Mahoba- बाइक और ई रिक्शा में टक्कर, दो घायल
Mahoba, Uttar Pradesh:पलका चौकी के पास बाइक और ई रिक्शा में भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हुंचाया। आपको बता दें कि घटना पलका चौकी के पास घटित हुई है। बताया जाता है कि शुकवारी बाजार निवासी मुकेश और मनोज कुमार श्रीनगर से महोबा बाइक से लौट रहे थे। तभी ई रिक्शा से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया और उपचार किया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
