210427
Mahoba: परीक्षा केंद्र की गलती से भटका अभ्यर्थी, पुलिस ने समय पर पहुंचाया
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में UPPCS परीक्षा के दौरान प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्था संभालने में पूरी मुस्तैदी दिखाई। एक अभ्यर्थी दो परीक्षा केंद्रों के एक जैसे नाम के कारण गलती से गलत केंद्र पर पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत मदद करते हुए अभ्यर्थी को 20 किलोमीटर दूर सही परीक्षा केंद्र तक पुलिस वाहन से पहुंचाया, जिससे वह परीक्षा दे सका। पुलिस की इस तत्परता ने न सिर्फ उनके कर्तव्य निभाने का उदाहरण पेश किया बल्कि एक युवा का भविष्य भी बचा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नूंह में 13 एकड़ अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा, ध्वस्त की गई संरचनाएं
Nuh, Haryana:Story :- नूंह में 13 एकड़ में बनी तीन अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा घासेड़ा, पल्ला और नूंह के राजस्व क्षेत्रों में की गई कार्रवाई, सड़क नेटवर्क और डीपीसी समेत कई निर्माण ध्वस्त जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने मंगलवार को नूंह के शहरी क्षेत्र और नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 13 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई घासेड़ा, पल्ला और नूंह के राजस्व क्षेत्रों में की गई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। डीटीपी नूंह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई घसेड़ा के राजस्व क्षेत्र में करीब छह एकड़ में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में की गई। यहां प्री-कास्ट बाउंड्री वॉल, कंक्रीट से बनाए गए सड़क नेटवर्क और चार डीपीसी को ध्वस्त किया गया। इसके बाद नूंह के राजस्व क्षेत्र में करीब पांच एकड़ में विकसित की जा रही दूसरी अनधिकृत कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां आठ डीपीसी, एक डीलर रूम और मिट्टी से बनाए गए सड़क नेटवर्क को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इसी क्रम में पल्ला के राजस्व क्षेत्र में करीब दो एकड़ में विकसित की जा रही तीसरी अनधिकृत कॉलोनी में भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। यहां चार बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया गया। डीटीपी विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई नूंह के शहरी क्षेत्र और नियंत्रित क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई है। कार्रवाई के दौरान नूंह सिटी थाना और सदर थाना पुलिस का सहयोग लिया गया।0
0
Report
धन सिंह रावत: उत्तराखंड में विकास ही एकमात्र मुद्दा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत ने शुद्धीकरण विवाद पर कहा, "भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सर्वाधिक सामाजिक समरसता की बात करती है। उत्तराखंड में एक ही मुद्दा है और वो मुद्दा विकास का है। उत्तराखंड की जनता जानती है कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने साढ़े नौ साल में विकास के जो काम किए हैं, हम तीसरी बार फिर वहां सरकार बनाने जा रहे हैं..."0
0
Report
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,शिक्षक पांच दिन लेंगे प्रशिक्षण
Bbrasi, Uttar Pradesh:एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ चहनिया (चंदौली)बीआरसी मथेला चहनिया स्थित बीआरसी कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रथम बैच के एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता) आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा एवं गणित के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक विधियों एवं गतिविधियों से प्रशिक्षित करना है।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के विभिन्न पहलुओं, बच्चों की समझ विकसित करने, भाषा कौशल को सुदृढ़ करने तथा गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से समझाने के संबंध में प्रशिक्षण में शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर एआरपी सर्वेश नंदन त्रिपाठी, दीपक केशरी, रणविजय सिंह, रामकुंवर यादव एवं फैसल उमर अंसारी संदर्भदाता के रूप में उपस्थित होकर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कराया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है। प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत होगी तो बच्चों का आगे का शैक्षिक विकास और अधिक प्रभावी होगा। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का शिक्षकों को आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता बच्चों के सर्वांगीण शैक्षिक विकास की आधारशिला है। शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नई शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रभावी शिक्षण विधियों से जोड़ना निश्चित रूप से बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा। इस अवसर पर फैयाज़ अहमद, मनोज गुप्ता, सुप्रिया अग्रहरि,अवधेश प्रताप यादव, आदित्य सिंह,पंकज उपाध्याय, नूतन सिंह, पंकज यादव, सुरेश पाल, सालाहुद्दीन,पूजा, कुंदन पांडेय सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।0
0
Report
बोकारो पुलिस ने महिंद्रा XUV 500 समेत अवैध शराब जब्त कर दो फरार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बंगाल से झारखंड में हो रहा था शराब की तस्करी। लक्जरी गाड़ी से की जा रही थी तस्करी। पुलिस के हत्थे चढ़ा। बताते चले कि बोकारो के पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ एक महिंद्रा XUV 500 वाहन को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की Mahindra XUV 500, नंबर WB02AA 5500, फुलरिया, बंगाल की ओर से पिंड्राजोरा थाना होते हुए चास की तरफ जा रही है और उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर गश्ती दल ने चास कॉलेज के पास विशेष वाहन जांच शुरू की। पुलिस को देखकर चालक चेक नाका से चकमा देकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में बिरसा बस के पास पकड़ लिया। हालांकि, वाहन का चालक और एक सहयोगी भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान वाहन से 45 कार्टून कैन बीयर बरामद हुई। प्रत्येक कार्टून में 24 कैन Haywards 5000 बीयर थी। यानी कुल 1080 कैन बीयर पुलिस ने जब्त की है। बरामद शराब और वाहन को विधिवत जब्त करते हुए पुलिस ने वाहन मालिक, चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 109/26, के तहत धारा 274/275/3(5) BNS 2023 एवं 47(A) Excise Act 1915 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार चालक और उसके सहयोगी की तलाश में जुटी है। बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि इसके सिंडिकेट का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
पटना बाढ़ से हाहाकार, रविशंकर प्रसाद ने बांध मजबूत करने की मांग
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना सांसद रवि शंकर प्रसाद का बयान बिहार में बाढ़ की स्थिति चिंता जनक है सरकार काफी सक्रिय है राहत देने में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री दौरा कर रहे हैं हम देख रहे हैं की नाव की व्यवस्था की जा रहे हैं मेरे अपने क्षेत्र में पुनपुन नदी दरधा नदी गंगा नदी के कारण बहुत पानी में चिंताजनक स्थिति हुई है मैं स्वयं दर्जनों गांव में गया फतुहा में दरधा और पुनपुन का मैंने एक रौद्र रूप दिखा राहत शिविर में मैंने विजिट किया पटना सदर पटना जिलाधिकारी जो नई एसडीओ है पटना सिटी और बख्तियारपुर में बहुत अच्छा काम कर रही है मैंने सलाह दी है dm को नाव मिलनी चाहिए नाव की व्यवस्था हुई है दवा सांप काटने वाली उल्टी दस्त यह सब व्यवस्था की पशुओं के लिए चार और दवा की व्यवस्था हुई है एक बात मैंने देखा अपने दौड़े पर जो पुनपुन का पुराना बांध है उस पर काफी वर्षों से मरम्मत नहीं हुआ है उसके कारण नदी और बांध के बीच में बहुत दबाव है इसीलिए मैंने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री चौधरी जी को चिट्ठी लिखी है जैसे ही पानी कम होता है त्वरित गति से पुनपुन नदी के पुराने जमींदारी बांध को मजबूत किया जाए ऊंचा किया जाए दिल्ली के हॉस्टल गिरने पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार जिम्मेदारी नहीं ले रही है रविशंकर प्रसाद ने कहा की कार्रवाई हो चुकी कई एमसीडी के पदाधिकारी सस्पेंड हो गए राहुल गांधी का हाल आप जानते हैं बीजेपी के सेवा संकल्प दिवस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लगातार मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी रहे और आज प्रधानमंत्री रहे है देश का कायाकल्प कर दिया मोदी जी अपना जन्मदिन मनाते नहीं है हम लोगों ने सोचा है कि आशीर्वाद का दिया जलाएंगे बाकी कार्यक्रम होंगे मोदी जी सिर्फ देश के लिए जीते हैं आज तक एक दिन भी उन्होंने छुट्टी नहीं ली है यह नरेंद्र मोदी जो व्यक्ति देश के लिए इतना काम करते हैं और देश कहां से कहां पहुंचा है उनका आशीर्वाद का दिया जलाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर: गुप्ता स्वीट्स दहशत गिरोह के सरगना अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर की रांझी पुलिस ने गुप्ता स्वीट्स में तोड़फोड़ के दहशत मचाने वाले आरोपियों का जुलूस निकाला। आतंक के इस गिरोह का सरगना अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी बताया जा रहा है आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उनका जुलूस निकाला। जिस इलाके में आरोपी दहशत मचाते थे इस इलाके में हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए चल रहे थे रांची थाना प्रभारी उमेश गोलहानी का कहना है कि वारदात के बाद पांच आरोपी फरार थे दो आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया है बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है बाइट उमेश गोलहनी थाना प्रभारी रांझी0
0
Report
आमेर में चाकूबाजी CCTV फुटेज सामने, वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:आमेर में चाकूबाजी का CCTV आया सामने0
0
Report
झारखंड: रक्षा राज्य मंत्री ने जेएसएससी-जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले पहुंचे देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ। भाजपा द्वारा आहूत टाउन हॉल मैदान में जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में हुए शामिल। झारखंड भाजपा के निर्देश पर राज्य के सभी 24 जिलों में डीसी और एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम के तहत आज गढ़वा में भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल मैदान से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी शामिल हुए। समाहरणालय घेराव से पूर्व टाउन हॉल मैदान में सभा का आयोजन किया गया, जिसे स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया। सत्येंद्रनाथ तिवारी ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी को पता है। उन्होंने बालू और कोयले के कथित अवैध कारोबार को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में बालू और कोयले की कालाबाजारी हो रही है। विधायक ने मंईयां सम्मान योजना और सरकारी नौकरियों को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के बच्चों को नौकरी नहीं मिल रही, जबकि पैसे के बल पर प्रभावशाली लोगों के बच्चों को सरकारी पद मिल रहे हैं। सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा के दबाव में कुछ परीक्षाएं रद्द की गई हैं और पार्टी जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन के दौरान जेएमएम से जुड़े लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट की। उन्होंने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल समेत परीक्षाओं में कथित घोटाले की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर पूरे राज्य में आंदोलन किया जा रहा है। संजय सेठ ने आरोप लगाया कि झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यहां सिर्फ पेपर लीक का मामला नहीं है, बल्कि पदों की कथित खरीद-फरोख्त तक के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने अलग-अलग सरकारी पदों के लिए करोड़ों रुपये के लेन-देन के आरोप लगाए। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि छात्रों ने बिना किसी राजनीतिक समर्थन और बिना किसी देशविरोधी नारे के शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस छोड़ी गई और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द करना इस पूरे मामले का समाधान नहीं है। सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन कंपनियों पर दूसरे राज्यों में कार्रवाई हुई या जिन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया, उन्हें झारखंड में काम दिया गया। संजय सेठ ने दावा किया कि कथित घोटाले से जुड़े कई सबूत मौजूद हैं और इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बालू, कोयला और गिट्टी से जुड़े मामलों की जांच पहले सीआईडी को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में जेएसएससी-जेपीएससी से जुड़े कथित घोटाले की जांच भी सीआईडी के बजाय सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी सीबीआई जांच की मांग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करने की चुनौती दी। संजय सेठ ने आरोप लगाया कि यह मामला मुख्यमंत्री आवास तक जुड़ा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
टकसाल सिनेमा ढहाने के बाद वाराणसी में 5-स्टार होटल के निर्माण की घोषणा
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में काशी नरेश का ऐतिहासिक दो मंजिला टकसाल सिनेमा हॉल बुलडोजर से ध्वस्त。 • महाराजा काशी नरेश का यह निजी सिनेमा घर था, जहाँ उनका परिवार बैठकर फिल्में देखा करता था。 • वर्ष 1983 में बने इस ऐतिहासिक सिनेमा हॉल का 40 साल से भी पुराना सफर अब समाप्त हो गया है。 • लगातार हो रहे घाटे के कारण इस सिनेमा हॉल को वर्ष 2007 में ही बंद करना पड़ा था。 • इमारत ढहने के बाद काशी वासियों में मायूसी, स्थानीय लोगों ने कहा—अब यह ऐतिहासिक स्थल सिर्फ यादों में सिमट कर रह गया है。 • टकसाल सिनेमा के लगभग 1.5 एकड़ में फैले विशाल परिसर में अब एक भव्य बहुमंजिला होटल का निर्माण होगा。 • वाराणसी में बनने वाला यह नया 5 सितारा होटल सुविधाओं और भव्यता के मामले में सीधे होटल ताज को चुनौती देगा。 • नया होटल धार्मिक नगरी वाराणसी में पारंपरिक विरासत के साथ-साथ आधुनिक काशी की भव्य झलक पेश करेगा。 • यह बहुमंजिला 5-स्टार होटल देशी और विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा。 • सिनेमा हॉल की जगह लक्जरी होटल बनने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलेगा。0
0
Report
मेरठ में पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर मारने की धमकी केस
मेरठ से बड़ी खबर - पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने तमंचे के बल पर पड़ोसी के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। 8 सितंबर को थाना कोतवाली नगर में सराय बहलीम निवासी हाजी सिराज द्वारा तहरीर दी गई कि देर रात फिरोज उर्फ भूरा तमंचे के साथ अपने साथी अदनान व एक दो अन्य साथियों के साथ उसके घर पर आया, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर गया। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बता दें पूरा मामला शहर कोतवाली के सराय बहलीम का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
अमडांगा में गंजा कारोबार दोबारा शुरू, नागरिक प्रशासन पर सवाल उठाने लगे
Kolkata, West Bengal:उत्तर ২৪ 접গনার আমডাঙ্গারের বেড়াবেড়িয়া পঞ্চায়েত এলাকার নীলগঞ্জ বাজার সংলগ্ন রসিকগঞ্জে একটি পরিত্যক্ত বাড়িতে গত রবিবার এলাকার বাসিন্দারা খবর পায় গোপনে বিক্রি হচ্ছে গাঁজা এবং সিনথেটিক ড্রাগ। গোপন সূত্রে খবর অনুযায়ী এলাকার বাসিন্দারা হানা দেয় ওই পরিত্যক্ত বাড়িতে। ধরা পড়ে বিপুল পরিমাণে গাঁজা এবং সিনথেটিক ড্রাগ। এলাকাকার মানুষ দীর্ঘক্ষন থানায় ফোন করার পরও থানা বিষয়টি নিয়ে ছিল সম্পূর্ণ উদাসীন। অবশেষে চাপে পড়ে থানার পুলিশ কর্মী ঘটনাস্থলে এসে পৌঁছায়। উদ্ধার করে নিয়ে যায় গাঁজা এবং সিন্থেটিক ড্রাগ কিন্তু যে ব্যক্তি বিক্রি করছিল তাকে ঘটনাস্থলে ছেড়ে দেয় পুলিশ। এলাকাকার মানুষ ভেবেছিল হয়তো বন্ধ হবেই ব্যবসা। কিন্তু এই ব্যবসার মূল মাথা মুন্না সে একদিনের মধ্যেই পুলিশের সঙ্গে যোগসাজশ করে আবার শুরু করে ব্যবসা। পুনরায় মঙ্গলবার এলাকার বাসিন্দারা খবর পায় যে আবার একই জায়গায় শুরু হয়েছে গাঁজার ব্যবসা। এলাকাকার বাসিন্দারা আবার হানা দেয় ওই জায়গায়। এক ব্যক্তি আবার সেখানে ব্যবসা করছে ওই গাঁজার, এলাকার মানুষ পৌঁছানোর সঙ্গে সঙ্গেই পালিয়ে যায় ওই ব্যক্তি। উদ্ধার হয় গাঁজা ,মদের বোতল। এলাকাকার অভিযোগ পুলিশ যদি এদের সঙ্গে যুক্ত না থাকে তাহলে কিভাবে এই গাঁজা ব্যবসায়ীদের সাহস হয় একদিনের মাথায় আবার গাজার ব্যবসা শুরু করার। গত রবিবার গাঁজা উদ্ধারের পর মুন্না আমডাঙ্গা থানাতেই বসেছিল বলে এলাকাকার অভিযোগ। এবং আমডাঙ্গা থানার প্রশ্রয়ে বেড়াবেড়িয়া গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকা জুড়ে চলছে অবাধে গাঁজা ও অবৈধ মদের ব্যবসা। এলাকাকার আরো প্রশ্ন কারা রয়েছে এই অবৈধ ব্যবসার পিছনে ?কারা মদত দিচ্ছে? রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী বারবার জোর দিয়েছেন এই অবৈধ মাদকদ্রব্যের ব্যবসা বন্ধ করার জন্য, পুলিশকে নির্দেশ দিয়েছেন কড়া ব্যবস্থা নেওয়ার। এখন প্রশ্ন মুখ্যমন্ত্রীর কড়া ব্যবস্থা নেওয়ার এই বার্তা পুলিশ খন্ডন করছে নিজেদের স্বার্থে। তাহলে সাধারণ মানুষ যাবে কোথায়? কিভাবে এলাকার পরিবেশের উন্নতি ঘটবে?0
0
Report
Advertisement
पैरोल के मुद्दे पर भारी दबाव: केंद्र-राज सरकार से माँग तेज
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਇੱਕ ਵਫ਼ਦ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਖਮਾਣੋਂ ਅਧੀਨ ਪਿੰਡ ਹਵਾਰਾ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਵਫ਼ਦ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸਾਬਕਾ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਪ੍ਰੋ. ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਮਾਤਾ ਦੀ ਸਿਹਤ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਿਆ ਅਤੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਬਰਿਧ ਮਾਤਾ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਪੈਰੋਲ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਮੁਲਾਕਾਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਪ੍ਰੋ. ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਿਭਾਉਂਦਿਆਂ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਪੈਰੋਲ ਦੇਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਪੱਤਰ ਲਿਖਣ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਖ਼ਤਮ ਨਹੀਂ ਹੋ ਜਾਂਦੀ। ਜੇਕਰ ਪੱਤਰ ਦਾ ਕੋਈ ਢੁੱਕਵਾਂ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਖੁਦ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਸੀ। ਪ੍ਰੋ. ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹ ਵਫ਼ਦ ਸਮੇਤ ਕੇਂਦਰੀ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨਗੇ, ਜਿਸ ਲਈ ਸਮਾਂ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦੌਰਾਨ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਪੈਰੋਲ ਦੇਣ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਹੀ ਮੁੱਖ ਤੌਰ ’ਤੇ ਉਠਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਬਿੱਟੂ ਦੇ ਬਿਆਨ ’ਤੇ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਪਲਟਵਾਰ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਦੇ ਮੂੰਹ ਬੋਲੇ ਪਿਤਾ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ’ਤੇ ਤਿੱਖਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਦੇ ਬੇਅੰਤ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੈਰੋਲ ਦੇਣ ਦੀ ਵਕਾਲਤ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਦੇ ਇਸ ਤੋਂ ਮੁੱਕਰਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸਿਰਫ਼ ਸਿਆਸਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 31 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਵੱਲੋਂ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਟਿੱਪਣੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ’ਤੇ ਸਿਆਸਤ ਨਹੀਂ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਰਾਹੀਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਦਿਨ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਪਰ ਸ਼ਰਤ ਰੱਖੀ ਗਈ ਕਿ ਮਾਤਾ ਦਾ ਇਲਾਜ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਮਾਤਾ ਦੀ ਵਧਦੀ ਉਮਰ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਕਾਰਨ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਲਿਜਾਣ ਲਈ ਅਨਫਿਟ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਸ਼ ਵੀ ਸਵੀਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਬਿਰਧ ਮਾਤਾ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਪੈਰੋਲ ਮਿਲਣਾ ਮਨੁੱਖੀ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਦੋਵੇਂ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾਂ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ’ਤੇ ਸਿਆਸਤ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਨਿਆਂਪਾਲਿਕਾ ਤੋਂ ਵੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਣ ਵਿੱਚ ਦੇਰੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੈਰੋਲ ਸਬੰਧੀ ਮਾਮਲਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਉੱਥੋਂ ਵੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦਾ ਰੁਖ ਕਰਨਗੇ, ਜਿੱਥੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨਾਲsbਬੰਧਤ ਦੋ ਕੇਸ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ。 ਬਾਈਟ - ਪ੍ਰੋ. ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ0
0
Report
हाजीपुर गंगा में नाव हादसा: 8 बच निकले, 2 लापता, SDRF पर सवाल
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में gंगा के बीच बड़ा नाव हादसा हुआ है.राघोपुर से दीघा की तरफ जा रही नाव महात्मा गांधी सेतु के पास बोल्डर से टकराकर पलट गई.नाव पर करीब 10 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है.हादसे के बाद 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी से बाहर निकाल लिया.जबकि 2 लोगों की तलाश जारी है।हाजीपुर के महात्मा गांधी सेतु के पास की हैं. जहां गंगा की तेज धार के बीच अचानक नाव हादसे का शिकार हो गई।बताया जा रहा है कि नाव राघोपुर की तरफ से दीघा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांधी सेतु के पाया नंबर 10 के पास नाव पानी में मौजूद बोल्डर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव गंगा में पलट गई।नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गए। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 8 लोगों को पानी से बाहर निकाला।लेकिन हादसे के बाद से 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। गंगा का बहाव तेज होने की वजह से लापता लोगों की तलाश में भी मुश्किलें आ रही हैं।नाव हादसे की खबर मिलते ही वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद डीएम वर्षा सिंह भी मौके पर पहुंचीं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।लेकिन इस हादसे के बाद सिस्टम की तैयारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के करीब दो घंटे बाद तक SDRF और NDRF की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।हाजीपुर के गांधी सेतु के पास हुए इस नाव हादसे ने एक बार फिर बाढ़ के बीच नाव परिचालन और सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.अब नजर इस बात पर है कि गंगा की तेज धार में लापता लोगों को कब तक तलाश लिया जाता है.0
0
Report
पटना बाईपास में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा स्टॉक पकड़ाया; तीन गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना जिले के बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के बड़े स्टॉक का खुलासा किया है। सोमवार की सुबह सूचना मिली थी कि टेंट सिटी रोड स्थित देवेन्द्र कुमार उर्फ मास्टर जी के गोदाम में भारी मात्रा में शराब रखी गई है और उसे दो पिकअप वाहनों में लोड किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। गोदाम से 266 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 2365.20 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से शराब लदे दो पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शिव पूजन पासवान, धर्मेन्द्र राय और नन्हक पासवान को गिरफ्तार किया गया है। बाईपास थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शराब के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
