icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210421
Mohd. Imran KhanMohd. Imran KhanFollow6 Dec 2024, 04:18 pm

महोबाः जुमे की नमाज पर चरखारी में भारी पुलिस बल तैनात, पुलिस क्षेत्राधिकारी लगातार करते रहे भ्रमण

Panchampura, Uttar Pradesh:

जुमे की नमाज के मद्देनजर सभी मस्जिदों औऱ विभिन्न चेक प्वाइंट्स पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का प्रबन्ध पुलिस अधीक्षक महोबा पलाश बंसल के निर्देशन में किया गया। पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे चरखारी में किसी भी असामाजिक व्यक्ति के प्रवेश को रोका जा सके। इसी क्रम में चरखारी पुलिस क्षेत्राधिकारी भी क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखते हुये किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की गयी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टोंक: सरकारी हॉस्टल में 7वीं कक्षा के छात्र अरशद की मौत, धरना समाप्त

Tonk, Rajasthan:टोंक: सरकारी हॉस्टल में 7वीं कक्षा के छात्र अरशद की मौत के मामले में परिजनों की ओर से चल रहा धरना देर रात करीब 2 बजे समाप्त हो गया। तहसीलदार अजित पाल सिंह यादव और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (DMWO) नितेश जैन ने परिजनों से समझाइश की。 परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, सरकारी नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता समेत अन्य मांगें रखीं। प्रशासन की ओर से मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद सहमति बनी। अल्पसंख्यक हॉस्टल के बाहर कल सुबह से धरना चल रहा था। RLP नेता और मृतक छात्र के परिजन धरने पर बैठे थे। छात्र की मौत 8 सितंबर को हुई थी।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में शराब पीने के बाद युवक की मौत, इलाके में दहशत फैल गई

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गयी और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के देवरी में रहने वाले ज्ञानी यादव अपने भाई के साथ पटेरा आए हुए थे; ज्ञानी ने पटेरा में शराब खरीदी और उसे पी ली लेकिन यही शराब मौत की वजह बताई जा रही है. ज्ञानी शराब पीकर अपने भाई के पास आया और गांव जाने के लिए निकला; बामुश्किल घर तक पहुंचा और यहां उसे सीने में दर्द, आंखों में जलन और उल्टियां होने लगीं. घबराए परिजन गांव वालों के सहयोग से दमोह के जिला अस्पताल लाये लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था. परिजनों के मुताबिक उन्हें शराब के जहरीले होने की आशंका है और इस पर जांच होनी चाहिए. जिला अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक उन्हें लाया गया तो वे मृत अवस्था में थे. पुलिस के मुताबिक मामला संदेहास्पद है, लिहाजा पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
0
0
Report

कैथल में नशा मुक्ति अभियान तेज, डेरा गरजा सिंह में शराब बनाने वाला तरल बरामद

Kaithal, Haryana:नशा मुक्ति अभियान में तेजी, डेरा गरजा सिंह में पुलिस की छापेमारी आगे बढ़ रही है। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है। मौके पर मौजूद टीम ने देखा कि घर के एक कमरे में बेड के नीचे लगभग 1000 लीटर क्षमता का प्लास्टिक टंकी जमीन में दबाकर रखा गया था, जिसमें नशे का तरल पदार्थ भरा हुआ था ताकि पुलिस की छापेमारी के दौरान इसे छिपाया जा सके। पुलिस ने जमीन में दबे ड्रम से तरल पदार्थ बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। मामले में आरोपी सुखविंदर निक्का के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वे इस तरह का कारोबार बंद कर दें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ जूटमिल में पार्षद पर फरसे से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जूटमिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 के पार्षद विजय चौहान पर बीती रात फर्सा से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले جाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, विजय चौहान पेट्रोल भरवाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास उन्होंने कमल सारथी को एक युवक के साथ मारपीट करते देखा। पार्षद ने बीच-बचाव करते हुए कमल सारथी को युवक के साथ मारपीट नहीं करने की समझाइश दी। बताया जा रहा है कि पार्षद की समझाइश से कमल सारथी आक्रोशित हो गया और उसने फरसा से विजय चौहान पर हमला कर दिया। आरोपी ने पार्षद पर लगातार वार किए, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद विजय चौहान जूटमिल थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के पीछे की वजह और आरोपी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इधर, पुराना बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट और आसपास का इलाका लंबे समय से मारपीट और नशे समेत अन्य असामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

महुआ में पिकअप पलटने से देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां महुआ में देशी शराब की बड़ी खेप उस वक्त सड़क पर आ गई, जब शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई। गाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप समेत शराब को बरामद कर लिया।मामला महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत का है जहां हरपुर जादों के जगदीश चौक के पास देशी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि पिकअप पर हजारों लीटर देशी शराब लदी हुई थी। गाड़ी के पलटते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही पलटी हुई पिकअप पर पड़ी, इसकी सूचना तत्काल महुआ थाना पुलिस को दी गई।अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में देशी शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस शराब की खेप से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब और पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब तस्करी से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।महुआ में शराब की इस बड़ी खेप की बरामदगी ने एक बार फिर शराब तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में Autograph Luxury Residency का खास गेट-टुगेदर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लग्जरी होम्स

Shiva SharmaShiva SharmaFollow14m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में Autograph Luxury Residency को लेकर एक विशेष गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकसित हो रहे इस प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की लोकेशन, प्लानिंग और लग्जरी सुविधाओं की जानकारी कार्यक्रम में साझा की गई। करीब 4.27 एकड़ में विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में Ultra Luxury 3 और 4 BHK Homes, चार लग्जरी टावर और लगभग 35 हजार वर्गफुट का लग्जरी क्लब हाउस प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विजय कपूर, वीरेंद्र दुबे और रुद्रांश होम्स के अनुरोध सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रोजेक्ट की आधुनिक प्लानिंग, पर्यावरण और AQI को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे कॉन्सेप्ट की भी चर्चा हुई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top