210427
महोबाः अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया जहर
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा की सीमा से लगे मिढ़का गांव में 28 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की. परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहरीला पदार्थ खाने के पीछे क्या कारण है? इसको लेकर परिवार ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेमेतरा में अंधे कत्ल: 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर लिया
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा कर ली है। हरडुवा के खेत में नरेश देशलहरे का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में साइबर सेल, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। पुलिस ने आरोपी यशवंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शराब पीने के दौरान विवाद होने की बात सामने आई। आरोपी ने आवेश में आकर पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करना स्वीकार किया। घटना में इस्तेमाल पत्थर और आरोपी के कपड़े पुलिस ने जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।0
0
Report
उज्जैन के हम्मालवाड़ी में मकान ढहकर एक किशोर की मौत, 5 घायल
Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश | उज्जैन के हम्मालवाड़ी क्षेत्र में दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। प्रतीक शर्मा ने बताया, 'आज सुबह लगभग 10.15 बजे सूचना मिली थी कि हम्मालवाड़ी गणेश मंदिर के पास एक मकान ढह गया है और मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं। मौके पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों की मदद से एक ही परिवार के 5 लोग घायलों को निकाला गया और अन्य दो लोग अंदर ही दबे थे। बल और स्थानीय लोगों की मदद से उन दो लोगों को भी निकाला गया, जिसमें 60 वर्षीय एक महिला खुर्शीद बी और 15 से 17 वर्षीय किशोर असरान था। महिला उपचाररत हैं लेकिन किशोर की इलाज के दौरान दुखद मृत्यु हो गई है।'0
0
Report
मुहर्रम से पहले बीकानेर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे की अपील
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर मुहर्रम से पहले शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द की अपील मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च आमजन से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा कानून व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लिया हिस्सा आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस अलर्ट मोड पर, इस दौरान आईपीएस अनुष्ठा कालिया, सीओ अनुज डाल, आरपीएस संजीव चौहान,सीआई नरेश निर्वाण, सीआई दिग्पाल सिंह,राकेश स्वामी,विक्रम तिवारी, एसएचओ कविता पूनिया,सविता डाल,रमेश सर्वटा सहित कई अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
जितन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर न्यायिक जांच की बात कही
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR) JITAN RAM MANJHI (UNION MINISTER) ON TODAY MAHAPANCHAYT ORGANISED IN ARA / FIR ON ARA JAGDISHPUR SDPO, SHO AND OTHER POLICE OFFICER'S REGARDING BHARAT TIWARI ENCOUNTER / YOU HAD THANKED TO THE THE BHOJPUR POLICE FOR ENCOUNTER / AKHILESH PRASAD SINGH (CONGRESS LEADER) BEFORE THE BIHAR ELECTIONS, I WAS REMOVED FROM THE POST OF BIHAR PRESIDENT. / TMC A BIG SPLIT IS BEING SEEN IN THE TMC पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर के संबंध में कहा, "इस संबंध में मुझे कुछ नहीं कहना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है..."0
0
Report
दिल्ली के सागरपुर में अचानक बदला मौसम, बारिश से जाम के बीच राहगीर परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम बदला, कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। सागरपुर में हवा भी बारिश के साथ बदली। सुबह से दोपहर तक गर्म धूप चल रही थी, अचानक मौसम करवट बदला। तेज बारिश हो रही है, मेन सड़कों पर जाम लगा है। लोकेशन: सागरपुर। स्थानीय निवासी रवि सूर्यान के अनुसार बारिश से रास्तों पर लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन गर्मी से कुछ राहत मिली है।0
0
Report
जयपुर फीडर घोटाला: 33 KV फीडर, टावर-फाउंडेशन समेत खामियां उजागर
Noida, Uttar Pradesh:नेहा शर्मा जयपुर जयपुर में फीडर घोटाले से हादसे का खतरा, टावर भी बिना फाउंडेशन जामडोली से कानोता तक 33KV डेडीकेटेड फीडर में 1.12 करोड़ का खेल 12 लाख के GI पाइप गायब, 16 KM की लाइन 12 KM में निपटाई घरों के सामने खुले केबल जॉइंट विद्युत उपभोक्ता संघ का तीखा हमला, 33 KV फीडर घोटाले की जांच की मांग 7 जगह सिंगल सर्किट, कच्ची मिट्टी से भरी ट्रेंच, संघ ने उठाए सवाल जयपुर दक्षिण वृत्त में बड़ा घोटाला उजागर, ठेकेदार-अभियंता गठजोड़ के आरोप कम गहराई में केबल, झुके टावर, बारिश में गिरने का खतरा0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने किया राम मंदीर में चंदा घोटाले को लेकर प्रदर्शन
Naugarh, Uttar Pradesh:देश के आस्था के प्रतीक अयोध्या में बने नव निर्मित राम मंदिर में करोडो़ं रुपये के घोटाले/ चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। और इसी मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा सिद्धार्थ नगर जिले के मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष काजी सोहेल अहमद के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया गया और मामले में कार्यवाही को लेकर ज्ञापन दिया गया। यह ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को दिया गया है। इस ज्ञापन में तीन सूत्रीय मांगे हैं जिनमें प्रमुख रूप से घोटाले के दोषियों के खिलाफ एफ आई आर व कार्यवाही की मांग की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की गई। इस प्रदर्शन के दौरान जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वही मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष काज़ी सोहेल अहमद ने कहा कि इस मामले में दोषियों पर तत्काल एफ आई आर हो। इसके अलावा मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो इसकी भी मांग किया गया।0
0
Report
सीएम शुभेंदु अधिकारी SSKM अस्पताल से लौटे; गोदाम शेड ढह हादसे के घायल इलाज पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI LEAVES FROM SSKM HOSPITAL AFTER MEETING WITH INJURED / VISUALS / SUVENDU ADHIKARI (WEST BENGAL CM) / DR. SHARADWAT MUKHERJEE (WEST BENGAL HEALTH MINISTER) S/B & REAX कोलकाता - पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी SSKM हॉस्पिटल ट्रॉमा केयर सेंटर पहुंचे जहाँ तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की घटना में घायलों को इलाज के लिए लाया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "मौत की संख्या 5 हो गई है। कुल 20 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 ICCU (इंटेंसिव कोरोनरी केयर यूनिट) में हैं और 18 खतरे से बाहर हैं।"0
0
Report
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, राजधानी में Pant Marg के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL / VISUALS FROM PANDIT PANT MARG0
0
Report
Advertisement
खंडवा की पार्वती बाई धर्मशाला का कायाकल्प: इतिहास नया रूप लेगा
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा शहर की ऐतिहासिक पार्वती बाइ धर्मशाला का कायाकल्प होगा। यह धर्मशाला लगभग 102 वर्ष पुरानी है और खंडवा रेलवे स्टेशन के सामने यात्रियों के लिए बहुत ही कम खर्चे में सुविधा मुहैया कराते आ रही है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बुधवार को धर्मशाला पहुंचकर भवन और परिसर का निरीक्षण किया। आर्किटेक्ट की टीम ने भी मौके पर जाकर भवन को नया रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। खंडवा रेलवे स्टेशन के सामने बनी लगभग 102 वर्ष पुरानी सेठानी पार्वती बाई की धर्मशाला का कायाकल्प होने जा रहा है। यह धर्मशाला का संचालन सार्वजनिक ट्रस्ट के द्वारा होता है जिसका नियंत्रण जिला कलेक्टर के पास है । आज धर्मशाला ट्रस्ट की कार्य समिति की बैठक थी जिसमें इस प्राचीन धर्मशाला को चरणबद्ध तरीके से कायाकल्प करने की योजना को मंजूरी दी गई। बैठक में तय हुआ कि पहले चरण में धर्मशाला में बने प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर और मीटिंग हॉल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के साथ परिसर की साफ-सफाई, लाइटिंग और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। आर्किटेक्ट टीम ने भवन की संरचना, पुरानी डिजाइन और खाली जगह का आकलन किया। टीम ने पूरे परिसर को आधुनिक सुविधाओं के साथ ऐतिहासिक स्वरूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया। धर्मशाला ट्रस्ट की आमदनी बढ़ाने के लिए परिसर में वर्षों से बहुत ही कम किराए में चल रही व्यावसायिक दुकानों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यह धर्मशाला 1924 में बनकर तैयार हुई थी। जबलपुर के राजा गोकुलदास जी के बेटे जीवन दास जी का विवाह खंडवा की पार्वती बाई के साथ तय हुआ था। उस समय खंडवा में बारात ठहरने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। बताया जाता है कि पार्वती बाई को शादी में उपहार स्वरूप लगभग दो लाख रु के चांदी के सिक्के मिले थे। पार्वती बाई ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के सामने धर्मशाला बनाने के लिए यह राशि दान दे दी थी। तत्कालीन ब्रिटिश कमिश्नर ने जमीन उपलब्ध कराई और ट्रस्ट ने यहां पार्वती बाई के नाम से धर्मशाला बना दी। तभी से यह धर्मशाला संचालित होती आ रही है। पार्वती बाई के बेटे सेठ गोविंद दास स्वतंत्रता सेनानी और लगातार पांच बार जबलपुर से सांसद भी रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश ने राजधानी को भिगो दिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL / VISUALS FROM DWARKA0
0
Report
दिल्ली में बारिश ने राजधानी के कई हिस्सों को भिगो दिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में बारिश से राजधानी के कुछ हिस्सों में भीग गई
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF NATIONAL CAPITAL / VISUALS FROM PALAM RAILWAY STATION0
0
Report
गोंडा में आठ कोचिंग-लाइब्ररी पर मानक न मिलने पर बंदी के निर्देश
Gonda, Uttar Pradesh:लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद गोंडा जिले में भी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कोचिंग और लाइब्रेरी का निरीक्षण करके मानक ना पूरा करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंद कराया जा रहा है साथ ही साथ बंद करने का निर्देश भी दिया गया है। गोंडा जिले में आज बुधवार को पांच सदस्यीय अधिकारियों की टीम द्वारा ताबड़तोड़ एक के बाद एक आठ कोचिंग और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया है। जहां यह सभी मानक के अनुसार चलते हुए नहीं मिले हैं मानक ना पूर्ण होने की दशा में तत्काल इन सभी आठ कोचिंग और लाइब्रेरी को बंद करने की निर्देश दिए गए हैं। बंद ना करने की स्थिति में सील करने की चेतावनी देते हुए अर्थ दंड के साथ-साथ विधि कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, गोंडा अग्निशमन अधिकारी, गोंडा नगर पालिका अधिशासी अभियंता विशाल कुमार और गोंडा सीओ नगर आनंद राय की टीम द्वारा लगातार अलग-अलग कोचिंग और लाइब्रेरी कनेक्शन किया गया। जहां पर nayayana मॉडर्न लाइब्रेरी और महिंद्रा कोचिंग सेंटर में लाल बहादुर शास्त्री चौराहा का निरीक्षण किया गया। जहां देखने को मिला कि प्रवेश और विकास गेट एक ही है क्षमता से अधिक यहां पर छात्र बैठे हुए हैं, शौचालय और पेयजल का अभाव है। भवन किसके नाम से है यह भी स्पष्ट नहीं है, अग्निशमन यंत्र का अभाव है, अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं है। शिवा कॉम्पटीशन हब का भी निरीक्षण किया गया, कोचिंग संचालक का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है, यहां पर पर्याप्त व्यवस्था का अभाव पाया गया। अग्निशमन यंत्र का अभाव था, एनओसी भी नहीं थी, भवन के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे पाए। वीओ- स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय अदम गोंडवी का भी निरीक्षण किया गया जो तीसरी मंजिल पर संचालित पाया गया, अभिलेख नहीं दिखा सके। प्रवेश एवं विकास द्वार एक ही है, अग्निशमन यंत्र का अभाव था, अग्निशमन विभाग का एनओसी भी नहीं था। अमेरिकन इंग्लिश कोचिंग सेंटर अदम गोंडवी का भी निरीक्षण किया गया, यहाँ पर भी यही कमियां मिलीं हैं। स्वास्तिक लाइब्रेरी सागर तालाब का निरीक्षण किया गया यह बेसमेंट में संचालित की जा रही थी जो नियम विरुद्ध है। सुविधाओं का अभाव भी पाया गया, क्षमता से अधिक बच्चे पढ़ते हुए मिले। अग्निशमन यंत्र का अभाव था, अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं मिली थी। चाणक्य लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया क्योंकि बंद मिला है, यहाँ पर भी यही सब कमियां थी। इसके साथ ही साथ डी वाई/आक्स लाइब्रेरी गुरु नानक चौराहे का भी निरीक्षण किया गया है। प्रवेश और निकास द्वार एक ही है, शौचालय पेयजल का अभाव था, भवन किसके नाम से स्पष्ट नहीं है, अग्निशमन यंत्र का अभाव था, अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी में नहीं प्राप्त की गई थी। वहीं गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि आज देर शाम तक इन कोचिंग संस्थानों का और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया है। मानक ना पूरा करने पर इन सभी को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बंद न करने की स्थिति में इन कोचिंग और लाइब्रेरी को सील करते हुए उनके खिलाफ अर्थ दंड लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की जिंदगी के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा अभी केवल चेतावनी दी गई है, बंद करने की अगर नहीं मानेंगे तो सील करके भी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ का संत कबीर नगर दौरा: 65 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Uska Khurd, Uttar Pradesh:मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ कल सन्तकबीरनगर दौरे पर आ रहे है। सीएम जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बंसवारी गांव के प्राचीन बैजूनाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। सीएम योगी का आगमन दोपहर करीब 4 बजे होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री 224.79 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिनमें से 54.42 करोड़ की 17 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा । जबकि, 170.37 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद के अतिरिक्त अन्य जिलों से चार एएसपी, नौ सीओ,10 थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जिले के आलाधिकारियों की निगरानी में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने ब्रीफिंग कर अंतिम रूप दिया । सीएम योगी के जनपद आगमन को लेकर जनप्रतिनिधियों में उत्साह है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से जनपद को विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
