icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow26 Dec 2024, 06:24 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी में बीजेपी-खड़गे बयान को लेकर भारी प्रदर्शन, पुतला दहन और नारेबाजी

JPJai Pal22m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:- वाराणसी में बीजेपी का हल्ला बोल ज़िला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन。 - खड़गे के बयान पर भड़की बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश。 - पुतला दहन कर जताया विरोध मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और महिला मोर्चा ने खड़गे का पुतला फूंका。 - सड़कों पर उतरा महिला मोर्चा भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी。 - देश विरोधी बयान बर्दाश्त नहीं यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा, देश विरोधी बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。 - कांग्रेस पर तीखा हमला मंत्री रविंद्र जायसवाल का बयान— देश की संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं。 - देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेस मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कांग्रेस की नीतियों और बयानों पर उठाए गंभीर सवाल。 - बयान से आहत है पूरा देश मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि खड़गे के इस बयान से देश की जनता में गहरा रोष है。 - ज़िला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बीजेपी नेताओं ने सौंपा ज्ञापन。 - माफी की मांग पर अड़ी बीजेपी बीजेपी नेताओं की चेतावनी, जब तक कांग्रेस माफी नहीं मांगती तब तक जारी रहेगा विरोध。
0
0
Report

रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों में पानी की गुणवत्ता खतरनाक, बैक्टीरिया-टीडीएस मौजूद

Rewari, Haryana:रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने फेल हुए; बच्चों की सेहत से खिलवाड़; कहीं पानी में बैक्टीरिया तो कहीं टीडीएस ज्यादा. रेवाड़ी जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावों के बीच पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई जांच में जिले के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिले में संचालित 638 सरकारी स्कूलों में से इन स्कूलों में पानी की गुणवत्ता में खामियां मिली हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बावल, रेवाड़ी और नाहड़ खंड के स्कूलों में सामने आई है। रिपोर्ट के बाद विभागीय अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों में दोबारा पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चे हैंडपम्प और बोरवेल का पानी पी रहे हैं। कुछ स्कूलों में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद जांच में विभिन्न स्रोतों से लिए गए पानी के नमूनों में खामियां सामने आई हैं। उपलब्ध जांच रिपोर्ट के अनुसार, कुछ नमूनों में टीडीएस की मात्रा अधिक पाई गई, जबकि कुछ में बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आई है। ऐसे में संबंधित स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, अगस्त-सितंबर में विद्यालय मुखियाओं की ओर से स्कूलों में उपलब्ध पानी की जांच कराई गई थी। इसके तहत हैंडपंप, बोरवेल और नलों से पानी के नमूने लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की प्रयोगशाला में भेजे गए थे। जांच के बाद विद्यालय मुखियाओं ने पानी के स्रोतों की जानकारी के साथ रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी थी। रिपोर्ट के आंकड़ों में सामने आया कि 90 स्कूलों के पानी के नमूने पीने के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच के दौरान सामने आई स्थिति के अनुसार, कई स्कूलों में आरओ और वाटर फिल्टर की व्यवस्था नहीं है, जबकि कुछ स्कूलों में लगे आरओ लंबे समय से खराब पड़े हैं। ऐसे में बच्चों को उपलब्ध पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करना चुनौती बना हुआ है। बावल, रेवाड़ी और नाहड़ खंड के स्कूलों में स्थिति अधिक खराब बताई गई है। पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों में दोबारा सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। Twoबारा जांच के बाद ही पानी की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, जिन स्कूलों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, वहां पेयजल की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है.
0
0
Report
Advertisement

स्मृति ईरानी के नेतृत्त्व में 2028 के लिए भाजपा का क्षेत्रीय विस्तार की बैठक

Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज दूसरे दिन प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभु बैठक ले रहे हैं. पहले विधायकों की बैठक हुई, उसके बाद सांसदों की बैठक जारी है. आज शाम तक बैठकें होंगी जिसमें सांसदों के बाद फिर मंत्रियों और कोर ग्रुप की बैठक भी शामिल हैं. बैठक में विधायकों से उनके कामकाज को लेकर पूछा गया, जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए, साथ ही संगठन के नेताओं से समन्वय बनाकर मिशन 2028 जीत में सक्रियता से लगने के लिए कहा गया. साथ ही क्षेत्र में भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए. जानकारी के मुताबिक आज की विभिन्न बैठकों में भी 2028 विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी तो मंत्रियों से उनका रिपोर्ट कार्ड भी पूछा जाएगा.....
0
0
Report

ट्रेन में चेकिंग के दौरान जीआरपी को मिली सफलता, शराब बरामद

ASAmit SinghFollow30m ago
Deoria, Uttar Pradesh:ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी भटनी की टीम ने मौर्य एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक बैग से 48 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया। जीआरपी के मुताबिक, रविवार को भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिठ्ठू बैग में रखे 48 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब के पैक बरामद हुए। प्रत्येक पैक 180 मिलीलीटर का था। इस तरह शराब की कुल मात्रा 8.64 लीटर पाई गई। रेलवे में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरामदगी करने वाली टीम में जीआरपी थाना भटनी के राजेश कुमार पांडेय, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल पंकज मिश्रा शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

खड़गे की टिप्पणी पर भंसाली का तीखा बयान: राजनीतिक मर्यादा और राष्ट्रवाद जरूरी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में पद की गरिमा तथा बड़ों के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है। खड़गे की टिप्पणी बेहद हल्की और निंदनीय है। भंसाली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व एक परिवार की भक्ति में राजनीतिक मर्यादाएं भूल चुका है। उन्होंने कहा कि बिना सिद्धांत, नीति और राष्ट्रवाद के राजनीति में सफलता संभव नहीं है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह प्रगति रास नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से उनकी कुंठित मानसिकता उजागर हो रही है। भंसाली ने खड़गे की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की.
0
0
Report

खड़गे के बयान पर जोगाराम पटेल का कड़ा विरोध; संस्कार और सम्मान पर ज़ोर

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान किया जाता है। किसी स्वर्गवासी आत्मा के लिए राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष की ओर से इस तरह के शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से संबंधित नेताओं की मानसिकता और संस्कार झलकते हैं। पटेल ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे अपने शब्दों और व्यवहार पर संयम रखने की अपील की। कांग्रेस के अस्तित्व पर भी उठाए सवाल मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है और चुनावी हार से परेशान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं धीरे-धीरे अपना अस्तित्व ही न खो दे। पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपील की कि वे राजनीतिक विरोध के दौरान भी भाषा की मर्यादा बनाए रखें और माता-पिता, गुरुजनों तथा स्वर्गीय आत्माओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल शुरू, सोनिया विहार से जगतपुर

New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से शुरू होगी यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल सेवा दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम, यमुना नदी में पहली बार रिवर क्रूज सेवा की सॉफ्ट ट्रायल शुरुआत होगी। इस सेवा को नमो यमुना रिवर्स सफारी के नाम से शुरू किया जाएगा सोनिया विहार से जगतपुर तक क्रूज का संचालन किया जाएगा। क्रूज में 40 मिनट की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया तय किया गया है। एक बार में क्रूज पर अधिकतम 30 लोग सफर कर सकेंगे। शुरुआती तौर पर 4 से 5 दिन तक ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद क्रूज सेवा का औपचारिक उद्घाटन होगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को यमुना नदी से राजधानी की ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत नजारे देखने का नया अनुभव देना है। पर्यावरण अनुकूल इस पहल को यमुना रिवरफ्रंट के विकास और नदी किनारे मनोरंजन की नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ से 46 बसों में गंगा स्नान के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

Mohammad RajaMohammad RajaFollow57m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- कस्बे में सोमवार रात 56वीं निःशुल्क श्रवण गंगा स्नान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। कासगंज रोड स्थित फ्लावर अंडरपास पर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने हरी झंडी दिखाकर करीब 46 बसों को रवाना किया। यात्रा में सिकंदराराऊ सहित हाथरस, जलेसर, टुंडला, एटा और फिरोजाबाद के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, यह सेवा पिछले पांच वर्षों से लगातार चलाई जा रही है। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निःशुल्क गंगा स्नान का अवसर उपलब्ध कराना है। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों के लोग भी भाग लेते हैं, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top