icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow24 Jan 2025, 07:22 pm

Mahoba- कलेक्ट्रेट में आयोजित यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सरकार के मंत्री

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ने कलेक्ट्रेट परिसर का दौरा किया। मंत्री ने डीएम मृदुल चौधरी और पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया और सभी स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विशेष उपलब्धि के रूप में ग्राम काली पहाड़ी के किसान गुलाब वर्मा को मैकेनाइजेशन योजना के तहत ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। इसके अलावा जनपद के 12 प्रगतिशील किसानों, सफाई कर्मचारियों और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री राठौर ने कहा कि आने वाले समय में यूपी दिवस को और भव्य रूप में मनाया जाएगा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

रुद्रप्रयाग धनतेरस पर हस्तनिर्मित हैंडीक्राफ्ट ने खरीदारों का दिल जीता

Routhiya, Uttarakhand:धनतेरस पर रुद्रप्रयाग बाजार में खरीदारी की रौनक के बीच स्थानीय हुनर ने भी लोगों का ध्यान खींचा। यहां हाथों से तैयार किए गए हैंडमेड हैंडीक्राफ्ट उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने भी समूह के इस प्रयास की सराहना की। वहीं नन्हीं बच्चियों ने अपने हुनर के जरिए लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। त्योहारों की खरीदारी के बीच रुद्रप्रयाग बाजार में स्थानीय प्रतिभा और हुनर की एक अलग ही झलक देखने को मिली। स्थानीय समूह की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों ने लोगों को आकर्षित किया। अपने हाथों से तैयार इन उत्पादों को बच्चियों ने बाजार में प्रदर्शित किया और लोगों से अपील की कि त्योहारों पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को भी खरीदारी में प्राथमिकता दें। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समूह के प्रयासों की सराहना करते हुए हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने की बात कही। बच्चियों का कहना था कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से न केवल हुनर को पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। धनतेरस के मौके पर इन बच्चियों की पहल ने खरीदारी के बीच स्वदेशी अपनाने का एक खूबसूरत संदेश दिया।
0
0
Report

दीपावली से पहले बेमेतरा में अवैध पटाखा बिक्री: युवक तिलक साहू गिरफ्तार, 133 पैकेट जब्त

Noida, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले बेमेतरा पुलिस ने अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम पथर्रा में बिना लाइसेंस पटाखा बेच रहे युवक के कब्जे से 133 पैकेट विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी तिलक साहू के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। दरअसल, दीपावली त्योहार को देखते हुए बेमेतरा पुलिस द्वारा पटाखा दुकानों और भंडारण स्थलों की जांच की जा रही है। इसी दौरान 5 नवंबर को ग्राम पथर्रा में यात्री प्रतीक्षालय के सामने तिलक साहू बिना लाइसेंस पटाखे बेचते मिला। पुलिस ने मौके से 133 पैकेट विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।
0
0
Report
Advertisement

बून्दी धनतेरस पर बाज़ारों में उमड़ी भीड़, रोशनी से जगमगा उठा शहर

Noida, Uttar Pradesh:धनतेरस पर बून्दी के बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया शहर बून्दी बून्दी। धनतेरस के पावन पर्व पर बून्दी शहर के बाजारों में जमकर रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं कपड़े, बर्तन, पूजा सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। पटाखों की दुकानों पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा शहर जगमगा उठा। धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे।
0
0
Report

चूरू में मीडिया कार्यशाला: बाल विवाह रोकथाम के लिए 100 दिवसीय योजना पर जोर

Churu, Rajasthan:बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित, 100 दिवसीय कार्ययोजना पर हुई चर्चा चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से जिला कार्यालय में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महिला अधिकारिता सहायक निदेशक राजेन्द्र शेखावत, पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत, पीआरओ मनीष कुमार सहित अधिकारियों, कार्मिकों व मीडिया प्रतिनिधियों ने शिरकत की और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन, जन-जागरूकता के प्रसार तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सहायक निदेशक राजेन्द्र शेखावत ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके उज्ज्वल भविष्य में बाधक है। बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, विभागों, मीडिया एवं आमजन को सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता पैदा करने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय मॉड्यूल के अनुसार विभिन्न जागरूकता गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा बाल विवाह की रोकथाम में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति ही नहीं, बल्कि बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ा गंभीर विषय है। इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मीडिया जनमत निर्माण का सशक्त माध्यम है, जो अपनी लेखनी, समाचारों, जनसंवाद एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पीआरओ मनीष कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों से बाल विवाह की घटनाओं की रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन, बाल अधिकारों के संरक्षण तथा महिला सशक्तीकरण से जुड़े विषयों को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित करने का आह्वान किया तथा उपस्थितों को बाल विवाह मुक्त चूरू एवं बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सुपरवाइजर कृष्णा ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, सखी वन स्टॉप सेंटर, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु योजना, महिला अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने बाल विवाह की रोकथाम एवं महिला-बालिका सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव भी साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि मीडिया के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सकारात्मक जनमत तैयार करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है।
0
0
Report

बारां पुलिस ने नरेश मीणा के खिलाफ 25 पैसे इनाम के साथ दबिश तेज की

Baran, Rajasthan:बारां पुलिस ने रखा नरेश मीणा पर रखा 25 पैसे का इनाम, गुंड़ई गांव में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए छापा बारां के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के गुंड़ई गांव में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए बारां police ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने देर रात गुंड़ई गांव स्थित फार्म हाउस पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर हो गए। पुलिस ने फार्म हाउस और आसपास सघन तलाशी ली और कई लोगों से पूछताछ की。 इस कार्रवाई में डीएसपी RAMANAND YADAV, छबड़ा CI RAJESH KHATANA सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। छापेमारी के दौरान गांव में अफरा-तफरी रही और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शांति की अपील की。 नरेश मीणा की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दो दिन पहले नयागांव स्थित उसके घर पर भी सुबह पांच बजे छापेमारी हुई थी। जिले में जगह-जगह तलाश में जुटी है。 1 नवंबर को नाहरगढ़ वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट में नरेश मीणा आरोपी है। उसके पांच साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। नरेश मीणा पर पुलिस ने चवन्नी यानी 25 पैसे का इनाम घोषित कर रखा है, जिसकी क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कान्हा में महिलाओं ने जंगल बचाने की नई पहल: बाघिन दीदी सम्मेलन

Mandla, Madhya Pradesh:कान्हा में गूंजा वन्यजीव संरक्षण का संकल्प 26 समितियों की महिलाओं ने संभाली जंगल की सुरक्षा की कमान कहा जाएगी जंगल दीदी एनएस: जंगलों की सुरक्षा हो या वन्यजीवों का संरक्षण, अब इस अभियान में महिलाएं भी बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व में आयोजित ‘बाघिन दीदी’ सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं ने वन और वन्यजीवों की रक्षा के लिए एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। मोतीनाला परिक्षेत्र की 26 इको विकास समितियों की महिलाओं और युवतियों ने इस आयोजन में हिस्सा लेकर जंगल बचाने की मुहिम को नई ताकत दी। इस अवसर पर कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन को सफल बनाने में मोतीनाला परिक्षेत्र के वनकर्मियों, कर्मचारियों और इको विकास समिति मनोरी के अध्यक्ष एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुल मिलाकर, ‘बाघिन दीदी’ सम्मेलन ने यह संदेश दिया है कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामूहिक अभियान है। और जब इस अभियान में गांव की महिलाएं आगे आती हैं, तो जंगलों के संरक्षण की उम्मीद और भी मजबूत हो जाती है।
0
0
Report

कटनी रेलवे अधिकारी रिश्वत मामले में सीबीआई ने पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर। कटनी में रेलवे के एक अधिकारी को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सीबीआई की एंटी करप्शन जबलपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अजयवीर सिंह न्यू कटनी जंक्शन में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता इलेक्ट्रिक-एम के पद पर पदस्थ है। सीबीआई ने आरोपी को 5 नवंबर की रात को पकड़ने के बाद आज 6 तारीख को सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 12 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक कटनी के श्याम मुखर्जी वार्ड निवासी शशांक कुशवाहा ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत दी थी। शशांक ने बताया कि वह रेलवे में ठेकेदार है, कई कर्मचारी स्टेशन में लगे हुए है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रति कर्मचारी डेढ़-डेढ़ हजार रुपए की डिमांड आरोपी अजयवीर के द्रारा की गई थी, जिसकी शिकायत सीबीआई से की गई। 4 नवंबर को सीबीआई के उप निरीक्षक आयुष कुमार ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारी द्वारा 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर 5 नवंबर की रात को सीबीआई एसीबी जबलपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया। ट्रैप कार्रवाई से पहले कटनी पुलिस लाइन में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी तैयारी की गई। शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने 500 रुपए के 90 नोट यानी कुल 45 हजार रुपए उपलब्ध कराए इसके बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सीबीआई के अनुसार आरोपी अधिकारी ने तेजराम कुशवाहा से 45 हजार रुपए की मांग की और रकम स्वीकार कर ली। तय संकेत मिलते ही सीबीआई टीम ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। गिरफ्तारी के आधार बताने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अजयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने से पहले उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। शुक्रवार को जबलपुर की सीबीआई कोर्ट ने उसे 12 नम्बंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top