महोबाः कलेक्ट्रेट में कांग्रेस ने अमित शाह के विरोध में किया प्रदर्शन, बिना ज्ञापन दिए लौटे
Mahoba, Uttar Pradesh:कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित लेकर कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस ज्ञापन में अमित शाह को सार्वजनिक माफी और इस्तीफा की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने आरोप लगाया है कि डीएम द्वारा ज्ञापन नहीं लिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में 'खाकी' के नाम पर डकैती: एनकाउंटर का खौफ दिखाकर 50 लाख की रंगदारी, 5 फर्जी अफसर दबोचे
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ में फर्जीवाड़े और बेखौफ बदमाशों का एक ऐसा सनसनीखेज सच सामने आया है, जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। टीपी नगर में फर्जी पुलिस चौकी का तांडव अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के झब्बालपुर गांव में 'एंटी करप्शन' का फर्जी चोला ओढ़े पांच हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का नापाक खेल बेनकाब हो गया। सादे कपड़ों में घूम रहे ये शातिर अपराधी अपनी उसी लग्जरी बोलेरो गाड़ी से वारदातों को अंजाम देते थे, जिस पर बाकायदा 'एंटी करप्शन' का रौबदार बोर्ड लिखा हुआ था। हाथ में फर्जी वॉकी-टॉकी और महंगे फोन लेकर घूम रहे इन आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं! इस शातिर गिरोह ने एक बेकसूर युवक को उसके घर के पास से अगवा किया और फिर उसके चाचा को फोन घुमाकर धमकी दी—"पचास लाख रुपये तैयार रखो, वरना फर्जी एनकाउंटर में लाश बिछा देंगे!" लेकिन मेरठ पुलिस की चाक-चौबंद घेराबंदी के आगे इन पुराने अपराधियों का यह खूनी खेल धरा का धरा रह गया। पुलिस ने मेरठ के ही रहने वाले पांचों हिस्ट्रीशीटर आरोपियों—मोनू, आशीष, मुरसलीन, इकबाल और फिरोज को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मौके से वही लग्जरी बोलेरो गाड़ी जिस पर 'एंटी करप्शन' लिखा था, वॉकी-टॉकी और पांच महंगे फोन बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन झब्बालपुर की इस वारदात ने यह साबित कर दिया है कि कैसे शातिर अपराधी फर्जी संस्थाओं की आड़ में सरेआम किडनैपिंग और मौत का खौफ बेच रहे थे।
