Mahoba - कबरई में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अनियंत्रित चार पहिया कार ने बाइक सवार जीजा -साले को जोरदार टक्कर मार दी । इस भीषण सड़क हादसे में घायल जीजा-साले को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वही पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है ।आपको बता दें कि महोबा के कबरई में रहने वाला इंद्रपाल अपनी ससुराल हमीरपुर जनपद के बिवांर इलाके के पठानपुरा से साले दीपक संग लौट रहा था तभी कार की टक्कर से हादसा हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ में 1 नवंबर को सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक छत के नीचे लाभ
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में 1 नवंबर को लगेगा सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक छत के नीचे लाभ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 1 नवंबर को विशाल मेगा सेमिनार का होगा आयोजन, मेगा सेमिनार में सभी वर्गों के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से किया जाएगा लाभान्वित, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनमानस को मिलेगा भरपूर लाभ, एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की होगी पहल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने दी कार्यक्रम की जानकारी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे शामिलमहराजगंज: मुस्लिम समाजसेवी ने कराई डांडिया नाइट, नौतनवा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
Nautanwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। नौतनवा कस्बे के व्हाइट हाउस में आयोजित डांडिया नाइट में महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से किया गया है, जो सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत की धुन पर थिरकते कदम हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिख रहा है। डांडिया की खनक और गरबा की लय पर महिलाएं और युवतियां पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसे एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से पिछले चार साल से आयोजित कराया जा रहा है जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई है । यह पहल धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दे रही है। आयोजक गुड्डू खान का कहना है कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सभी को मिल-जुलकर खुशियां मनानी चाहिए। धर्म और जाति से ऊपर उठकर हम सभी को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए और मिलकर खुशियां मनानी चाहिए। वहीं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। जब सभी समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो आपसी विश्वास बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिलती है। वॉक थ्रू ऑन डांडिया नाईट
