Mahoba - विद्युत चोरी पर कार्यवाही कर रही टीम पर जानलेवा हमला
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के सिजहरी में शासन की महत्वाकांक्षी एक मुश्त समाधान योजना(0TS) के मेगा कैंप के दौरान विद्युत चोरी और बकायदाओं का कनेक्शन काटना अवर अभियंता टीम को महंगा पड़ गया। विद्युत कनेक्शन काटने से नाराज दबंग ने परिवार के साथ मिलकर अवर अभियंता और संविदा लाइनमैन की कुल्हाड़ी की बटों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मअवर अभियंता और संविदा कर्मी की पिटाई को देख एकजुट हुए सैकड़ो ग्रामीणों ने मिलकर विद्युत विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीट दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
