icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अर्चना गुप्ता: भाजपा ने दलाली खत्म की, विपक्ष रोज नया झूठ बोल रहा

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:अर्चना गुप्ता बोलीं इंडी गठबंधन रोज नया झूठ फैला रहा देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश रोहतक में कहा-भाजपा ने दलाली खत्म की रोहतक में भाजपा कार्यालय पहुंची प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, इंडी गठबंधन सीजेपी व अरविंद केजरीवाल रोजाना एक नया झूठ लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। रोजाना बिना सिर-पैर का आंदोलन खड़ा करने की कोशिश हो रही है। देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार को हटाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। प्रशांत भूषण ने पिछले दिनों कहा कि हम भारत को बांगलादेश बनाएंगे। विदेशी ताकतें हस्तक्षेप कर रही हैं। अब देश की जनता इसे सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के आवास के सामने कार्यक्रम खत्म करने का कोई प्लान नहीं था। भाजपा किसी प्रकार की अशांति नहीं फैला रही। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि SIR के दौरान 13 करोड़ वोट कटे हैं, वह फाइनल लिस्ट नहीं है, बल्कि ड्राफ्ट रोल है। इनमें 3 करोड़ मृत, 6 करोड़ शिफ्ट, 1 करोड़ डुप्लीकेट, 3 करोड़ वोट ऐसे हैं, जिनके घर BLO 3-3 बार गए, लेकिन उनका कोई ट्रेस नहीं मिला। जिनके वोट कटे हैं, वो दोबारा फार्म-6 भरकर वोट बनवा सकते हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 13 करोड़ के अलावा जिनकी वोट कटी, वो उन घुसपैठियों की वोट है, जो बांग्लादेश से पूरे भारत में फैल रहे हैं। अगर ड्राफ्ट रोल में किसी की भी वोट कटी है तो दोबारा बनवा सकता है। उसके लिए कोई भी मना नहीं कर सकता। घुसपैठियों की पूरी लिस्ट चुनाव आयोग के पास है। बोलीं- भाजपा ने दलाली खत्म कर दी
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव चौथे चरण के लिए बीजेपी की अहम बैठक, टिकटों पर मुहर आज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। 1 नवंबर को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में टिकटों को लेकर अहम बैठक होगी। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में संभागवार टिकटों के पैनल पर चर्चा की जाएगी। जिलों से पार्टी के नेता जो पैनल लेकर आएंगे, उन पर प्रदेश मुख्यालय में अंतिम मंथन होगा और चौथे चरण के प्रत्याशियों के टिकटों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर प्रदेश मुख्यालय में यह बैठक रखी गई है। जिलों से आने वाले पैनल पर चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
0
0
Report
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज ग्रामीण विकास सभागार में उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों, तहसीलदारों और विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक चित्तौड़गढ़ एवं ग्रामीण चित्तौड़गढ़ सहित कोतवाली, सदर, चंदेरिया, शंभूपुरा, बस्सी और विजयपुर थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को चुनाव के दौरान सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

योगी गोरखपुर को 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: दीपावली से पहले गोरखपुर को 1663 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे CM योगी, 1 नवंबर को करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास। एंकर: दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। एक नवंबर को सीएम योगी करीब 1663 करोड़ रुपये की लागत वाली 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। चौरीचौरा के भोपा बाजार में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वहीं, शहर को जलभराव और सीवर की समस्या से राहत दिलाने वाली गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही फेज दो, नाले के समानांतर सड़क और 721.40 करोड़ रुपये की गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 का शिलान्यास भी होगा。 VO-: भोपा बाजार ROB से जाम से मिलेगी मुक्ति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नवंबर को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के भोपा बाजार पहुंचेंगे। यहां 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए करीब 650 मीटर लंबे रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। गोरखपुर-भटनी रेलखंड के समपार संख्या 147बी पर बने इस ओवरब्रिज के शुरू होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। ट्रेन गुजरने के दौरान बार-बार बंद होने वाले फाटक के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। ओवरब्रिज शुरू होने से चौरीचौरा कस्बे के साथ आसपास के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी。 VO-: ओवरब्रिज पर दिखेगी चौरीचौरा के बलिदानियों की गाथा: इस ओवरब्रिज को सिर्फ यातायात की सुविधा तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे ऐतिहासिक चौरीचौरा आंदोलन की स्मृतियों से भी जोड़ा गया है। ओवरब्रिज के स्तंभों और दीवारों पर 4 फरवरी 1922 की ऐतिहासिक चौरीचौरा घटना और उसमें योगदान देने वाले अमर बलिदानियों के चित्रों को म्यूरल आर्ट के जरिए उकेरा गया है। यहां से गुजरने वालों को चौरीचौरा के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्र के योगदान की झलक देखने को मिलेगी। फेज-2 का शिलान्यास शहर को जलभराव और सीवर की समस्या से राहत दिलाने वाली गोड़धोइया नाला परियोजना भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होगी। सीएम योगी 495.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए फेज-1 का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 92.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फेज-2 और 65.93 करोड़ रुपये की लागत से नाले के समानांतर बनने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। gोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण में 9.25 किलोमीटर लंबे नाले के तहत 7.75 किलोमीटर पक्के नाले का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 17.50 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन, 38 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 61 एमएलडी क्षमता का मेन पंपिंग स्टेशन और 14 ब्रिज व कल्वर्ट बनाए गए हैं। इस परियोजना से शहर के उत्तरी हिस्से के 17 वार्डों में जलनिकासी और सीवेज प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। गोड़धोइया नाले के दूसरे चरण में 92.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नाले के बचे हुए 1.50 किलोमीटर कच्चे हिस्से को आरसीसी से पक्का किया जाएगा। इसके अलावा एसटीपी तक पहुंचने के लिए 1.50 किलोमीटर लंबा एप्रोच मार्ग बनाया जाएगा। परियोजना में 120 स्ट्रीट लाइट लगाने और लैंडस्केपिंग का कार्य भी शामिल है। गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर 7.75 किलोमीटर लंबाई में सड़क भी बनाई जाएगी। 65.93 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत दोनों तरफ 3.75 मीटर चौड़ा कैरेजवे तैयार होगा। साथ ही पौधरोपण, सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर और प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। सड़क बनने से नाले के आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी。 VO-: जोन ए-3 में बिछेगी 350 किलोमीटर सीवर लाइन: वहीं, गोरखपुर शहर में सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 721.40 करोड़ रुपये की गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 का भी शिलान्यास होगा। अमृत-2.0 योजना के तहत करीब 350 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके अंतर्गत गोड़धोइया नाले के कैचमेंट क्षेत्र के 17 वार्डों में सीवर नेटवर्क विकसित किया जाएगा। योजना में 43,604 घरेलू सीवर कनेक्शन और 37.50 एमएलडी तथा 27 एमएलडी क्षमता के दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। कुल मिलाकर दीपावली से पहले एक नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को सड़क, रेल कनेक्टिविटी, जलनिकासी, सीवर प्रबंधन और बाढ़ बचाव से जुड़ी 88 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। चौरीचौरा के भोपा बाजार से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को नई गति देगा।
0
0
Report
Advertisement

IGEC हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्र विक्रमादित्य की मौत, जांच शुरू

Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले के बहेरिया स्थित इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज (IGEC) के हॉस्टल से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्र विक्रमादित्य सिंह बघेल की मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल के स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज और हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र विक्रमादित्य सिंह बघेल मूल रूप से रीवा का निवासी था और इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह गेट (GATE) परीक्षा की तैयारी कर रहा था। साथी छात्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से वह काफी गुमसुम रहने लगा था और अपने करियर एवं भविष्य को लेकर तनाव में था। रूममेट ने बताई छात्र की स्थिति छात्र के रूममेट आकाश खरोले के अनुसार, विक्रमादित्य पिछले कुछ दिनों से काफी शांत और गुमसुम रहता था। वह कमरे में भी कम समय बिताता था और अपने करियर को लेकर काफी तनाव में था। आकाश ने बताया कि विक्रमादित्य पढ़ाई में बेहद अच्छा था और गेट परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। एक होनहार छात्र की असमय मौत से कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

उमेश राय ने मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र के परिवार को दी 25-25 लाख सहायता

Muzaffarpur, Bihar:धान - बिहार डेस्क\nमुजफ्फरपुर के अभिषेक श्रीवास्तव और उनके नौ वर्षीय बेटे आयुष की मौत दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में हो गई थी। हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मंत्री उमेश राय मृतक के परिजनों से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंचे और उनके जरिये मृतक की पत्नी निभा कुमारी को 25-25 लाख रुपये के दो चेक सौंपे गए। साथ ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से वीडियो कॉल के जरिए बात कराई गई और आश्वासन दिया गया कि बंगाल सरकार से हर संभव सहायता प्राप्त होगी। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री राहत कोष से भी दो-दो लाख रुपये की सहायता की जाएगी। मृतक परिवार को सरकारी नौकरियों की प्राथमिकता देने के बारे में डोमिसाइल नीति के कारण दिक्कत होने की बात कही गई, पर इससे निपटने के लिए भी प्रयास जारी हैं। आपदा विभाग के ADM ने घटना की पूरी डिटेल बंगाल भेजी और जांच के बाद आवश्यक सहायता जारी की गई। पिता-पुत्र के परिवार मुजफ्फरपुर साहेबगंज के पिपरा राघव से थे और अब भगवानपुर में रह रहे थे; वे कोलकाता में दुर्गा पूजा देखने गए थे जहां यह हादसा हुआ। बाइट्स- उमेश राय, शासी मंत्री, पश्चिम बंगाल; शशिभूषण श्रीवास्तव, अभिषेक के बड़े भाई; शैलेश चौधरी, ADM, आपदा विभाग।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top