Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mahoba210427

महोबाः पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

Dec 09, 2024 16:03:00
Mahoba, Uttar Pradesh

 चरखारी में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और नामजद आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। भैंसारी गांव निवासी चंद्रशेखर अपने पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 दिसंबर को उसके साथ दबंगों ने उस वक्त मारपीट कर दी जब वह ऑटो में बैठकर जा रहा था। इस मामले में तहरीर के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 21, 2026 09:19:40
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में सर्पदंश के फर्जी मुआवजा प्रकरण में आरोपी महिला की गिरफ्तारी के बाद उसके बेटे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम चना डोंगरी निवासी उर्वशी श्रीवास पर अपने पति पुरुषोत्तम श्रीवास की सर्पदंश से मृत्यु दर्शाकर शासन से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता लेने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि जिस मर्ग क्रमांक 23/2022 का हवाला दिया गया था, वह किसी अन्य व्यक्ति का था और सरकारी रिकॉर्ड में पुरुषोत्तम श्रीवास की मृत्यु सर्पदंश से दर्ज ही नहीं थी। तत्कालीन तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने भी आदेश पत्र पर हस्ताक्षर को फर्जी बताया। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उर्वशी श्रीवास के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिला को थाने लाने के बाद उसका बेटा घर लौटा और फांसी लगा ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामले में पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच कर रही है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 21, 2026 09:19:13
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 21, 2026 09:19:01
Haldwani, Uttar Pradesh:धर्म नगरी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर! जहाँ अब तिलक और शिखा की बाद बात धर्मयुद्ध तक आ पहुंची है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक ऐसा बोर्ड जारी किया है जिसने संत समाज में खलबली मचा दी है। एक तरफ गाय और सत्य है, तो दूसरी तरफ आय और सत्ता। सबसे बड़ी बात ये है कि सत्ता वाले खाने में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की तस्वीर लगाकर शंकराचार्य ने सीधे युद्ध का बिगुल फूंक दिया है। गाय और सत्य बनाम आय और सत्ता की लड़ाई! बोर्ड पर दो फाड़ हुआ संत समाज, शंकराचार्य का सीधा प्रहार। निशाने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी शंकराचार्य के बोर्ड पर लगी रवींद्र पुरी की फोटो, 'सत्ता पक्ष' में किया खड़ा। दादागिरी' वाले बयान पर शंकराचार्य का पलटवार रवींद्र पुरी ने लगाया था एजेंडा चलाने का आरोप, अब पोस्टर से मिला जवाब。 1 मार्च को देशभर में लगेंगे 'धर्मयुद्ध' के पोस्टर! शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सार्वजनिक तौर पर करेंगे पोस्टर जारी। बाइट- स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द, शंकराचार्य
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 21, 2026 09:18:24
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में हाल ही में हुई बारिश के बाद कई गांवों में गेहूं की फसल खेतों में आड़ी पड़ गई है। किसान नुकसान की आशंका जता रहे हैं और प्रशासन से सर्वे कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि नमी बढ़ने से लहसुन और प्याज की फसल में फफूंद लगने लगी है, जिससे उत्पादन घटने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा है। हालांकि प्रशासन का दावा अलग है। नायब तहसीलदार मनोज चौहान के मुताबिक फसलों का सर्वे कराया जा चुका है। कुछ खेतों में गेहूं जरूर झुक गया है, लेकिन अब तक वास्तविक नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या किसानों की आशंका सही साबित होगी या प्रशासन का आकलन। आने वाले दिनों में फसल की स्थिति और किसानों की प्रतिक्रिया से साफ होगा कि नुकसान कितना गंभीर है और क्या राहत की जरूरत,
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 21, 2026 09:17:37
Korba, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कोरबा -चांवल से भरी ट्रक और सब्जी लोड पिकअप में जोरदार टक्कर , हादसे मे ट्रक चालक और हेल्पर कि मौत, पिकअप चालक गंभीर रुप से घायल, बिहार से रायपुर कि ओर जा रहा था ट्रक वही बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहा था सब्जी लोड पिकअप, तभी केंदई हसदेव पुल के पास दोनों में हो गई टक्कर, दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे में लगी वाहनों की लंबी कतार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ट्रक चालक और हेल्पर के शव को निकाला बाहर वही घायल पिकअप चालक को भेजा अस्पताल, जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर पुलिस पुलिस ने किया आवागमन बहाल, बांगो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी हसदेव नदी पुल के पास हुई घटना...
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Feb 21, 2026 09:17:17
Karnal, Haryana:करनाल में आयोजित राइस एक्सपो में पहुंचे हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी, बेदी ने करनाल में आयोजित राइस एक्सपो की तारीफ की वहीं उन्होंने अलग-अलग प्रदर्शनियों पर जाकर जायजा लिया और प्रदर्शनियों की तारीफ भी की उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपो आगे भी होते रहने चाहिए इस तरह के एक्सपो काफी फायदेमंद है और आज यहां पर आना हुआ है उन्होंने कहा कि इस एक्सपो के माध्यम से अलग-अलग प्रदेशों के लोग पहुंचे हैं और उन्होंने अपने-अपने प्रदेश की प्रदर्शनी को इस एक्सपो के माध्यम से दिखाया है जिसमें उनकी फसल है या वो किस क्षेत्र में माहिर है वो चीज यहां दर्शाई गई है और आगे भी इसको पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस द्वारा किए गए AI सबमिट में प्रदर्शन के सवाल पर मंत्री जी ने कहा सारी दुनिया सब कुछ देख रही है उन्होंने कहा अगर विपक्ष ढंग से काम करें तो देश का गौरव बढ़ता है अगर गलत तरीके से राजनीति करें तो देश का सम्मान खराब भी होता है वही मीडिया से बातचीत में उन्होंने ट्रंप द्वारा सभी पर टैरिफ 10% ओर लगाए जाने पर कहा कि वैसे तो मैं हरियाणा सरकार में मंत्री हूं लेकिन जिस तरह से अमेरिका का राष्ट्रपति बिना सिर पैर की बातें करता है पूरी दुनिया परेशान है क्योंकि अमेरिका एक आज बड़ी इकोनॉमी है जिससे प्रभावित तो होता ही है सबकुछ।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 21, 2026 09:17:06
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम मे ग्रामीण खेलो को बढवा देने के लिए जिला प्रशासन ने लंगड़ी दौड़ और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रदेश के मंत्री, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुये। यह प्रतियोगिता बिलुप्त हो रहे ग्रामीण खेलो को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में यूपी और एमपी के बुंदेलखंड के खिलाड़ी शामिल हुए जो तीन दिन तक ग्रामीण खेलों में अपने खेल का हुनर दिखाएंगे। यह आयोजन का पूरा खर्च बैडमिंटन क्लब के सदस्य उठा रहे हैं, जबकि इस आयोजन का उद्घाटन करने आई विधायक ने भी कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top