखा है लेकिन उसके बावजूद बरेली में चोरी छुपे चाइनीस मझा की बिक्री हो रही है, दुकानों में छुपा कर चाइनीस मजे को बेचा जा रहा है इस चीनी माझे की वजह से आए दिन ओवर ब्रिजों पर लोग मांझे की चपेट में आ कर घायल हो रहे हैं वहीं इस चीनी माझे में फंसकर आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी घायल हो रहे हैं पतंग बाजी का नाम आए और बरेली के मजे का जिक्र ना हो शायद यह संभव नहीं है देश भर के पतंगबाजो की पहली पसंद बरेली का मजा बना हुआ था लेकिन चाइनीस माझे ने बरेली के मांझा की प्रसिद्ध पर बदनुमा दाग लगा दिया है अब लोग घातक चाइनीस मजे को इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके चलते बरेली के मन जाकर बारियों पर अब अपने व्यवसाय को बचाने का खतरा मर्डर रहा है कारोबारी का कहना है कि माझा कारोबार इस चीनी माझे के वजह से पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर पहुंच गया0
0
Report
Advertisement
निहालगंज में सीएलजी मीटिंग: त्योहारों और पंचायत चुनावों में शांति-व्यवस्था पर जोर
Dholpur, Rajasthan:थाना निहालगंज में सीएलजी मीटिंग का आयोजन, त्योहारों और चुनावों को लेकर हुई चर्चा धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना निहालगंज पर सीएलजी मीटिंग का आयोजन किया गया। आगामी त्योहारों और पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर आयोजित बैठक में कम्युनिटी पुलिसिंग के समस्त घटकों ने भाग लिया। मीटिंग में सीएलजी सदस्य, यूथ सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र एवं ग्राम रक्षक सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी नवरात्रि स्थापना, दुर्गा पूजा, दशहरा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दीपावली सहित विभिन्न त्योहारों के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। त्योहारों के दौरान पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सदस्यों से सुझाव भी लिए गए。 पंचायत राज चुनावों को लेकर आमजन से आदर्श आचार संहिता की पालना करने, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में सहयोग करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई。 बीट व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पुलिस-आमजन में बेहतर समन्वय, अपराधों एवं संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना देने पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।0
0
Report
राजसमंद जिला परिषद चुनावों में 29 वार्डों में कड़ा मुकाबला, पार्टियाँ एक्शन में
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिला परिषद चुनावों को लेकर राजसमंद में गर्म माहौल बन गया है. 29 जिला परिषद वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, प्रमुख पार्टियाँ और दिग्गज प्रत्याशी के साथ-साथ निर्दलीय भी मैदान में हैं. पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत जिले के 29 जिला परिषद वार्ड, 9 पंचायत समितियाँ के कुल 161 वार्ड और 280 ग्राम पंचायतें इस बार मतदान के दायरे में हैं. जिला परिषद सदस्य सीधे जिले की नीतियाँ और विकास बजट तय करते हैं, इसलिए पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर के कार्यकर्ता भी नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं.0
0
Report
संस्कार कॉलेज में फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी ने रंग जमा दिया
Hanumangarh, Rajasthan:संस्कार कॉलेज में फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा हनुमानगढ़ के संस्कार कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में सोमवार को फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी हुई। इस दौरान नए छात्रों का स्वागत किया गया और कॉलेज से विदा ले रहे छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में रिहान को मिस्टर फ्रेशर और राधिका को मिस फ्रेशर चुना गया। पार्टी की शुरुआत प्राचार्य डॉ. राजेश वर्मा और उपप्राचार्य डॉ. बलदेव कुमार ने दीप जलाकर की। प्राचार्य ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने एकल, सामूहिक नृत्य और गायन की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसमें पंजाबी, हरियाणवी और राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखी。0
0
Report
Advertisement
मेकर-चेकर-एप्रूवर की जवाबदेही से वेतन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:मेकर, चेकर और एप्रूवर की तय होगी जवाबदेही राज्य में कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है. इसके लिए एचआरएमएस पोर्टल का इस्तेमाल किया जाता है. वेतन बिल तैयार होने के बाद मेकर, चेकर और एप्रूवर के स्तर पर उसका सत्यापन और अनुमोदन होता है. इसके बाद सीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है. वित्त विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया में शामिल लोगों की जवाबदेہی तय करने पर जोर दिया है. जिस स्तर पर गड़बड़ी मिलेगी, वहां जिम्मेदार कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. साथ ही, मेकर, चेकर और एप्रूवर की जिम्मेदारी प्राथमिकता के आधार पर नियमित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को ही देने का निर्देश दिया गया है. इस जांच के जरिए शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने और अनियमितताओं पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है.0
0
Report
भिवानी अनाज मंडी में बाजरे की खरीदी; गेटपास बनवाने में किसान घंटों कतार में
Bhiwani, Haryana:भिवानी किसानों की 500 मीटर लंबी लाइन, बाजरे की भरी ट्रैक्टर-ट्रीली लेकर 2-3 घंटे कर रहे इंतजार, भिवानी में गेटपास के लिए हो रहे परेशान भिवानी की अनाज मंडी में बाजरा लेकर पहुंच रहे किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को स्थिति यह बनी की भिवानी की अनाज मंडी से लेकर विश्वकर्मा चौक से आगे चारा मंडी के गेट तक बाजरे से भरे ट्रैक्टर-ट्रोलियों की लाइनें लगी हुई है। वहीं किसानों का कहना है कि करीब दो से तीन घंटे तक लाइनों में लगना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेटपास कटवाने के लिए करीब 500 मीटर तक लंबी लाइन लगी हुई है। जिसके कारण किसान घंटों इसके लिए लाइन में लगे रहते हैं। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने मांग की कि गेटपास काटने की प्रक्रिया सुलभ व तीव्र की जाए। जिससे कि किसानों को कोई भी परेशानी ना हो। लेकिन गेटपास काटने में लंबा टाइम लगने के कारण लंबी लाइन लग रही है। बाजरा लेकर पहुंचे किसान भिवानी के गांव गोरीपुर निवासी महिपाल, कोहाड़ निवासी सुनील, पालुवास निवासी सुखबीर ने कहा कि वे सुबह ही अपना बाजरा लेकर पहुंच गए थे। लेकिन करीब दो से तीन घंटे इंतजार करने व लाइन में लगा रहने के बाद गेटपास काटने के लिए नंबर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सरल किया जाए। ऐसे में किसानों ने कहा कि पहले तो इस बार बाजरे की पैदावार कम हुई है और अब बेचने के लिए भी लंबी लाइनें लग रही है। नहीं हो रही सरकारी खरीद अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल उर्फ भुरू ने बताया कि मंडी में सरकारी खरीद नहीं हो रही। प्राइवेट में बाजरे की खरीद की जा रही है। वहीं किसानों को गेटपास कटवाने के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो किसान गेटपास कटवाकर मंडी में आते हैं, तो उनका उचित दाम पर बाजरा बिकवाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। गेटपास काटे जा रहे हैं भिवानी अनाज मंडी के सुपरवाइजर अनिल कुमार ने कहा जो किसान मंडी में पहुंच रहे हैं, उनके गेटपास काटे जा रहे हैं और बायोमैट्रिक्स वैरिफिकेशन की जा रही है। उसमें कुछ समय लगता है। हालांकि इसके लिए 10 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि किसानों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।0
0
Report
परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बाराकपुर में महिलाओं के इप्टिजिंग पर कड़े निर्देश दिए
Barrackpore, West Bengal:ব্যারাকপুর শিল্পাঞ্চলে দুর্গাপূজা কমিটির চেক প্রদান মঞ্চেই ইপ্টিজারদের দৌরাত্ম নিয়ে ক্ষোভ উগড়ে দিলেন পরিবহন মন্ত্রী অর্জুন সিং, মন্ত্রীর মহালয়ার দিন মহিলাদের ইপ্টিজিং এর উপলদ্ধি ধামাচাপা দিতে দুর্গাবাহিনি এবং গোলাপি মোবাইলে টিমের আশ্বাস পুলিশ কমিশনারের দুর্গা পুজায় মহিলাদের ইপ্টিজিং করলেই কড়া ব্যবস্থা নিতে পুলিশ কে নির্দেশ পরিবহন মন্ত্রী অর্জুন সিং এর।পুজো উদ্যক্তাদের এবং পুলিশ কমিশনার কে ভরা মঞ্চে মহালয়ার দিন মন্ত্রী তার নিজের উপলবদ্ধির কথা জানালেন। এছাড়াও ডিজে বাজলেই ব্যবস্থা নিতে অনুরোধ জানালেন প্রশাসন কে অর্জুন সিং। বাইটঃ- অর্জুন সিং( পরিবহন মন্ত্রী) তবে পুলিশ কমিশনার অমিত কুমার সিং জানান, ইপ্টিজিং রুখবার স্পেশাল ফোর্স,দুর্গাবাহীনি এবং গোলাপি মোবাইল টিম থাকবে বলে আশ্বাস পুলিশ কমিশনারের。 আজ ব্যারাকপুর পুলিশ কমিশনারেট এর মধ্যে ৩০০০ পুজো কমিটি কে চেক প্রদান করলেন পুলিশ কমিশনার, পরিবহন মন্ত্রী, তথ্য মন্ত্রী ক ল্যান চক্রবর্তী ও। বাইটঃ- অমিত কুমার সিং (পুলিশ কমিশনার ব্যারাকপুর)0
0
Report
Advertisement
महनार में अवैध मीट और मछली दुकानों के खिलाफ 14 दुकानों को सील किया गया
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के महनार से है जहाँ अवैध मीट-मछली दुकानों पर नगर परिषद ने सख्त तेवर दिखाए हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई ऐसी कि देखते ही देखते 14 दुकानें सील कर दी गईं, जबकि बाकी दुकानदारों को सड़क किनारे से हटाया गया। महनार नगर परिषद की टीम सड़क पर उतरी और शुरू हुआ अवैध मीट, कुक्कुट एवं मछली दुकानों के खिलाफ एक्शन। सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों पर प्रशासन ने सीधी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 14 दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि अन्य दुकानों को सड़क किनारे से हटाया गया। कार्रवाई के साथ ही नगर परिषद ने दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी तय कर दी है। स्टेशन रोड स्थित मछली हाट परिसर को चिह्नित किया गया है। अब सभी संबंधित दुकानदारों को इसी परिसर में दुकान संचालित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का मकसद सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना और दुकानों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करना है। नगर परिषद का अभियान यहीं नहीं रुका। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी छापेमारी की गई। इस दौरान करीब एक किलोग्राम प्लास्टिक बैग जब्त किया गया। यानी अतिक्रमण पर कार्रवाई के साथ-साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इस अभियान में टाउन प्लानर, सहायक वास्तुविद, लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, थाना के एसआई सरोज कुमार यादव पुलिस बल के साथ, नगर परिषद के सफाई कर्मी और स्वच्छता साथी मौजूद रहे। नगर परिषद ने साफ कर दिया है कि सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकान चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अब देखना होगा कि दुकानदार निर्धारित मछली हाट परिसर में दुकानें शिफ्ट करते हैं या प्रशासन को फिर सख्ती दिखानी पड़ती है।0
0
Report
जमशेदपुर में जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत; लाठी-पत्थरबाजी से तनाव
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान लाठी चलने और पत्थरबाजी की भी सूचना मिली। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता जी टाउन मैदान से march करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पहले ही इस विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचे, तो दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट आने की सूचना है। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।0
0
Report
दमोह जिला अस्पताल में बदहाली: मरीज के तीमारदार को साफ-सफाई करनी पड़ी
Damoh, Madhya Pradesh:एमपी के दमोह की बदहाल जिला अस्पताल, मरीज के तीमारदार से कराई सफ़ाई, प्रबंधन ने नकारा, दमोह के जिला अस्पताल में एक वीडियो सामने आया जहां बेटे का इलाज कराने आई एक मां को वार्ड के अंदर सफाई करना पड़ी। वीडियो वायरल हुआ तो सियासत होने लगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस वीडियो को ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। वहीं इन हालातों पर हमारी टीम ने जमीनी हकीकत जानी तो आलम में कुछ सुधार तो दिखा लेकिन पूरी तरह नहीं। जब हमारी टीम पहुंची तो यहां बाकायदा सफाई होते दिखाई दी लेकिन सच बहुत देर तक छिप नहीं पाया। अस्पताल में महिलाओं के लिए बनाए गए टायलेट कई दिनों से बंद मिले और महिलाएं यहां वहां भटकती दिखाई दी। इतना ही नहीं वार्डों के भीतर गंदगी का आलम भी साफ देखने को मिला। अस्पताल में व्हील चेयर तो है लेकिन उसे चलाने के लिए स्टाफ तक नहीं मिला और तीमारदार खुद अपने मरीज को लेकर यहां से वहां भटकते दिखाई दिए। इनकी माने तो एक मरीज को यहां से वहां ले जाते वक्त दूसरे मरीज के परिजन उसके पीछे पीछे भागते है और जैसे ही व्हील चेयर खाली होती है वो उसे लेकर चले जाते है। इतना ही नहीं अपने हाथ में केनुला लगाये मरीज पलंग का इंतजाम करने भटकते मिले कि उन्हें वार्ड में पलंग मिल जाए तो उनका इलाज शुरू हो जाए। इन तमाम हालातों परHospital प्रबंधन की अपनी सफाई है। प्रबन्धक के अनुसार जिस वायरल वीडियो को बताया जा रहा है वो महीने भर पुराना है जब उन्होंने जानकारी ली तो मालूम चला है कि जो महिला सफाई करती नजर आ रही है उसने सिर्फ स्टूल साफ किया जिस पर गंदगी आई थी और वो भी उसमें अपनी मर्जी से साफ किया। इस मामले में अभी तक किसी का दोष नहीं पाया गया है और किसी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है सिर्फ शोकाज नोटिस जारी किए गए है और जवाब का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
