icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow20 Jan 2025, 06:19 pm

Mahoba- नहर में पानी बंद होने से सिंचाई के लिए परेशान किसान

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के कुलपहाड़ तहसील के मांगरौल कलां गांव में किसानों की गेहूं की फसल संकट में है। मझगवां बांध से निकलने वाली बरखेड़ा माइनर में पिछले 12 दिनों से पानी बंद होने से सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव के प्रधान अभिषेक रावत के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल को अभी दो बार और सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन पानी न मिलने से फसल के नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का आरोप है कि नमामि गंगे परियोजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए पानी रोका जा रहा है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से आप बीती बताई है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फतेहपुर सीकर में दुर्गा पूजा महोत्सव में रात्रि आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर सीकर फतेहपुर, कस्बे के के विभिन्न स्थानो पर, आयोजित हो रही सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव मे रात्रि को दर्शनार्थ श्रद्धालुओ की भीड उमड पडी। दुर्गा पूजा स्थलो पर रात्रि आरती के बाद धार्मिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया। कस्बे के बावडी गेट दुर्गा पूजा स्थल पर आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत शुक्रवार की रात्रि को आयोजन समिति की ओर से सिंह चढ़ी मां भवानी की प्रतिमा की विशेष एवं आकर्षक सजावट की गई। आरती के बाद भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलो के विद्यार्थियांे ने एक से बढ कर एक नृत्य की शानदार प्रस्तुती दी। इसी तरह कस्बे के देवडा चौक, मण्डावा बस स्टेण्ड, सोनलाल दूगड बगीची के समीप नरसी चौक, माण्डेला रोड सहित अनेक स्थानों पर आयोजित हो रही दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
0
0
Report

रानीवाड़ा में फर्जी MBBS डिग्री के डॉक्टर बनने के आरोपित संचालक गिरफ्तार

Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा : आठवीं पास व्यक्ति पर फर्जी MBBS डिग्री से डॉक्टर बनने का आरोप, SOG ने किया गिरफ्तार रानीवाड़ा के भास्कर हॉस्पिटल का संचालक नानजीराम चौधरी गिरफ्तार, MBBS डिग्री और गायनेकोलॉजी डिप्लोमा के दस्तावेज जांच में फर्जी मिलने का दावा, आठवीं पास होने के बावजूद डॉक्टर के रूप में पंजीयन कराने का आरोप, स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर ऑपरेशन करने का मामला भी जांच में आया सामने, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन पदाधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच。 रानीवाड़ा -जालोर जालोर जिले के रानीवाड़ा में कथित फर्जी डॉक्टर के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने भास्कर हॉस्पिटल के संचालक नानजीराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी की MBBS डिग्री, गायनेकोलॉजी डिप्लोमा और 10वीं-12वीं की अंकतालिकाओं सहित शैक्षणिक दस्तावेजों के फर्जी होने का आरोप सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी आठवीं पास होने के बावजूद डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था। बताया गया कि नानजीराम ने अस्पताल में मरीजों की पर्चियां काटने से शुरुआत की थी। बाद में उसने अस्पताल खरीद लिया और संचालक बन गया। आरोप है कि उसने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2023 में राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में डॉक्टर के रूप में पंजीयन करवाया। इसके बाद वह स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर मरीजों का इलाज करने और ऑपरेशन करने लगा。 मामले में शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और मेडिकल पंजीयन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की गई। अब यह भी जांच की जा रही है कि कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल पंजीयन कैसे हुआ और इसमें राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की कोई भूमिका थी या नहीं। प्रकरण में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

उज्जैन दशहरा: 101 फीट रावण, 3D लुक, निर्माण और 22 साल से हनुमान भूमिका

Ujjain, Madhya Pradesh:दशहरा मैदान में रावण निर्माण अंतिम चरण में, 8 कलाकारों की टीम 25-26 दिनों से कर रही मेहनत। पिछले साल बारिश और आंधी से रावण गिरने के बाद इस बार मौसम से बचाव को ध्यान में रखकर की जा रही तैयारी। रावण को दिया जा रहा 3D लुक, विशाल सिर, राक्षसी दांत और सुनहरा मुकुट बढ़ाएंगे आकर्षण। दशहरा उत्सव में लगातार 22 वर्षों से हनुमान जी की भूमिका निभा रहे कलाकार बोले ये प्रभु का आर्शीवाद है उज्जैन। दशहरे के पर्व को लेकर उज्जैन के दशहरा मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां हर साल की तरह इस बार भी 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। रावण बनाने का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कलाकार दिन-रात मेहनत कर इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार रावण को खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 101 फीट होगी और इसे 3D लुक दिया जा रहा है। रावण की थीम राक्षसी सेना पर आधारित होगी। इसके विशाल सिर, राक्षसी दांत और सुनहरा मुकुट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आयोजकों और कलाकारों को उम्मीद है कि इस बार रावण का रूप पहले से ज्यादा भव्य नजर आएगा। पिछले साल की घटना से लिया सबक, इस बार वाटरप्रूफ रावण रावण का निर्माण कर रहे कलाकार ने बताया कि पिछले साल बारिश और तेज आंधी के कारण रावण गिर गया था। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए मौसम को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। रावण को वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है, ताकि बारिश का असर कम हो और आयोजन बेहतर तरीके से हो सके। रावण तैयार करने में eight कलाकारों की टीम जुटी हुई है। करीब 25 से 26 दिनों से चल रहा निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। टीम की कोशिश है कि दशहरे के समय तक रावण पूरी तरह तैयार हो जाए। 22 साल से हनुमान जी की भूमिका निभा रहे कलाकार दशहरे उत्सव में हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार 22 वर्षों से हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें इस भूमिका को निभाने से खास खुशी मिलती है। दशहरा मैदान में रावण निर्माण की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। इस बार 101 फीट ऊंचा रावण, 3D लुक, राक्षसी सेना की थीम और वाटरप्रूफ निर्माण खास आकर्षण रहने वाले हैं। अब लोगों को दशहरे के दिन का इंतजार है, जब मैदान में रावण दहन का आयोजन होगा。
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर के नवरात्र में 8 करोड़ के दरबार: चांदी-सोने से सजी माता रानी प्रतिमा चर्चा में

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में नवरात्रि के दौरान आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सदर बाजार के बाजार काली समिति के द्वारा लगभग 158 साल से माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। यहाँ का दरबार शुद्ध चांदी का है और लगभग 124 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है; 900 ग्राम सोने के जेवर भी बनाए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि 158 सालों से यहाँ माता रानी की प्रतिमा स्थापित होती है, जिसे दूर-दूर से श्रद्धालु देखने आते हैं। 124 किलो चांदी से दरबार बना है; चांदी के हाथी भी दरबार में सजाए गए हैं। यह दरबार सदर बाजार में अपनी भव्यता के लिए पूरे शहर और आसपास के इलाकों में जाना जाता है। नवरात्र के दौरान माता रानी की विशेष आराधना होती है और सुरक्षा के लिए समिति ने पहरेदार भी रखा है। माता रानी के दरबार और जेवर की कीमत अनमोल है और लगभग 8 करोड़ की संपत्ति यहां सजी है। आयोजकों का कहना है कि सभी के सहयोग से माता रानी की स्थापना होती है और श्रद्धालुओं की यहां विशेष आस्था है।
0
0
Report

सेना पटेल ने PHED अधिकारी पर भड़कर कहा— बदतमीजी मत करो, पेयजल संकट उजागर

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग बदतमीजी मत करना..."जन विश्वास अभियान में अधिकारी पर भड़कीं विधायक सेना पटेल,ग्रामीणों के गंदे पानी की समस्या पर भड़क उठा विधायक का गुस्सा, अधिकारी को फटकार लगाते हुए कह रहा है कि यह पानी तुम पीकर देखो ​मामला 'जन विश्वास अभियान' कार्यक्रम का है। यहाँ क्षेत्रीय विधायक सेना पटेल मंच पर कलेक्टर से चर्चा कर रही थीं। इसी दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। ​चर्चा का मुख्य मुद्दा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या था। विधायक सेना पटेल का आरोप था कि ग्रामीण इलाकों के लोग कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, जबकि अधिकारी उस पानी को ट्यूबवेल का पानी बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, विधायक का आरोप था कि आपने जहां पर ट्यूबवेल खुदवाया वहां पर अभी तक हैंडपंप नहीं लगा, लोग कुएं के पानी पीने पर मजबूर है ​अधिकारी के जवाब से नाराज विधायक सेना पटेल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दो टूक शब्दों में अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा— "बदतमीजी मत करना!"
0
0
Report

रामसागर बांध की नहरों से पानी छोड़ते ही किसानों ने रबी सिंचाई शुरू की

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह ( टोंक) बांध की बाहों से नहरों में निकला नीर सिंचाई में जुट गए किसान एंकर....लांबा हरि सिंह में खेतों में सिंचाई कार्य करने को लेकर लघु सिंचाई परियोजना रामसागर बांध की नहरों में पूजा के साथ जलउपयोगिता संगम अध्यक्ष श्रवण लाल माली और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव सोनी ने चाबी से मोरी को खोल मध्य व साउथ कैनाल में पानी छोड़ दिया गया। इससे खेतों में किसान रबी फसल सिंचाई कार्य में जुट गए। विभाग नहर सफाई कार्य में जुटे हुए। बांध का गेज 10 फीट 6 इंच दर्ज है और बांध चालिस प्रतिशत पानी से भरा हुआ है। इससे आगामी 10 से 15 दिन तक लगातार सिंचाई के लिए कैनाल में पानी शुन्य से अंतिम टेल की ओर चलेगा। दोनों कैनाल पर करीब 715 हेक्टर भूमि सिंचाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं नगर परिषद ने वार्ड-8 से श्रमदान अभियान शुरू कर स्वच्छता जागरूकता बढ़ाई

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान शुरू सज-जवाब दे रहे वार्ड 8 से अभियान का आगाज पार्षद संगीता के सानिध्य में किया गया कार्यक्रम शहर के सभी वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल है। सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि पिछले 25 दिनों से शहर में घर-घर जाकर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया है और अब आमजन को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से श्रमदान शुरू किया गया है। नगर परिषद अपने स्तर पर सफाई के लिए काम करेगी, पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। लोगों से अपील है कि घर का कचरा सड़क पर न डालें, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाले वाहनों में ही डालें ताकि सफाई व्यवस्था बरकरार रहे। अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा और शहर की सफाई व्यवस्था में सहभागिता बढ़ेगी। यह अभियान निरंतर चलेगा और सभी वार्डों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
0
0
Report

वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो के लिए सुरक्षा और डायवर्जन प्लान जारी

Chandauli, Uttar Pradesh:- वाराणसी के नमो घाट पर भव्य एयर शो की तैयारियां तेज, - गंगा के दूसरे किनारे पर तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण - सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश。 - एयर शो के मद्देनजर प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश - घाट क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांटकर CCTV कैमरों और वाटर टैंकरों सहित जरूरी सुविधाओं की होगी व्यवस्था - भीड़ को देखते हुए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश - शहर में 25 स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित, प्रमुख चौराहों और नमो घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल - डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करने का दिया निर्देश - नमो घाट, वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो, गंगा के दूसरे किनारे पर जनपद में भी कि जा रही है तैयारियां।
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर: धारदार चाकू लहराने वाले आरोपी सोम कुमार नाग गिरफ्तार

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में कोतवाली पुलिस ने संजय मार्केट स्थित सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान सोम कुमार नाग निवासी कालीपुर अटल आवास धरमपुरा के रूप में हुई है, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है, इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

रत्नागिरी के आरे-वारे समुद्रतट पर 17 स्टॉल हटाए; पूर्व सूचना पर प्रश्न

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: ऐन पर्यटन हंगामात आरे-वारे किनाऱ्यावरील १७ स्टॉल जमीनदोस्त! पक्के बांधकाम केल्याने वनविभागाची कारवाई; पूर्वसूचना न दिल्याचा स्टॉलधारकांचा आरोप अँकर : रत्नागिरी-गणपतीपुळे मार्गावरील आरे-वारे समुद्रकिनाऱ्यावर वनविभागाने १७ स्टॉल जमीनदोस्त केले आहेत. सिमेंट काँक्रिटचे पक्के बांधकाम केल्याने अनधिकृत स्टॉलवर कारवाई केल्याचे वनविभागाने स्पष्ट केले आहे. मात्र, कोणतीही पूर्वकल्पना न देता अचानक कारवाई केल्याचा आरोप काही स्टॉलधारकांनी केला आहे. ऐन पर्यटन हंगामाच्या सुरुवातीलाच स्टॉल हटवल्याने स्थानिक व्यावसायिकांसमोर उदरनिर्वाहाचा प्रश्न निर्माण झाला आहे.
0
0
Report

जलालपुर में रामलीला का मंचन, राम वन गमन और केवट संवाद ने किया भावुक

Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर।जलालपुर नगर में शुक्रवार की रात रामलीला के विभिन्न आयोजनों में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन और कथा वाचन किया गया। राम-सीता-लक्ष्मण की झांकी के नगर भ्रमण से वातावरण भक्तिमय हो उठा, वहीं रामलीला में कैकेयी कोपभवन, राम वन गमन और राम-केवट संवाद के भावपूर्ण मंचन ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य झांकी निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, मेला मंत्री बेचन पांडे, मंत्री सोनू गौड़, विकास निषाद और देवेश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजन के बाद कथा वाचन हुआ। इसमें रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में मानिकचंद सोनी, सोनू गुप्ता और विकास निषाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, श्री रामलीला सेवा समिति की रामलीला में कैकेयी कोपभवन, राम वन गमन और राम-केवट संवाद का सजीव मंचन हुआ। कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगते हुए श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगी। वचनबद्ध दशरथ विवश हो गए, जबकि श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए सहर्ष वन जाने का निर्णय लिया। कैकेयी की भूमिका इलाहाबाद की कलाकार दीपमाला ने निभाई। इसके बाद राम-केवट संवाद का मंचन हुआ। केवट ने भगवान श्रीराम के चरण धोकर उन्हें नाव से नदी पार कराई। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, राम किशोर राजभर, विनोद मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, राधेश्याम शुक्ल, विकास निषाद, जनमेजय मिश्र, अरुण मिश्र, दिलीप यादव और बब्लू त्रिपाठी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

20 हजार रुपये मानदेय की मांग, आशाओं ने बुगरासी अस्पताल पर दिया धरना

Ajay GargAjay GargFollow11m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। 20 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने बुगरासी स्थित अस्पताल पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आशाओं के आठ अगस्त से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आशाओं को वर्तमान में मात्र दो हजार रुपए मानदेय मिल रहा है। 20 हजार मानदेय की मांग को लेकर आठ अगस्त से आशाओं ने कार्य का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया हुआ है। शुक्रवार को बुगरासी अस्पताल पर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण के प्रति जागरूकता, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल पा रहा है। महंगाई के इस दौर में सीमित प्रोत्साहन राशि से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें 20 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए, जिससे वे आर्थिक परेशानियों से राहत पा सकें। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आशाओं के कार्य बहिष्कार का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाने से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की। धरने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा कराने का संकल्प लिया। उनका कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगी। इस दौरान विजय लक्ष्मी, बबीता, नीतू, सीमा, रामेश्वरी, देवेंद्री, सुमन, सरिता, सरोज, कविता, कौशल आशा रहीं।
0
0
Report

सांगली हल्दी के दाम में रिकॉर्ड उछाल, 31,100 रुपये तक पहुंचा

Sangli, Maharashtra:स्लग - हलदीची तेजी कायम, 31 हजार 100 रुपये उच्चांकी दर.. अँकर - सांगली मध्ये हलदीच्या दरामध्ये तेजी कायम आहे. शुक्रवार पार पडलेल्या हलदीच्या सौद्यांमध्ये 31 हजार 100 रुपये इतका उच्चांकी भाव हलदीला मिळाला आहे. गेल्या आठवड्यापासून हलदीला सांगली कृषी उत्पन्न बाजार समितीच्या आवारात पार पडलेल्या सौदया मध्ये चांगला दर मिळत आहे, प्रति क्विंटल 30 हजार रुपये इतका उच्चांकी दर मिळाला होता, त्यामध्ये आता आणखी वाढ होऊन 31 हजार 100 रुपये इतका दर हलदीला मिळाला आहे, वाळवा तालुक्यातील शेतकरयाचा 20 पोती हलदीला हा उच्चांक दर मिळाला आहे. दुष्काळी परिस्थितीत हलद उत्पादक शेतकऱ्यांना मोठा दिलासा मिळत आहे.
0
0
Report

मोदीनगर के hanumanpuri में विवाद, तीन गिरफ्तार; वीडियो वायरल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की मोदीपोन पुलिस चौकी के अंतर्गत हनुमानपुरी इलाके में दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया। घटना का वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एक मुस्लिम महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन आती देख हिन्दू व्यक्ति ने महिला को सावधान करते हुए रुकने के लिए कहा। इस बात पर महिला आक्रोशित हो गई और युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला के साथ मौजूद अन्य लोग भी विवाद में शामिल हो गए और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विवाद में शामिल कुछ लोग हनुमानपुरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और पथराव का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही घटनाओं के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मोदीनगर एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति कायम है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top