210427
महोबाः तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, शराब के नशे में था युवक, हादसे में घायल
Mahoba, Uttar Pradesh:25 वर्षीय राजू बाइक से जा रहा था। वह अत्याधिक शराब नशे में होने के चलते बाइक को नहीं सम्भाल सका जिससे चलती बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार राजू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में एसी फेल, मरीज गर्मी से त्रस्त
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर की एसी व्यवस्था फेल ! मरीज और परिजन गर्मी में परेशान, मरम्मत के लिए उतारे गए पंखे, फिर भी नहीं लगे, कॉपर वायर चोरी से सिस्टम ठप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल Intro - बीकानेर संभाग के सबसे बड़े सरकारी पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं भीषण गर्मी के बीच ट्रॉमा सेंटर में एसी खराब पड़े हैं जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के मुताबिक, करीब 850 मरीजों की आवाजाही वाले इस ट्रॉमा सेंटर में 50 एसी लगे हैं लेकिन लंबे समय से अधिकतर एसी बंद पड़े हैं इतना ही नहीं, 200 पंखे मरम्मत के लिए उतारे गए, लेकिन अब तक वापस नहीं लगाए गए हैं बताया जा रहा है कि कॉपर वायर चोरी होने के कारण एसी सिस्टम पूरी तरह प्रभावित हुआ है और पिछले करीब 2 साल से कूलिंग टावर का काम भी अटका हुआ है गर्मी के इस मौसम में हालात ऐसे हैं कि मरीजों को उमस और गर्मी के बीच इलाज कराना पड़ रहा है यह स्थिति न केवल मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है बल्कि अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रही है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करते हैं।0
0
Report
पुष्कर में मोहिनी एकादशी: वैशाख मास के पवित्र स्नान शुरू, श्रद्धालु डुबकी लगाए पुण्य बटोरने
Ajmer, Rajasthan:तीर्थराज पुष्कर में पावन वैशाख मास के पंचतीर्थ स्नान की शुरुआत सोमवार को मोहिनी एकादशी के साथ शुरू हो गई.. जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया...पाँच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का समापन 1 मई को पीपल पूर्णिमा के महास्नान के साथ होगा... मान्यता है कि वैशाख मास में पुष्कर सरोवर में स्नान और दान करने का फल कार्तिक मास के स्नान के बराबर मिलता है... श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर पूजा-अर्चना की, परिक्रमा की और ब्रह्मा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए...मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था, इसलिए इस एकादशी को “मोहिनी एकादशी” कहा जाता है....0
0
Report
डीडवाना के कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना, SDM मीनू वर्मा के निलंबन की मांग
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे ताकि लाडनूं एसडीएम मीनू वर्मा को निलंबित किया जाए। राजस्व और आईटी विभाग के कर्मियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जिससे आम जन के काम ठप हो गए। मोर्चा एसडीएम मीनू वर्मा के खिलाफ खोला गया और जिले के सभी मंत्रालयिक व आईटी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कलेक्ट्रेट के बाहर कर्मचारियों ने नारेबाजी की और एसडीएम के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच की मांग की। विवाद की शुरुआत एक सूचना सहायक और निजी सहायक सहित चार कर्मचारियों को दी गई चार्जशीट से हुई। आरोप है कि रेवेन्यू कोर्ट से जुड़े मामले में जिला कलेक्टर की जांच में एसडीएम स्वयं दोषी पाई गई थीं। अपनी गलती छिपाने और कर्मचारियों पर दबाव डालने के लिए उन्होंने अधिकारीयों को चार्जशीट थमाई। इसके विरोध में 24 तारीख को ज्ञापन दिया गया था, पर कार्रवाई न होने पर अब जिलेभर में कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। कर्माचारियों ने कहा कि अधिकारी खुद अपने SSO ई-हस्ताक्षर और डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग करें और राजस्व कोर्ट व फौजदारी मामलों में आदेश-तारीख देने का काम पीठासीन अधिकारी स्वयं करें; अघिकारियों के हिस्से का काम कर्मचारियों से कराया जाता है और गड़बड़ी होने पर वही जिम्मेदार ठहरते हैं। अब “जिसकी आईडी उसी की जिम्मेदारी” नियम लागू हो गया है। कर्माचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक एसडीएम मीनू वर्मा को निलंबित नहीं किया जाता और चार्जशीट ड्रॉप नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा और जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में जमीन फर्जीवाड़ा: पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई
Noida, Uttar Pradesh:अगली खबर कौशांबी से है...यहां जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है...शख्स को जिंदा दिखाकर उसकी जमीन का बैनामा कर दिया गया...वहीं पीड़ित ने पुलिस प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है...0
0
Report
बूंदी में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक; कलेक्टर ने बिजली-पेयजल-चिकित्सा के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी, 27 अप्रैल। आवश्यक सेवाओं को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पेयजल, बिजली आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खराब पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में आवश्यकता हो, वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज में चल रहे कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही हीटवेव को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में ओआरएस, आवश्यक दवाइयां, शुद्ध पेयजल, कूलर एवं छाया जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए।0
0
Report
मुजफ्फरनगर पुलिस ने 8 लुटेरों को गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक लुटेरे गैंग का खुलासा किया। गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार किए गए। लूट की योजना बना रहे 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जनपद बदल-बदल कर लूट-चोरी की घटनाएं। यात्रा कर रहे यात्रियों को बनाते थे अपना शिकार। मुठभेड़ में दो बदमाश आरिफ व साजिद घायल। बदमाशों से 2 तमंचे, 6 चाकू, कई कारतूस मिले। सभी बदमाश बिजनौर, दिल्ली, मेरठ के निवासी। पकड़े गए बदमाशों पर दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज। मीरापुर थाने के कुतुबपुर गंगनहर के पास से किया गया गिरफ्तारी0
0
Report
Advertisement
कश्मीर समेत भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, तापमान 40–46°C
Chaka, जो पर्यटक गर्मी की लहर से बचने के लिए कश्मीर आए थे, वे भी अब इसका सामना कर रहे हैं, क्योंकि तापमान सामान्य से 4–5 डिग्री ज़्यादा चल रहा है। एक भयंकर गर्मी की लहर ने भारत के बड़े हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है; दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 98 से ज़्यादा शहर इसी देश में स्थित हैं। कई राज्यों में तापमान 40°C से 46°C के बीच पहुँच गया है, जिससे अधिकारियों के बीच बढ़ती गर्मी के असर को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा हो गई हैं। जम्मू और कश्मीर में, मौसम विभाग ने श्रीनगर सहित कई ज़िलों में गर्मी की लहर की चेतावनी भी जारी की है। इन इलाकों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे अन्य गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों की तरह ही एहतियाती कदम उठाएँ। इस बीच, कश्मीर घाटी में मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान पहले से ही सामान्य से ज़्यादा है और आने वाले महीनों में इसके और बढ़ने का अनुमान है। बाइट मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा: “फरवरी से, लगभग कोई बारिश नहीं हुई है, और तापमान लगातार सामान्य से 10–15°C ज़्यादा रहा है। कश्मीर संभाग में, मार्च और अप्रैल में मौसम असामान्य रूप से गर्म रहा है। भारत के कई हिस्सों में, जिनमें जम्मू के मैदानी इलाके भी शामिल हैं, गर्मी की लहर जैसी स्थितियाँ देखी जा रही हैं, और इनके आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। मई के पहले हफ़्ते में तापमान के फिर से बढ़ने की उम्मीद है, खासकर जम्मू के मैदानी इलाकों और कश्मीर के कुछ हिस्सों में, जहाँ गर्मी की लहर जैसी स्थितियाँ बनी रह सकती हैं। फिलहाल, इस क्षेत्र में तापमान सामान्य से लगभग 3–7°C ज़्यादा है। लंबी अवधि के पूर्वानुमानों के अनुसार, मई और जुलाई के बीच बारिश बढ़ने की उम्मीद है, और बारिश सामान्य से ज़्यादा होने की संभावना है। घाटी घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि वे देश की गर्मी की लहर से राहत पाने के लिए यहाँ आए थे, लेकिन उन्हें यहाँ वह राहत नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। पहाड़ भी अब गर्म हो रहे हैं; यहाँ न तो बर्फ है और न ही ठंडी हवाएँ चल रही हैं। पर्यटक प्राची राणे ने कहा, "यहाँ मौसम गर्म है, हालाँकि देश के कई दूसरे हिस्सों जितना गर्म नहीं है। अगर हम इसकी तुलना मुंबई से करें, तो यह आरामदायक है, लेकिन हमारे मन में हमने सोचा था कि तापमान बहुत ठंडा होगा और हमें जैकेट पहननी पड़ेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह इस बात पर भी ज़ोर देता है कि हमें पर्यावरण का ज़्यादा बेहतर तरीके से ध्यान रखने की ज़रूरत है, क्योंकि हर जगह तापमान बढ़ रहा है। मुंबई में तापमान लगभग 40°C तक पहुँच रहा है और श्रीनगर में भी असामान्य रूप से गर्मी महसूस हो रही है; ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि अगर पारंपरिक रूप से ठंडी जगहों पर भी तापमान ज़्यादा हो रहा है, तो वे घूमने कहाँ जाएँ।" एक और पर्यटक वैभव कदम ने कहा, "यहाँ काफ़ी गर्मी है। हम तो ठंडे मौसम की उम्मीद में आए थे, लेकिन मौसम वैसा नहीं है जैसा हमने सोचा था; यह काफ़ी ज़्यादा गर्म है। यह समझना मुश्किल है कि ऐसा क्यों हो रहा है। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग पर कार्रवाई करने की भी ज़रूरत है। अगर हमने अभी इस पर ध्यान देना शुरू नहीं किया, तो भविष्य में हमें गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ सकता है." पर्यटक समीना ने कहा, "जब हम किसी हिल स्टेशन पर जाते हैं, तो हम बहुत ज़्यादा ठंड की उम्मीद करते हैं। इस बार, मौसम उतना ठंडा नहीं रहा जितनी हमने उम्मीद की थी। हमने सोनमर्ग में बर्फ़ देखने की भी उम्मीद की थी, लेकिन बर्फ़ सिर्फ़ ऊँची चोटियों पर ही दिखाई दे रही है, दूसरी जगहों पर नहीं। फिर भी, यहाँ का मौसम मुंबई से कहीं ज़्यादा बेहतर है और हम अपने समय का पूरा मज़ा ले रहे हैं। यह कश्मीर घाटी की मेरी तीसरी यात्रा है, और मैं साफ़ तौर पर महसूस कर सकती हूँ कि पिछली यात्राओं की तुलना में इस बार यहाँ ज़्यादा गर्मी है।” कुछ पर्यटकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कश्मीर का मौसम उतना ठंडा होगा जितना उन्होंने सोचा था। लेकिन इसके बजाय, उन्हें मौसम के हिसाब से यहाँ काफ़ी गर्मी लगी और उन्हें सर्दियों के कपड़े पहनने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई। डल झील से पर्यटकों के साथ WT की रिपोर्ट। मौसम विभाग ने एक एडवाइज़री जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अगले 24 घंटों तक जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी, श्रीनगर और बारामूला जैसे ज़िलों में मौसम गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है; इन ज़िलों में लू (हीटवेव) जैसी स्थिति भी बन सकती है। यहाँ के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे दिन के सबसे गर्म समय में सीधे धूप में निकलने से बचें और पानी, ORS और लस्सी जैसे तरल पदार्थ पीकर अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें।0
0
Report
पंजाब के जेलों में सुधार जारी, NABHA मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल इस साल पूरी तैयार
Nabha, Punjab:ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਜੇਲਾਂ ਆਰ ਕੇ ਜੈਸਵਾਲ ਨੇ ਨਾਭਾ ਦੀਆਂ ਤਿੰਨ ਜੇਲਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ,ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਊ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜੇਲ ਮੈਕਸੀਮਮ ਸਕਿਊਰਿਟੀ ਜੇਲ, ਓਪਨ ਜੇਲ, ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਡੀ ਆਈ ਜੀ ਜੇਲਾ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਆਰ ਕੇ ਜੈਸਵਾਲ ਨੇ ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ。 ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸੁਧਾਰ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਜੈਬਰ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੋਬਾਇਲਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਾ ਹੋ ਸਕੇ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਲਈ ਫੰਡ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਾਭਾ ਦੀ ਮੈਕਸੀਮਮ ਸਕਿਊਰਿਟੀ ਜੇਲ ਇਸ ਸਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੁਕੰਮਲ ਤਿਆਰ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਦਾ ਕੰਮ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ0
0
Report
बलरामपुर: कूड़ा विवाद ने फैलाई खौफनाक हिंसा, चार घायल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे कूड़ा विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और ईंट से हमला, पति गंभीर; तीन के हाथ टूटे, पीड़ित बोला—मुंह में डंडा ठूंस दिया ताकि मैं बोल न सकूं बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र में अपराधियों में इस कदर पुलिस का डर समाप्त हो गया है कि सरेआम आरोपी एक परिवार की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला करीब 6 दिन पुराना है जिसका वीडियो अब सामने आया है जिसमें लाठी-डंडों और ईंट से पिटाई हो रही है। बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र में मामूली विवाद किस तरह जानलेवा रूप ले लेता है, इसका खौफनाक उदाहरण थाना गौडास बुजुर्ग क्षेत्र के दुभराडीह गांव में सामने आया है। गली में कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुई बर्बर मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पति की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि पत्नी और बेटी सहित तीन लोगों के हाथ टूट गए हैं। घटना का 43 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे पर बेरहमी से हमला करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ती कि बीच-बचाव कर सके। पीड़ित शीला देवी (35) ने रोते हुए बताया कि 22 अप्रैल की शाम करीब सात बजे पड़ोसियों ने कूड़ा गली में फेंक दिया था, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। “हमने सिर्फ इतना कहा कि रास्ते में कूड़ा मत डालिए, आने-जाने में दिक्कत होती है। इस बात पर वे लोग भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। कहने लगे कि यह हमारा रास्ता है, किसी को यहां से गुजरने नहीं देंगे,” शीला देवी ने बताया। उन्होंने आगे कहा कि उसी समय उनके पति राकेश कुमार घर आए। जब उन्हें पूरा मामला बताया गया तो उन्होंने विरोध जताया। “मेरे पति ने बस इतना कहा कि गाली क्यों दे रहे हो, इसी बात पर वे लोग परिवार सहित हम पर टूट पड़े। लाठी-डंडे और ईंट से बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी,” उन्होंने कहा। मारपीट में शीला देवी की बेटी दीपा (18) का दायां हाथ टूट गया और सिर में गहरी चोट आई है। खुद शीला देवी का भी हाथ टूट गया है और शरीर पर कई जगह चोटें हैं। लेकिन सबसे ज्यादा गंभीर हालत राकेश कुमार की बताई जा रही है। उनके पैर में फ्रैक्चर है, सीने में चोट है, आंख पर गहरी चोट आई है और पूरे शरीर पर गंभीर चोट हैं। अस्पताल में भर्ती राकेश कुमार ने درد भरी आवाज में बताया, “उन्होंने हमें चारों तरफ से घेर लिया था। लाठी-डंडा और ईंट से खूब मारा। सीने पर मारा, पैर पर मारा। मेरे पैर का मांस तक बाहर निकल आया था। मैं चिल्ला भी नहीं पा रहा था।” राकेश की आंखों में आंसू भर आते हैं जब वह आगे बताते हैं, “उन्होंने मेरे मुंह में डंडा ठूंस दिया था ताकि मैं बोल न सकूं। उस समय मुझे लगा कि आज जान नहीं बचेगी। हम लोग बहुत गरीब हैं, हमारे साथ जो हुआ वह बहुत गलत हुआ है।” हमारा कोई साथ देने वाला भी नहीं उनके तरफ से स्थानीय प्रधान भी है। घटना में राकेश की बहन संगीता को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च भी उनके लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। हालांकि इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसके पहले भी तनाव था। “हमने छह दिन पहले ही थाने में शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अभी उन लोगों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घटना के बाद भी सिर्फ औपचारिकता निभाई। पीड़ित का आरोप है कि “मुकदमा तो दर्ज किया गया है, लेकिन हल्की धाराओं में। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वे लोग खुलेआम घूम रहे हैं और हमें धमका रहे हैं । गांव में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग दहशत में हैं और खुलेआम हुई इस बर्बरता को लेकर चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। उतरौला कोतवाली प्रभारी अवधेश राज सिंह से उनके क्षेत्र के करीब होने के चलते जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घायलों की एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। “रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं पूरे प्रकरण को लेकर जब क्षेत्राधिकारी उतरौला से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद आया है। दो बार फोन किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वही इस प्रकरण को लेकर थाना गैंडास बुजुर्ग प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं रिसीव किया गया है.0
0
Report
Advertisement
झांसी नगर निगम: पार्षद ने बादाम का पैकेट देकर अधिकारी की याददाश्त पर उंगली उठाई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नगर निगम की आज हुई सदन की बैठक हंगामेदार रही। एक बार टलने के बाद दूसरी बार हुई बैठक में भी पार्षदों के निशाने पर अधिकारी ही रहे। तमाम प्रस्तावों पर चर्चा के बीच सदन में एक पार्षद अधिकारियों के लिए बादाम का पैकेट लेकर पहुंचे उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने वायदे याद नहीं रहते। उनकी याददाश्त शायद कमजोर हो गई है। इसलिए उन्हें बादाम दिया है। इसके बाद सदन में ठहाके गूंजने लगे। अधिकारी शांत रहे। झांसी नगर निगम सदन की बैठक में शहर की पेयजल व्यवस्था पर चर्चा हो रही थी। तमाम पार्षदों ने यह आरोप लगाया कि उनके वार्डों में पीने का पानी नहीं आता है। कई जगह पाइपलाइन नहीं बिछी है। जहां बिछी है, वहां भी कनेक्शन नहीं दिए गए। घर में पानी नहीं आता है। इसका जवाब देने के लिए जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी जवाब देने के लिए खड़े हुए। पार्षदों के तीखे सवालों के जवाब वह नहीं दे पाए। जल निगम शहरी के अधिशाषी अभियंता मुकेश पाल पाइपलाइन बिछाने के आंकड़े बता रहे थे। उन्होंने दावा किया कि जहां पानी नहीं आ रहा है वहां जल्द ही पानी पहुंचेगा। इस पर कई पार्षदों ने कहा कि ऐसे वायदे पहले भी किए जा चुके हैं। लेकिन, काम कुछ भी नहीं हुआ। वार्ड नंबर 33 ओरछा गेट से पार्षद राहुल कुशवाहा बादाम का एक पैकेट लेकर आसन की तरफ बढ़े। उन्होंने वहां खड़े जल निगम शहरी के अधिशाषी अभियंता मुकेश पाल को बादाम को पैकेट दे दिया। उन्होंने पैकेट देते हुए कहा कि आपने जो वायदे किए और आंकड़े बताए वह आपको याद ही नहीं रहते हैं। इसके बाद महापौर के बीच बचाव के बाद वह शांत हुए।0
0
Report
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाएं मजबूत, जिलाधिकारी एक सप्ताह धाम में निगरानी करते रहे
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटा प्रशासन, लगभग एक सप्ताह तक धाम में डटे रहे जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। एंकर: श्री केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगभग एक सप्ताह तक स्वयं धाम में मौजूद रहे और लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जरूर है, लेकिन भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन के पास पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं और यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं है और सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अब तक करीब 1 लाख 60 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि धाम में पहुंचे कुछ शरारती तत्वों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि यात्रा की व्यवस्था और पवित्रता बनी रहे।0
0
Report
शहापूर में बिबटिए हमले में अरुणा घरत ने कोयते से प्रतिकार कर बचाई अपनी जान
Thane, Maharashtra:बिबट्याच्या हल्ल्यात महिला जखमी... महिलेने हिम्मत दाखवत हातातील कोयत्याने केला बिबट्याचा प्रतिकार... महिलेच्या हिम्मतीची दिली जाते दाद...\n\nशहापूर तालुक्यातीच्या ग्रामीण भागातील गावातील महिला व पुरूष पत्रावलीचा व्यवसाय करतात. यासाठी फळसांच्या पानांची गरज भासते, आणि सध्या पळसांच्या पानांना चांगलाच बहर आला आहे. तसेच रानाती रानमावा, लाकडाची फाटी (सरफन) व पानं गोळा करण्यासाठी जवळच असलेल्या झाडाझूडपानी बहरलेल्या जंगल भागात लोकं जात असतात. आज सकाळी असेच पळसाचे पाने आणण्यासाठी जांभूळवाड येथी दोनतीन महिला जंगलात गेल्या असता त्यातील अरुणा घरत या महिलेवर बिबट्याने मागून झडप घालत हल्ला केला. तेंव्हा ती महिला अचानक झालेल्या हल्यामध्ये घाबरून गेली. समोर बघीतलं तर बिभट्या. मात्र सदर महिलेने घाबरून न जाता आपला जीव वाचावण्यासाठी लाकडाच्या फाट्या व पाने तोडण्यासाठी बरोबर आणलेल्या कोयत्याने बिबट्याच्या हल्याचा तेवढाच्या ताकदीने प्रतिकार केला. तसेच गावातील कुत्री देखील भुंकत आली. त्यांच्या या प्रतिकाराने व कुत्र्यांच्या भुंकण्याच्या आवाजाने बिबट्याही जंगलात पळून गेला. त्यामुळे अरुणा हीचा जीव वाचला.\n\nअरुणा घरत यांनी दाखवलेली हिम्मत व धीर यामुळे बिबट्याच्या हल्याच्या प्रतिकाराने त्यांनी आपला जीव वाचला असून या हल्ल्यात अरुणा घरत किरकोळ जखमी झाल्या असून त्यांना उपचारासाठी शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात नेण्यात आले. \nअरुणा घरत यांच्या मानेवर व गुडघ्यावर किरिकोळ जखमा झाल्या आहेत. सध्या सदर महिलेवर शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत.\n\nसदर महिलेने न घाबरता आपल्या हातातील कोयत्याने बिबट्याचा प्रतिकार केल्याने ती या हाल्यातून सुखरूप वाचली. त्या महिलेच्या हिम्मतीची व धैर्याची चर्चा सध्या संपूर्ण शहापूरात सुरू आहे.0
0
Report
Advertisement
नीतीश के बेटे निशांत ने जदयू कार्यालय में बैठक की शुरुआत की
Patna, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत पहुंचे जदयू कार्यालय. निशांत की अध्यक्षता में जेडीयू कार्यालय में बैठक शुरू हुई. बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं.0
0
Report
राजद महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म, महिलाओं के लिए लोकसभा में आरक्षण तेज
Patna, Bihar:राजद महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। बैठक में केंद्र सरकार के परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों और महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि वह ऐसे किसी भी कदम का विरोध करता है जो लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को कमजोर करे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लोकसभा की 543 सीटों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने की मांग को तेज किया जाएगा। राजद महिला प्रकोष्ठ पूरे बिहार में गांव-गांव तक अभियान चलाकर इस मुद्दे पर महिलाओं के नेतृत्व में आंदोलन को आगे बढ़ाएगा। निशांत के यात्रा को लेकर बयान: वही पूर्व सीएम नीतीश के बेटे निशांत को लेकर कहा कि सब की यात्रा चंपारण से शुरू होती है लेकिन महात्मा गांधी के पद चोन पर कोई चलना नहीं चाहता है स्वागत है निशांत कुमार यात्रा करें सभी लोग यात्रा करता है!0
0
Report
केदारनाथ यात्रा में गंभीर बीमार श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू; NDRF-SDRF ने त्वरित मदद की
Noida, Uttar Pradesh:श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान प्रशासन की तत्परता से एक गंभीर रूप से बीमार श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू किया गया। लक्ष्मण अधिकारी (20 वर्ष), निवासी जुमला (नेपाल), यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गए थे, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति गंभीर होने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पीएचसी से केदारनाथ हेलीपैड तक सुरक्षित पहुंचाया। इसके बाद हेली सेवा के माध्यम से उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया। रेस्क्यू के दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। जिला प्रशासन ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।0
0
Report
Advertisement
