210425
Mahoba - क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ , नगर पंचायत के चेयरमैन संतोष सिंह द्वारा किया गया
Kharela, Uttar Pradesh:खरेला,महामुनि श्रृंगी ऋषि क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ खरेला नगर पंचायत के चेयरमैन संतोष सिंह के द्वारा किया गया . यह टूर्नामेंट कस्बा खरेला के KPI ग्राउंड में खेला जा रहा है ,इस टूर्नामेंट के आयोजक कुलदीप सचान सानू सिंह पुष्पेंद्र सिंह वीरेंद्र सिंह आशीष तिवारी द्वारा यह टूर्नामेंट करवाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधेपुरा पुलिस ने 21 लंबित मामलों के प्रभार पर अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Madanpur, Bihar:आपराधिक मामलों के अनुसंधान में लापरवाही और वर्षों तक केस का प्रभार नहीं सौंपने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ मधेपुरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 से 2024 के बीच दर्ज 21 गंभीर मामलों के अनुसंधान को लंबित रखने के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिन मामलों में कार्रवाई की गई है, उनमें हत्या, मारपीट, मद्य निषेध कानून और विद्युत अधिनियम से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। पुलिस की विभागीय समीक्षा के दौरान इन मामलों के लंबे समय से लंबित रहने और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं द्वारा केस का प्रभार दूसरे पदाधिकारी को नहीं सौंपे जाने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया था। तबादले के बाद संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को बार-बार निर्देश दिया गया कि वे अपने पास लंबित कांडों का प्रभार दूसरे पदाधिकारी को सौंपें, ताकि अनुसंधान प्रभावित न हो और मामलों का समय पर निष्पादन किया जा सके। इसके बावजूद कई मामलों में प्रभार नहीं सौंपा गया। विभागीय स्तर पर फोन और पत्राचार के माध्यम से निर्देश दिए जाने के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। 21 मामलों का अनुसंधान अब नए अधिकारी के जिम्मे सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 14 एसआई और एएसआई को नामजद किया गया है। अब इन सभी 21 लंबित मामलों के अनुसंधान और निष्पादन की जिम्मेदारी एसआई रौशन कुमार को दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कई पूर्व अनुसंधानकर्ताओं ने लंबित कांडों का प्रभार सौंप दिया है। जिन अधिकारियों की ओर से अब भी प्रभार नहीं सौंपा गया है, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दूसरे जिलों में तैनात और रिटायर पुलिसकर्मी भी नामजद : प्राथमिकी में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों में कई ऐसे हैं, जो वर्तमान में मधेपुरा से बाहर विभिन्न जिलों में पदस्थापित हैं। कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर तैनात हैं, जबकि कुछ सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। क्राइम मीटिंग में सामने आया मामला : बताया गया कि मधेपुरा एसपी संदीप सिंह की मासिक क्राइम मीटिंग में लंबे समय से लंबित कांडों की समीक्षा की गई थी। इसी दौरान कई मामलों में अनुसंधान पूरा नहीं होने और तबादले के बाद भी पूर्व अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कांड का प्रभार नहीं सौंपे जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के बावजूद लापरवाही जारी रहने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी की कार्रवाई की गई। मधेपुरा सदर डीएसपी नेसार अहमद शाह ने बताया कि तबादले के बाद जिन अनुसंधानकर्ताओं ने कांड का प्रभार नहीं सौंपा, उन्हें कई बार इसके लिए कहा गया था। प्रभार नहीं मिलने से मामलों का अनुसंधान और निष्पादन प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई शुरू होने के बाद कई अधिकारियों ने प्रभार सौंप दिया है, जबकि शेष मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही पर पुलिस मुख्यालय का भी सख्त रुख : पुराने मामलों के अनुसंधान में देरी को लेकर पुलिस मुख्यालय पहले से ही गंभीर है। अनुसंधानकर्ताओं द्वारा केस डायरी लंबित रखने और कांड का प्रभार नहीं सौंपने के मामलों में कार्रवाई का सिलसिला पहले भी सामने आ चुका है। मधेपुरा में फरवरी 2025 में भी लंबित मामलों के अनुसंधान को लेकर 31 दारोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के 21 मामलों को लेकर 14 पुलिस पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंभीर आपराधिक मामलों का समय पर अनुसंधान और निष्पादन जरूरी है। लंबे समय तक केस लंबित रखने या तबादले के बाद कांड का प्रभार नहीं सौंपने जैसी लापरवाही को अब गंभीरता से लिया जा रहा है। बाइट : नेसार अहमद शाह, सदर डीएसपी,मधेपुरा0
0
Report
JSSC CGL चयनित अभ्यर्थी प्रेस वार्ता में पैसे के आरोप खारिज करते हैं
Ranchi, Jharkhand:JSSC CGL के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी。 रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उन पर पैसे देकर नौकरी हासिल करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ भीड़ तंत्र के वजह से एग्जाम कैंसिल करना गलत है, अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह की गड़बड़ी या पैसे के बल पर नौकरी हासिल नहीं की है, बल्कि सालों तक पढ़ाई और मेहनत करने के बाद उनका चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि वे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं, ऐसे में 35 से 40 लाख रुपये देकर नौकरी हासिल करने का आरोप पूरी तरह गलत है। चयनित अभ्यर्थ्यों ने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की jानी चाहिए। लेकिन सभी चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी रद्द कर देना न्यायसंगत नहीं है। उनका कहना है कि CID मामले की जांच कर रही है और कोर्ट भी पूरे मामले को देख रहा है, इसलिए जांच के आधार पर दोषियों को सजा मिलनी चाहिए。 प्रेस वार्ता के दौरान कुछ अभ्यर्थी भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद का असर सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि उनके परिवारों पर भी पड़ रहा है। उनका कहना था कि जिन लोगों ने आंदोलन किया है, वे उनके साथ हैं, लेकिन निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी से हटाना सही नहीं है。 एक चयनित अभ्यर्थी ने भावुक होते हुए कहा कि उन पर 35 से 40 लाख रुपये देकर नौकरी लेने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे आदिवासी और गरीब परिवार से आते हैं और उनकी मां घर पर रहती हैं। ऐसे में इतना पैसा जुटाकर नौकरी लेना उनके लिए संभव ही नहीं है। अभ्यर्थी ने यह भी बताया कि कोर्ट के फैसले के बाद उनकी नौकरी लगी थी। उन्होंने कहा कि पहले वे ITBP में काम करते थे और नौकरी लगने के बाद उन्होंने वहां की नौकरी छोड़ दी। अब अगर JSSC CGL की नौकरी भी चली जाती है तो उनके सामने भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा。 चयनित अभ्यर्थियों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन बिना दोष साबित हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी से हटाना नहीं चाहिए。0
0
Report
लक्ष्मीपुर में दिवंगत व्यवसायी के घर हथियारबंद लुटेरों ने एक करोड़ के जेवर-नकदी लूटी
Barh, Bihar:एनटीपीसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में दिवंगत व्यवसायी धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर करीब एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर की एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में प्रवेश किया। लगभग दो घंटे तक घर में लूटपाट करने के बाद बदमाश देर रात में वहां से निकल गए। परिजनों का दावा है कि सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना में स्थानीय लोगों की मिलीभगत हो सकती है। उनके अनुसार, कुछ दिन पहले भी ईंट-भट्ठे में बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी गई थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह बाढ़ क्षेत्र के चर्चित व्यवसायी थे। उनका ईंट-भट्ठा, पेट्रोल पंप समेत कई व्यवसाय थे। उनका इकलौता बेटा कमांडेंट के पद पर कार्यरत है और घटना की सूचना मिलने के बाद अभी तक घर नहीं पहुंच पाया था। वहीं, बंधक बनाए जाने के दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। बाइट दिवंगत धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई0
0
Report
Advertisement
खूँटी के रीमिक्स फॉल में डूबकर 19 वर्षीय युवक की मौत
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - फॉल में डूबने से एक लड़के की मौत। खूँटी जिले के प्रचलित पर्यटन स्थल रिमिक्स फॉल में डूबने से 19 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। लड़के की पहचान राँची जिले के नामकोम प्रखंड अंतर्गत घाघरा गांव निवासी अनिल कच्छप का पुत्र नितेश कच्छप के रुप में हुई। जो एक दोस्त का जन्मदिन मनाने अपने 8-10 दोस्त के साथ रिमिक्स फॉल आया था। जो गहरे पानी में नहाने के क्रम में डूब गया। तभी सभी लोग बचाने की कोशिश किए लेकिन बचा न सके। अंततः स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। फिर उसे मारंगहादा थाना क्षेत्र के अस्पताल में पहुँचे। जहाँ चिकित्सक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आलोक बिहारी ने मौत करार दिया। उसके पश्चात् मारंगहादा पुलिस ने मृत्यु समिक्षा पत्र भरकर शव का खूँटी में अंत्यपरीक्षण कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के मामा बुधराम उरांव ने बताया कि लड़कों के साथ भेजना बिना कुछ कहे या बताए रीमिक्स कॉल आया हुआ था जहां वह डूब गया उसके एक भाई और एक बहन है पिताजी आर्मी से रिटायर कर चुके हैं और अभी एयरपोर्ट में ड्यूटी करते हैं।0
0
Report
सीतामढ़ी हत्याकांड के बाद बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर राजनीति तेज
Patna, Bihar:सीतामढ़ी में अपराधियों ने जिला पार्षद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है और लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है राज्य में जिस तरह से अपराध बढ़ा है, खास तौर पर जब से BJP की सरकार बनी है और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। यह चिंता का विषय हो गया है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब अपराध की घटनाएं नहीं होती हों। हत्या, बलात्कार, रंगदारी और अपहरण या पुलिसिया जुल्म जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार अच्छे से चल रहा है लेकिन जो आप तेजस्वी यादव लगा रहे हैं वह ठीक नहीं है उनको अपने माता-पिता के शासनकाल को देखना चाहिए उनके शासनकाल में क्या होता था। कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि राज्य में लगातार हत्याएं हो रही हैं और सम्राट सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है और रोज़ गाल बजाती है कि अब कानून व्यवस्था सुधर जाएगी। सीतामढ़ी की जो ताज़ा घटना हुई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि मृतक ने पहले से ही यह सूचित किया था थाने में जाकर, और उसके बावजूद अपराधियों का मंसूबा देखिए और उनका हिम्मत देखिए कि उसने खुली चुनौती दी एक जनप्रतिनिधि के पति को। और यह स्पष्ट करता है कि बिहार में आम हो या खास हो, अपराधी जब चाहें, जिसको चाहें, जहां चाहें, वहां हत्या कर देंगे, उनके साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे देंगे। बीजेपी प्रवक्ता दानिश से इकबाल ने कहा की बिहार में लव एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक है तेजस्वी यादव को इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है उनको अपने माता-पिता के शासन को याद करना चाहिए जब लोग शाम को घर से नहीं निकलते थे सीएम हाउस से फिरौती की राशि तय किया जाता था बिहार में जो भी कोई घटनाएं हो रही है तो अपराधी को पुलिस पकड़ के सजा दिला रही हैसीतामढ़ी की घटना में अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे थाना अध्यक्ष को हटा दिया गया है0
0
Report
भागलपुर में महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला: पुलिस कार्रवाई की मांग
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पानी टंकी के पास की है। पीड़िता स्वाति कुमारी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रवि कुमार ने पहले उसके साथ गला दबाकर जानलेवा हमला किया और जब उसकी गोतनी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी उसे पैर पकड़कर घसीटते हुए सड़क तक ले गया। आरोप है कि सड़क पर रखे कुदाल से भी हमला करने का प्रयास किया गया। हालांकि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचा लिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला के साथ मारपीट और उसे सड़क की ओर घसीटने की पूरी घटना दिखाई दे रही है। पीड़िता के मुताबिक पूरी घटना 7 अगस्त की दोपहर की है। उनका कहना है कि वह अपने घर में दीवार बनवा रही थीं, इसी दौरान रवि कुमार ने पहले दीवार गिरा दी। इसके बाद विष्णु देव मोदी और इंद्रदेव मोदी पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया। इसी दौरान रवि कुमार के पहुंचने और महिला पर हमला करने की बात सामने आई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर स्वाति कुमारी ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव को आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से वह लगातार थाने और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं वरीय पुलिस अधिकारी ने पीड़िता को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब सवाल यह है कि 7 अगस्त को हुई इस घटना के बाद आखिर अब तक पुलिस कार्रवाई किस स्तर तक पहुंची है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
बेगूं में खेत पर करंट लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम होगा
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना सामरिया ग्राम पंचायत के तीखी का खेड़ा गांव की है। यहां निवासी भेरू गुर्जर कुएं पर मोटर चलाने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक का शव बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।0
0
Report
परवन नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, SDRF टीम खोज में जुटी
Baran, Rajasthan:नहाते समय परवन नदी में डूबा युवक, युवक की तलाश में जुटी SDRF टीम, दोस्तो के साथ नदी में नहाने गया था युवक बारां जिले के अंता में दोस्तो के साथ परवन नदी में नहाने गए 25 वर्षीय युवक के पानी में डूबने का संदिग्ध मामला सामने आया है, वहीं SDRF टीम सहित नगर पालिका सांगोद की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए युवक की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि सोरसन की झोपड़ियां निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र रमेशचंद ओड नामक युवक अपने दोस्तों के साथ आसन गाँव के पास परवन नदी में नहाने गया था जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण पानी में डूब गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। दूसरी ओर 6 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है जिसके कारण युवक के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।0
0
Report
डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन 3.0 से किसानों को मिली पारदर्शिता
Ballia, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम 3.0 का गाइडलाइन जारी कर दिया है। इस प्रोग्राम के जरिए जमीन से जुड़े अलग-अलग रिकॉर्ड को GIS आधारित डिजिटल सिस्टम जोड़ना है साथ ही हर जमीन की पहचान के लिए 14 अंकों का यूनिक नंबर देने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस कार्यक्रम का मकसद शहर से लेकर गांव तक की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड नक्शे और रजिस्ट्रेशन की जानकारी को डिजिटल तरीके से जोड़ना है। सरकार के इस कदम का बलिया के किसानों ने स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के बाद से जमीन के कागजात को लेकर सरकारी दफ्तरों में लगातार चक्कर लगाते रहे हैं। वहीं सरकारी सिस्टम में बैठे लोग गरीब किसानों और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका आर्थिक शोषण भी करते हैं। सरकार द्वारा जमीनों का डिजिटलीकरण کرنے से किसान सहित आम आदमी राहत महसूस करेगा और स्पष्ट और पारदर्शिता के साथ नए दौर में आधुनिक तरीके से अपनी जानकारी को प्राप्त करेगा।0
0
Report
Advertisement
CRS की प्रारम्भिक रिपोर्ट से बिलासपुर ट्रेन हादसे में चालक-परिचालक जिम्मेदारी तय
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। नवम्बर 2025 में बिलासपुर-गतौरा रेलखंड के लालखदान के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे की सीआरएस जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर रेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल मेमू ट्रेन अप लाइन पर खड़ी कोयला लोडेड मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में 14 से अधिक यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। टक्कर में मेमू का ब्रेक यान और पीछे के दो यात्री कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। हादसे में मेमू के चालक विद्याभासगर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सहायक परिचालक रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच रेलवे सेफ्टी कमिश्नर बीके मिश्रा को सौंपी थी। सीआरएस ने करीब डेढ़ महीने तक जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। प्रारम्भिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक को हादसे के लिए जिम्मेदार माना गया है। रिपोर्ट के आधार पर महिला परिचालक को रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई की गई है। वहीं चालक की हादसे में मौत होने के कारण उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया चल रही है। सीआरएस की अंतिम रिपोर्ट अभी जोन और डिविजन स्तर पर उपलब्ध नहीं हो सकी है।0
0
Report
डाला में 55 वर्षीय ओम प्रकाश चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के डाला में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगड़ा मोड़ पर अधेड़ का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी क्षेत्र के लगड़ा मोड़ में 55 वर्षीय ओम प्रकाश चौरसिया का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की और परिजनों से पूछताछ की। घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।0
0
Report
हमीरपुर में गार्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम भेजा गया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: गार्ड ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा मिला पुलिस कर्मी, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित किया, हार्ट अटैक से पुलिस कर्मी की मौत की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने राठ थाने पहुंच कर दिवंगत पुलिस कर्मी को दी श्रद्धांजलि, पूर्व में थाना क्षेत्र के चिल्ली गाँव में हुए हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा में लगी थी मुख्य आरक्षी की ड्यूटी, राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत ने 71 पारिवारिक वादों का सफल निस्तारण; 11 दंपतियों ने फिर साथ रहने का लिया फैसला
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर कुटुम्ब न्यायालय ने रचा कीर्तिमान, लोक अदालत में 71 पारिवारिक वादों का निस्तारण 11 बिछड़े दम्पतियों के बीच सुलह, फिर साथ रहने का लिया फैसला न्यायालय में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर जताई खुशी 11 जोड़ों ने साथ मिलकर बांटी मिठाई, न्यायालय परिसर में दिखा खुशी का माहौल भरण-पोषण के 35 मामलों में महिलाओं को बकाया धनराशि का भुगतान कराया गया प्रधान न्यायाधीश श्री शैलोज चंद्रा की मौजूदगी में हुआ मामलों का सफल निस्तारण दो महीने में 200 से अधिक मामले मीडिएशन सेंटर भेजे गए, सिर्फ 5 में हुआ समझौता प्रधान न्यायाधीश की अपील—पारिवारिक विवादों को सुलह-समझौते से खत्म करें, लोक अदालत अपनाएं गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने कई परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 71 पारिवारिक वादों का सफल निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चंद्रा की अध्यक्षता में हुई कार्रवाई में कई वर्षों से चल रहे पारिवारिक विवादों का समाधान हुआ। सबसे बड़ी राहत भरण-पोषण से जुड़े 35 मामलों में मिली। इन मामलों में पीड़ित महिलाओं को उनके बकाया भरण-पोषण की सम्पूर्ण धनराशि मौके पर ही दिलाई गई, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली। वहीं लोक अदालत की सबसे भावुक और सुखद तस्वीर 11 बिछड़े दम्पतियों के दोबारा एक होने की रही। न्यायालय में पति-पत्नी ने आपसी विवाद खत्म कर साथ रहने का फैसला लिया। इसके बाद सभी 11 जोड़ों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रधान न्यायाधीश शैलोज चंद्रा ने बताया कि पिछले दो महीनों में सुलह-समझौते के लिए 200 से अधिक मामले मीडिएशन सेंटर भेजे गए, लेकिन इनमें से सिर्फ 5 मामले ही सफलतापूर्वक समझौते तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अगर मीडिएशन के जरिए अधिक मामलों में समझौता होता, तो लोक अदालत में निस्तारित मामलों की संख्या और भी बढ़ सकती थी। कुटुम्ब न्यायालय ने आम लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को लंबा खींचने के बजाय आपसी सुलह और समझौते से खत्म करने की कोशिश करें। लोक अदालत परिवारों को जोड़ने और विवादों को खत्म करने का एक प्रभावी माध्यम है।0
0
Report
कौशांबी में लापता दो स्कूली छात्राएं मंदिर परिसर में मिलीं
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राएं लापता, मंदिर में मिली साइकिल-ड्रेस कौशांबी ज़िले में दो स्कूली छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। सुबह दोनों छात्राएं स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने तलाश शुरू की तो बैरमपुर-महेवाघाट मार्ग स्थित हरभजन बाबा मंदिर परिसर में दोनों की साइकिल और स्कूली ड्रेस मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्राओं की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं। मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र का है। सुबह कक्षा आठ में पढ़ने वाली दो सहेलियां एक ही साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बैरमपुर-महेवाघाट मार्ग स्थित हरभजन बाबा मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई के लिए पहुंचे पुजारी को मंदिर परिसर में एक साइकिल और स्कूली ड्रेस दिखाई दी। संदेह होने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के विद्यालयों से संपर्क किया गया तो प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने साइकिल और ड्रेस के आधार पर दोनों छात्राओं की पहचान की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी साइकिल और स्कूली ड्रेस से दोनों छात्राओं की पहचान की है। पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाकों में पूछताछ की। दुकानदारों ने बताया कि दोनों छात्राएं एक ही साइकिल से महेवाघाट की ओर जाती हुई दिखाई दी थीं। इसके बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दोनों छात्राओं के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं और ग्रामीण भी उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। छात्राओं की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों छात्राओं को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
ओमप्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर दौरे में अखिलेश पर भारी हमला
Ambad, Maharashtra:एंकर-कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर दौरे पर सपा और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है. आजम खान के मुकदमों को लेकर राजभर ने कहा कि आजम खान को फंसाने वाले खुद अखिलेश यादव हैं. जौहर यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि सपा सरकार में सरकारी जमीन और धन का इस्तेमाल हुआ, लेकिन जमीन विश्वविद्यालय के नाम क्यों नहीं कराई गई. वक्फ संपत्तियों को लेकर भी राजभर ने सपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में वक्फ और सरकारी जमीनें बेहद कम कीमत पर लीज पर दी गईं और बाद में उन पर होटल, मॉल और दुकानें बनाकर व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया. मंत्रियों और अधिकारियों के विवाद पर राजभर ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को कार्रवाई से बचाया नहीं जा सकता. लखनऊ के प्रेरणा स्थल में जलभराव को लेकर अखिलेश यादव के भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी राजभर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भारी बारिश और नालों पर अवैध कब्जों के चलते जलभराव हुआ, साथ ही तंज कसा—बिहार और नेपाल की बाढ़ के लिए भी क्या अखिलेश यादव भाजपा को जिम्मेदार ठहराएंगे? वहीं, आगामी चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर की अकबरपुर, टांडा, जलालपुर और आलापुर सीटों पर सपा हारेगी. गोरखपुर मंडल की 29 सीटों पर सपा का खाता नहीं खुलेगा, जबकि वाराणसी मंडल की 28 सीटों में सपा अधिकतम चार सीटों तक सिमट जाएगी. मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए राजभर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब दंगे में लोग मारे जा रहे थे, तब सैफई में नाच देखा जा रहा था.0
0
Report
Advertisement
