Mahoba - हिट एंड रन, एसडीएम की कार समेत 6 वाहनों को मारी टक्कर
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में हिट एंड रन का बड़ा मामला सामने आया है। लग्जरी कार सवार रईसजादे ने एसडीएम की कार सहित पांच वाहनों को भीषण टक्कर मार दी। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इस सड़क हादसे में दो महिला लेखपाल सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सड़क हादसे के बाद भाग रहे रईसजादे को पुलिस ने दबोच लिया। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
