210423
महोबाः जैतपुर के मुख्य मार्ग में बने गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचे लोग
Belatal, Uttar Pradesh:जैतपुर का मुख्य मार्ग आर्यावत बैंक और पुल के बीच गड्ढों में तब्दील हो गया। मुख्य मार्ग में बने गहरे गड्ढों में नमामि गंगे की लीकेज पाइप लाइनों से पानी भर जाता है जिससे वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता। आस-पास के दुकानदारों ने मार्ग में पलटे ई रिक्शे को गड्ढों से निकाला। ई रिक्शे में बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान में AK-47 फायरिंग: जवान निलंबित, तीन घायल, जांच जारी
Siwan, Bihar:सीवान में 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में फायरिंग करते दिखे जवान अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले पर पहली बार सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा ने संयुक्त बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन का कहना है कि AK-47 की गोली किसी प्रदर्शनकारी को नहीं लगी, जबकि तीन युवकों को गोली लगने की घटना की अलग से जांच की जा रही है। सीवान के जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे जवान अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रदर्शन के दौरान जवान खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ महसूस कर रहा था। इसी दौरान उसने हवाई फायरिंग की। डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि AK-47 से चली गोली किसी भी व्यक्ति को नहीं लगी है।हालांकि प्रदर्शन के दौरान तीन युवकों को गोली लगने की घटना की जांच अभी जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि उन्हें गोली कैसे लगी और किस हथियार से लगी। प्रशासन ने बताया कि घायलों में से एक युवक अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुका है, जबकि अन्य दो युवकों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं सीवान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई गई है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। फिलहाल आरोपी जवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है, जबकि तीन युवकों को गोली लगने के मामले की जांच अभी जारी है।0
0
Report
धौलपुर में गौ सम्मान आह्वान: 2.97 लाख हस्ताक्षरों से शासन तक संदेश पहुँचा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। गौवंश के सम्मान, संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए चल रहे देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में धौलपुर में विशाल संकीर्तन रैली निकाली गई। 797 जिलों में एक साथ दिए जा रहे ज्ञापन के क्रम में धौलपुर में भी अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम की शुरुआत भार्गव वाटिका स्थित गणेश मंदिर से हुई। महन्त हनुमान दास ने सर्वप्रथम हस्ताक्षर प्रतिलिपियों का पूजन किया। इसके बाद श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का जाप करते हुए संत समाज, गौ-भक्तों एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि पदयात्रा के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे。 2,97,622 नागरिकों के हस्ताक्षर संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौमाता के सम्मान और संवर्धन के लिए जनजागरण कर केंद्र व राज्य सरकार तक जनभावना पहुंचाना है। इस दौरान 2,97,622 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन डिजिटल पेन ड्राइव में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। ये रहीं प्रमुख मांगें अभियान में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा देने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु प्रभावी केंद्रीय कानून बनाने, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय के गठन, गोचर भूमि व चारा संरक्षण नीति को मजबूत करने और गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग की गई। कार्यक्रम में संत-महात्मा, किसान, युवा, मातृशक्ति और गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के डेयरी संघों का 23 अगस्त बड़ा आंदोलन, बकाया भुगतान के चलते हंगामा
Jaipur, Rajasthan:दूध बेचने वाली डेयरियां अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं... वजह सिर्फ बकाया भुगतान नहीं, बल्कि अपना ही माल बेचने पर रोक भी है। राजस्थान के जिला डेयरी संघों ने आरसीडीएफ पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये फंसे हैं, गोदाम स्टॉक से भरे हैं और अब सहकारिता व्यवस्था पर भी खतरा मंडरा रहा है। 23 अगस्त को प्रदेशभर में बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया है... राजस्थानी की सहकारी डेयरियों और सरकार के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। प्रदेश के जिला डेयरी संघों ने 23 अगस्त को राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान करते हुए सरकार और राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) पर डेयरी व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। जयपुर डेयरी संघ को छोड़कर भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, जोधपुर सहित कई जिला डेयरी संघ आंदोलन में शामिल होंगे। डेयरी संघों का आरोप है कि सरकार एक तरफ किसानों और दुग्ध उत्पादकों की योजनाओं का भुगतान महीनों से रोके हुए है, वहीं दूसरी ओर संघों को अपने तैयार उत्पाद खुले बाजार में बेचने की भी अनुमति नहीं दी जा रही। इससे डेयरियों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। अजमेर डेयरी संघ के अध्यक्ष रामचंद चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत मिलने वाली 5 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि पिछले seven महीने से लंबित है। इससे सभी जिला डेयरी संघों का करीब 300 करोड़ बकाया हो चुका है। उनका कहना है कि इसका सीधा असर लाखों दुग्ध उत्पादकों की आय पर पड़ रहा है। वहीं बाल गोपाल योजना के तहत स्कूलों में दूध उपलब्ध कराने के लिए डेयरी संघों ने मिल्क पाउडर की सप्लाई की थी, लेकिन करीब डेढ़ साल से भुगतान नहीं हुआ। इस मद में भी 300 करोड़ से अधिक का बकाया बताया जा रहा है। डेयरी संघों का कहना है कि उनके पास बड़ी मात्रा में बटर, घी और मिल्क पाउडर का स्टॉक जमा है। दूसरे राज्यों की निजी कंपनियां बेहतर कीमत पर इसे खरीदने को तैयार हैं, लेकिन RCDF की ओर से बिक्री की अनुमति नहीं दी जा रही। उनका दावा है कि इससे डेयरियों की नकदी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। डेयरी संघों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित सहकारिता कानून को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि सहकारिता विषय को राज्य सूची से हटाकर केंद्र के दायरे में लाया गया तो जिला दुग्ध सहकारी समितियों और RCDF जैसी राज्य स्तरीय संस्थाओं का अस्तित्व प्रभावित हो सकता है। संघों का आरोप है कि मल्टी-स्टेट संस्था सरदार पटेल को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (SPCDF) को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है। बहरहाल, डेयरी संघों का कहना है कि यदि लंबित भुगतान जारी नहीं हुआ और उनकी मांगों पर सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 23 अगस्त का आंदोलन पूरे प्रदेश में डेयरी क्षेत्र की सबसे बड़ी आवाज बनेगा। आंदोलन में कई जिला डेयरी संघों के प्रतिनिधि और दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे।0
0
Report
राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का इंजन बनायेगा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार अब खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) को कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का नया इंजन बनाने की तैयारी में है। इसी रणनीति के तहत सचिवालय में केंद्र और राज्य सरकार, उद्योग जगत, स्टार्टअप, एफपीओ, कृषि विश्वविद्यालयों और बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ मंथन हुआ। बैठक का फोकस सिर्फ नई इकाइयां लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और निजी निवेश आकर्षित करने पर रहा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान में कृषि और बागवानी उत्पादन की बड़ी क्षमता है। लेकिन इसका पूरा लाभ तभी मिलेगा जब कच्चे कृषि उत्पादों की बजाय उनका प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन बढ़े। उन्होंने नई फूड प्रोसेसिंग इकाइयों, फूड पार्क, एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर और आधुनिक तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय और वित्तीय सहायता की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव ए.पी. दास जोशी ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग ऐसा क्षेत्र है जो किसानों की आय बढ़ाने के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित कर सकता है। उन्होंने राजस्थान की कृषि क्षमता की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने और प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने कोल्ड चेन नेटवर्क के विस्तार, खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं को मजबूत करने, इनक्यूबेशन सेंटर विकसित करने और उद्योगों को आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। राज्य सरकार ने संकेत दिए कि बैठक में मिले सुझावों के आधार पर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को गति देने के लिए नीतिगत और संस्थागत स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने बैठक में प्रस्तावित फूड पार्क नीति, एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर, कोल्ड चेन नेटवर्क और निवेश प्रोत्साहन से जुड़े रोडमैप का भी प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें निजी निवेश बढ़ाने और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को राज्य की विकास रणनीति का अहम हिस्सा बताया गया।0
0
Report
बलिया में घाघरा कटान से स्कूल व मकान डूबे; विधायक ने सवाल उठाए
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा के कटान से प्राथमिक विद्यालय का एक हिस्सा नदी में समा गया. घाघरा का जलस्तर बढ़ने से गावं के दर्जनों मकान पानी में विलीन हो चुके हैं. कटान की तीव्रता से प्राथमिक विद्यालय भी चपेट में आ रहा है. बैरिया विधानसभा से सपा विधायक जयप्रकाश अंचल का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाके को सुरक्षित रखने के लिए 5 परियोजनाएं बनाई गईं पर सभी परियोजनाएं निरस्त कर दी गईं. महज नौ सौ मीटर पर ही कटानरोधी कार्य किया गया. ऐसे में गोपालनगर टाडी में कटान तेज हो गया है और लोग अपना आशियाना खुद तोड़ने के साथ ही पलायन को मजबूर हैं.0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड कांग्रेस में गणेश गोदियाल की टीम अभीIncomplete, 2027 चुनाव पर असर?
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता इन दिनों कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं लेकिन अब तक कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो सकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं की क्या बिना टीम के गणेश गोदियाल 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरेंगे देखिए रिपोर्ट 11 नवंबर 2025 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गणेश गोदयाल को कांग्रेस ने दोबारा प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी। गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद लगातार यह कहा जा रहा था कि गणेश को दयाल एक छोटी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जल्द ही नजर आएंगे। लेकिन लगभग 8 महीने का कार्यकाल बीतने के बाद भी अब तक गणेश गोदियाल अपनी टीम नहीं बना पाए हैं। वास्तविकता में उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता इन दोनों कार्यक्रमों के लिए पहुँच रहे हैं पहले राहुल गांधी छात्रों की गूंज के लिए पहुंचे तो वहीं अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हल्द्वानी में बड़ी रैली के लिए पहुँच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेताओं से ज्यादा भाजपा को कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार है। कांग्रेस लगातार प्रदेश में जनहित के मामलों को उठा रही है बड़े-बड़े मुद्दों पर सरकार को घेर रही है कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मिलकर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं लेकिन भाजपा को सिर्फ अगर राजनीति करनी है तो सिर्फ कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर सवाल कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भाजपा का कहना है कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी करण माहरा के प्रदेश अध्यक्ष होने पर भी नहीं आई थी और आप गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद भी प्रदेश कार्यकारिणी की कोई उम्मीद नहीं है कांग्रेस सिर्फ आपसी झगड़े में फंसी हुई नजर आती है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अगर हो जाती है तो चुनाव प्रबंधन के लिए लिहाज से कांग्रेस को फायदा होगा। लेकिन अगर कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भीतरी गुटबाज़ी के तहत नहीं आ पाती है तो ऐसे में भाजपा को इसका सीधा फायदा होगा।0
0
Report
गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहत्या रोकथाम के लिए कानून की मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने तथा केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बरेली में हिंदू संगठनों, गौसेवकों और संत समाज ने संयुक्त रूप से भव्य पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा हरि मंदिर से शुरू होकर मॉडल टाउन, शहदाना चौराहा, श्यामगंज, गांधी उद्यान और चौकी चौराहा होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां प्रदर्शन किया गया, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सौंपा गया। यह कार्यक्रम गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत आयोजित किया गया। अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में पिछले छह माह से गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गोहत्या निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति लागू करने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। आयोजकों के अनुसार, 27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों को संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजे गए। अभियान में संत-महात्माओं, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों, महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा बड़ी संख्या में गोभक्तों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।0
0
Report
सहारनपुर: DSO को धमकी देकर गाली-गलौज, FIR दर्ज; राशन कमीशन विवाद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) नीरज सिंह के खिलाफ, उनसे फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर बाजार थाना पुलिस ने देवबंद निवासी सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएसओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में बताया गया कि 25 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:08 बजे उनके CUJ नंबर पर एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसकी पहचान सुरेंद्र सिंघल (देवबंद) के रूप में कराई गई। आरोप है कि उसने कहा कि उसके बेटे ने बताया है पिछले आठ माह से राशन वितरण के कमीशन नहीं मिला है। कॉल करते समय उस व्यक्ति ने पहले समय-सीमा बताई और फिर गुस्से में आकर डीएसओ के साथ मां-बहन की गालियां दीं, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसओ ने कहा कि वे एक लोकसेवक हैं और यह कृत्य उनकी कार्य क्षमता और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसा है। तहरीर के आधार पर सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और रिकॉर्ड के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव तथा कॉल डिटेल के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए गए हैं। मामले की आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
करनाल के घरौंडा में चोरी की घटनाएं बढ़ीं; पांच दुकानों के ताले टूटे
Karnal, Haryana:करनाल के घरौंडा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार तड़के चोरों ने मेन बाजार स्थित रामनगर वाली गली में एक के बाद एक पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके शटर व ताले तोड़ दिए और हजारों रुपये की नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, वारदात सोमवार सुबह करीब 1:30 बजे हुई। पूरी घटना पास के एक मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन युवक दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसते और गल्ले में रखी नकदी व अन्य सामान बैग में भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमन मेडिकल स्टोर के संचालक अमन वर्मा ने बताया कि वह रविवार रात रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 3 बजे उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर टूटा हुआ था और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि करीब 1:30 बजे तीन चोर ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखी नकदी के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसी दौरान चोरों ने साथ लगती मोबाइल व जनरल स्टोर सहित कुल पांच दुकानों को निशाना बनाया और वहां से भी हजारों रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से शहर के दुकानदारों में भारी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले करीब दो माह में शहर में 20 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनका आरोप है कि रात्रि के समय पुलिस गश्त भी प्रभावी ढंग से नहीं हो रही, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।0
0
Report
खेत में काम कर रहे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस जांच शुरू
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह में खेत पर कार्य कर रहे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसने और परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रमेश माली 48 पुत्र रतना माली निवासी लांबा हरि सिंह है। मृतक खेत पर कार्य कर रहा था इसी दौरान बेहोश हो गया। परिजनों और आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
झुंझुनूं: अवैध शराब डिपो के पास अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका उजागर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के पिलानी से बड़ी खबर घंडावा में अधेड़ का शव मिलने से गांव में सनसनी फैली अवैध शराब की ब्रांच के पास मिला दोदराम का शव कल शराब खरीदने के बाद दोदराम को किसी ने नहीं देखा आज महिला ने खेत से लौटते समय शव पड़ा देखा शरीर पर चोट के निशान होने का दावा ग्रामीणों और परिवार ने हत्या की आशंका जताई चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल पहुंचे, पुलिस ने जांच शुरू की झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के घंडावा गांव में सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव गांव में संचालित एक अवैध शराब की ब्रांच के पास मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पिलानी थाना पुलिस और चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान घंडावा निवासी 50 वर्षीय दोदराम कोठारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोदराम रविवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करने गया था। काम समाप्त होने के बाद वह वापस गांव लौट आया। इसी दौरान उसने गांव में संचालित अवैध शराब की ब्रांच से शराब खरीदी। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। परिजनों ने बताया कि दोदराम अक्सर घर से बाहर ही रहता था। इसलिए रविवार रात घर नहीं लौटने पर उन्होंने यह सोचकर चिंता नहीं की कि वह किसी खेत या मकान पर ही सो गया होगा और सुबह लौट आएगा। सोमवार सुबह खेत से लौट रही एक महिला ने अवैध शराब की ब्रांच के पास दोदराम को मृत अवस्था में पड़ा देखा। महिला ने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बड़े भाई रामेश्वर ने आरोप लगाया कि दोदराम के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका है। उनका कहना है कि दोदराम शराब पीने का आदी था। लेकिन जिस स्थिति में शव मिला है। उसे देखते हुए यह सामान्य मौत नहीं लगती। ग्रामीणों ने भी मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोदराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसका बड़ा बेटा अपने मामा के पास बाढ़ड़ा में रहकर पढ़ाई के साथ काम करता है। जबकि छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है。 बाइट 01 : रामेश्वर, मृतक का भाई (चश्मा लगाया हुआ) बाइट 02 : धर्मेंद्र ओला, ग्रामीण बिगोदना, (बिना चश्मा के)0
0
Report
Advertisement
नीमराणा पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय/अंतरजिला बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेाही पर करीब आधा दर्जन चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। डीग और जयपुर जिलों में खपाते थे वाहन। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नीमराणा और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चुराने के बाद उन्हें डीग और जयपुर जिलों के ग्रामीण व सुनसान इलाकों में औने-पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध खरीद-फरोख्त में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ नीमराणा समेत अन्य विभिन्न थानों में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ जारी है। नीमराणा थाना पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरियों का भी खुलासा हो सकता है और चुराए गए अन्य वाहनों की बरामदगी भी संभव है।0
0
Report
जबलपुर में रिश्वतखोर रोजगार सहायक 19 हजार के रिश्वत के साथ गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में लोकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर रोजगार सहायक को 19000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जाता है कि आरोपी दिलीप साहू ग्राम पंचायत भवन तीनसी में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है राजकुमार परस्ते ने ग्राम तीनसी में आबादी की जमीन में मकान बनाने के लिए पट्टा प्रदान करने हेतु प ग्राम के सहायक सचिव दिलीप साहू से मिली तो उन्होंने कहा कि अभी पट्टा नहीं मिलेगा और एनओसी भी नहीं मिलेगी और एनओसी के लिए ₹20000 लगेंगे। मामले को लेकर राजकुमारी परस्ती ने लोकायुक्त जबलपुर से इसकी शिकायत की और बाद में ₹19000 में बात सही हुई। रोजगार सहायक को ₹19000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त जबलपुर में गिरफ्तार किया है और भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत इस पर कार्रवाई की गई है0
0
Report
मोहाली में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के आरोपियों का एनकाउंटर, आत्मसमर्पण
Noida, Uttar Pradesh:MOHALI -पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, दो आरोपियों ने किया मोहाली अदालत में आत्मसमर्पण0
0
Report
Advertisement
